शनिवार, 31 जुलाई 2021

'राष्ट्रीय पुरस्कार' से सम्मानित होगें डॉ. पूनावाला

कविता गर्ग                    
पुणे। पुणे के कोविड-19 रोधी टीका निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के अध्यक्ष डॉ. सायरस पूनावाला को 2021 के लिए प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। लोकमान्य तिलक ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक तिलक ने यह घोषणा की।
उन्होंने शुक्रवार को कहा, ”पूनावाला को कोविड-19 महामारी के दौरान उनके काम के लिए सम्मानित किया जाएगा, जिसमें उन्होंने कोविशील्ड टीका बनाकर कई लोगों की जिंदगियों को बचाने में मदद की। उनके नेतृत्व में दुनिया को रिकॉर्ड वक्त में कोविशील्ड टीके की करोड़ों खुराक मिल पायी। पूनावाला अलग-अलग टीकों को किफायती दामों पर बनाने में अग्रणी रहे हैं।”
उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार समारोह 13 अगस्त को होगा। पुरस्कार के तौर पर एक लाख रुपये का नकद इनाम और एक स्मृति चिह्न दिया जाएगा। तिलक ने कहा कि यह पुरस्कार हर साल एक अगस्त को लोकमान्य तिलक की पुण्यतिथि पर दिया जाता है लेकिन कोरोना वायरस स्थिति के कारण इस बार तारीख बदल दी गयी है। इस पुरस्कार की शुरुआत 1983 में हुई थी और अभी तक विभिन्न प्रतिष्ठित लोगों को इससे सम्मानित किया जा चुका है।

प्राकृतिक आपदाओं की चपेट में आईं 'दुनिया'

लंदन। हाल के हफ्तों में दुनिया रिकॉर्ड तोड़ने वाली प्राकृतिक आपदाओं की चपेट में आयी। चीन और पश्चिम यूरोप में भयंकर बाढ़ आयी, उत्तर अमेरिका में गर्म हवाएं चली और सूखा पड़ा तथा उप आर्कटिक क्षेत्रों में जंगलों में आग लगी। ब्रिटेन के मौसम पर एक वार्षिक रिपोर्ट बताती है कि असाधारण मौसम या बेमौसम घटनाएं पूरी दुनिया में आम हो गयी है। अगस्त 2020 में दक्षिण इंग्लैंड में लगातार छह दिन तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा।
भविष्य में ब्रिटेन में गर्मियों में नियमित तौर पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की आशंका है जबकि वैश्विक ताप वृद्धि 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रहेगी। कनाडा में जून 2021 में राष्ट्रीय तापमान का रिकॉर्ड टूट गया और लिटन, ब्रिटिश कोलंबिया में पारा 49.6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। ब्रिटिश कोलंबिया कुछ दिनों पहले जंगल में लगी आग से तबाह हो गया। इनमें से कई घटनाओं ने दुनिया भर के जलवायु वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया। कुछ वैज्ञानिकों को यह चिंता होनी शुरू हुई कि उन्होंने यह ठीक से नहीं आंका कि जलवायु कितनी जल्दी परिवर्तित होगी। सबकुछ चिंताजनक है।
बाढ़ और जंगल में लगी आग अलग घटनाएं नहीं हैं। ये जलवायु प्रणाली में कई अंतर संबंधों का नतीजा है। लंदन में जुलाई के मध्य में अचानक आयी बाढ़ के उदाहरण को देखिए। गर्मी में आए आंधी तूफान के कारण ऐसा हुआ जो पृथ्वी की सतह से उठती गर्म हवाओं से प्रेरित थे। इस बीच पश्चिमी अमेरिका के एक जंगल में भड़की आग लंबे समय तक सूखा पड़ने का नतीजा है।
पृथ्वी की जलवायु जटिल, गतिशील और अव्यवस्थित है जिसमें भूमि, समुद्र और वायुमंडल के बीच संपर्क और ऊर्जा प्रवाह शामिल है। लेकिन इन सभी जटिलताओं को समझना हमेशा संभव नहीं है इसलिए वैज्ञानिकों को उन्हें रेखीय प्रणालियों और मॉडलों में फिट करने के लिए प्रबंधनीय टुकड़ों में तोड़ना पड़ा। इसके परिणामस्वरूप हम प्रत्येक हानिकारक प्राकृतिक आपदा को दूसरे से अलग समझते हैं। बाढ़ आने में बारिश और जंगल में आग लगने में चिंगारी के अलावा कई अन्य तत्व भी जिम्मेदार होते हैं। 
हमारी जलवायु प्रणाली के सभी तत्व किसी न किसी तरीके से एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।
हमारी जलवायु के गर्म होना जारी होने के कारण उसका आधार बदल रहा है। इसके कारण मौसमी परिस्थितियां भी तेजी से बदल रही हैं जिससे असाधारण मौसम या बेमौसमी घटनाओं को परिभाषित करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। असाधारण मौसमी घटनाओं के बीच अंतर संबंधों को हाल फिलहाल तक विज्ञान समुदाय ने काफी अनदेखी की। लेकिन अब इन जटिल संबंधों की पहचान करने के लिए अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान बढ़ रहा है।

भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ऐलान किया

राणा ओबराय                   
चंडीगढ। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर आज उन्हें नमन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ऐलान किया कि आजादी की लड़ाई में अंडमान की सेलुलर जेल में प्राण न्योछावर करने वाले गुमनाम नायकों के सम्मान में एक स्मारक का निर्माण जल्द किया जाएगा। यह स्मारक वतन पर फिदा होने वाले परवानों को समर्पित होगा जिनको काले पानी की सज़ा भुगतनी पड़ी। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज यहां राज्य स्तरीय समागम के दौरान शहीद ऊधम सिंह स्मारक को लोकार्पित करते हुए कहा कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन में बेमिसाल योगदान देने वाले ऐसे देशभक्तों और स्वतंत्रता सेनानियों, विशेषकर पंजाब के महान सपूतों की शिनाख़्त प्रसिद्ध इतिहासकार और विद्वान पहले ही कर चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान सुनामी से तबाह हुए इलाके का दौरा करने के मौके पर अंडमान टापू में सेलुलर जेल के दौरे को याद करते हुए कहा कि उनको यह जान कर बहुत हैरानी हुई कि वहां दीवारों पर शहीदों के खुदे हुए नामों में से वह किसी को भी नहीं जानते थे। ये शहीद काले पानी की सज़ा भुगतते हुए गुमनामी में ही इस जहां को छोड़ गए और उनकी यादें भी जेल तक ही सीमित होकर रह गई। भारत माता के जांबाज सपूतों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
ज्ञातव्य है कि शहीद ऊधम सिंह के तांबे की आदमकद प्रतिमा वाला स्मारक बनाया गया है जिसके साथ दोनों तरफ़ स्थापित चार -चार पत्थरों पर शहीद ऊधम सिंह के जीवन, इतिहास और मिसाली योगदान को अंग्रेज़ी और पंजाबी में उकेरा गया है। एक अजायबघर भी बनाया गया है। जहां निशानियां, विलक्षण तस्वीरों, दस्तावेज़ और महान शहीद की अस्थियां कलश में रखी गई हैं। इस स्मारक पर 6.40 करोड़ रुपए की लागत आई है जिसमें से ज़मीन की कीमत पर 3.40 करोड़ जबकि बाकी 3 करोड़ रुपए इसके निर्माण पर ख़र्च किये गए हैं।
महान क्रांतिकारी के 82वें शहीदी दिवस के मौके पर श्रद्धा-सुमन भेंट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महान शहीद का बलिदान हमारी नौजवान पीढ़ी में राष्ट्रीयता और देशप्रेम का जज़्बा पैदा करता रहेगा। उन्होंने लोगों से इस स्मारक का सही ढंग से रख-रखाव करने की अपील की।
इस दौरान मुख्यमंत्री शहीद ऊधम सिंह के वारिसों को भी मिले और सम्मान के तौर पर उनको शॉल से सम्मानित किया जिनमें जीत सिंह, ग्यान सिंह, रणजीत कौर, जीत सिंह पुत्र बचन सिंह, मोहन सिंह, श्याम सिंह, गुरमीत सिंह और मलकीत सिंह (सभी सुनाम निवासी) शामिल थे। इस मौके पर शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला, अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन संजय कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव गुरकिरत कृपाल सिंह, पर्यटन और सांस्कृतिक विभाग के निदेशक कंवल प्रीत बराड़, डिप्टी कमिश्नर रामवीर, डी.आई.जी. विक्रमजीत दुग्गल और एस.एस.पी. विवेक शील सोनी उपस्थित थे।

