रविवार, 4 जुलाई 2021

अमेरिका को सीधे देख लेने की धमकी दे रहा हैं 'चीन'

बीजिंग/ ताइपे। ताइवान के मामले में चीन आक्रामक हो गया है और अब वह अमेरिका को सीधे देख लेने की धमकी दे रहा है। चीन ने अप्रत्‍यक्ष रूप से जंग की धमकी दी है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा है, कि ताइवान हमारी मुख्य भूमि का हिस्सा है और अमेरिका इस मामले में हस्तक्षेप कर खतरा उठा रहा है। वांग ने अमेरिका और सहयोगी देशों की उनके देश के खिलाफ बन रही योजनाओं की भी आलोचना की। चीनी विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी देशों की शीत युद्ध की मानसिकता से कोई जीत हासिल नहीं होगी, सिर्फ सपने ही देखे जा सकते हैं।

इस मानसिकता से बेहतर दुनिया का निर्माण तो असंभव ही है। अमेरिका ताइवान के मामले में जोखिम उठा रहा है। चीन के एकीकरण को दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती है। ज्ञात हो कि चीन लंबे समय से ताइवान पर दावा करता रहा है। बीजिंग में नौवें विश्व शांति मंच के उद्घाटन समारोह में चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने अमेरिका और सहयोगी देशों की हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए बनाई गई रणनीति पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि इस रणनीति को कचरे के ढेर में डाल देना चाहिए। इसका कोई फायदा नहीं होने वाला।

यूपी: 24 घंटे में 128 नए कोरोना संक्रमित मिलें

हरिओम उपाध्याय             

लखनऊ। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अब उत्तर प्रदेश में समाप्ति की ओर जाती दिखाई दे रही है। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दैनिक बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में पिछले 24 घंटों की अवधि में केवल 128 नए मरीज मिले और 305 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इस अवधि में आधिकारिक रूप से केवल 1 मरीज की दर्ज की गई। प्रदेश में अब 2,264 सक्रिय संक्रमित हैं।

बुलेटिन के अनुसार, अब प्रदेश में कुल 16,81,717 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। जबकि 22,640 मरीजों ने संक्रमण के चलते अपनी जान गंवाई है। शुक्रवार की तरह ही शनिवार को भी इस अवधि में सबसे अधिक 13 मरीज राजधानी लखनऊ में मिले। दूसरे नंबर पर प्रयागराज जिला रहा। जहां 11 नए मरीज मिले। 24 घंटों में एकमात्र मरीज की मौत सीतापुर जिले में दर्ज की गई। जबकि सबसे ज्यादा मरीज 59, मुजफ्फरनगर जिले से डिस्चार्ज किए गए।

गाजियाबाद में 10 अगस्त तक धारा-144 लागू, निर्देश

अश्वनी उपाध्याय            

गाजियाबाद। कोराना संक्रमण को रोकने लिए जारी साप्ताहिक लॉकडाउन के साथ गाजियाबाद में 10 अगस्त तक धारा-144 लागू कर दी गई है। इस दौरान शादी व अन्य समारोह में अधिकतम 50 लोगों व अंतिम संस्कार के लिए 20 लोगों की इजाजत होगी। साथ ही किसी प्रकार की रैली, जुलूस, धार्मिक, राजनीतिक रैली के लिए इजाजत लेनी होगी। पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि मास्क न पहनने वालों लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायें।

जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में शनिवार व रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन जारी है। इसके साथ ही सप्ताह के बाकी दिन रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक प्रतिबंध है। जनपद में कोई भी सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सास्कृतिक, धार्मिक रैली, जुलूस के लिए इजाजत लेनी होगी। सभी आवश्यक वस्तुओं व मंडी की दुकान तय समय तक ही खुलेंगी। बिना मास्क के सामान नहीं बेचेंगे। साथ खरीददार को भी मास्क लगाना जरूरी होगा।

