शनिवार, 18 दिसंबर 2021

सलामी बल्लेबाज शेफाली ने खुद को स्थापित किया

सलामी बल्लेबाज शेफाली ने खुद को स्थापित किया

मोमीन मलिक       नई दिल्ली। भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने बहुत कम समय में खुद को स्थापित किया है। महज 15 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाली शेफाली ने पिछले दो वर्षों में स्मृति मंधाना के साथ मिलकर महिला क्रिकेट की सबसे विस्फोटक सलामी जोड़ी बनाई है। शेफाली ने अब तक भारत के लिए दो टेस्ट, छह वनडे और 28 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में दो साल बिताने के बाद 17 वर्षीय शेफाली वर्मा इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हो गयी हैं कि उन्हें अपने खेल में लगातार सुधार करना होगा। ऐसे में उनका ध्यान तेज गेंदबाजों की शार्ट पिच गेंदों के सामने अपना खेल बेहतर करने पर लगा हुआ है। वह तेजी से उठती गेंदों पर अपने खेल को बेहतर बनाने के लिये गुरुग्राम में अंडर-25 पुरुष खिलाड़ियों की 200-250 गेंदों का सामना कर रही है।इन गेंदबाजों की औसत रफ्तार 125 से 130 किमी प्रति घंटा है।

भीगे हुए बादाम और किशमिश खाने के फायदे, जानिए

मो. रियाज         एक अच्छे और स्वस्थ नाश्ते के साथ दिन की शुरुआत करने से आपके शरीर को दिन भर काम करने की ऊर्जा मिलती है। नाश्ता, जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, रात भर के उपवास को तोड़ना है। इसलिए इसमें डेयरी उत्पाद, बादाम, फल और प्रोटीन जैसे सभी महत्वपूर्ण खाद्य पदार्थ शामिल होने चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि शरीर को विभिन्न गतिविधियों और दिन भर दौड़ने के लिए विभिन्न पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, जो हमें नाश्ते से मिलता है।

आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. दीक्षा भावसार कहती हैं कि अपने नाश्ते में भीगे हुए बादाम और अंगूर (भीगे हुए बादाम और किशमिश के फायदे) को शामिल करने से दिन की स्वस्थ शुरुआत होती है। इंस्टाग्राम पर बादाम और किशमिश की एक तस्वीर शेयर करते हुए भावसार ने अपने फॉलोअर्स को इसके फायदों के बारे में बताया। उन्होंने एक फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'थोड़ा डूबा बादाम और अंगूर आपके दिन की शुरुआत करने का सबसे अच्छा तरीका है।दिन की शुरुआत में सुबह-सुबह भीगे हुए अंगूर और मेवा खाने से हमें पूरे दिन ऊर्जा मिलती है।

इससे आपका पेट तो भरा रहेगा ही साथ ही पीरियड्स के दर्द से भी राहत मिलेगी। पाचन के लिए बादाम और अंगूर को भिगोकर रखना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। हम सभी जानते हैं कि बादाम अच्छी याददाश्त के लिए बहुत अच्छे होते हैं और बादाम और अंगूर आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं। बादाम और अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हमारे बालों और त्वचा के स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं। ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।दिल के लिए बहुत फायदेमंद होता है। एसिडिटी की समस्या को दूर करता है। बादाम भिगोकर खाना चर्बी कम करने में काफी कारगर होता है। बादाम प्रोटीन, मैग्नीशियम, मैंगनीज, कॉपर और फाइबर का प्रमुख स्रोत हैं।

अपराध: कालाबाजारी करने वालों को गिरफ्तार किया

अपराध: कालाबाजारी करने वालों को गिरफ्तार किया    

कविता गर्ग      मुंबई गरीबों को सरकार की ओर से दिए जाने वाले खाद्यान्न पर लगातार डाका डाला जा रहा है। मुंबई पुलिस की ओर से गरीबों के लिए भेजे गए खाद्यान्न की कालाबाजारी करने के मामले में भी से भी ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिसके चलते मुनाफाखोरी और कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप मच गया है। केंद्र सरकार की ओर से 2 साल तक निरंतर रहे लॉकडाउन से परेशान हुए गरीबों के लिए खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसके चलते प्रत्येक माह प्रत्येक व्यक्ति को सरकार की ओर से 5 किलो राशन देने की व्यवस्था की गई है। लेकिन कालाबाजारी में लगे लोग गरीबों के हकों पर डाका डालते हुए उनके लिए सरकार की ओर से भेजे गए खाद्यान्न की कालाबाजारी करने में लगे हुए हैं। 

खाद्यान्न की कालाबाजारी किए जाने के मामले का पता चलते ही मुंबई की आरे पुलिस की ओर से ताबड़तोड़ छापामार कार्यवाही करते हुए 20 से भी ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। कालाबाजारी करने वाले लोगों के ठिकानों पर की गई छापामार कार्यवाही में गेहूं और चावल के बोरे जब्त दिए गए हैं। जिनकी कीमत तकरीबन 24 लाख रुपए बताई जा रही है। डीसीपी सोमनाथ घरगे ने बताया है कि खाद्यान्न की कालाबाजारी करने के मामले की जांच की जा रही है। अभी इस सिलसिले में कुछ और लोगों को भी हिरासत में लिया जा सकता है। शासन और प्रशासन की ओर से की गई इस कार्रवाई से खाद्यान्न व अन्य वस्तुओं की कालाबाजारी करने वाले लोगों में बुरी तरह से हड़कंप मचा हुआ है।

15 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म, आरोपी अरेस्ट किया

मिनाक्षी लोढी         कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्द्धमान जिले में 15 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। जिसके बाद दो आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार शाम को भतार पुलिस थाना इलाके के अमारुन बाजार के समीप हुई जब नौवीं कक्षा की छात्रा बाजार गयी थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ई-रिक्शा चालक और लड़की की जान-पहचान का है। घटना के दिन उसने लड़की को बाजार की तरफ जाते देखा और उसे वहां छोड़ने की पेशकश दी। लेकिन रास्ते में एक अन्य आरोपी रिक्शा में बैठ गया और दोनों लड़की को एक सुनसान जगह पर ले गए तथा उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।

अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी लड़की को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद नाबालिग बाजार लौटी और स्थानीय लोगों को इस घटना के बारे में बताया, जिन्होंने उसके परिवार को यह सूचना दी। पीड़िता का भतार अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि लड़की के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है जिसके बाद शुक्रवार को ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया गया और अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को बर्द्धमान पोक्सो अदालत में पेश किया गया, जहां उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

फरवरी में रिलीज होगी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी'

फरवरी में रिलीज होगी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी'
कविता गर्ग     
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर होगा।
संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का वर्ल्ड प्रीमियर 72वें बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में किया जाएगा। यह फिल्म अगले साल फरवरी में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं, जबकि अजय देवगन फिल्म में कैमियो कर रहे हैं। संजय लीला भंसाली ने कहा कि गंगूबाई काठियावाड़ी की कहानी मेरे दिल के बहुत करीब रही है और इस सपने को पूरा करने के लिए हमारी टीम ने भरपूर कोशिश की है। प्रतिष्ठित बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में फिल्म का जाना गर्व की बात है।
फिल्म का सह-निर्माण पेन स्टूडियो के जयंतीलाल गाडा ने किया है। उन्होंने कहा, "आलिया ने फिल्म में शानदार परफॉर्मेंस दी है और इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए अजय देवगन का शुक्रिया। हमें मिस्टर भंसाली के क्राफ्ट में पूरा यकीन था। बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में फिल्म का जाना आनंददायक है। इससे दुनियाभर के दर्शकों तक गंगूबाई काठियावाड़ी पहुंच सकेगी।" गौरतलब है कि फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी एस हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' के एक अध्याय से प्रेरित है।

तोहफों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हुआ: मुंबई
कविता गर्ग    
मुबंई। भारी तामझाम और भारी कयासों एवं चर्चाओं के बीच पिछले दिनों संपन्न हुई कैटरीना कैफ एवं अभिनेता विकी कौशल की शादी अभी तक भी सुर्खियां बटोर रही है। इसी महीने की 9 दिसंबर को अग्नि के सात फेरे लेने के बाद एक दूसरे के हुए कैटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी में साथी अभिनेताओं व अभिनेत्रियों की ओर दिये गये तोहफों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
सोशल मीडियां के माध्यम से शादी के मंडप से निकलकर बाहर आई बातों के मुताबिक अभिनेता रणबीर कपूर और सलमान खान की ओर से कैटरीना की शादी में महंगे गिफ्ट दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही चर्चाओं के मुताबिक अभिनेता सलमान खान ने कैटरीना को उनकी शादी पर 3 करोड़ रूपये की रेंज रोवर कार गिफ्ट की है। वैसे तो सलमान खान की दरियादिली के सभी लोग कायल हैं और वह आये दिन किसी न किसी सितारे को कोई न कोई तोहफा देते ही रहते हैं, लेकिन ये अब तक का उनका सबसे महंगा गिफ्ट बताया जा रहा है। कैटरीना सलमान खान के लिए हैं भी तो स्पेशल, क्योकि दोनों की दोस्ती बॉलीवुड में चर्चा का विषय रह चुकी है।
चर्चित शादी में उपहार देने के मामले में अभिनेता रणबीर कपूर भी पीछे नहीं रहे है। उन्होंने कैटरीना को 2.7 करोड़ का नेक्लेस गिफ्ट किया है। कभी रणबीर और कटरीना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती थीं, हालाकि ऐसे में जब एक्टर रणबीर कपूर किसी और को डेट कर रहे हैं। फिर भी कहना गलत नहीं होगा कि अपनी इस खास दोस्त को वो उनके खास मौके पर भी नहीं भूले।
उधर बताया जा रहा है कि कैटरीना और विक्की कौशल जल्द ही इंडस्ट्री के अपने दोस्तों को रिसेप्शन पार्टी देने वाले हैं। शादी में तो तमाम पाबंदियों के चलते काफी कम गेस्ट ही शामिल हो पाए थे। अब ये जोड़ा उन सबकी शिकायतें दूर करेगा जो शादी में ना बुलाए जाने को लेकर नाराज चल रहे हैं।