10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी किया

हरिओम उपाध्याय               
लखनऊ। कोरोना काल में देश के कई राज्यों की तरह यूपी बोर्ड ने भी परीक्षाएं रद कराने का फैसला लिया था। ऐसे में परीक्षा परिणामों के लिए बोर्ड ने 50-50 का फार्मूला अपना कर आज 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी कर दिया है।
इसके बाद आप अपने लॉगिन क्रेडेंशियल में रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर यूपी बोर्ड हाईस्कूल/दसवीं कक्षा परीक्षा 2021 परिणाम पर क्लिक कर इसे सब्मिट करें। इसके बाद अगले पेज पर आपको यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट मिल जाएगा।

तीरंदाजी स्पर्धा में भारत की चुनौती समाप्त हुईं

टोक्यो। ओलंपिक की तीरंदाजी स्पर्धा में भारत की चुनौती पदक के बिना ही समाप्त हो गई।जब अतनु दास पुरूषों के व्यक्तिगत वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में जापान के ताकाहारू फुरूकावा से 4 . 6 से हार गए। दास पांचवें सेट में एक बार भी 10 स्कोर नहीं कर सके और आठ का स्कोर उन पर भारी पड़ा।
दुनिया की नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी के क्वार्टर फाइनल में हारने के बाद भारत की उम्मीदें दास पर ही टिकी थी। पिछले मैच में लंदन ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता ओ जिन हयेक को हराने के बाद दास लंदन ओलंपिक रजत पदक विजेता और यहां टीम वर्ग का कांस्य जीत चुके जापानी तीरंदाज को नहीं हरा सके। एक समय 1 . 3 से पिछड़ने के बाद उन्होंने वापसी करके स्कोर 3 . 3 कर दिया।
चौथे सेट में मुकाबला बराबरी का रहा लेकिन जापानी तीरंदाज ने पांचवें सेट में 28 . 27 से जीत दर्ज की । दास ने आखिरी दोनों तीर पर आठ स्कोर किया। दस से शुरूआत करने के बाद दास ने दबाव बनाया लेकिन जापानी खिलाड़ी ने बराबरी से उनका सामना करके दूसरा सेट जीता। चौथे सेट में दास ने दो बार 10 स्कोर किया और इस सेट के बाद स्कोर बराबर था।

विश्व में संक्रमितों की संख्या-19.73 करोड़ हुईं

वाशिंगटन डीसी/ नई दिल्ली। विश्वभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19.73 करोड़ हो गई है और अब तक इसके कारण 42.07 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19 करोड़ 73 लाख 24 हजार 486 हो गयी है। जबकि 42 लाख 07 हजार 954 लोग इस महमारी से जान गंवा चुके हैं।
विश्व में महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस की रफ्तार फिर से तेज हो गई है। यहां संक्रमितों की संख्या 3.49 करोड़ से अधिक हो गयी है और 6.13 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है। दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे और मृतकों के मामले में तीसरे स्थान पर है।
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 41,649 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 16 लाख 13 हजार 993 हो गया है। इस दौरान 37 हजार 291 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,07,81,263 हो गयी है।
सक्रिय मामले 3765 बढ़कर चार लाख 08 हजार 290 हो गये हैं। इसी अवधि में 593 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 23 हजार 810 हो गया है।देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.29 फीसदी, रिकवरी दर घटकर 97.37 फीसदी और मृत्यु दर 1.34 फीसदी है ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है, जहां कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अभी तक इससे 1.98 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 5.55 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है।
ब्राजील कोरोना से हुई मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है। संक्रमण के मामले में फ्रांस रूस से आगे निकल गया है। यहां कोरोना वायरस से अब तक 61.66 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 1.12 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है।
रूस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 61.61 लाख से अधिक हो गई है और इसके संक्रमण से 1.55 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या 58.57 लाख से अधिक हो गयी है और 129,877 मरीजों की मौत हो चुकी है।

