सोमवार, 14 फ़रवरी 2022

दूसरे चरण में नवाबगंज से सपा प्रत्याशी ने वोट डाला

दूसरे चरण में नवाबगंज से सपा प्रत्याशी ने वोट डाला   

संदीप मिश्र        

बरेली नवाबगंज से सपा प्रत्याशी भगवत शरण गंगवार ने दूसरे चरण के लिए वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं नवाबगंज से जीत रहा हूं, हम 400 से अधिक सीटें जीतेंगे। पिछली बार भाजपा यूपी से 17 साल के लिए बाहर थी। अब वे 50 साल और सत्ता में नहीं आएंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने बीबीएल स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर पत्नी सौभाग्यवती गंगवार, बेटा अपूर्व, बेटी श्रुति, दामाद सुबोध सचान के साथ मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता एक बार फिर भाजपा सरकार को चुनने जा रही है। भोजपुर के मोहम्मदपुर ठाकुरान गांव में बूथ न बनने से ग्रामीण नाराज हो गए हैं। उन्होंने बूथ नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाया। गांव से एक किमी दूर मतदान केंद्र बनाया गया है।

मतदान का दूसरा चरण, हिस्सा लेने की अपील: योगी

मतदान का दूसरा चरण, हिस्सा लेने की अपील: योगी


संदीप मिश्र        

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राज्य में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिये शुरू हुये मतदान में प्रदेशवासियों से बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। योगी ने इस चुनाव को ‘दंगा मुक्त एवं भय मुक्त नये उत्तर प्रदेश’ की विकास यात्रा का अहम पड़ाव बताया है। उन्होंने सुबह सात बजे मतदान शुरु होने से पहले सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा, “उप्र विधानसभा चुनाव-2022 के द्वितीय चरण के सभी सम्मानित मतदाताओं का हार्दिक अभिनंदन। मतदान अधिकार एवं कर्तव्य के साथ ही ‘राष्ट्रधर्म’ भी है। ‘दंगा मुक्त एवं भय मुक्त नए उत्तर प्रदेश’ की विकास यात्रा को अनवरत जारी रखने हेतु मतदान अवश्य करें।

 गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं रूहेलखंड क्षेत्र के नौ जिलों की 55 सीटों पर आज सुबह सात बजे मतदान शुरु हुआ। शाम छह बजे तक चलने वाले मतदान में इन सीटों के 2.01 करोड़ मतदाता 69 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 586 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में दर्ज कर देंगे।

586 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, मतदान हुआ

586 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, मतदान हुआ    

संदीप मिश्र      

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव के दूसरे चरण के लिये सोमवार को नौ जिलों की 55 सीटों पर पूर्व निर्धारित समय के अनुसार सुबह 7 बजे शांतिपूर्ण तरीके से मतदान शुरु हो गया। चुनाव आयोग ने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिये की गयी व्यापक तैयारियों के बीच सुरक्षा के पुख्ता इंतजामोें के साये में मतदान शुरु होने की जानकारी दी है। इस चरण के मतदान के लिये 21 जनवरी को चुनाव की अधिसूचना जारी हुयी थी।

आयोग ने दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अमरोहा, सहारनपुर और बिजनौर जिले और रूहेलखंड के रामपुर, संभल, मुरादाबाद, बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर जिलों की 55 सीटों पर 12,544 मतदान केन्द्रों के 23,404 मतदेय स्थलों पर समय से मतदान शुरु होने की जानकारी दी है। इस चरण में शाम छह बजे तक होने वाले मतदान में नौ जिलों के 2.02 करोड़ मतदाता 69 महिला उम्मीदवारों समेत कुल 586 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद कर देंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मतदान शुरु होने के समय कुछ एक मतदान केन्द्रों पर इक्का दुक्का मतदाता पहुंचे। सर्द सुबह में शुरु हुए मतदान के बीच मतदाताओं को धूप निकलने का इंतजार है। कोविड प्रोटोकॉल के तहत मतदाताओं को मास्क पहन कर ही मतदान केन्द्र में अंदर जाने की इजाजत है। इसके अलावा चुनाव आयोग ने सेनेटाइजर और थर्मल स्केनिंग सहित अन्य इंतजाम भी मतदान केन्द्रों पर किये गये हैं।

सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील विधान सभा क्षेत्रों के रूप में चिन्हित नगीना, धामपुर, बिजनाैर, असमोली, संभल, देवबन्द, रामपुर मनिहारन एवं गंगोह के 4917 मतदान स्थलों काे 'अति संवेदनशील' श्रेणी में रखते हुये सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किये गये हैं। सुरक्षा इंतजामों के तहत मतदान केन्द्रों पर केन्द्रीय सुरक्षा बल के जवानों की तैनाती की गयी है। संवेदनशील इलाकों में केन्द्रीय सुरक्षा बलों द्वारा मतदान शुरु होने से पहले फ्लैग मार्च किया गया। जिससे मतदाता बेखौफ होकर मतदान कर सकें।

साथ ही पहले चरण वाली सीटों पर महिला चुनावकर्मियों द्वारा संचालित 122 पिंक बूथ पर 488 महिला पुलिसकर्मी और 42 महिला पुलिस निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक तैनात की गयी हैं। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिये केन्द्रीय सुरक्षा बल की 794.1 कंपनियां दी गयी हैं। इनमें से 733 कंपनियां मतदान केन्द्रों की सुरक्षा में लगायी गयी हैं। दूसरे चरण के मतदान वाली 55 सीटों में से लगभग 25 सीटों पर मुस्लिम मतदाता और 20 से अधिक सीटों पर दलित मतदाता हार जीत का फैसला करते हैं। इस वजह से इन जिलों की मुस्लिम और दलित बहुल सीटों वाले इलाके समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के गढ़ माने जाते हैं।

घरेलू: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

घरेलू: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं    


अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर सोमवार को लगातार 102वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः पांच और 10 रुपये घटाने की घोषणा के बाद 04 नवंबर 2021 को ईंधन की कीमतों में तेजी से कमी आई थी। इसके बाद राज्य सरकार के मूल्य वर्धित कर (वैट) कम करने के फैसले के बाद राजधानी दिल्ली में भी वैट को कम करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद राजधानी में 02 दिसंबर 2021 को पेट्रोल लगभग आठ रुपये सस्ता हुआ था। डीजल की भी कीमतें हालांकि जस की तस बनी रहीं।

केंद्र द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद अधिकांश राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भी पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) कम कर दिया था, जिससे आम आदमी को काफी राहत मिली थी।पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

दिल्ली सीएम ने अकाली दलों को आड़े हाथ लिया

दिल्ली सीएम ने अकाली दलों को आड़े हाथ लिया  


अकांंशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस, भाजपा और अकाली दलों को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि पंजाब को हराने के लिए ये सारी पार्टियां फिर इकट्ठी हो गयी हैं। लेकिन इस बार पूरा पंजाब मिलकर इन्हें हराएगा। केजरीवाल ने सोमवार को पंजाब के अमृतसर में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, “पूरा पंजाब देख रहा है कि पिछले कुछ दिनों से ये सारी पार्टियां और इनके सारे नेता केवल और केवल मुझको और सरदार भगवंत मान को गालियां दे रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कल केवल आम आदमी पार्टी और मुझे गालियां दीं।

उन्होंने कहा, “पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी सुबह उठते हैं और शाम को सोने तक मुझे और भगवंत मान को गालियां देते हैं। वह तो सुखबीर बादल का नाम भी नहीं लेते हैं। सुखबीर बादल साहब भी केवल मुझे और भगवंत मान को गालियां देते हैं। वह भी चन्नी साहब का कभी नाम नहीं लेते हैं। प्रियंका गांधी आईं, वो भी केवल मुझे गालियां दे रही थीं। ऐसा लगता है कि ये सारे इकट्ठे हो गए हैं और इकट्ठे होकर हम लोगों को गालियां दे रहे हैं।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-128, (वर्ष-05)
2. मंगलवार, फरवरी 15, 2022
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-चतुर्दशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:01, सूर्यास्त: 06:09।
5. न्‍यूनतम तापमान- 11 डी.सै., अधिकतम-24+ डी सै.।  बर्फबारी व शीतलहर की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, (प्रधान संपादक) राधेश्याम व शिवांशु, (सहायक संपादक) श्रीराम व सरस्वती के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
10.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालयः डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...