पत्रकार की याचिका पर विचार से इनकार: एससी

पत्रकार की याचिका पर विचार से इनकार: एससी

अकांशु उपाध्याय      नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने एक वकील के खिलाफ अपने साप्ताहिक कन्नड़ समाचार-पत्र में मानहानिकारक समाचार लेख लिखने के लिए दोषी ठहराए जाने और एक महीने जेल की सजा को चुनौती देने संबंधी एक पत्रकार की याचिका पर शुक्रवार को विचार करने से इनकार कर दिया। शीर्ष अदालत ने कहा कि यह ‘‘पूरी तरह से पीत पत्रकारिता’’ है। प्रधान न्यायाधीश एन.वी. रमण, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने डी. एस. विश्वनाथ शेट्टी द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली भाषा का उल्लेख किया और कहा कि वह और अधिक सजा के हकदार हैं।

सजा के खिलाफ अपील खारिज करते हुए पीठ ने कहा, ‘‘देखिए आपने किस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है और आप खुद को पत्रकार होने का दावा करते हैं! यह पूरी तरह से पीत पत्रकारिता है। हमें अधिवक्ताओं की भी रक्षा करनी है।’’ पीठ ने कहा, ‘‘उन्होंने (उच्च न्यायालय और निचली अदालत) केवल एक महीने की सजा देकर काफी उदारता दिखाई थी। वह इससे ज्यादा के हकदार हैं।’’ टी. एन. रत्नराज ने शेट्टी के खिलाफ एक निजी मानहानि शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि पत्रकार, जो कन्नड़ साप्ताहिक समाचार पत्र ‘तुंगा वर्थे’ के संपादक हैं, ने उनके खिलाफ कई निराधार समाचार लेख प्रकाशित किए थे। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने 2015 में, मानहानि के अपराध के लिए निचली अदालत द्वारा दी गई शेट्टी की सजा बरकरार रखी थी। अदालत ने शेट्टी को 50,000 रुपये के जुर्माने के अलावा एक महीने जेल की सजा सुनाई थी।

'अनौपचारिक संवाद’ को लेकर सरकार पर निशाना 
अकांंशु उपाध्याय     नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ निर्वाचन आयोग के ‘अनौपचारिक संवाद’ को लेकर शुक्रवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार निर्वाचन आयोग के साथ अपने मातहत के तौर पर व्यवहार कर रही है। पार्टी महासचिव और मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह दावा भी किया कि सरकार देश की संस्थाओं को नष्ट करने के मामले में बहुत ही नीचे गिर चुकी है। कांग्रेस महासचिव सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि चीजें बेनकाब हो गई हैं और जो बातें पहले कहीं जाती थीं, वो तथ्य हैं। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘स्वतंत्र भारत में कभी नहीं सुना गया था कि प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त को तलब किया गया हो। निर्वाचन आयोग के साथ अपने मातहत के तौर पर व्यवहार करने से साफ है कि मोदी सरकार हर संस्था को नष्ट करने के मामले में काफी नीचे गिर चुकी है।’

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) सुशील चंद्रा और चुनाव आयुक्तों- राजीव कुमार तथा अनूप चंद्र पांडे ने प्रमुख चुनाव सुधारों को लेकर निर्वाचन आयोग एवं कानून मंत्रालय के बीच परस्पर समझ बनाने के लिए हाल में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के साथ एक ‘‘अनौपचारिक संवाद’’ किया था। आयोग के सूत्रों ने शुक्रवार को जोर देते हुए कहा कि ऐसा करने में औचित्य का कोई सवाल नहीं उठता है।
उन्होंने बताया कि आयोग चुनाव कानूनों में सुधारों और संबद्ध मुद्दों पर जोर देता रहा है तथा नवंबर में डिजिटल माध्यम से हुई बातचीत कानून मंत्रालय एवं निर्वाचन आयोग के बीच विभिन्न बिंदुओं पर परस्पर समझ बनाने के लिए की गई।


‘अग्नि प्राइम’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया: भारत

भुवनेश्वर। भारत ने शनिवार को ओडिशा के बालासोर तट पर ‘अग्नि प्राइम’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह अग्नि सीरीज की मिसाइलों का एडवांस्ड वर्जन है, जो परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। सतह से सतह पर मार करने वाली इस बैलिस्टिक मिसाइल की मारक क्षमता 1000 से 2000 किलोमीटर की है।
इस मिसाइल को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि टेस्ट के दौरान अग्नि प्राइम मिसाइल में कई नए फीचर्स जोड़े गए। यह उच्च स्तर की सटीकता के साथ मिशन के सभी लक्ष्यों को पूरा किया। अग्नि प्राइम अल्‍ट्रा मॉर्डन टेक्निक से लैस होने की वजह से बहुत कम वजन वाली मिसाइल है।
हाल ही में डीआरडीओ ने ओडिशा में बालासोर के तट पर सोमवार को लॉन्ग रेंज सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड टॉरपीडो को सफलतापूर्वक लॉन्च किया था। इससे नौसेना को पारंपरिक टॉरपीडो की तुलना में, एंटी-सब मरीन वारफेयर क्षमता बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी। यह एक ऐसा सिस्टम है, जिसमें टॉरपीडो के साथ सुपरसोनिक मिसाइल की क्षमता भी जोड़ दी गई है। इस वजह से ना सिर्फ इसकी रेंज बल्कि स्पीड और मारक-क्षमता भी बढ़ गई है। सफल परीक्षण के बाद जल्द ही इसे नौसेना के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की 

पंकज कपूर      देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अधीन विधानसभा क्षेत्र खटीमा के अंतर्गत विभिन्न 04 निर्माण कार्यों हेतु 24 करोड़ 62 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी के अंतर्गत विभिन्न 4 निर्माण कार्यों हेतु 7 करोड़ 53 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र द्वाराहाट में मोटर मार्ग का निर्माण कार्य हेतु 2 करोड़ 85 लाख रूपये, रसूलपुर, मंगोलपुरा, आर्यनगर तथा लालढांग के मध्य रवासन नदी पर 225 मी. स्पान झूला पुल के निर्माण हेतु 31.50 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र प्रतापनगर के अंतर्गत विभिन्न 2 निर्माण कार्य हेतु 91.65 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र प्रतापनगर में मदन नेगी मोटाना मोटर मार्ग का सुरक्षात्मक कार्य हेतु 83.51 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र बागेश्वर के अंतर्गत चनबौड़ी मोटर मार्ग में सुधारीकरण एवं डामरीकरण हेतु 1 करोड़ 8 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र बागेश्वर के विकासखण्ड गरूड़ के अंतर्गत डंगोली-पाखु-सतसिलिंग के डामरीकरण कार्य हेतु 2 करोड़ 13 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र-हरिद्वार ग्रामीण के अंतर्गत विभिन्न 13 निर्माण कार्यों हेतु 5 करोड़ 87 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र पौड़ी के अंतर्गत तिमली से खरकोटा होते हुए कालिंका मंदिर सुनार ढांढरी तक मोटर मार्ग का नवनिर्माण कार्य हेतु 47.77 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

संयुक्त संघर्ष पार्टी की लांचिंग का ऐलान, कानून

अकांशु उपाध्याय       नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के विरोध में राजधानी दिल्ली के बॉर्डेरो पर चलाए गए किसान आंदोलन के भीतर से एक नई राजनीतिक पार्टी निकलकर सामने आई है। किसान आंदोलन में अपनी भूमिका निभाने वाले गुरनाम सिंह चढूनी ने चंडीगढ़ में संयुक्त संघर्ष पार्टी की लांचिंग का ऐलान किया है। शनिवार को राजधानी दिल्ली के सिंघु, गाजीपुर और टिकरी बॉर्डर पर नये कृषि कानूनों के विरोध में चलाए जा गये आंदोलन में मिली जीत के बाद अब किसानों की नई पार्टी इस आंदोलन से निकलकर सामने आई है। चंडीगढ़ में आयोजित की गई प्रेसवार्ता में संयुक्त किसान मोर्चा के नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने पंजाब में संयुक्त संघर्ष पार्टी के गठन का ऐलान किया है। तकरीबन 1 साल तक राजधानी दिल्ली के सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर नए कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन चलाकर जीत हासिल करने वाले किसान इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाते हुए नजर आ सकते हैं। किसान आंदोलन के दौरान मंच से सरकार को चुनौती देने वाले किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी आज अपनी राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर रहे हैं ।विधानसभा के लिए अगले साल पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत पांच राज्यों के भीतर चुनाव होने हैं। जिसके चलते सभी राजनीतिक दलों की ओर से चुनाव में उतरने के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी गई है। पंजाब में कांग्रेस से इस्तीफा देकर बाहर आये पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी राजनैतिक पार्टी के गठन के साथ भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लडने का ऐलान कर चुके है। उधर नए कृषि कानूनों के विरोध में तकरीबन 1 साल तक राजधानी दिल्ली के सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलन चलाते हुए जीत हासिल करने वाले किसान नेताओं में शामिल गुरनाम सिंह चढूनी ने भी अब पंजाब विधानसभा चुनाव में उतरने का इरादा बनाया है। जिसके चलते शनिवार को गुरनाम सिंह चढूनी द्वारा अपने नए राजनीतिक दल के गठन का ऐलान किया जाएगा। बताया जा रहा है कि पंजाब चुनाव में किसान आंदोलन से जुड़े कुछ चेहरे भी नजर आ सकते हैं। गुरनाम सिंह चढूनी ने चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह बात कही है। किसान आंदोलन के समय गुरनाम सिंह चढूनी ने किसानों की मांगों को उठाते हुए आंदोलन को और अधिक मजबूत किया था। पिछले कई महीनों से गुरनाम सिंह चढूनी मिशन पंजाब के तहत पंजाब के खेती किसानी के अलावा दूसरे मुद्दों को भी लेकर मुखर हो रहे हैं। गुरनाम सिंह चढूनी का मानना है कि राजनीति में बदलाव करने के लिए सिर्फ आंदोलन करने से काम नहीं चलेगा। गुरनाम सिंह चढूनी अपने इसी एजेंडे के तहत पंजाब विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाते हुए नजर आएंगे।

