सोमवार, 5 जुलाई 2021

जानकारी पहुंचाने के लिए दंपत्ति संपर्क पखवाड़ा शुरू

हरिओम उपाध्याय                           
इटावा। परिवार नियोजन की स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए जनपद में हर दंपत्ति तक परिवार नियोजन की जानकारी पहुंचाने के लिए दंपत्ति संपर्क पखवाड़ा शुरू हो गया है। प्रत्येक वर्ष  11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर  योग्य दंपत्ति को परिवार नियोजन की सुविधाएं व संसाधनों के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी जिससे परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने के प्रति आम लोगों में जागरूकता बढे। यह कहना है, कि  परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ सुशील कुमार का। उन्होंने बताया कोरोना जैसी महामारी के दौर में भी परिवार नियोजन के कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी केंद्रों पर दंपत्ति संपर्क पखवाड़ा अभियान 27 जून से 10 जुलाई तक चलाया जा रहा है। 
जिसमें आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जाकर योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन  के लिए बास्केट ऑफ चॉइस के बारे में विस्तार पूर्वक बताया जा रहा है। उन्होंने बताया जनपद में  8 सामुदायिक केंद्र, 28 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 6 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और जनपद के सभी सब-सेंटरों पर मोबाइल पब्लिसिटी वैन के द्वारा परिवार नियोजन के प्रचार प्रसार को जोर शोर से प्रसारित किया जा रहा है|जिला परिवार नियोजन और लॉजिस्टिक प्रबंधक अमित विश्वकर्मा ने बताया जनपद में अब महिलाएं बढ़-चढ़कर परिवार नियोजन की सुविधाओं  को अपना रही हैं। पिछले माह जनपद में खुशहाल परिवार दिवस पर परिवार नियोजन संसाधनों को बढ़ चढ़कर अपनाया गया। 1082 लाभार्थियों ने इस दिवस पर निम्न परिवार नियोजन संसाधनों को अपनाया- छाया 384 ,अंतरा 334, आईयूसीडी 22, पीपीआईयूसीडी 17, नई पहल किट 154 ,कंडोम वितरण 5776, और बसरेहर ब्लॉक में 4 महिलाओं ने नसबंदी भी कराई।
उत्तर प्रदेश तकनीकी सहयोग इकाई से जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ ने बताया कि  पुरुषों को परिवार नियोजन के संदर्भ में जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।  विस्तृत जानकारी के लिए जिला अस्पताल की परामर्श दात्री के नंबर 9690338700 पर जानकारी भी ले सकते हैं।मिशन परिवार विकास कार्यक्रम के तहत आने वाले जनपद इटावा में नसबंदी अपनाने वाले पुरुषों को 3,000 रुपये और महिलाओं को 2,000 रूपये दिए जाते है। साथ ही नसबंदी के लिए दंपति को अस्पताल लाने वाली आशाओं को पुरुष नसबंदी पर 400 रुपये और महिला नसबंदी पर 300 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। पीपीआईयूसीडी लगवाने वाली महिला को 300 रूपए और सेवा प्रदाता को 150 रूपए की धनराशि दी जाती है | अंतरा इंजेक्शन अपनाने वाली महिलाओं को 100 रुपये की राशि दी जाती है। वहीं इन महिलाओं को लाने वाली आशा कार्यकर्ता को 100 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की पुण्य तिथि मनाई

हरिओम उपाध्याय 
हरदोई। स्वामी विवेकानन्द ने भारतीय संस्कृति को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई सत्येन्द्र राजपूतशाहाबाद (हरदोई) भारत विकास परिषद के तत्वावधान में स्टेशन रोड पर महान प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की पुण्य तिथि मनाई गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सत्येन्द्र कुमार राजपूत ने कहा कि भारतीय संस्कृति को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने वाले महापुरुष स्वामी विवेकानंद के शक्तिदाई विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। 
ऐसी महान विभूति के जन्म से भारत माता भी गौरवान्वित हुईं। ये कहना अतिश्योक्ती न होगा कि भारतीय संस्कृती को विश्वस्तर पर पहचान दिलाने का श्रेय अगर किसी को जाता है तो वो हैं स्वामी विवेकानंद। भाजपा नेता नवनीत गुप्ता ने कहा किनरेन्द्र के चरित्र में जो भी महान है। वो उनकी सुशिक्षित एवं विचारशील माता की शिक्षा का ही परिणाम है। बचपन से ही उनमें परमात्मा को पाने की चाह थी। परमहंस की कृपा से उन्हे आत्म साक्षात्कार हुआ। 1893 में शिकागो विश्व धर्म परिषद में अपने व्यख्यान से स्वामी जी ने सिद्ध कर दिया कि सनातन धर्म में सभी धर्मों को समाहित करने की क्षमता है। 
इस अदभुत सन्यासी ने सात समंदर पार भारतीय संस्कृति की ध्वजा को फैराया। स्वामी केवल संत ही नही देशभक्त, वक्ता, विचारक, लेखक एवं मानव प्रेमी थे। 1899 में कोलकता में भीषण प्लेग फैला, अस्वस्थ होने के बावजूद स्वामी जी ने तन मन धन से महामारी से ग्रसित लोगों की सहायता करके इंसानियत की मिसाल दी। स्वामी विवेकानंद ने, 1 मई, 1897 को रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अम्बरीष कुमार सक्सेना ने कहा कि39 वर्ष के संक्षिप्त जीवन काल में स्वामी ने जो अदभुत कार्य किये हैं। वो आने वाली पीढ़ियों का मार्ग दर्शन करते रहेंगे। 4 जुलाई 1902 को स्वामी का अलौकिक शरीर परमात्मा मे विलीन हो गया।
स्वामी जी का आदर्श- “उठो जागो और तब तक न रुको जब तक मंजिल प्राप्त न हो जाए” अनेक युवाओं के लिये प्रेरणा स्रोत है। स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनकी  सर्वोपरी शिक्षा ”मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है।”स्वामी विवेकानन्द के पुण्य स्मरण कार्यक्रम में शामिल अधिवक्ता आशीष पांडेय,ऋषभ बाथम,रमाकांत मौर्य,प्रदीप गुप्ता,इंद्रेश दीक्षित,योगेश गुप्ता,सुल्तान खां आदि ने स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण,पुष्पारपण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