कर्मियों के बीच संक्रमण रोकने में कारगर है 'मास्क'

फोर्ट लॉडरडेल। फ्लोरिडा के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को बताया कि राज्य में इस हफ्ते कोरोना वायरस के मामले 50 फीसदी तक बढ़ गए हैं। यहां लगातार छह हफ्ते से संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और फ्लोरिडा संक्रमण का केंद्र बनता जा रहा है। इससे पहले गवर्नर रॉन डेसान्टिस ने स्कूली छात्रों के लिए अगले महीने शुरू हो रही कक्षाओं के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य बनाने के नियम पर रोक लगा दी थी।
उन्होंने कहा था कि ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है जो यह बताता हो कि मास्क छात्रों या स्कूल के कर्मियों के बीच संक्रमण रोकने में कारगर है। पिछले हफ्ते राज्यभर में संक्रमण के 1,10,000 से अधिक नए मामले सामने आए जो उससे पिछले हफ्ते से 73,000 अधिक हैं और 11 जून वाले हफ्ते से 11 गुना अधिक है। संक्रमण के मामले फिर उतने ही हो गए हैं। 
जितने जनवरी माह में बड़े पैमाने पर टीकाकरण शुरू होने से पहले थे। फ्लोरिडा हॉस्पिटल एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को कहा गया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या पिछले साल के इस तरह के सर्वाधिक मामलों जितनी ही है। अभी 9,300 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। इससे पहले सर्वाधिक 10,179 मरीज 23 जुलाई 2020 को अस्पतालों में भर्ती थे। राज्य में इस हफ्ते संक्रमण से 409 लोगों की मौत हुई है और मार्च 2020 से अब तक 39,000 लोगों की मौत हो चुकी है।
गवर्नर का कहना है कि मामले बढ़ने की वजह यह है कि गर्म मौसम के कारण लोग घरों में रह रहे हैं और एयर कंडिशनर के कारण वायरस फैल रहा है। फ्लोरिडा में 12 वर्ष से अधिक उम्र के करीब 60 फीसदी लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

राष्ट्रपति की हत्या केस में अधिकारी को अरेस्ट किया

हैती। हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे की हत्या मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक और अधिकारी को गिरफ्तार किया है। राष्ट्रीय पुलिस की प्रवक्ता मारी मिशेल वेरियर ने बताया कि सात जुलाई को राष्ट्रपति के आवास पर हुए हमला मामले में अब तक 27 लोगों की गिरफ्तारी हुई है और इस संबंध में अभी और लोगों को पकड़ा जाना बाकी है।अन्य नौ अधिकारियों को पूछताछ के लिए अलग-थलग रखा गया है। 
घटना में भूमिका के संदेह में अब तक करीब 44 लोगों से पूछताछ हुई है। अधिकारियों ने आम लोगों से भी मदद की अपील की है। वेरियर ने कहा कि आप सभी से अनुरोध है कि पुलिस जिन अपराधियों की तलाश कर रही है, उन्हें ढूंढने में हमारी मदद करें।
अपनी भागीदारी दिखाएं और उन लोगों को तलाशने में हमारी मदद करें। उन्होंने यह भी कहा कि संदिग्धों को पकड़ने में सुराग देने वालों को ”बड़ा” इनाम दिया जाएगा। हालांकि उन्होंने इनाम की राशि की घोषणा नहीं की। हैती पुलिस ने राष्ट्रपति मोइसे के सामान्य सुरक्षा समन्वयक रहे जीन लागुएल सिविल को सोमवार को गिरफ्तार किया था।
पुलिस मामले में अब भी कई संदिग्धों की तलाश कर रही है जिसमें एक पूर्व विरोधी नेता और पूर्व सांसद शामिल है। सोमवार को अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में सुपीरियर कोर्ट के न्यायाधीश विंडेल कॉक थेलोट भी संदिग्ध हैं। हालांकि अब भी यह स्पष्ट नहीं है कि राष्ट्रपति की हत्या की साजिश किसने रची।