सीएम योगी ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया 

संदीप मिश्र     लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को शाहजहांपुर में 36 हजार 230 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले प्रदेश के सबसे लंबे ‘गंगा एक्सप्रेस वे’ की आधारशिला रख रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

योगी ने ट्वीट कर कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी आज शाहजहांपुर में लगभग 36,230 करोड़ रुपये की लागत से बनने जा रहे 594 कि.मी. लंबे 'गंगा एक्सप्रेस-वे' का शिलान्यास करने जा रहे हैं।”
आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी 18 दिसंबर को दिन में लगभग एक बजे शाहजहांपुर जिले में गंगा एक्सप्रेस वे परियोजना का शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित केन्द्र और राज्य सरकार के मंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
इसके महत्व का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा, “उ.प्र. में बनने जा रहा 'गंगा एक्सप्रेस-वे' सामाजिक व आर्थिक उन्नयन के बहुआयामी स्वरूप को साकार करेगा। इस पर वायु सेना के विमानों के आपातकालीन टेक ऑफ व लैंडिंग हेतु 3.5 कि.मी. लंबी हवाई पट्टी का निर्माण होगा। यह एक्सप्रेस-वे औद्योगिक कॉरिडोर के रूप में विकास को नई ऊंचाइयां देगा।”
प्रदेश को इस मार्ग की सौग़ात देने के लिए योगी ने मोदी का आभार जताया । उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “जिस प्रकार अविरल, अविचल बहतीं पतित पावनी माँ गंगा बिना किसी भेदभाव के सभी का उद्धार करती हैं, उसी प्रकार यह 'गंगा एक्सप्रेस-वे' समाज के सभी वर्गों की सामाजिक-आर्थिक प्रगति का आधार बनेगा। उत्तर प्रदेश को यह सौगात देने के लिए आपका बहुत-बहुत आभार प्रधानमंत्री जी।”
ग़ौरतलब है कि संगम नगरी प्रयागराज से मेरठ के बीच 594 किमी लंबा गंगा एक्सप्रेस वे न सिर्फ पूरब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की दूरी को कम करेगा बल्कि कई राज्यों को भी उत्तर प्रदेश के करीब लायेगा। इसका फायदा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के अलावा हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कई अन्य राज्यों को मिलेगा। पूर्वी यूपी से लेकर पश्चिमी यूपी के 12 जिलों से गुजरने वाले इस एक्सप्रेस वे के किनारे औद्योगिक गलियारे से लेकर कई अन्य आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
राज्य सरकार ने पिछले साल 26 नवंबर को गंगा एक्सप्रेस वे परियोजना की स्वीकृति दी थी। पर्यावरण संरक्षण के लिए एक्सप्रेस वे के किनारे करीब 18,55,000 पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही परियोजना में अधिग्रहित भूमि पर सौर ऊर्जा का उत्पादन होगा, जिससे परियोजना के संचालन के लिए आवश्यक ऊर्जा की पूर्ति होगी। गंगा एक्सप्रेस वे पश्चिमी उप्र के मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, सम्भल, बदायूं और शाहजहांपुर जिले से गुजर रहा है।

'तुष्टीकरण के राजनीतिक छल' को ध्वस्त किया 

अकांशु उपाध्याय        नई दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कहा कि महिलाओं की स्वतंत्रता, सम्मान, सशक्तिकरण एवं संवैधानिक समानता पर ‘तालिबानी सोच और सनक’ हिंदुस्तान में नहीं चलेगी। उन्होंने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग द्वारा आयोजित “अल्पसंख्यक दिवस” कार्यक्रम में यह टिप्पणी उस वक्त की है। जब हाल ही में लड़कियों की शादी की कानूनी उम्र 21 साल करने के सरकार के फैसले का समाजवादी के सांसदों शफुर्करहमान बर्क एवं एसटी हसन तथा कुछ अन्य लोगों ने विरोध किया है।

नकवी ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि कभी तीन तलाक की कुप्रथा को रोकने के लिए कानून बनाने का विरोध, कभी मुस्लिम महिलाओं को ‘मेहरम’ (नजदीकी पुरुष रिश्तेदार) के साथ ही हज यात्रा की बाध्यता खत्म करने पर सवाल और अब लड़कियों की शादी की उम्र के मामले में संवैधानिक समानता पर बवाल करने वाले लोग संविधान की मूल भावना के ‘पेशेवर विरोधी’ हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा, ”महिलाओं की स्वतंत्रता, सम्मान, सशक्तिकरण एवं संवैधानिक समानता पर तालिबानी सोच और सनक हिंदुस्तान में नहीं चलेगी।” उनके मुताबिक, “अल्पसंख्यक तुष्टीकरण के राजनीतिक छल” को “समावेशी सशक्तिकरण के राष्ट्रवादी बल” से मोदी सरकार ने ध्वस्त किया है। भारतीय अल्पसंख्यकों की “सुरक्षा, समावेशी समृद्धि एवं सम्मान”, “संवैधानिक संकल्प” और भारतीय समाज की “सकारात्मक सोच” का नतीजा है। भारत के बहुसंख्यक समाज की सोच, अपने देश के अल्पसंख्यकों की “सुरक्षा और सम्मान के संस्कार एवं संकल्प” से भरपूर है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ”मोदी सरकार ने 2014 के बाद 6 अधिसूचित अल्पसंख्यक समुदायों- पारसी, जैन, बौद्ध, सिख, ईसाई और मुस्लिम- के 5 करोड़ से अधिक छात्रों को छात्रवृत्तियां प्रदान की।

लाभार्थियों में 50 प्रतिशत से अधिक लड़कियां शामिल हैं। इसके परिणामस्वरूप, मुस्लिम लड़कियों का स्कूल ड्रॉप आउट रेट जो पहले 70 प्रतिशत था अब घट कर लगभग 30 प्रतिशत से कम रह गया है आने वाले दिनों में जीरो प्रतिशत करना हमारा लक्ष्य है।” ‘अल्पसंख्यक दिवस’ कार्यक्रम में अल्पसंख्यक कार्य राज्यमंत्री जॉन बारला, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा, उपाध्यक्ष आतिफ रशीद और कई अन्य लोग मौजूद।

पीएम ने गंगा एक्सप्रेस-वे की आधारशिला रखीं

संदीप मिश्र     शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गंगा एक्सप्रेस-वे की आधारशिला रखी। यह एक्सप्रेस वे 594 किलोमीटर लंबा और छह लेन का होगा जिसे 36,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित किया जाएगा। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार मेरठ के बिजौली गांव के पास से शुरू होकर एक्सप्रेस-वे प्रयागराज के जुदापुर दांडू गांव तक जाएगा। मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज से होकर गुजरेगा। पूरी तरह से निर्मित होने के बाद, यह राज्य के पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों को जोड़ने वाला उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे बन जाएगा।

विज्ञप्ति में बताया गया कि इस एक्सप्रेस-वे पर शाहजहांपुर में 3.5 किमी लंबी हवाई पट्टी निर्मित की जाएगी, जो वायु सेना के विमानों को आपातकालीन उड़ान भरने और उतरने में सहायता प्रदान करेगी। एक्सप्रेस-वे के साथ एक औद्योगिक गलियारा बनाने का भी प्रस्ताव है। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी उपस्थित रहे। वहीं, कार्यक्रम स्थल के स्टेज पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, जितिन प्रसाद, राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, शाहजहांपुर से सांसद अरुण सागर, कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह मौजूद हैं। इसके अलावा कार्यक्रम में प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने मैदान को चार दिन पहले ही अपनी निगरानी में ले लिया था। रैली स्थल पर पीएसी, अर्धसैनिक बल और खुफिया एजेंसी सक्रिय हैं। इसके अलावा सैकड़ों सुरक्षाकर्मियों को भी तैनात किया गया है। वहीं इस रैली में करीब एक लाख लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। प्रधानमंत्री की रैली को देखते हुए आज सुबह से ही कार्यकर्ताओं और लोगों का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। स्थानीय कार्यकर्ताओं को लोगों को लाने की जिम्मेदारी दी गई है। जिसके लिए रोडवेज की बसों को भी लगाया गया है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर लोगों में काफी जोश देखने को मिल रहा है। युवाओं से लेकर बुजुर्ग भी वहां पहुंच रहे हैं।

जांच को पूरा होने में ‘कुछ और सप्ताह' लगेंगे: मार्शल

हैदराबाद। एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने शनिवार को कहा कि तीनों सेवाओं के अधिकारियों को लेकर बनाए गए जांच दल की ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ एक निष्पक्ष प्रक्रिया होगी और इस दल को घटना के प्रत्येक पहलू की जांच करने को कहा गया है। चौधरी ने यहां के पास डुंडीगल में वायु सेना अकादमी में संयुक्त स्नातक परेड के इतर संवाददाताओं से कहा कि जांच को पूरा होने में ‘कुछ और सप्ताह लगेंगे’।उन्होंने कहा कि निष्पक्ष प्रक्रिया मैं कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के परिणाम को लेकर पहले से कोई संभावना नहीं जताना चाहता, क्योंकि यह एक समग्र प्रक्रिया है। उन्हें (एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह को) अधिकार दिया गया है कि हरेक पहलू की जांच की जाए और हर पहलू पर गौर किया जाए कि क्या गलत हुआ होगा और उसी आधार पर उचित सिफारिशें की जाएं तथा निष्कर्ष निकाला जाए।

चौधरी से जांच से जुड़ी जानकारियों और हेलीकॉप्टर हादसे संबंधी परिस्थितियों को लेकर सवाल किया गया था, जिसके जवाब में उन्होंने यह टिप्पणी की। तमिलनाडु के कुन्नूर में आठ दिसंबर को हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण भारत के प्रमुख रक्षा अध्यक्ष, उनकी पत्नी और 12 अन्य सैन्यकर्मियों की मौत हो गई थी। मेरा मानना है कि मैं इस बारे में जल्दबाजी में कोई घोषणा नहीं करूं कि इसका (हादसे का) कारण क्या हो सकता है या हम इसके लिए क्या प्रतिकारात्मक कदम उठाने जा रहा है, इसलिए हमें कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी पूरी होने तक कुछ और सप्ताह के लिए इंतजार करना होगा। मैं आपको यह भरोसा दिलाना चाहता हूं कि यह अत्यंत निष्पक्ष प्रक्रिया है।