विधानसभा के वार्डो व ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया

सत्येंद्र पंवार              
मेरठ। मलिन बस्तियों में पार्षद मेयर विधायक सांसद सब नदारद है। महामारी का प्रकोप जबरदस्त हावी हो चुका है। बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष आर डी गादरे ने टीम के साथ मेरठ दक्षिण विधानसभा के वार्डो, ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया और जन समस्याओं को सुना इसमें पाया गया कि वार्ड 84 में मलिन बस्ती आती है। शाहजहां कॉलोनी लिसाड़ी रोड नूर नगर ईरा गार्डन रोड ग्राम नरहेड़ा रोड ग्राम गगोल गांवड़ी खेड़ा आदि गांवों का दौरा किया और पाया कि कोई भी पूछने वाला नहीं है। सड़कों का हाल बुरा है, आने वाला वक्त जो बरसात का होगा। वह बड़ा दूभर गुजरने वाला है। 
एक और महामारी का संकट छाया हुआ है। दूसरी ओर पानी जलभराव की स्थितियों से गंदगी से महामारी फैलने का जबरदस्त प्रकोप है। लेकिन कोई देखने वाला नहीं, यदि सरकार के सब दावे झूठे हैं दिखावा और ढकोसला है। यह गुंडागर्दी की सरकार है, जिसमे आज कोई भी सुरक्षित नहीं है। ना बच्चे ना बूढे ना जवान बस लोकडाउन इन का हथियार है। जिससे लोग भुखमरी की कगार पर जी रहे हैं ? पुलिस विभाग जबरदस्त किसी पर भी कोई भी केस ठोक दे कर लोगों को यातनाएं दे रही हैं। शासन प्रशासन मनमानी पर उतरा हुआ है। जो बीएमपी कभी नहीं होने देगी, लोगों से बात की गई। वार्ड 84 में बेबी मैडम से उन्होंने जानकारी दी कि यहां कोई देखने वाला कभी आता नहीं। 
अभी आते हैं तो बस चले जाते हैं या अपनी खबर बना करके क्या अपनी फोटो खिंचाई और चले गए ? लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही बहुजन मुक्ति पार्टी की मेरठ दक्षिण प्रभारी ऑडी गाड़ी ने अफसोस और चिंताजनक वक्तव्य में कहा कि मजलूम मजदूर मलिन बस्तियों का कोई हिमायती नहीं है। लेकिन बहुजन मुक्ति पार्टी मलिन बस्तियां ही नहीं पिछड़ों अति पिछड़ों अनुसूचित अनुसूचित जनजाति मूल निवासियों के एकमात्र पार्टी बहुजन मुक्ति पार्टी है। जो आने वाले वक्त में आप सभी का सहयोग है। 
कर उच्च लेवल पर मलिन बस्तियों में कार्य किए जाएंगे पिछड़े अति पिछड़ों के लिए जबरदस्त तरीके से कार्य के जाएंगे और आने वाले वक्त में केवल एक ही विपक्ष और पक्ष का कार्य बहुजन मुक्ति पार्टी कर रही है। और करती रहेगी आने वाले वक्त में मूलनिवासी बहुजनो की सरकार बनेगी जो एकमात्र पार्टी बहुजन मुक्ति पार्टी है अन्यथा सब दिखावा है। सब समाज को धोखा दे रही हैं। पार्टी पदाधिकारी कार्य कर्ता में मास्टर शकील सैफी, ओमवीर सिंह, आवेश अहमद, मोहम्मद साबिर इरशाद, बेबी नाज, नौशाद अहमद, जावेद इस्राइल, मेराजुद्दीन एजाज, अब्दुल हमीद सलाउद्दीन, गुलशन आसिफ, तमन्ना सईद अनवर, मूलचंद महेंद्र पाल कुशवाहा, सत्येंद्र सैनी, मूल्य कश्यप, विजय ओंकार, गुरु वचन आदि मौजूद।

मूल निवासियों की हिमायत करने के लिए शपथ ली

सत्येंद्र पंवार                
मेरठ। बहुजन मुक्ति पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर मोहम्मद सादिक एवं कय्यूम सैफी ने किठौर विधानसभा के हसनपुर कलां निवासी ने संविधान बचाने एवं गरीब मजदूर मजलूम मूल निवासियों की हिमायत करने के लिए शपथ ली।
बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष आर डी गादरे जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह बाबर मलिक महेश कुशवाहा आदि ने किठौर विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया और हसनपुर कला में नुक्कड़ सभा की। जिसमें बहुजन मुक्ति पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर मोहम्मद कयूम सैफी एवं मोहम्मद सादिक नए बहुजन मुक्ति पार्टी की सदस्यता ग्रहण की बैठक में चौधरी बाबर बाबा, टिंकू राजा चौधरी, उमेश कुमार, आशीष, मोहम्मद खालिक, अब्दुल रहमान, सैफी आदि ने विचार सुने और तन मन धन से पार्टी का सहयोग करने के लिए कहा।

राजनीतिक: नेता बीरेंद्र से मिलने पहुंचे सीएम खट्टर

राणा ओबराय                
चंडीगढ़। हरियाणा के तेज तरार नेता बीरेंद्र सिंह से उनके दिल्ली निवास पर एकाएक हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर मिलने पहुंच गए। यह मिलन कुछ संकेत दे रहा है। खट्टर औऱ बीरेंद्र की इस मुलाकात का राजनीतिक पंडित कुछ अलग तरह का मतलब निकाल रहे हैं। कुछ विद्वानों का कहना है कि मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में शायद उनके पुत्र औऱ सांसद बृजेन्द्र सिंह को मन्त्री बनाने का सन्देश देने के लिए खट्टर उनके निवास पर गए हैं। अन्य इसको किसान आंदोलन से जुड़ा हुआ मान रहे हैं। मतलब कोई भी हो। हरियाणा की राजनीति में कुछ नया होने की सम्भावना साफ दिख रही है।

पौधारोपण कर धरती को हरा-भरा करने का प्रयास

कौशाम्बी। शासन के निर्देश पर इलाके में पौधारोपण किया गया है। बड़े पैमाने पर सरकारी नुमाइंदों ने पौधारोपण कर धरती को हरा-भरा करने का प्रयास किया है। इसी क्रम में मूरतगंज विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय मलाक नागर मे ग्राम प्रधान लालता प्रसाद एव अरविन्द सिंह ग्राम विकास अधिकारी पंचायत मित्र मकसूद अहमद द्वारा पौधारोपण का कार्य किया गया एवं पौधों का हमारे जीवन में कितना महत्व है। इसके बारे में ग्रामीणों को जानकारी भी दी गयी। 
इस मौके पर पौधारोपण कर रहे लोगों ने कहा कि वृक्ष हमे ऑक्सीजन देते हैं। मानव जीवन में वृक्ष की बहुत आवश्यकता है। इसकी देखभाल करना प्रत्येक मनुष्य का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि धरती से वृक्ष गायब हो जाएंगे तो मानव जीवन पर अकाल पड़ जाएगा। आम जनमानस को वृक्ष लगाने के लिए अधिकारियों ने प्रेरित किया है।
समीर अहमद 

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...