शुक्रवार, 4 जून 2021

कच्चे माल के निर्यात से 'अमेरिका' ने रोक हटाईं

वाशिंगटन डीसी/ नई दिल्ली। कोरोना वैक्सीन की मैन्युफैक्चरिंग के लिए जरूरी कच्चे माल के निर्यात से अमेरिका ने रोक हटा ली है। इसके अलावा अपने पड़ोसी और साझीदार देशों की उस लिस्ट में भारत को भी अहम स्थान दिया है। जिन्हें वह कोरोना वैक्सीन की सप्लाई करने वाला है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ग्लोबल एलोकेशन प्लान लॉन्च किया है। इस अभियान के तहत अमेरिका की ओर से दुनिया कई देशों को कोरोना टीकों की 25 मिलियन डोज की सप्लाई की जानी है। इसका बड़ा हिस्सा भारत को भी मिलने वाला है। अमेरिका के रुख में यह बदलाव इसलिए भी उल्लेखनीय है क्योंकि बीते कुछ महीनों से उसने वैक्सीन की मैन्युफैक्चरिंग के लिए जरूरी कच्चे माल के निर्यात पर रोक लगा रखी थी। 

अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने गुरुवार शाम को मीडिया से बात करते हुए यह जानकारी दी। अमेरिका ने इससे पहले डिफेंस प्रोडक्शन एक्ट लागू कर दिया था। जिसके चलते किसी भी अहम चीज की सप्लाई में अमेरिका को प्राथमिकता देना जरूरी था। बता दें कि भारत ने अमेरिका से इस रोक को हटाने की अपील भी की थी। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था कि भारत हमारे साथ मुश्किल वक्त में खड़ा था। जो हमें याद है और हम भी उसके साथ खड़े रहेंगे। यह रोक हटाए जाने के बाद वैक्सीन निर्माताओं के लिए कच्चे माल की उपलब्धता आसान हो जाएगी।

'पर्यावरण दिवस' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे पीएम

अकांशु उपाध्याय          

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शनिवार की सुबह 11 बजे विश्व पर्यावरण दिवस 2021 कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष के कार्यक्रम का विषय 'बेहतर पर्यावरण के लिए जैव ईंधन को बढ़ावा देना' है। 

केंद्र सरकार ने कहा है कि इस कार्यक्रम के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी 'भारत में 2020-2025 के दौरान इथेनॉल सम्मिश्रण से संबंधित रोडमैप के बारे में विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट' जारी करेंगे। विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के क्रम में भारत सरकार तेल कंपनियों को 1 अप्रैल 2023 से इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को इथेनॉल की 20 प्रतिशत तक की प्रतिशतता के साथ बेचने और उच्च इथेनॉल मिश्रणों ई-12 और ई-15 से संबंधित बीआईएस विनिर्देश के बारे में निर्देश देते हुए ई-20 अधिसूचना जारी कर रही है।

कमजोरी का रुख, सोने-चांदी के दामों में गिरावट आईं

अकांशु उपाध्याय              
नई दिल्ली। सोने और चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है। आज सोना-चांदी की कीमतें घटी है। शुक्रवार को देशभर के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट आई है। वैश्व़िक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 388 रुपये गिरकर 47,917 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक दिल्ली में पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,305 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी भी 920 रुपये की गिरावट के साथ 69,369 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। 

जबकि, पिछले कारोबार सत्र में चांदी का भाव 70,289 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों क्रमश: 1,870 डॉलर और 27.35 डॉलर प्रति औंस पर करीब करीब स्थिर रहे। सर्राफा बाजार में पिछले दो दिनों में सोने की कीमत में 1000 रुपए की गिरावट आई हैं तो वहीं चांदी की कीमत में भी लगातार गिरावट की स्थिति बनी हुई है।पिछले दो दिनों में चांदी के दाम में करीब 2000 रुपए की नरमी आई है। वहीं अगर सोने के इस मूल्य की तुलना करें तो सोना अपने उच्चतम मूल्य से तकरीबन 8000 रुपए नीचे गिर गया है। आपको बता दें कि 7 अगस्त 2020 में सोने की कीमत 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम क मूल्य को पार कर गई थी।