दिल्ली: भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौंत हुईं

दिल्ली: भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौंत हुईं

अकांशु उपाध्याय        नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। आईटीओ के पास रिंगरोड पर सुबह 6.30 बजे एक ऑटो रिक्शे में चार लोग कहीं जा रहे थे। इसी दौरान एक कंटेनर ऑटो रिक्शे पर गिर गया। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और फरार कंटेनर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। दिल्ली में शनिवार तड़के हुए इस हादसे के बाद घटना स्थल पर भीड़ जुट गई। हादसे में मृतक चारों लोगों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

हैदराबाद में शनिवार को एक कार के पेड़ से टकरा जाने से दो महिला जूनियर कलाकारों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के पास तड़के करीब 3.30 बजे हुआ। गाचीबोवली से लिंगमपल्ली की ओर जा रही तेज गति से कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के टुकड़े-टुकड़े हो गए। हादसे में कार चला रहे 25 साल के बैंक कर्मचारी अब्दुल रहीम की भी मौत हो गई। हादसे में मरने वाले जूनियर कलाकारों की पहचान एन मनसा (23) और एम मनसा (21) के रूप में हुई है।
एक अन्य जूनियर कलाकार साई सिद्धू घायल हो गए और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। दोनों जूनियर कलाकार शहर के अमीरपेट इलाके के एक छात्रावास में रह रहे थे। उन्होंने सिद्धू और अब्दुल रहीम के साथ किराए पर कार ली थी। 


नई दिल्ली। कोरोना से लड़ाई में एक और देसी हथियार तैयार हो गया है। भारत में बनी को कोवोवैक्स वैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दे दी। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने इसको लेकर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि कोवोवैक्स बेहद सुरक्षा और गुणवत्ता दोनों मामले में बेहतर है। कोवोवैक्स भारत की तीसरी वैक्सीन है। जिसे डब्ल्यूएचओ ने मंजूरी दी है। इससे पहले कोविशील्ड और कोवैक्सीन का सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया जा रहा हैं।वहीं,उत्तरप्रदेश में जल्द ही 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों व किशोरों को कोरोनारोधी टीका लगाया जाएगा। बीमार, दिव्यांग बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर पहले टीका लगाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने 12 से 18 साल से कम आयु के लोगों को जायकोव-डी टीका लगाने की मंजूरी दे दी है। यह टीका प्रदेश के गोरखपुर समेत 11 जिलों में लगाया जाएगा। देश में तीसरी लहबर का खतरा बढ़ रहा है।

महाराष्ट्र समेत कुछ प्रांतों में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। जिले में शून्य से लेकर 18 वर्ष से कम आयु के करीब 19 लाख से अधिक बच्चे व किशोर हैं। सबसे ज्यादा खतरा दो साल से लेकर 18 साल से कम आयुक के उन किशोर व बच्चों को है जो घर से बाहर खेलते है। जिले में वयस्कों का टीकाकरण 16 जनवरी 2021 से चल रहा है। इस टीकाकरण का तीसरा चरण 31 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग को 35 लाख लोगों को टीके की पहली डोज लगाने का लक्ष्य मिला है अब तक 25 लाख 52 हजार लोगों को टीके की पहली डोज लग चुकी है, जबकि 15 लाख लोगों को दोनों डोज लगी है।


  मेडिकल पदों पर सीधी भर्ती करने का निर्णय लिया 

अकांशु उपाध्याय        नई दिल्ली। शासन ने मेडिकल, डेंटल, नर्सिंग व फिजियोथैरेपी कॉलेजों में प्रमोशन के पदों पर सीधी भर्ती करने का निर्णय लिया है। इसका गजट नोटिफिकेशन भी हो गया है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसरों की सीधी भर्ती होगी। ऐसा केवल एक साल के लिए किया जा रहा है। खाली पदों पर भऱ्ती के लिए पीएससी को पत्र लिखा जाएगा। इसके बाद वहां से विज्ञापन जारी होगा। प्रमोशन के पदों पर सीधी भर्ती से बवाल मचने की संभावना है। दरअसल नियमित डॉक्टर व फैकल्टी इसका विरोध कर सकते हैं।

प्रदेश में 7 मेडिकल, 1 डेंटल, 8 नर्सिंग व 1 सरकारी फिजियोथैरीप कॉलेजों का संचालन किया जा रहा है। राजधानी स्थित नेहरू मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर के 2 व एसोसिएट प्रोफेसरों के 15 से ज्यादा पद खाली है। सिम्स बिलासपुर, अंबिकापुर, रायगढ़, राजनांदगांव, जगदलपुर व कांकेर में प्रोफेसर के 63 व एसोसिएट प्रोफेसरों के 85 पद खाली है। हालांकि ज्यादातर पदों पर संविदा डॉक्टर काम कर रहे हैं। नियमानुसार इसे खाली इसलिए माना जाता है, अगर कोई नियमित डॉक्टर का इन पदों पर प्रमोशन हो तो संविदा डॉक्टरों की सेवाएं स्वत: खत्म हो जाती है। प्रदेश में प्रोफेसरों के 190, एसोसिएट प्रोफेसरों के 270 पद हैं, वहीं असिस्टेंट प्रोफेसर के 397 पद स्वीकृत है, जिसमें 150 खाली है।

दो महीने पहले मेडिकल, डेंटल, नर्सिंग व फिजियोथैरेपी कॉलेज के 250 संविदा डॉकटर व फैकल्टी को नियमित करने का प्रस्ताव भेजा गया था। इस मामले में चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव ने डीएमई से इसका प्रस्ताव मंगाया था। संविदा डॉक्टरों को नियमित करने का प्रस्ताव 8 साल पहले से बन रहा है। दरअसल कई नियमित डॉक्टरों ने हाईकोर्ट में इस मामले में चुनौती दी थी। माना जा रहा है कि संविदा डॉक्टरों को नियमित करने के बजाय सीधी भर्ती से दूसरा रास्ता निकाला गया है।
डीएमई डॉ विष्णु दत्त ने कहा कि मेडिकल समेत दूसरे कॉलेजों में डॉक्टरों के नियमित पद खाली है। इसमें मान्यता में भी दिक्कत होने लगती है। पद भरने से कॉलेजों के मान्यता में आसानी होगी।

हरनाज संधू ने मीडिया पर अपने फोटो शेयर किए
अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर रोज अनोखे फोटो और वीडियो देखने मिलती रहती है। ऐसे ही भारत को मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब दिलाने वाली चंडीगढ़ की हरनाज संधू के सोशल मीडिया पर बहुत शानदार लुक में तस्वीरें वायरल हो रही है। मिस यूनिवर्स 2021 के कॉनटेस्ट में 10 राउंड थे। जिन 10 राउंड में हरनाज का ध्यान अपनी ओर खींचने कामयाब रही और जीत का खिताब भारत को दिला दिया हैं। मिस यूनिवर्स 2021 का कॉन्टेस्ट जीत कर लोटी हरनाज संधू ने सोशल मीडिया पर अपने फोटो शेयर कर धमाल मचा दिया है। 
हरनाज संधू के फैंस को यह तस्वीर बहुत पसंद आ रही है और वह जमकर प्यार बरसा रहे है।
हरनाज संधू ने इन तस्वीर को अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। हरनाज संधू की यह ग्लैमरस तस्वीर ने लोगो को पागल कर दिया है। अगर हरनाज संधू के लुक की बात करें तो उन्होंने पिंक कलर का कोट पहना हुआ है और उसके साथ में उन्होंने 37 करोड रूपये की कीमत वाला मिस यूनिवर्स 2021 का ताज भी पहना हुआ है। अब तक इस पोस्ट पर लाइक्स की संख्या 5 लाख के पार पहुंच गई है। हारनाज संधू की इस पोस्ट पर कमेंट बोक्स को देखें तो एक फेन ने लिखा कि 'उसकी आभा और करिश्मा प्रीलिम्स से पहले भी बहुत कुछ कहती है। तुम सच में योग्य हो! बधाई हो', वहीं दूसरे ने लिखा कि 'ब्रह्मांड से परे सौंदर्य' और फैंस ने इमोजी की तो इस पोस्ट पर बरसात कर रखी है।
गौरतलब हैं कि इजरायल के इलियट में आयोजित 70वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में 21 वर्षीय संधू ने यह खिताब अपने नाम किया। बोरवेल से मासूम बच्ची सुरक्षित बाहर निकली संधू को वर्ष 2020 की मिस यूनिवर्स मेक्सिको की एंड्रिया मेज़ ने मिस यूनिवर्स का ताज पहनाया। सीएनएन न्यूज चौनल के फिलीपींस न्यूज चौनल की रिपोर्ट के मुताबिक संधू ने 79 प्रतिभागियों को पछाड़ कर यह खिताब अपने नाम किया।

अफगानिस्तान: राजदूत नियुक्ति की कोशिश, इस्तीफा

अफगानिस्तान: राजदूत की नियुक्ति की कोशिश, इस्तीफा 
अखिलेश पांडेय     
काबुल। संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की पूर्व सरकार के राजदूत गुलाम इसाकजई ने वर्तमान के तालिबानी शासकों द्वारा उनके स्थान पर अपने राजदूत को नियुक्त करने की कोशिशों के बीच पद से इस्तीफा दे दिया है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता फरहान हक ने बताया कि इसाकजई ने बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र को बताया कि उन्होंने एक दिन पहले अपना पद छोड़ दिया है।
संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान के मिशन ने ट्वीट किया कि नसीर फैक अस्थायी प्रभारी राजदूत के तौर पर जिम्मेदारी निभाएंगे। मिशन ने कहा कि वह ” संयुक्त राष्ट्र में अपने लोगों की चिंताओं और वैध मांगों को उठाता रहेगा।” तालिबानी नेता लंबे वक्त से अपने प्रतिनिधि मोहम्मद सुहेल शाहीन को इस पद पर नियुक्त करने की कोशिश कर रहे थे।
संयुक्त राष्ट्र में राजनयिक रहे इसाकजई को पिछले जून में राष्ट्रपति अशरफ गनी ने नियुक्त किया था, जिनकी सरकार को तालिबान ने 15 अगस्त को अमेरिका और नाटो सैनिकों की अचानक वापसी के बीच हटा दिया था। तालिबान ने इस पद पर बने रहने के लिए इसाकजई की साख को चुनौती दी थी। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाए जाने से इसाकजई पद पर बने हुए थे। इसाकजई ने इस पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