2 आतंकियों की गिरफ्तारी के संबंध में छापेमारी की

श्रीनगर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सुंजवान से बरामद हुए शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण तथा लश्कर ए-मुस्ताफा समूह के दो आतंकवादियों की गिरफ्तारी के संबंध में शनिवार को जम्मू और कश्मीर में छापेमारी की। खुफिया विभाग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि एनआईए की टीमों ने शनिवार तड़के आरसी-01/21/एनआईए/जेएमयू (कुंजवानी मामला) और 04/21/एनआईए/जेएमयू (भटिंडी आईईडी रिकवरी मामला) मामलों में औचक छापेमारी की।
सूत्रों कहा कि दो अगल-अलग मामलों को लेकर जम्मू-कश्मीर में एनआईए छापेमारी कर रहा है। एक मामला 27 जून को जम्मू से आईईडी की बरामदगी का है तथा दूसरा लश्कर ए-मुस्ताफा के आतंकवादियों की गिरफ्तारी का है। सूत्रों के मुताबिक जम्मू क्षेत्र में सुंजवान (जम्मू शहर) और बनिहाल (रामबन) में छापेमारी की जा रही है, जबकि कश्मीर क्षेत्र में शोपियां और अनंतनाग में छापेमारी की जा रही है।उल्लेखनीय है कि पुलिस ने 27 जून को सुंजवान में नारवाल के पास से हथियार, गोलाबारूद तथा पांच किलोग्राम आईईडी के साथ एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया था। इस ने गिरफ्तारी शहर में बड़े आतंकवादी वारदात को अंजाम देने की कोशिश विफल हो गयी। इसके बाद NIA की टीम ने 22 जुलाई को लश्कर ए-मुस्ताफा समूह के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था।
जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती राजौरी जिले में शक्तिशाली आईईडी का समय रहते पता चलने और उसे निष्क्रिय कर देने से शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-राजौरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैथूनी-दिलोगरा में एक पुलिया के नीचे संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा विस्फोटक लगाया हुआ मिला जिसे सेना के बम निष्क्रिय दस्ते ने सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर निष्क्रिय कर दिया।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के सड़क मुआयना दल (आरओपी) द्वारा आईईडी का पता चलने के बाद करीब तीन घंटे तक इस महत्त्वपूर्ण मार्ग पर यातायात रुका रहा। अधिकारियों ने बताया कि समझा जाता है कि आतंकवादियों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए रात में विस्फोटक लगाया।
साथ ही बताया कि धमाके की साजिश रचने वाले आतंकवादियों को पकड़ने के लिए बड़ा तलाश अभियान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि विशेषज्ञों ने आईईडी को सड़क से हटाकर पास के जंगल में फेंक दिया और बाद में बिना किसी नुकसान के नियंत्रित विस्फोट में इसमें धमाका कर इसे नष्ट किया गया।

वेबसीरीज में डेब्यू करने जा रहे बॉलीवुड के ऋतिक

कविता गर्ग               
मुंबई। बॉलीवुड के माचो मैन ऋतिक रौशन वेबसीरीज में डेब्यू करने जा रहे हैं। ऋतिक रौशन डिजिटल डेब्यू की तैयारी में है। चर्चा है कि ऋतिक ब्रिटिश वेब सीरीज द नाइट मैनेजर के हिंदी रीमेक के जरिए वेबसीरीज पर एंट्री करेंगे।इस वेब शो के साथ ऋतिक रोशन का बिग ओटीटी डेब्यू होने वाला है। जिसे मेकर्स डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर स्ट्रीम करने की तैयारी में हैं। कहा जा रहा है कि इस वेब शो में ऋतिक रौशन के अपोजिट दक्षिण भारतीय अभिनेत्री नाभा नतेश नजर आ सकती हैं। नाभा नतेश, आई स्मार्ट शंकर और डिस्को राजा जैसी हिट फिल्में दे चुकी हैं। यदि सबकुछ सही रहा तो ऋतिक रौशन और नाभा नतेश की जोड़ी साथ नजर आ सकती है।