गाज़ियाबाद के 42वें जिलाधिकारी बनेगें आरके सिंह

अश्वनी उपाध्याय                

गाजियाबाद। शनिवार को 2018 बैच के आईएएस राकेश कुमार सिंह गाज़ियाबाद के 42वें जिलाधिकारी का पदभार ग्रहण करेंगे। संवाददाताओं से बातचीत करते हुए राकेश कुमार सिंह ने कहा कि जनपद में विकासकारी योजनाओं को प्राथमिकता पर पूरी कराने के साथ विकास कार्यों को तरजीह दी जाएगी। वहीं, आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता पर लेते हुए समस्याएं समय पर हल होगी। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते आमजन को जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद दिलाई जाएगीं।

मुरादाबाद जनपद में पिछले 4 साल से जिलाधिकारी के रूप में तैनात आईएएस अधिकारी राकेश कुमार सिंह को गाजियाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया हैं।  राकेश कुमार सिंह सपा सरकार के कार्यकाल में 23 जून 2005 से 2 जून 2007 तक सिटी मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात रहे। नवंबर-2014 से फरवरी-2015 तक वे गाज़ियाबाद नगर निगम में बतौर नगर आयुक्त तैनात रहे। इसके बाद हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष एवं नोएडा में यमुना एक्सप्रेस अथॉरिटी में सीईओ तैनात रह चुके हैं।

पशु सेवा केंद्र मूरतगंज का औचक निरीक्षण किया

कौशाम्बी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी वीपी पाठक लगातार पशु अस्पतालों और आश्रय स्थलों का निरीक्षण कर स्थितियों की जानकारी ले रहे हैं। जिला अधिकारी ने जिले के पशु अस्पतालों और आश्रय स्थल की स्थितियों का निरीक्षण करने का निर्देश मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को दिया है। इसी क्रम में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी बी पी पाठक ने पशु सेवा केंद्र मूरतगंज का औचक निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान वहां की व्यवस्थाओं से लगभग वह संतुष्ट दिखाई पड़े हैं और वहां मौजूद कर्मचारियों को उन्होंने उचित दिशा निर्देश दिया है। 
इसके बाद वह पशु चिकित्सालय मुरतगंज पहुंचे। 
जहां पर उन्होंने व्यवस्थाओं को देखा है। साफ-सफाई के अभाव पर उन्होंने चतुर्थ श्रेणी कर्मी को व्यवस्था सुधारने का निर्देश चेतावनी के साथ दिया है। इसके बाद अस्थाई आश्रय स्थल उमारछा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी पहुंचे हैं यहां पर ग्राम प्रधान भी मौजूद थे। आश्रय स्थल की व्यवस्थाओं को उन्होंने देखा है। उन्होंने देखा कि यहां पशुओं की संख्या पर्याप्त है, भूसा आदि वस्तु उपलब्ध है। वहां मौजूद लोगों को उन्होंने उचित दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्था और बेहतर बनाने का निर्देश दिया है।
सुशील केसरवानी 