अमेरिका: 24 घंटे में 21,000 से अधिक नए संक्रमित 
सुनील श्रीवास्तव       वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 21,000 से अधिक मामले सामने आए। जो देश में अब तक के सर्वाधिक दैनिक मामले हैं। संक्रमण के करीब आधे मामले न्यूयॉर्क सिटी में सामने आए, जहां जांच केंद्रों के बाहर कतारें लंबी हो रही हैं और क्रिसमस पर समारोह का आयोजन करने वाले कई आयोजक अपने सदस्यों के संक्रमित होने के कारण कार्यक्रम रद्द कर रहे हैं।
न्यूयॉर्क की ‘सिटी यूनिवर्सिटी’ में ‘इंस्टीट्यूट फॉर इम्प्लीमेंटेशन साइंस इन पॉप्यूलेशन हेल्थ’ के कार्यकारी निदेशक डॉ. डेनिस नाश ने कहा कि संक्रमण में तेज वृद्धि अत्यधिक चिंता का विषय होना चाहिए, लेकिन ओमीक्रोन स्वरूप का संक्रमण बहुत तेजी से फैलने के कारण ऐसा होना ही था।” नाश ने कहा, ”हम डेल्टा के कारण सर्दियों में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने की समस्या से जूझ रहे हैं और यह अपने आप में चिंता की बात है।

उन्होंने कहा, ”इसके बाद अब नया ओमीक्रोन स्वरूप आ गया, जो संक्रमण के दृष्टिकोण से अधिक संक्रामक है।”उन्होंने कहा कि मौजूदा टीके नए स्वरूप को रोकने में असमर्थ हो सकते हैं। राज्य में सामने आए संक्रमण के मामलों में से शहर में करीब 10,300 मामले सामने आए। न्यूयॉर्क राज्य में बृहस्पतिवार को समाप्त हुए सात दिनों की अवधि में प्रतिदिन औसतन 13,257 लोग संक्रमित पाए गए। यह पिछले दो सप्ताह की तुलना में 71 प्रतिशत अधिक है। इससे पहले, राज्य में सर्वाधिक दैनिक मामले 14 जनवरी, 2021 को सामले आए थे, जब करीब 20,000 लोग संक्रमित पाए गए थे।

इराक: बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर-12 हुईं

अखिलेश पांडेय       बगदाद। इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। रुडॉ प्रसारक ने एरबिल के मेयर के हवाले से यह जानकारी दी है। इससे पहले शुक्रवार को रूडॉ ने 11 लोगों मारे जाने की रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि एरबिल में गुरूवार से हो रही मूसलाधार मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ से जानमाल की भारी क्षति हुई है।

इराक के मीडिया शफाक न्यूज ने बताया कि एरबिल सरकार ने अलर्ट घोषित कर नागरिकों से बचाव दल के साथ सहयोग करने का आग्रह किया है। इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र के प्रधानमंत्री मसरौर बरज़ानी ने बाढ़ से हुई जानमाल की क्षति पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंनें सभी सरकारी एजेंसियों को प्रभावित क्षेत्रों को तत्काल सहायता और राहत प्रदान करने का निर्देश दिए है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

1. अंक-61, (वर्ष-05)
2. रविवार, दिसंबर 19, 2021
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-प्रतिपदा, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 06:48, सूर्यास्त 05:24।
5. न्‍यूनतम तापमान -6 डी.सै., अधिकतम-19+ डी.सै.।  
बर्फबारी व शीतलहर के साथ कहीं- कहीं तेज बारिश की संभावना।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवाशुं के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

शुक्रवार, 17 दिसंबर 2021

अपने रिश्तों को लेकर चर्चा में बनीं रही एक्ट्रेस फतेही

अपने रिश्तों को लेकर चर्चा में बनीं रही एक्ट्रेस फतेही
कविता गर्ग      
मुबंई। कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर संग अपने रिश्तों को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही चर्चा में बनी हुई हैं। नोरा पर सुकेश से महंगे तोहफे लेने का आरोप है। सुकशे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी कई बार नोरा फतेही से पूछताछ कर चुकी है। ईडी ने सुकेश चंद्रशेखर और नोरा फतेही को आमने सामने बैठाकर भी पूछताछ की। 
मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल पर हुई ये पूछताछ चार्जशीट का भी हिस्सा है। आजतक की खबर के मुताबिक ईडी के नोरा और सुकेश से पूछे गए सवालों और उनके जवाबों की डिटेल है।

अभिनेत्री शिल्पा ने मजेदार वीडियो शेयर किया: मुंबई  

कविता गर्ग        मुंबई। सोशल मीडिया पर अनोखे फोटो और वीडियो देखने को मिलते रहते है। ऐसे ही बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी स्पाइडर मैन के साथ में एक्टिंग करती नजर आ रही हैं। स्पाइडर मैन नो वे होम मूवी जमकर लाइमलाइट में बनी हुई है। मार्वल मूवीज को लोग बहुत पसंद करते हैं, ऐसे ही बॉलीवुड के सितारे भी मार्वल मूवीज के शौकीन है। इस फिल्म को लेकर लोग बहुत उत्साहित। 

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। शिल्पा शेट्टी स्पाइडर मैन से स्पाइडर मैन नो वे होम के टिकट के लिए परेशान नजर आ रही है। इस वीडियो में शिल्पा जैसे ही अपने कमरे में घुसती हैं उन्हें स्पाइडर मैन उनके कमरे में बेठे हुए नजर आते हैं, तो वो कहती हैं कि 'ओएमजी' और फिर उनसे उनकी फिल्म की टिकट मांगती हैं। शिल्पा शेट्टी स्पाइडर मैन से कहती हैं कि में आपको डांस सिखाती हूं तो आप मुझे फिर टिकट देना और फिर वह गाना गाती हैं, चुरा के दिल मेरा स्पाइडर मैन चला। डांस पूरा होने के बाद शिल्पा ने स्पाइडर मैन से टिकट मांगती हैं, लेकिन स्पाइडर मैन मना कर देते हैं और शिल्पा शेट्टी टिकट को लेकर बहुत उतावली नजर आती है। 

इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि 'बड़ी ताकत के साथ बड़ी जिम्मेदारी आती है, स्पाइडी! और, यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप मुझे टिकट दें, कहीं ऐसा न हो कि मेरे लिए कोई घर नहीं है क्योंकि मैं उन्हें वेब पर नहीं ढूंढ सका'। अब तक इस वीडियो पर लाइक्स की संख्य 12 लाख के पार पहुंच गए है। अगर कमेंट की बात करें तो एक फेन कमेंट किया हैं कि 'ओवर एक्टिंग की दुकान', वहीं दूसरे ने लिखा कि 'बकवास स्क्रिप्ट' और इमोजी की तो फैंस ने बारिश कर दी है।

₹20 हजार के 3 इनामी आरोपियों को अरेस्ट किया

राइफल शूटर खिलाड़ी कोनिका ने आत्महत्या की   

मिनाक्षी लोढी        कोलकाता। नेशनल राइफल शूटर खिलाड़ी कोनिका लायक ने आत्महत्या कर ली है। यह वहीं खिलाड़ी हैं जिन्हें मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने राइफल गिफ्ट की थी। 26 साल की कोनिका लायक झारखंड के धनबाद की रहने वाली थी। इस उभरती खिलाड़ी की मौत ने खेल जगद को सदमे में डाल दिया है। बताया जा रहा है कि किका पूर्व ओलंपियन और अर्जुन अवॉर्ड विजेता जयदीप कमार्कार के साथ कोलकाता में प्रशिक्षण ले रही थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। कोनिका लायक पहले पुरानी राइफल का इस्तेमाल करती थीं। यह राइफल उनके कोच या किसी दोस्त का हुआ करता था।

हैरानी की बात है कि खिलाड़ियों के सुसाइड करने का यह सिलसिला थम नहीं रहा। पिछले हफ्ते युवा पिस्टल शूटर खुशशीरत कौर संधू ने आत्महत्या कर ली थी। संधू ने अक्टूबर महीने में स्टेट-लेवल के शूटर हुनरदीप सिंह सोहल ने सुसाइड की थी, इससे पहले सितंबर में मोहाली के नमनवीर सिंह बरार ने भी अपनी जान ले ली थी। बरार ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में ब्रोन्ज मेडल भी जीता था।

4 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया, शिकंजा

दुष्यंत टीकम      बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पैसे डबल करने या ज्यादा ब्याज का झांसा देकर ठगने वाले चिटफंड कंपनियों पर शासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। रायपुर, राजनांदगांव, बिलासपुर, बलादौबाजार, दुर्ग, धमतरी में लगातार कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को बिलासपुर पुलिस ने चार साल से फरार चल रहे आरोपी को महाराष्ट्र के गोंदिया से गिरफ्तार किया है। आरोपी अपना नाम बदलकर छुपा हुआ था लेकिन उसकी सिंगर बेटी के इंस्टाग्राम के जरिये पुलिस उस तक पहुँच पाई। आरोपी जीएन गोल्ड चिटफंड कंपनी का मार्केटिंग हेड था, जिसने हजारों लोगों से धोखाधड़ी की है। कंपनी संचालकों के साथ मिलकर आरोपी ने बिलासपुर जिले में करीब 5 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी को अंजाम दिया है।

बिलासपुर एसपी पारूल माथुर ने बताया कि शासन के निर्देश पर चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर व अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। सूचना पर जीएन गोल्ड के फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने महाराष्ट्र टीम भेजी गई थी। गोंदिया में चिटफंड कंपनी के मार्केटिंग हेड खेमेंद्र बोपचे (36) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि आरोपी पर प्रदेश के अलग-अलग थानों में कुल 16 मामले दर्ज हैं। आरोपी हजारों लोगों को ठगने का मास्टर माइंट है। उन्होंने बताया कि कंपनी के डायरेक्टरों ने मिलकर निवेशकों को रुपए जमा करने पर 6 साल में दोगुना करने का झांसा दिया था। आरोपियों की बातों में आकर हजारों निवेशकों ने कंपनी में रुपए जमा किए। इसके बाद बड़ी राशि लेकर निवेशकों ने दफ्तर बंद कर दिया और फरार हो गए।

