सोमवार, 26 जुलाई 2021

सदन की कार्यवाही शुरू होने पर स्मरण किया: बिरला

अकांशु उपाध्याय                
नई दिल्ली। केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। आज सुबह निचले सदन की कार्यवाही शुरू होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने करगिल विजय दिवस पर वीर सैनिकों का स्मरण किया। सदन में सदस्यों ने कुछ पल मौन रखकर मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट किया।
अध्यक्ष बिरला ने ओलंपिक में महिलाओं की 49 किलोग्राम वर्ग भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली मीराबाई चानू की उपलब्धि का जिक्र किया और सदन तथा अपनी ओर से उन्हें बधाई दी। इसके बाद ओम बिरला ने जैसे ही प्रश्नकाल शुरू करने को कहा वैसे ही कांग्रेस सहित कुछ विपक्षी दलों के सदस्य अपनी-अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। कुछ सदस्यों ने अपने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं। विपक्षी सदस्य ‘तानाशाही बंद करो’ के नारे लगा रहे थे।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शोर-शराबे के बीच ही प्रश्नकाल की कार्यवाही को आगे बढ़ाया। इस दौरान कुछ सदस्यों ने पूरक प्रश्न पूछे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान तथा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उनके जवाब भी दिये। इस बीच अध्यक्ष ओम बिरला ने सदस्यों से अपने स्थान पर लौटने का आग्रह किया।
ओम बिरला ने शोर-शराबा कर रहे विपक्षी सदस्यों से कहा, ”जनता ने आपको चुनकर भेजा है ताकि आप यहां उनके मुद्दे उठा सकें लेकिन आप नारेबाजी कर रहे हैं, तख्तियां लहरा रहे हैं।” उन्होंने कहा कि यह ठीक नहीं है। बिरला ने कहा कि सदस्य अपने स्थान पर जाएं और कार्यवाही चलने दें। हालांकि सदस्यों का हंगामा जारी रहा। व्यवस्था बनते हुए नहीं देख लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी।
गौरतलब है कि पेगासस जासूसी मामला, तीन कृषि कानूनों के विषय सहित कुछ अन्य मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण संसद के मानसून सत्र के दौरान पिछले सप्ताह भी कामकाज बाधित रहा था।

मिसाल: ईदगाह को हटाने के लिए सहमति बनाईं

हरिओम उपाध्याय                
अलीगढ़। थोड़ी-थोड़ी सी जमीन के लिए आपस में लड़ने वालों के लिए अलीगढ़ के कस्बा अकबराबाद के नानऊ गांव के लोगों ने देशभर के आगे ऐसी मिसाल पेश की है।जिससे ना सिर्फ इलाके का विकास होगा बल्कि इबादत भी जारी रह सकेगी। अलीगढ़-कानपुर नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण में बाधा बन रही तकरीबन 100 साल पुरानी ईदगाह को हटाने के लिए बिना किसी कानूनी पचडे और विवाद के हटाने पर सहमति बना दी है। अब ईदगाह गांव में ही ग्राम सभा की जमीन पर बनाई जाएगी। इससे पहले भी इसी हाईवे के निर्माण के लिए गांव पनेठी के लोगों ने इसी तरह से मस्जिद हटाए जाने पर अपनी सहमति दे दी थी।
दरअसल नेशनल हाईवे-91 के अंतर्गत अलीगढ़-कानपुर सेक्शन का इस समय चौड़ीकरण किया जा रहा है। इस हाइवे को फोर और सिक्स लेन में विकसित करने के लिए कार्यवाही लगातार जारी है। जनपद अलीगढ़ में गांव बोनेर से गोपी तक तकरीबन 15 गांव की 53 हेक्टेयर जमीन अभी तक अधिग्रहित की जा चुकी है। जिसकी एवज में अब तक तकरीबन डेढ़ अरब रुपए का मुआवजा प्रभावित लोगों के बीच वितरित किया जा चुका है। हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिकृत की जा रही जमीन में अकबराबाद के ग्राम नानऊ स्थित तकरीबन 100 साल पुरानी ईदगाह भी जद में आई है। भूमि अध्यापति विभाग के अधिकारियों ने धार्मिक स्थल होने के चलते स्थानीय लोगों के साथ संपर्क किया। इस पर गांव के पूर्व प्रधान नजीर व अजमेरी खान समेत 17 लोगों ने प्रशासन को गाटा संख्या 840 में स्थित ईदगाह को स्वयं ही स्थानांतरित करने के लिए प्रार्थना पत्र सौंपा। इसके बाद चौड़ीकरण के कार्य को आगे बढ़ाते हुए ईदगाह को शिफ्ट करने का कार्य प्रशासन द्वारा शुरू कर दिया गया है।