इंस्पेक्टर के बाद फर्जी एसएचओ को दबोचा: अपराध

राणा ऑबराय               
जींद। अपराध करने वाले लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं। ऐसा ही मामला जिला जींद से जुड़ा है। एक नकली एसएचओ व एक नकली सीबीआई इंस्पेक्टर बनकर दो लोग पुलिस स्टेशन में ही पुलिस अधिकारियों पर रॉब झाड़ने लगे। हरियाणा की जींद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए फर्जी सीबीआई इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी के बाद अब फर्जी एसएचओ को भी दबोच लिया है। नकली एसएचओ अनिल दहिया ने अमन से अवैध हथियार खरीदे थे। सफीदों सदर पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है। नकली सीबीआई इंस्पेक्टर बनकर सफीदों पुलिस को धौंस दिखाने वाले अनिल दहिया से पुलिस ने गहनता से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके जिस साथी अमन ने लड़की के परिवार को एसएचओ गोहाना बनकर धमकी दी थी। वह भी नकली है और उसी से उसने यह नाजायज हथियार खरीदा था। उसके बाद पुलिस ने दबिश दी और अमन को हिरासत में लेकर सफीदों ले आई। 
गौरतलब है कि उपमंडल सफीदों के गांव हाट की एक लड़की का अपने सुसराल वालों से तनाव चल रहा था और वह अपने मायके में आकर रह रही थी। अनिल दहिया नामक युवक लड़की वालों पर अपने आप को सीबीआई इंस्पेक्टर बतलाकर दबाव बना रहा था कि अपनी लड़की को गोहाना भेज दो अन्यथा लड़की को जबरदस्ती गांव से उठाकर ले जाएंगे। उसके बाद अमन ने लड़की के पिता के पास अपने आप को एसएचओ गोहाना बतलाकर फोन किया तथा कहा कि गोहाना थाना आ जाओ अन्यथा गांव से उठाकर ले जाऊंगा। जिस पर लड़की वालों ने कहा कि थाना सदर सफीदों में आ जाओ, वहीं बैठकर बातचीत करेंगे। वह धमकी देने वाला सफीदों सदर थाने में आया और अपने आप को अनिल दहिया सीबीआई इंस्पेक्टर बताया और उसके पास पिस्तौल भी था। 
खुद को बता रहा था सीबीआई इंस्पेक्टर पुलिस ने जब लड़की वाले मामले में दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ शुरू की तो अनिल दहिया ने रौब झाड़ते हुए कहा कि मैं सीबीआई इंस्पेक्टर हूं और इन लड़की वालों पर कार्रवाई करो। अनिल दहिया द्वारा बार-बार अपने आप को सीबीआई इंस्पेक्टर बताने पर एएसआई मलकीत को शक हुआ तो उसने अनिल दहिया की पिस्तौल व आई कार्ड चेक किया तो दोनों नकली पाए गए। पुलिस ने नकली पिस्तौल व फर्जी आईकार्ड के साथ आरोपी अनिल दहिया को काबू करके उससे पूछताछ शुरू की तो उसने बताया कि उसके साथ गोहाना का अमन भी शामिल है और उसी ने फर्जी एसएचओ गोहाना बनकर लड़की वालों को फोन किया था और उसी से उसने नाजायज हथियार लिया था। इसी पूछताछ के आधार पर पुलिस ने गोहाना के अमन को काबू किया।

पुलिस: सिपाहियों ने फिर कराया महिला का प्रसव

बृजेश केसरवानी             
प्रयागराज। पुलिस विभाग का नाम रोशन करने वाले जाबाज सिपाही आज अच्छा कार्य किए हैं। देर जारी चौकी में तैनात दो सिपाही कांस्टेबल दीपक पांडे व कांस्टेबल जितेंद्र यादव रात्रि 2 बजे गश्त में थाना कौंधियारा चौकी जारी क्षेत्र में कर रहे थे। अभी अचानक एक ऑटो खराब दिखा। जिसमें एक महिला दर्द से परेशान होकर तड़प रही थी। दोनों कांस्टेबल मौके पर पहुंचकर ऑटो चालक से व वहां खड़ा व्यक्ति से पूछताछ किए तो पता चला उन लोगों ने बताया कि एक महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है। 
ऑटो खराब होने की वजह से अस्पताल नहीं जा सकते, फिर क्या ? इतना सुनते ही जाबाज सिपाहियों ने महिला को अपनी गाड़ी से परिवार सहित अस्पताल पहुंचाया। आपको बता दें महिला के परिजन ने बताया हम लोग गींज पहाड़ी थाना बारा है। तनु वाइफ ऑफ नीरज सिंह बताया गया उक्त महिला की पूरी सहायता कर अस्पताल पहुंचाकर जच्चा बच्चा को सुरक्षित हालत में परिजनों को सौंपा गया। जिसमें महिला को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। मां और बच्चा दोनो सकुशल हैं। वही खाकी का इस तरह का मानवीय चेहरा देखकर परिवार वालों ने पुलिस का आभार प्रकट किया।