दो डायरेक्टर हरियाणा से पहले पकड़े जा चुके एसपी माथुर ने बताया कि कंपनी के डायरेक्टर सतनाम सिंह रंधावा को पुलिस ने इससे पहले हरियाण से गिरफ्तार किया था। इसके कुछ दिन पहले एक अन्य डायरेक्टर नरेंद्र सिंह को भी पुलिस ने हरियाणा में दबिश देकर पकड़ा था। प्रकरण में एक आरोपी शैलेंद्र गोस्वामी फरार है, जिसकी संपत्ति कुर्क करने के लिए धमतरी कलेक्टर को पत्र लिखा गया है। एसपी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार चिटफंड कंपनियों से ठगी के शिकार हुए लोगों से आवेदन लिया गया है, जिन्हें रकम वापसी की जानी है। जिले में चिटफंड कंपनियों की संपत्ति की जानकारी जुटाई जा रही है।


हंसिनी मथान ने 'चैलेंज टेबल टेनिस' टूर्नामेंट जीता

हंसिनी मथान ने 'चैलेंज टेबल टेनिस' टूर्नामेंट जीता

मोमीन मलिक         नई दिल्ली। भारत की हंसिनी मथान राजन ने सीरिया की हेंड जाजा को हराकर अम्मान में चल रहा आईटीटीएफ होप्स एंड चैलेंज टेबल टेनिस टूर्नामेंट जीत लिया। हेंड तोक्यो ओलंपिक में सबसे युवा खिलाड़ी थी। अंडर 12 वर्ग में खेलते हुए मौजूदा कैडेट राष्ट्रीय चैम्पियन हंसिनी ने 11 . 6, 11 . 8, 6 . 11, 11 . 6 से जीत दर्ज की।

लड़कों के एकल वर्ग में भारत के पार्थ प्रभाकर ने भाग लिया। इसमें ईरान के कोमेल एन दिवशाली विजयी रहे। एशियाई टेबल टेनिस संघ के शिविर में भाग लेने के लिये अम्मान में ही रूक गई हंसिनी ने फाइनल को टूर्नामेंट का सबसे कठिन मैच बताया। उन्होंने कहा कि मेरी प्रतिद्वंद्वी ने इस साल ओलंपिक खेला था। लेकिन मैचे उसके बारे में नहीं सोचा।


औषधीय गुणों से भरपूर हैं लौंग की चाय, जानिए
मो. रियाज        औषधीय गुणों से भरपूर लौंग एक ऐसा मसाला है। जो हमारे खाने का स्वाद बढ़ाती है। लौंग का इस्तेमाल ना सिर्फ खाना पकाने में किया जाता है। बल्कि कई बीमारियों का उपचार करने में भी किया जाता है।एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर लौंग सुपर हेल्दी मसाला है। जिसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-वायरल और एनाल्जेसिक विटामिन, मिनरल्स और अन्य पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जो बॉडी के लिए बेहद फायदेमंद हैं। लौंग में विटामिन ई और विटामिन के पाया जाता है जो बैक्टीरियल संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। लौंग शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को निकालती है और स्किन की समस्याओं का उपचार करती है। लौंग का इस्तेमाल उसकी चाय बनाकर किया जाए तो उसके दोगुने फायदे होते हैं। लौंग की चाय स्किन के घाव और फंगल संक्रमण से बचाव करती है।
लौंग की चाय का रोजाना सेवन करने से वज़न कंट्रोल रहता है, साथ ही दांतों के दर्द से छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं कि लौंग की चाय पीने से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं और उसे कैसे तैयार करें।
लौंग की चाय पीने के फायदे।
इम्यूनिटी इम्प्रूव करती है: सर्दियों में लौंग की चाय इम्यूनिटी को इम्प्रूव करती है। लौंग में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण शरीर से फ्री रेडिकल्स को नष्ट करने में मदद करते हैं, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। सर्दी-खांसी का असरदार इलाज है: ठंड में सर्दी खांसी बेहद परेशान करती है ऐसे में लौंग की चाय इस परेशानी का बेहतरीन इलाज है। लौंग में एंटीसेप्टिक, एंटी-वायरल और एंटीमाइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं जो सर्दी- जुकाम और खांसी को दूर करने में मदद करते हैं। दांत के दर्द का असरदार इलाज है: दांतों के दर्द में लौंग बेहद असरदार साबित होती है। दांत का दर्द दूर करने के लिए लौंग का तेल बेहद उपयोगी होता है। लौंग में सूजन-रोधी गुण मौजूद होते हैं, जो दांतों के दर्द से निजात दिलाते हैं। लौंग की चाय बनाकर पीने से दांतों के दर्द और मसूड़ों की सूजन को आराम मिलता है। पाचन ठीक रहता है: लौंग की चाय का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है। अगर आपको पाचन संबंधी परेशानी है तो आप लौंग की चाय का सेवन करें। 
मेटाबॉलिज्म बूस्ट करती है: रोजाना सुबह लौंग की चाय पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, इसका सेवन करने से वज़न कम करने में मदद मिलती है। 
आइए जानते हैं कि लौंग की चाय कैसे तैयार करें।
1 चम्मच साबुत लौंग 1 और पानी।
लौंग की चाय बनाने के लिए पैन में एक पानी लें और उसमें 4-5 लौंगों को डालकर गैस पर पकने दें। 5 से 7 मिनट तक पकने के बाद गैस को बंद कर दें और पानी को छान लें। चाय में एक चम्मच शहद मिलाएं और उसका सेवन करें। 

आपत्तिजनक टिप्पणी, कार्रवाई करने की मांग की

आपत्तिजनक टिप्पणी, कार्रवाई करने की मांग की      

अकांशु उपाध्याय          नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केरल की वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार को आड़े हाथों लेते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि वह देश के लिए कुर्बानी देने वालों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों को प्रोत्साहित कर रही है। भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक पत्रकार वार्ता को संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन, राजीव चंद्रशेखर और राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने पिछले दिनों तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस दुर्घटना में जनरल रावत की पत्नी और अन्य 13 सैन्यकर्मियों की भी मौत हो गई थी।

चंद्रशेखर ने कहा, ”भारतीय सपूतों का अपमान करने की एक अजीब सी राजनीतिक संस्कृति को कुछ राजनीतिक दल प्रोत्साहित कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि केरल में वामपंथी विचारधारा वाले राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने जनरल रावत, उनकी पत्नी और 12 अन्य वीर जवानों की दुखद हेलीकॉप्टर हादसे में मौत का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ”यह बेहद आपत्तिजनक है कि राज्य की सत्ता में बैठी एक राजनीतिक पार्टी देश के बहादुरों का अपमान कर रही है।”

मुरलीधरन ने आरोप लगाया कि शहादत का अपमान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई ना करके केरल की वामपंथी सरकार उनका समर्थन कर रही है। उन्होंने कहा कि जहां हेलीकॉप्टर दुर्घटना हुई थी वहां से केरल बहुत दूर नहीं है और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन यदि चाहते तो वह वहां सबसे पहले पहुंच सकते थे।

उन्होंने कहा, ”लेकिन उन्हें समय नहीं मिला, उन्होंने नजरअंदाज करना बेहतर समझा।” राठौर ने कहा कि सत्ता के लालच में कुछ राजनीतिक दल यहां तक गिर गए हैं कि वह बहादुर सैनिकों को भी नहीं बख्श रहे हैं। उन्होंने कहा, ”बलिदानियों का मजाक उड़ाने से भद्दी बात और क्या हो सकती है। हंसा नहीं जाता उन्हें सलाम किया जाता है।” उन्होंने कहा कि पिछले दिनों राजस्थान में कांग्रेस के एक विधायक ने भी सेना के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोई कार्रवाई नहीं की।


राजस्थान: 1.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया 

नरेश राघानी          जयपुर। हिमालय से आने वाली उत्तरी सर्द हवाओं ने राजस्थान को अपनी चपेट में ले लिया है जहां बीती रात फतेहपुर में पारा शून्य से नीचे दर्ज किया गया। विभाग ने अगले कुछ दिनों में राज्य के अनेक इलाकों में पाला पड़ने व अति शीतलहर चलने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है। जहां बीते चौबीस घंटे में सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया।

वहीं न्यूनतम तापमान राज्य के पिलानी में 1.1 डिग्री, नागौर में 3.3 डिग्री, सीकर में 5.5 डिग्री, बीकानेर 6.0 डिग्री, संगरिया में 6.0 डिग्री, गंगानगर में 6.5 डिग्री व ऐरनपुरा में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में मंगलवार रात न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान राजस्थान के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 18.0 से 26.9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राज्य में 17 से 20 दिसंबर के बीच शीतलहर चलने की चेतावनी दी है और शुक्रवार से न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होने की प्रबल संभावना है।

इसके अनुसार 17 से 20 दिसंबर के बीच राज्य के अलवर, सीकर, झुंझुनू, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर,श्रीगंगानगर एवं नागौर जिले में कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना है। वहीं 18-19 दिसंबर में बीकानेर, हनुमानगढ़, झुंझुनू, सीकर व चूरू जिलों में कहीं-कहीं पर पाला पड़ने के साथ अति शीतलहर भी चलने की संभावना है।

राष्ट्रपति ने श्री रमना काली मंदिर का उद्घाटन किया

ढाका। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ऐतिहासिक श्री रमणा काली मंदिर का यहां शुक्रवार को उद्घाटन किया और उसे भारत तथा बांग्लादेश के लोगों के बीच सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक बंधन का प्रतीक बताया। वर्ष 1971 में पाकिस्तानी सेना ने इस मंदिर को ध्वस्त कर दिया था। मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया है।