गोरखपुर में ‘संभव' अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा

हरिओम उपाध्याय      
गोरखपुर। आंगनबाड़ी की सलाह पर बच्चे को ले जाएं अस्पताल और एनआरसी। जिले में एक जुलाई से शुरू हुआ ‘संभव अभियान दो अक्टूबर तक चलेगा।
अभियान के दौरान कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों की होगी मददगोरखपुर, 4 जुलाई 2021 जिले में एक जुलाई से संभव अभियान शुरू हुआ है। जिसकी थीम है, पोषण संवर्धन की ओर एक कदम। इस अभियान का उद्देश्य कम वजन, कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों की मदद करना है। दो अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के दौरान जिले के 4172 आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े ऐसे बच्चों की नियमित मॉनीटरिंग होगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) हेमंत सिंह का कहना है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मॉनीटरिंग के दौरान अगर बच्चे को अस्पताल ले जाने या पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) ले जाने की सलाह दें तो उनकी बात अवश्य मानें।
श्री सिंह ने बताया कि 17 जून से 24 जून तक जिले में वजन सप्ताह मनाया गया था। इस सप्ताह में जो बच्चे कम वजन, कुपोषित और अति कुपोषित मिले हैं। उनकी नियमित निगरानी संभव अभियान के दौरान होनी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश है कि वह साप्ताहिक तौर पर ऐसे बच्चों के घरों का भ्रमण करें और उन्हें पौष्टिक भोजन की सलाह दें। बच्चों के घर पोषाहार दिया जाए और पोषक तत्वों से भरपूर खानपान की जानकारी दी जाए। जिन बच्चों की सेहत घरेलू देखरेख से ठीक नहीं हो पाएगी। उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाएगा।
डीपीओ ने बताया कि पूर्व के अनुभव रहे हैं कि लोग बच्चों को अस्पताल ले जाने और पोषण पुनर्वास केंद्र तक ले जाने में लापरवाही करते हैं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सलाह नहीं  मानते हैं। उनका यह व्यवहार बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन के लिए हितकर नहीं है। पोषण स्तर में सुधार के लिए बच्चे की स्वास्थ्य जांच, सही उपचार और आवश्यकता पड़ने पर एनआरसी भेजा जाना आवश्यक है। यह अभियान तभी सफल होगा जब पूरी तरह से सामुदायिक सहयोग प्राप्त होगा।
*सितम्बर में फिर होगा वजन संभव अभियान के तहत 20 से 25 सितम्बर तक फिर से वजन सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान उन सभी बच्चों का वजन लिया जाएगा जो जून माह में कम वजन, कुपोषित और अति कुपोषित पाए गये थे। इससे यह पता चल सकेगा कि कितने बच्चों की सेहत में सुधार हुआ। जिन बच्चों की स्थिति नहीं सुधरेगी। उनके लिए नये सिरे से प्रयास किये जाएंगे।