नशीली कफ: पुलिस ने 2 अभियुक्तों को किया अरेस्ट

बृजेश केसरवानी              
प्रयागराज। जनपद में शंकरगढ़ पुलिस ने नशीली कफ सीरप की तस्करी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबिर की सटीक सूचना पर रानीगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास नशीली कफ सिरफ के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जैकी कुमार भारतीय और रंजीश पटेल को गिरफ्तार कर कब्जे से 320 शीशी ओनेरेक्स 100 एमआईं नशीली औषधि सीरप व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद किया गया। मौके पर औषधि निरीक्षक गोविंद लाल गुप्ता जांच पड़ताल कर रहे हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों पर एनडीपीएस के तहत कार्रवाई की जा रही है।

शानदार व्यवस्था के बीच वैक्सिनेशन सम्पन्न हुआ

गोपीचंद               
बड़ौत। पत्रकारों के लिए कोविड वैक्सिनेशन के लिए सीएचसी बड़ौत में आज विशेष कैंप लगाया गया था। इस कैम्प में पत्रकारों व उनके परिजनों को बनाई गई शानदार व्यवस्था के बीच वैक्सिनेशन सम्पन्न हुआ।
जिलाधिकारी राजकमल यादव के निर्देश पर बड़ौत सीएचसी में आज पत्रकारों के लिए चार दिवसीय विशेष कैंप का आयोजन हुआ। 
4 जून से 7 जून तक चलने वाले इस कैंप में आज पहले दिन पत्रकारों व उनके परिजनों का टीकाकरण किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ विजय कुमार ने बताया कि की गई व्यवस्था के अनुसार 50 पत्रकारों व उनके परिजनों का वैक्सीनेशन पूर्ण हुआ है। सभी पत्रकारों का बहुत सराहनीय सहयोग। उन्होंने बताया कि यह कैंप शनिवार को भी जारी रहेगा जिसमें भी 50 पत्रकारों व उनके परिजनों को वैक्सीनेशन किया जाएगा।

महिला ने परिचितो पर दुष्कर्म का आरोप लगाया

अतुल त्यागी                  
हापुड़। घर से मायके के लिए रिश्तेदार के संग निकली महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने परिचितो पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीडिता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी पिलखुवा डाॅ. तेजवीर सिंह ने बताया कि पीडिता धौलाना थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। सुबह महिला ने थाने मे पहुंचकर बताया कि बुधवार शाम उसके रिश्तेदार ने उसे मायके ले जाने की बात कही। जिस पर महिला मायके जाने को तैयार हो गई। इस दौरान रिश्तेदार के साथ दो अन्य ग्रामीण भी थे। तीनो के साथ वाहन मे सवार होकर चली गई। 
रास्ते मे तीनो आरोपी उसे जबरन खेत मे ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी गई। बेहोशी की हालत मे महिला को छोडकर तीनो फरार हो गए। होश मे आने के बाद किसी तरह महिला अपने घर पहुंची और परिजनो को आपबीती बताई। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह का कहना है कि पीडिता ने रिश्तेदार सहित तीन लोगो पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीडित के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की गई। घटना स्थल मसूरी थाना क्षेत्र से जुडा लग रहा है। फिलहाल पीडिता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। घटना मे शामित तीनो लोगो की तलाश मे दबिश दी जा रही है।

सीबीएसई ने 13 सदस्यीय समिति का गठन किया

अकांशु उपाध्याय                

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं कक्षा के छात्रों के मूल्यांकन के उद्देश्य से वस्तुनिष्ठ मानदंड तय करने के लिए 13 सदस्यीय समिति का गठन किया है और यह समिति 10 दिनों में रिपोर्ट पेश करेगी। कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई थीं।सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, ” कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न अनिश्चित स्थिति और विभिन्न पक्षकारों की राय के आधार पर यह फैसला किया गया था कि इस वर्ष सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा नहीं होगी। यह भी फैसला किया गया कि समयबद्ध तरीके से परीक्षा परिणाम तैयार करने के लिये वस्तुनिष्ट मानदंड निर्धारित किये जायेंगे। ”उन्होंने कहा, ” बारहवीं कक्षा के छात्रों के मूल्यांकन के उद्देश्य से सीबीएसई ने वस्तुनिष्ठ मानदंड तय करने के लिए 13 सदस्यीय समिति का गठन किया। समिति 10 दिनों के भीतर 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के मूल्यांकन मानदंड पर रिपोर्ट सौंपेगी। ”