कोविंद बांग्लादेश के राष्ट्रपति एम. अब्दुल हामिद के निमंत्रण पर अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर ढाका आए हैं। वह 1971 में पाकिस्तान से बांग्लादेश की आजादी की स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा ले रहे हैं। राष्ट्रपति और प्रथम महिला सविता कोविंद ने जीर्णोद्धार किए गए मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। ‘ऑपरेशन सर्चलाइट’ के तहत 1971 में पाकिस्तानी सेना ने मंदिर को पूरी तरह से तोड़ दिया था। कुछ खबरों के अनुसार, मंदिर को आग लगा दी गयी थी और इस घटना में श्रद्धालुओं तथा मंदिर में रहने वाले तमाम लोग मारे गए थे।

मंदिर का उद्धाटन करने के बाद भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कोविंद ने कहा कि वह इसे ”मां काली के आर्शीवाद के तौर पर देखते हैं।” उन्होंने कहा,” आज सुबह, मैं ऐतिहासिक श्री रमणा काली मंदिर गया, जहां मुझे उसका उद्धाटन करने का सौभाग्य मिला। मैं इसे मां काली के आर्शीवाद के तौर पर देखता हूं।” कोविंद ने कहा, ” मुझे बताया गया है भारत और बांग्लादेश की सरकारों तथा लोगों ने इस मंदिर के जीर्णोद्धार में मदद की, जिसे पाकिस्तानी सेना ने मुक्ति संग्राम में ध्वस्त कर दिया था।” उन्होंने कहा कि उस दौरान कई लोग मारे गए थे। राष्ट्रपति ने कहा कि यह मंदिर भारत और बांग्लादेश के लोगों के बीच सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक बंधन का प्रतीक है। ” यह मेरी बांग्लादेश यात्रा के शुभ समापन का प्रतीक है।” भारत ने मंदिर के जीर्णोद्धार में मदद की। मुस्लिम बहुल बांग्लादेश में 10 प्रतिशत आबादी हिन्दुओं की है। देश की कुल आबादी 16.9 करोड़ है।

सरकारी एजेंसियों को पेगासस का लाइसेंस दिया

कविता गर्ग     मुंबई। एलगार परिषद मामले में कार्यकर्ता रोना विल्सन की गिरफ्तारी के एक साल पहले उनके स्मार्टफोन में एनएसओ ग्रुप के पेगासस स्पाइवेयर मौजूद था। नए फोरेंसिक विश्लेषण में यह जानकारी सामने आयी है। विश्लेषण के अनुसार कैदियों के अधिकार संबंधी कार्यकर्ता विल्सन जून 2018 में अपनी गिरफ्तारी से करीब एक साल पहले “निगरानी और आपत्तिजनक दस्तावेज़ आपूर्ति” का शिकार थे।

डिजिटल फोरेंसिक कंपनी आर्सेनल कंसल्टिंग ने कहा कि विल्सन के एप्पल फोन को न केवल इज़राइली एनएसओ ग्रुप के एक ग्राहक द्वारा निगरानी के लिए चुना गया था, बल्कि कई मौकों पर समझौता भी किया गया था। विश्लेषण से पता चला है कि विल्सन के आईफोन 6एस के दो बैकअप में डिजिटल निशान थे जो पेगासस निगरानी औजार से प्रभावित दिख रहे थे।

पेगासस विकसित करने वाली इजराइली साइबर सुरक्षा कंपनी एनएसओ ग्रुप ने कहा है कि केवल सरकारी एजेंसियों को ही लाइसेंस दिया गया है। भारत सरकार ने न तो पुष्टि की है और न ही इस बात से इनकार किया है कि वह एनएसओ ग्रुप की ग्राहक है। पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज (पीयूसीएल) के राष्ट्रीय महासचिव वी सुरेश ने कहा कि नए निष्कर्ष मामले में पुख्ता सबूत प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा, “अब ठोस सबूत हैं। हम नए प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के आधार पर इन निष्कर्षों को प्रमाणित करने के लिए सभी कानूनी संभावनाएं तलाश रहे हैं।”

तालुका में लगीं आग, दस्तावेज जलकर खाक हुए

तिरूवनंतपुरम। केरल के वाटकरा शहर में तालुका कार्यालय में शुक्रवार तड़के भीषण आग लगने से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए। सरकार ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नादपुरम, वाटकरा और पेराम्बरा से दमकल विभाग की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन उसे पूरी तरह बुझाने के प्रयास अब भी जारी हैं।

कार्यालय में कई फाइलें और रिकॉर्ड पड़े थे, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गए। पुरानी इमारत की छत भी आग में गिर गई। छत की हाल ही में मरम्मत कराई गई थी। राजस्व मंत्री पी रंजन ने पत्रकारों को बताया कि ”बाहरी तत्वों के शामिल होने” सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जाएगी।

उन्होंने कहा, ” घटना की प्राथमिक रिपोर्ट मिलते ही विस्तृत जांच करने के आदेश दिए गए हैं। बाहरी तत्वों के शामिल होने सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जाएगी। ” जिला पुलिस प्रमुख श्रीनिवास ए. ने भी बाहरी तत्वों के शामिल होने की संभावना को खारिज नहीं किया। उन्होंने कहा, ” मैं अभी ना इसे स्वीकार कर रहा हूं और ना इससे इनकार। वाटकरा डीवायएसपी के नेतृत्व में एक विशेष दल मामले की जांच करेगा।” अधिकारी ने बताया कि विशेष शाखा को इस संबंध में कलेक्टर द्वारा मांगी गई प्रारंभिक जांच रिपोर्ट तैयार करने का काम सौंपा गया है और जल्द ही वैज्ञानिक साक्ष्य भी एकत्र किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि केवल पुराने रिकॉर्ड तथा फाइलें आग में खाक हुए हैं, क्योंकि 2019 के बाद से भी दस्तावेजों को ‘ई-फाइल’ के रूप में संरक्षित किया गया है।


'बिना समझे सोचे' की गई टिप्पणी, माफी मांगी

बेगंलूरू। कर्नाटक विधानसभा में ‘जब बलात्कार अपरिहार्य हो तो इसका आनंद लें’, कह कर विवाद पैदा करने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक एवं विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष केआर रमेश कुमार ने ‘बिना सोचे समझे’ की गई अपनी टिप्पणी के लिए शुक्रवार को माफी मांगी। रमेश कुमार ने ट्वीट किया कि मैं आज विधानसभा में ‘बलात्कार’ को लेकर की गई अपनी असंवेदनशील और लापरवाहीपूर्ण टिप्पणी के लिए सभी से ईमानदारी से माफी मांगना चाहता हूं।

मेरा इरादा इस जघन्य अपराध को मामूली या हल्का बनाना नहीं था, बल्कि बिना सोचे समझे की गई टिप्पणी थी। मैं अब से अपने शब्दों को सावधानी से चुनूंगा। कर्नाटक विधानसभा में बृहस्पतिवार को बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान पर चर्चा के दौरान कई विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्रों में लोगों की दुर्दशा को उजागर करने के लिए बोलने का मौका चाहते थे। विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने खुद को मुश्किल में पाया क्योंकि वह जल्द से जल्द चर्चा को समाप्त करना चाहते थे जबकि विधायक समय बढ़ाने पर जोर दे रहे थे।

कागेरी ने हंसते हुए कहा कि मैं ऐसी स्थिति में हूं जहां मुझे आनंद लेना है और मुझे ‘हां, हां’ कहना है। इस समय मुझे ऐसा ही लगता है कि मुझे स्थिति को नियंत्रित करना छोड़ देना चाहिए और कार्यवाही को व्यवस्थित तरीके से चलने देना चाहिए और सभी से अपनी बात जारी रखने के लिए कहना चाहिए।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी एक ही शिकायत है कि सदन का कामकाज नहीं हो रहा है। इस पर रमेश कुमार ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि एक कहावत है – जब बलात्कार अपरिहार्य हो तो प्रतिरोध नहीं करो और आनंद लो। ठीक इसी स्थिति में आप हैं। पूर्व मंत्री अपने इस बयान के लिए अपनी ही पार्टी के विधायकों सहित विभिन्न वर्गों के निशाने पर आ गए। खानपुर से कांग्रेस की विधायक अंजलि निंबालकर ने इस पर कड़ा रुख अपनाया।

राहुल ने 'रोजगार खत्म करने' का आरोप लगाया

अकांशु उपाध्याय       नई दिल्ली। सरकार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रश्न के उत्तर में लोकसभा में बताया है कि देश में कोरोना वायरस महामारी के असर के चलते सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र की नौ प्रतिशत इकाइयां बंद हो गईं। राहुल गांधी ने सरकार के जवाब को लेकर शुक्रवार को उस पर निशाना साधा और ट्वीट करके ‘अर्थव्यवस्था कमजोर होने’ तथा ‘रोजगार खत्म होने’ का आरोप लगाया।सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे ने बृहस्पतिवार को निचले सदन में राहुल गांधी के प्रश्न के लिखित उत्तर में राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड की ओर से कराए गए सर्वेक्षण का हवाला देते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि साल 2020 में स्वरोजगार करने वाले 11,716 लोगों ने आत्महत्या की।

केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य राहुल गांधी ने तारांकित प्रश्न संख्या 262 के तहत मंत्री से एसएसएमई क्षेत्र पर कोरोना वायरस महामारी के असर और सरकार की ओर से उठाए गए कदमों के संदर्भ में जानकारी मांगी थी। उन्होंने सरकार से मुख्य रूप से यह सवाल किया था कि क्या सरकार ने खुदकुशी करने वाले छोटे कारोबारियों एवं दुकानदारों के परिवारों को मदद दी? क्या सरकार ने कोरोना महामारी के कारण एमएसएमई क्षेत्र पर पड़ने वाले असर का कोई अध्ययन कराया है?