मुठभेड़ के कारण 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

हरिओम उपाध्याय                     
हाथरस। एसपी विनीत जायसवाल के आदेशानुसार अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना हाथरस गेट पुलिस एवं एसओजी टीम हाथरस की संयुक्त कार्यवाही में बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। 
शातिरहमवीर सिहं पुत्र, रामगोपाल निवासी, नगला उदय सिहं, थाना बल्देव जनपद मथुरा, नन्दकिशोर पुत्र, राजेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम बेशमा, थाना इगलास, जनपद अलीगढ हाल निवासी, शान्तिकुँज कालोनी थाना हाइवे जनपद मथुरा, भूपेन्द्र सिहं उर्फ भोला पुत्र वीरेन्द्र सिहं निवासी ग्राम सुसावली थाना मुरसान लुटेरो को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। अभियुक्तगणों के कब्जे से लूटे गये 2 मंगलसूत्र, 15 नग लोंग, 25 नग बाली, अंगूठी, 6 पैंडल (छोटा - बडा) ,₹10000 नगद,एक मोबाइल व घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाईकिल होंडा सीडी व दो तमंचा 315 बोर , 4  जिन्दा कारतूस 315 बोर व 1 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध थाना हाथऱस गेट पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। ज्ञात हो कि दिनांक 24.06.2021 को थाना क्षेत्र हाथरस गेट क्षेत्र के ग्राम जोगिया के समीप हरिओम पुत्र, जगन सिंह, नामक सुनार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों द्वारा लूट की घटना कारित की गई थी। जिसके सम्बन्ध में थाना हाथरस गेट पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। 
पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीमों का गठन कर घटना के अनावरण एवं अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में थाना हाथरस गेट पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में आज दिनांक 04.07.2021 को सुनार से हुई लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल 3 लुटेरो को पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त मय अवैध असलाह तथा लूये गये आभूषण, नगदी, मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल होंडा सीडी व अवैध असलाह-कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है तथा घटना में संलिप्त शेष वांछित अभियुक्तों की भी शीघ्र गिरफ्तारी कर ली जाएगी। 
गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम के नाम प्रभारी निरीक्षक मुनीश चन्द्र थाना हाथरस गेट , डी. के. सिसौदिया प्रभारी निरीक्षक थाना सादाबाद. उ.नि प्रमोद शर्मा, प्रभारी एसओजी, उ.नि दिनेश कुमार थाना हाथऱस गेट, उ.नि ततवीर सिहं थाना हाथऱस गेट, उ.नि सुशील कुमार थाना हाथऱस गेट, हे. कां. 341 शीलेश कुमार, एसओजी टीम, है, कां 64 जवाहर लाल, एसओजी टीम , हे, का 501 चन्द्रपाल सिंह एसओजी टीम, हे, का 395 शैलेन्द्र प्रताप सिहं थाना हाथऱस गेट,. हे, का 426 संतोष कुमार थाना हाथऱस गेट, कां 723 सचिन कुमार, एसओजी टीम, कां0 303 सोनवीर सिंह , एसओजी टीम, कां 282 जोगेन्द्र सिंह, एसओजी टीम, कां0 251 चेतन राजौरा, एसओजी टीम, का 652 जितेन्द्र मलिक थाना हाथरस गेट, रि का 834 अंकुर कुमार थाना हाथऱस गेट जनपद हाथरस थे।

प्रकृत्ति के साथ खिलवाड़ ने समस्याओं को जन्म दिया

हरिओम उपाध्याय              
हरदोई। प्रकृत्ति के साथ खिलवाड़ ने आज बहुत सी समस्याओं को जन्म दे दिया है। जिससे मानव जीवन पर संकट भी खड़ा हो रहा है। हमारे वेदो मे एक वृक्ष को दस पुत्रों के समान बताया गया है। इसलिये हम सबको कम से कम एक-एक वृक्ष जरुर लगाकर उसकी सुरक्षा करनी  चाहिये। उक्त विचार सतौथा की प्रधान अंजना त्रिपाठी ने आज वृक्षारोपण महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किये। ग्राम मे निर्मित हो रहे तालाब पर सर्वप्रथम हरिशंकरी पौधों जिनमें एक साथ पीपल,बरगद और पाकड के पौधे का रोपण प्रधान अंजना त्रिपाठी ने किया। 
हिन्दू मान्यता में पीपल को विष्णु, बरगद को शंकर व पाकड़ को ब्रह्मा का स्वरूप माना जाता है। इसके उपरांत प्रधान ने प्राथमिक विद्यालय सतौथा, उच्च प्राथमिक विद्यालय सतौथा, प्राथमिक विद्यालय गौटिया व कुंड़िया सहित ग्राम सचिवालय व खेल मैदान में आम, आंवला, नीम, पीपल, बरगद, कंजी, इमली,सागौन आदि के पौधे रोप पौधों को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। साथ ही प्रदेश सरकार की मंशानुसार गांव के धार्मिक महत्व के स्थलों पर वाटिका निर्माण, गांव के सम्पर्क मार्ग पर और तालाब पर वृहद वृक्षारोपण क्रमिक तौर पर करा गांव को हरा भरा बनाने का संकल्प ग्रामवासियों को दिलाया। 
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रजनीश कुमार त्रिपाठी, क्षेत्र पंचायत सदस्य पूनम , ग्राम पंचायत सदस्य संध्या कुशवाहा, सुमन कश्यप, पूजा वर्मा, अनुपम पाण्डेय, अनंतराम वर्मा, अंश कुमार, बूथ अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री राहुल त्रिपाठी, राजेश मिश्रा, योगेश पाठक, मनमोहन शास्त्री, वीरेंद्र कश्यप, राजेश अवस्थी, हरिओम वर्मा, भानु प्रताप यादव, अरविंद, बंशीलाल आदि ग्रामवासियों ने पौधे रोपे।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-324 (साल-02)
2. मंगलवार, जुलाई 6, 2021
3. शक-1984,अषाढ़, कृष्ण-पक्ष, तिथि-द्वादशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:42, सूर्यास्त 07:16।
5. न्‍यूनतम तापमान -21 डी.सै., अधिकतम-39+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...