गौरतलब है कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द करने का फैसला किया था। सीबीएसई 12वीं की परीक्षा रद्द करने के फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि ‘छात्रों का स्वास्थ्य और उनकी सुरक्षा शीर्ष प्राथमिकता है। जिससे कोई समझौता नहीं किया जा सकता। छात्रों को अंक किस आधार पर मिलेंगे और परिणाम कैसे तैयार होगा। इस बारे में सीबीएसई ने कहा था कि समय के अनुसार उचित मानदंड के तहत अंक दिये जायेंगे और परिणाम तैयार होगा। वहीं छात्रों को परीक्षा देने का विकल्प भी दिया जाएगा। जो छात्र अपने अंक से संतुष्ट नहीं होंगे वे बाद में परीक्षा देने का विकल्प चुन सकेंगे। गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय में भी इस मामले पर सुनवाई चल रही है।

सरकार के स्पष्टीकरण को लेकर सवाल पूछे: देवेंद्र

कविता गर्ग             
नागपुर। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार और उसके मंत्रियों पर तंज कसते हुए कहा कि राज्य में सिर्फ एक मुख्यमंत्री हैं और कई ”सुपर मुख्यमंत्री” हैं। जो अपने स्तर पर अहम नीतिगत फैसलों के बारे में घोषणाएं करते हैं। उन्होंने कहा कि कई मंत्री खुद को मुख्यमंत्री समझते हैं और ऐसी घोषणाएं कर श्रेय लेने की कोशिश करते हैं। फडणवीस ने महाराष्ट्र में मंत्री विजय वडेट्टीवार की घोषणा के उलट बृहस्पतिवार शाम राज्य में कहीं भी लॉकडाउन जैसी पाबंदी नहीं हटाने के संबंध में महाराष्ट्र सरकार के स्पष्टीकरण को लेकर सवाल पूछे जाने पर यह बात कही। 
उन्होंने पत्रकारों से कहा, ”इस सरकार में एक मुख्यमंत्री है और कई सुपर मुख्यमंत्री हैं। कई मंत्री खुद को मुख्यमंत्री समझते हैं और ऐसी घोषणाएं करते हैं। ”उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार में एक मुख्यमंत्री नीतिगत फैसले लेता है या अहम मुद्दे पर बोलने के लिए किसी मंत्री को चुनता है। इस सरकार में मुख्यमंत्री के बयान जारी करने से पहले ही कई मंत्री बोलने लगते हैं। यह ऐसी घोषणाओं के जरिये श्रेय लेने का प्रयास है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ”सिर्फ इसी वजह से कल अनलॉक की घोषणा के कारण अफरा-तफरी मची और ऐसा पहले भी हो चुका है।” 
विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि बड़े नीतिगत फैसलों पर सरकार का बयान लोगों तक स्पष्ट रूप से पहुंचना चाहिए। आपदा प्रबंधन मंत्री वडेट्टीवार ने बृहस्पतिवार दोपहर पत्रकारों से कहा था कि शुक्रवार को राज्य के 36 में से 18 ऐसे जिलों में पाबंदियों में ढील दी जाएगी जहां संक्रमण की दर पांच प्रतिशत अथवा उससे कम है और अस्पतालों में ऑक्सीजन की सुविधा वाले 75 प्रतिशत बिस्तर खाली हों। मुंबई में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक के बाद उन्होंने संवाददाता सम्मेलन किया था। 
हालांकि इसके कुछ देर बाद मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बयान जारी कर कहा कि कहीं भी मौजूदा पाबंदी नहीं हटायी गयी है और विभिन्न क्षेत्रों में पाबंदियों में ढील देने पर विचार किया जा रहा है। लेकिन इस बारे में अब तक कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। इसके बाद वडेट्टीवार ने कहा कि पाबंदियों को चरणबद्ध तरीके से हटाने को मंजूरी प्रदान कर दी गयी है। लेकिन अब तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...