धारणा को बदलने के लिए काम करना चाहिए: पीएम

अकांशु उपाध्याय                   
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के परिवीक्षार्थियों (प्रोबेशनर्स) से कहा कि उनके प्रत्येक कार्य में ”राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम” की भावना दिखनी चाहिए और उन्हें लोगों की पुलिस को लेकर नकारात्मक धारणा को बदलने के लिए भी काम करना चाहिए। मोदी ने आईपीएस परिवीक्षार्थियों से अनुरोध किया कि वे फील्ड में रहते हुए जो भी फैसले लें, उसमें देशहित होना चाहिए और राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपको हमेशा याद रखना है कि आप एक भारत, श्रेष्ठ भारत के भी ध्वजवाहक हैं। 
प्रधानमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में आईपीएस परिवीक्षार्थियों को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए कहा, ”इसलिए आपके हर कार्य में राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम की भावना दिखनी चाहिए।मोदी ने कहा कि लोगों के बीच पुलिस की नकारात्मक धारणा अपने आप में एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की शुरुआत के दौरान यह धारणा थोड़ी बदली जब लोगों ने पुलिसकर्मियों को मदद करते हुए देखा, लेकिन हालात अब फिर से पुरानी धारणा वाले हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे पुलिसकर्मियों ने देश की सुरक्षा, कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने और आतंकवाद से लड़ाई के लिए अपने प्राणों की आहुति भी दी। वे कई दिनों तक घर नहीं जाते, वे त्योहारों पर भी घर नहीं जा पाते लेकिन जब पुलिस की छवि की बात आती है तो लोगों की धारणा अलग है।
मोदी ने कहा कि पुलिस बल में आ रही नई पीढ़ी की यह जिम्मेदारी है कि वह इस छवि को बदले और पुलिस को लेकर नकारात्मक धारणा दूर हो जाए। प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 75 वर्षों में भारत ने एक बेहतर पुलिस सेवा के निर्माण का प्रयास किया है और हाल के वर्षों में पुलिस प्रशिक्षण से जुड़े बुनियादी ढांचे में भी काफी सुधार हुआ है।
उन्होंने कहा कि1930 और 1947 के बीच देश के युवा जिस तरीके से देश में सामने आए, पूरी युवा पीढ़ी एक लक्ष्य के लिए एकजुट हो गयी, आज आपसे ऐसे ही भावना की उम्मीद है। लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम में ‘स्वराज’ के लिए लड़ाई लड़ी, आज आपको खुद को ‘सुराज’ के प्रति समर्पित करना होगा। आप अपना करियर ऐसे समय में शुरू कर रहे हैं जब भारत हर क्षेत्र, हर स्तर में बदलाव के दौर से गुजर रहा है।
मोदी ने कहा कि आपके करियर के आने वाले 25 साल, भारत के विकास के भी सबसे अहम 25 साल होने वाले हैं इसलिए आपकी तैयारी, आपकी मनोदशा इसी बड़े लक्ष्य के अनुकूल होनी चाहिए। मोदी ने कार्यक्रम के दौरान परिवीक्षार्थियों से भी बातचीत की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। हैदराबाद स्थित यह अकादमी देश में पुलिस प्रशिक्षण का प्रमुख संस्थान है। यह शुरुआती स्तर पर भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को प्रशिक्षण देती है।