उनके सवालों के जवाब में नारायण राणे ने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ने सूचित किया है कि साल 2019 में स्वरोजगार से जुड़े 9,052 लोगों ने आत्महत्या की और 2020 में 11,716 ऐसे लोगों ने खुदकुशी की। ब्यूरो की ओर से एमएसएमई उद्यमियों द्वारा आत्महत्या के आंकड़े को श्रेणीबद्ध नहीं किया गया है। मंत्री ने बताया कि एमएसएमई क्षेत्र के सहयोग के लिए ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ के तहत कई कदम उठाए गए हैं। एमएसएमई के लिए 20,000 करोड़ रुपये के अधीनस्थ ऋण दिए गए। एमएसएमई सहित व्यवसाय क्षेत्र के लिए 3 लाख करोड़ रुपये को ‘कोलेटरल मुक्त ऑटोमेटिक ऋण’ दिए गए। अब इसकी तीन लाख करोड़ रुपये की सीमा को बढ़ाकर साढ़े चार लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है।

उन्होंने सरकार की ओर से उठाए गए कई अन्य कदमों का भी उल्लेख किया। राणे ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड की ओर से सर्वेक्षण किया गया जिसमें पाया गया कि 91 प्रतिशत एमएसएमई कार्यरत थीं और नौ प्रतिशत एमएसएमई कोविड के प्रभाव के कारण बंद हो गईं।उधर, राहुल गांधी ने अपने प्रश्नों के उत्तर में मंत्री की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर शुक्रवार को ट्वीट करके सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि एमएसएमई पर मैंने सरकार से कुछ गंभीर प्रश्न किए थे जिनके जवाब में उन्होंने माना है कि कोविड काल में 9 प्रतिशत एमएसएमई बंद हो गयीं। यानी मित्रों का फ़ायदा, अर्थव्यवस्था कमज़ोर, रोज़गार ख़त्म।

पेगासस: गठित आयोग की जांच पर रोक लगाईं

कोलकाता। उच्चतम न्यायालय ने पेगासस जासूसी के आरोपों पर पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा सेवानिवृत्त न्यायाधीश एम बी लोकुर की अध्यक्षता में गठित आयोग की जांच पर शुक्रवार को रोक लगा दी। प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण और न्यायमूर्ति सूर्यकांत तथा न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने उस याचिका पर संज्ञान लिया जिसमें कहा गया है कि पश्चिम बंगाल सरकार के आश्वासन के बावजूद आयोग ने अपना काम शुरू कर दिया है। राज्य सरकार ने आश्वासन दिया था कि लोकुर समिति जांच पर आगे कार्रवाई नहीं करेगी। उच्चतम न्यायालय ने भारत में कुछ लोगों की निगरानी के लिए इजराइल के जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस के कथित इस्तेमाल की जांच के लिए साइबर विशेषज्ञों की तीन सदस्यीय समिति 27 अक्टूबर को गठित की थी।

उसने कहा था कि प्रत्येक नागरिक को निजता उल्लंघन के खिलाफ सुरक्षा की आवश्यकता है और सरकार द्वारा महज राष्ट्रीय सुरक्षा का आह्वान करने से अदालत मूक दर्शक बनी नहीं रह सकती। उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश लोकुर और कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व प्रधान न्यायाधीश ज्योतिर्मय भट्टाचार्य जांच आयोग के सदस्य हैं। पश्चिम बंगाल सरकार ने पिछले महीने इस जांच आयोग के गठन की घोषणा की थी। अंतरराष्ट्रीय मीडिया संगठनों के एक संघ ने बताया कि 300 से अधिक सत्यापित भारतीय मोबाइल फोन नंबर पेगासस जासूसी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर निगरानी के लिए संभावित लोगों की सूची में शामिल हैं।

12 सदस्यों के निलंबन का मुद्दा, आग्रह: लोकसभा

अकांशु उपाध्याय     नई दिल्ली। राज्यसभा के 12 सदस्यों के निलंबन के मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच शीतकालीन सत्र के पहले दिन से चले आ रहे गतिरोध को बातचीत के जरिए दूर करने का आग्रह करते हुए सभापति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी। सुबह उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति नायडू ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए।

इसके बाद शून्यकाल आरंभ होने ही वाला था कि नायडू ने कहा कि आज मेरी सदन के नेता और विपक्ष के कुछ वरिष्ठ नेताओं से बात हुई। मैं आप सभी से अपील करना चाहता हूं कि गतिरोध को समाप्त करने के लिए आपस में सहमति बनाएं ताकि सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चल सके। आप लोग आपस में चर्चा करें, इसके लिए मैं सदन की कार्यवाही सोमवार सुबह तक स्थगित करता हूं। उन्होंने 11 बज कर 20 मिनट पर सदन की बैठक दिन भर के लिए लिए स्थगित कर दी। ज्ञात हो कि संसद के शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन राज्यसभा में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के 12 सदस्यों को, मॉनसून सत्र के दौरान ‘अशोभनीय आचरण’ करने के कारण, इस सत्र की शेष अवधि के लिए उच्च सदन से निलंबित कर दिया गया था।

इनमें मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के इलामारम करीम, कांग्रेस की फूलो देवी नेताम, छाया वर्मा, रिपुन बोरा, राजमणि पटेल, सैयद नासिर हुसैन, अखिलेश प्रताप सिंह, तृणमूल कांग्रेस की डोला सेन और शांता छेत्री, शिव सेना की प्रियंका चतुर्वेदी और अनिल देसाई तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के विनय विस्वम शामिल हैं। विपक्ष इन सदस्यों का निलंबन वापस लेने की मांग कर रहा है। जबकि सरकार अड़ी है कि जब तक ये सदस्य माफी नहीं मांगेंगे तब तक उनका निलंबन रद्द नहीं किया जाएगा। इसी वजह से सदन में सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध बना हुआ है और कार्यवाही बार-बार बाधित हो रही है।

आज सुबह सदन की बैठक आरंभ होने पर सभापति ने संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा पश्चिम बंगाल के दुर्गा पूजा उत्सव को विरासत का दर्जा दिए जाने के लिए देशवासियों को बधाई दी। सभापति ने दस्तावेज सदन के पटल पर रखे जाने के समय मंत्रियों की अनुपस्थिति का संज्ञान लेते हुए कहा कि विशेष परिस्थितियों में आसन की अनुमति से यह हो सकता है लेकिन यह चलन नहीं बनना चाहिए।

वरिष्ठ नेता द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी, निंदा की

अकांशु उपाध्याय        नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बलात्कार के संदर्भ में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की निंदा करते हुए शुक्रवार को कहा कि ऐसे बयानों का बचाव नहीं किया जा सकता। प्रियंका ने ट्वीट किया, ”मैं के आर रमेश कुमार द्वारा दिए गए बयान की पूरी तरह निंदा करती हूं। यह समझ से परे है कि कोई कैसे इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल कर सकता है। इसका बचाव नहीं किया जा सकता है। बलात्कार एक जघन्य अपराध है। 

कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक के आर रमेश कुमार ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में अत्यंत विवादास्पद टिप्पणी करते हुए कहा था, ” जब बलात्कार अपरिहार्य है तो इसका आनंद लो।” विधानसभा में बारिश और बाढ़ से संबंधित नुकसान को लेकर चर्चा हो रही थी जिसमें कई विधायक अपने-अपने क्षेत्र के लोगों की दशा पर बात करना चाह रहे थे और इस दौरान रमेश कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी के साथ बातचीत करते हुए यह टिप्पणी की।

विवाद बढ़ने के बाद रमेश कुमार ने अपनी टिप्पणी के लिए शुक्रवार को माफी मांगी और कहा कि वह आगे से अपने शब्दों को लेकर सावधानी बरतेंगे।

मायावती के भांजे लिए औरों के लिए प्रचार कर रहे

संदीप मिश्र     

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम और बसपा प्रमुख मायावती के भांजे प्रबुद्ध कुमार समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी के लिए प्रचार कर रहे हैं। 39 साल के प्रबुद्ध कुमार मायावती की बड़ी बहन सरस्वती देवी के बेटे हैं। हाल ही में मेरठ में हुई अखिलेश-जयंत की साझा रैली में प्रबुद्ध कुमार ने अपनी ‘भारतीय बहुजन परिवर्तन पार्टी’ का रालोद में विलय किया था। रालोद में शामिल होने के बाद प्रबुद्ध कुमार पार्टी के ‘बहुजन उदय अभियान’ के तहत पश्चिमी यूपी के 7-8 जिलों में अबतक गठबंधन के लिए प्रचार कर चुके हैं।

इस क्रम में गुरुवार को प्रबुद्ध कुमार पश्चिम यूपी के मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना विधानसभा के हबीबपुर गांव में प्रचार करने पंहुचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया और जनसंपर्क अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने जयंत चौधरी को मजबूत करने और अखिलेश यादव को सीएम बनाने की अपील की।  जनसभा में कुमार ने कहा कि बहुजन समाज के हित गठबंधन में सुरक्षित हैं। आप यहां से गठबंधन के प्रत्याशी को विधानसभा में भेजकर अखिलेश यादव और जयंत चौधरी को मजबूत करने का काम करें।

गांव में जनसपंर्क करने निकले प्रबुद्ध कुमार ने न्यूज18 इंडिया से कहा कि मायावती जी मेरी मौसी हैं। मैं उनका सम्मान करता हूं। लेकिन बसपा में दलितों और वंचित/शोषितों की आवाज अब नहीं उठाई जा रही। बसपा मौजूदा राजनीतिक लड़ाई में कहीं दिखाई नहीं दे रही है। उत्तर प्रदेश में जयंत चौधरी के सहयोग से अखिलेश यादव सीएम बनने जा रहे हैं।

प्रबुद्ध कुमार के रालोद में शामिल होने के बाद पार्टी जगह-जगह उनकी जनसभाएं आयोजित करवा रही है। रालोद दलितों को पार्टी से जोड़ने के लिए ‘बहुजन उदय अभियान’ चला रही है। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव राजपाल बालियान ने प्रबुद्ध कुमार के पार्टी से जुड़ने पर लाभ की उम्मीद जताई। रालोद के राष्ट्रीय सचिव राजपाल बालियान ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि इनके समझाने से हमारी पार्टी को लाभ होगा। दलित समाज की समझ में आएगा कि जहां उनकी सुरक्षा होती थी, वहां अब कमी आई है। इन्होंने अब रालोद और जयंत चौधरी में विश्वास जताया है। 

बता दें कि 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने हैं। यूपी में सपा और रालोद में गठबंधन से वेस्ट यूपी में सियासी लड़ाई रोचक हो गई है। हाल में अखिलेश-जयंत ने मेरठ में साझा रैली की थी। आने वाले दिनों में अखिलेश-जयंत कई और साझा रैली करने वाले हैं।

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं  इकबाल अंसारी  चेन्नई। तमिलनाडु में गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए मु...