सत्ता के नाटक पर विराम, सीएम ने इस्तीफा दिया

बेंगलुरु। कर्नाटक में लंबे समय से चल रहे सत्ता के नाटक पर विराम लगाते हुए मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। आज ही के दिन उनकी सरकार बनी थी और आज कर्नाटक में उनकी सरकार के 2 साल पूरे हुए थे। अजीब विडंबना कि आज ही के दिन उन्हें इस्तीफा देकर कुर्सी से विदा होना पड़ गया है।
सोमवार को लंबे समय से चल रहे कर्नाटक के नाटक पर विराम लगाते हुए मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बीएस येदुरप्पा ने अपने पुराने दिनों की याद करते हुए भावुक अंदाज में कहा है कि जब अटल बिहारी वाजपेई देश के प्रधानमंत्री थे तो उन्होंने मुझे केंद्र में मंत्री बनने के लिए कहा था, लेकिन मैंने कर्नाटक में रहना ही मुनासिब समझा। गौरतलब है कि बीएस येदुरप्पा ने रविवार को ही यह संकेत दे दिया था कि उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ेगा। उन्होंने कहा था कि रविवार या फिर सोमवार तक यह फैसला हो जाएगा। सोमवार को अपने इस्तीफे का ऐलान करते हुए बीएस येदुरप्पा ने कहा है कि इन 2 सालों के भीतर मुझे राज्य के लिए बहुत ज्यादा काम करने का मौका नहीं मिल सका है। उन्होंने कहा है कि कोरोना महामारी के संकट के चलते बहुत सी चीजें जहां की तहां थम गई है और ज्यादा काम करने का मौका नहीं मिल पाया है। इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य के प्रभारी अरुण सिंह से कर्नाटक के नये हालातों पर चर्चा की है। 
राज्य में नए सीएम के चुनाव के लिए जल्दी ही पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जा सकती है जो राज्य में विधायक दल की मीटिंग में हिस्सा लेंगे। इस बैठक के दौरान ही बीएस येदुरप्पा के विकल्प के तौर पर नए सीएम का ऐलान किया जा सकता है।

महाराष्ट्र सदन में लगीं आग, 4 गाड़ियों ने काबू पाया

कविता गर्ग                   
मुबंई। राजधानी दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन में दिन निकलते ही भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 4 गाड़ियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पानी बरसाते हुए आग पर काबू पा लिया। अभी तक इस आग की चपेट में आकर किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है।
सोमवार की सवेरे राजधानी स्थित महाराष्ट्र सदन में आग की लपटें उठती हुई देखकर बुरी तरह से अफरा-तफरी मच गई। तुरंत ही आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की 4 गाड़ियों ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों द्वारा आग बुझाने का काम अभी तक जारी है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। गौरतलब है कि दिल्ली फायर सर्विस ने बीते महीने जारी एक आदेश के तहत हाल ही में भीषण आग की चपेट में आए ऐसे किसी भी भवन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिनके पास फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट तो है, लेकिन उन्हें नया अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया है। यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है। जब दमकल विभाग ने पाया है कि ऐसे कुछ प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी उपकरण ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। इन प्रतिष्ठानों में अस्पताल और निर्माण इकाइयां भी शामिल हैं।

वैक्सीन डोज दिये जाने के मामले का खुलासा हुआ

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कराची में लोगों के घरों में गैरकानूनी रूप से कोविड-19 वैक्सीन के डोज दिये जाने के मामले का खुलासा हुआ है और पुलिस ने इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पाकिस्तानी समाचारपत्र डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक कराची के सदर इलाके में लोगों को उनके घरों पर गैरकानूनी रूप से कोविड के टीके लगाये जाने का मामला सामने आया है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि उसे वैक्सीन के डोज कैसे प्राप्त हुए। वहीं यह भी पता लगाया जा रहा है कि लोगों को इस तरह से जो टीका लगाया जा रहा था , वह असली था नकली।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-345 (साल-02)
2. मंगलवार, जुलाई 27, 2021
3. शक-1984,सावन, कृष्ण-पक्ष, तिथि- दूज, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -22, डी.सै., अधिकतम-37+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...