दिल्ली: प्रबुद्धजनों को विशेष रूप से आमंत्रित किया

हरिओम उपाध्याय                
लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर यहां पहुंचेंगे। शनिवार को मिली आधिकारिक जानकारी अनुसार गृह मंत्री रविवार को विशेष विमान से सुबह पौने 11 बजे लखनऊ हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और राज्‍य सरकार के हेलीकॉप्टर से वह पिपरसंड में ‘उत्तर प्रदेश स्‍टेट इंस्‍टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज’ विश्वविद्यालय की आधारशिला रखने जाएंगे और वहां एक समारोह को संबोधित करेंगे।
सूत्रों के अनुसार इस समारोह में राजधानी के प्रबुद्धजनों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। भाजपा सूत्रों के अनुसार शाह पिपरसंड के कार्यक्रम के बाद संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का कुशलक्षेम पूछने भी जा सकते हैं। हालांकि उनके कार्यक्रम में एसजीपीजीआई जाने का उल्लेख नहीं है।शाह के कार्यक्रम के अनुसार गृह मंत्री एक बजकर 35 मिनट पर पिपरसंड से हेलीकॉप्टर द्वारा मिर्जापुर के लिए प्रस्थान करेंगे। 
अपराह्न दो बजकर 40 मिनट पर वह मिर्जापुर पहुंचेंगे, तीन बजे वह विंध्यवासिनी मंदिर के लिए रवाना होंगे और मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद चार बजकर 37 मिनट तक उनका कार्यक्रम मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर परियोजना के शिलान्यास और रोपवे सहित अन्‍य विकास योजनाओं के लोकार्पण संबंधी कार्यक्रम के लिए आरक्षित किया गया है। चार बजकर 40 मिनट पर वह वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे और पांच बजकर 10 मिनट पर वाराणसी के हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
मिर्जापुर नगर क्षेत्र से भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्र ने मंगलवार को बताया था कि गृह मंत्री अमित शाह एक अगस्त को विंध्य कॉरिडोर की आधारशिला रखेंगे तथा इसके उपरांत नगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

देश में अपनी पसंद का खाना खाने के लिए स्वतंत्र हैं

शिलोंग। मेघालय सरकार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंत्री सनबोर शुलई ने राज्य के लोगों को मुर्गे, भेड़ या बकरी का मांस या मछली खाने के बजाय बीफ ज्यादा खाने के लिए कहा और इस बात से इनकार किया कि उनकी पार्टी इसके खिलाफ है। पिछले हफ्ते कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता शुलई ने कहा कि एक लोकतांत्रिक देश में हर कोई अपनी पसंद का खाना खाने के लिए स्वतंत्र है। उन्होंने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा, ”मैं लोगों को मुर्गे, भेड़ या बकरी का मांस या मछली खाने के बजाय बीफ ज्यादा खाने के लिए प्रेरित करता हूं, यह धारणा कि भाजपा गोवध पर प्रतिबंध लगाएगी, यह दूर हो जाएगी।” पशुपालन और पशु चिकित्सा मंत्री शुलई ने यह भी आश्वासन दिया कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा से बात करेंगे कि पड़ोसी राज्य में नए अधिनियम से मेघालय में मवेशियों का परिवहन बाधित न हो।
मेघालय और असम के बीच सीमा विवाद पर तीन बार के विधायक ने कहा कि अब समय आ गया है कि राज्य सीमा और अपने लोगों की रक्षा के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल करें।
उन्होंने कहा, ”अगर असम के लोग सीमावर्ती इलाकों में हमारे लोगों को प्रताड़ित करते रहते हैं तो वक्त आ गया है कि केवल बात न करें और चाय न पिए। हमें जवाब देना होगा, हमें मौके पर ही जवाब देना होगा।” हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह हिंसा के पक्ष में नहीं हैं।

सामग्री बनाने वाले संयंत्र में आग लगने से 1 की मौंत

लेबनान। बेरूत सीरिया के औद्योगिक शहर शेख नज्जर में पेंट एवं प्लास्टिक सामग्री बनाने वाले एक संयंत्र में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गये।
सीरियन अरब समाचार एजेंसी ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
एजेंसी ने जानकारी दी कि संयंत्र में आग लगने से सात लोग घायल हो गए हैं और चार अन्य लापता हैं।

इराक: आईएस के हमले में 8 लोगों की मौंत हुईं

बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद के उत्तर में स्थित एक गांव में शुक्रवार को आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के हमले में आठ लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गये।
कर्नल मोहम्मद अल-बाज़िक ने बताया कि बगदाद के उत्तर में करीब 80 किलोमीटर दूर यथरिब शहर के पास अल्बु जीली गांव में आज शाम आईएस आतंकवादियों ने हमला किया।
उन्होंने बताया कि आईएस आतंकवादियों ने गांव के पास स्थित जांच चौकी पर भी हमला किया।

अभिनेत्री नोरो की फॉलोवर्स संख्या-30 मिलियन हुईं

कविता गर्ग                     
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नोरो फतेही के फॉलोवर्स की संख्या इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन हो गयी है।
नोरा फतेही ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना ली है। नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन फॉलोवर्स का आंकड़ा पार कर लिया है, उसी का जश्न मनाते हुए, नोरा ने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं है।
समुद्र के किनारे की एक्सक्लूसिव तस्वीरें साझा करते हुए, नोरा फतेही एनिमल प्रिंट आउटफिट पहने हुए नजर आ रही हैं, जिसमें वह दिलकश लग रही हैं।

अहंकारी लोगों की सरकार, सीमाएं असुरक्षित हुईं

अकांशु उपाध्याय                      
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा है। यह अहंकारी लोगों की सरकार है और उसकी नीतियों के कारण देश की तथा राज्यों की सीमाएं असुरक्षित हो गई हैं।
उन्होंने चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा-एलएसी पर बढ़ रहे विवाद और मिजोरम एवं असम सीमा पर हुए संघर्ष का उल्लेख करते हुए कहा कि विवादों का जो बीजारोपण किया जा रहा है। उसके परिणाम बहुत खतरनाक होंगे।
उन्होंने ट्वीट किया “ना राष्ट्रीय सीमा सुरक्षित, ना राज्य सीमा। विवादों और दंगों को हमारे देश की पवित्र भूमि में बीज की तरह बोया जा रहा है। इसका परिणाम भयानक है और होगा।”
एक और ट्वीट में उन्होंने मुंशी प्रेमचंद को उद्धृत करते हुए कहा, “आदमी का सबसे बड़ा दुश्मन उसका ग़ुरूर है।
 

भारत: 24 घंटे में 41,649 नए मामलें सामने आएं

अकांशु उपाध्याय                  
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 41,649 नए मामले सामने आने से शनिवार को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,16,13,993 हो गई जबकि 593 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,23,810 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना एक्टिव केस में लगातार चौथे दिन वृद्धि हुई है।इस बीमारी का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 4,08,920 हो गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.29 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.37 प्रतिशत है। 
आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना एक्टिव केस में 3,765 की वृद्धि हुई है।दैनिक संक्रमण दर 2.34 प्रतिशत दर्ज की गई। साप्ताहिक संक्रमण दर 2.42 प्रतिशत दर्ज की गई। मंत्रालय ने बताया कि इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,07,81,263 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीके की 46.15 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

कासो के दौरान हुईं मुठभेड़ में 2 आतंकी मारे गयें

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में शनिवार को तड़के सुरक्षा बलों की ओर से की गयी घेराबंदी एवं तलाश अभियान (कासो) के दौरान हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का एक शीर्ष कमांडर और आईईडी विशेषज्ञ समेत दो आतंकवादी मारे गये।
इस बीच, कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के जवानों काे बिना किसी नुकसान के अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए बधाई दी है। पुलिस प्रवक्ता ने यहां बताया कि पुलवामा के नागबेरन-तरसार त्राल में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने पर राष्ट्रीय राइफल्स तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान दल तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने संयुक्त तलाश अभियान चलाया।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के जवान जब जंगल की ओर बढ़ रहे थे, तो वहां छुपे हुए आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी।
उन्होंने बताया कि दाचिगाम जंगलों के सामान्य इलाके में दो आतंकवादी मारे गये। मारे गये आतंकवादियों में से एक की पहचान करते हुए श्री कुमार ने कहा कि आज की मुठभेड़ में मारा गया एक आतंकवादी प्रतिबंधित संगठन जैश का लम्बू भाई है। दूसरे आतंकवादी की पहचान की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक लंबू भाई को शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण (आईईडी) बनाने में महारत हासिल थी और दक्षिण कश्मीर में कई हमलों में वह शामिल था।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-350 (साल-02)
2. रविवार, जुलाई 1, 2021
3. शक-1984,सावन, कृष्ण-पक्ष, तिथि- सप्तमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -22, डी.सै., अधिकतम-36+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...