शुक्रवार, 4 जून 2021

महिला ने परिचितो पर दुष्कर्म का आरोप लगाया

अतुल त्यागी                  
हापुड़। घर से मायके के लिए रिश्तेदार के संग निकली महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने परिचितो पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीडिता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी पिलखुवा डाॅ. तेजवीर सिंह ने बताया कि पीडिता धौलाना थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। सुबह महिला ने थाने मे पहुंचकर बताया कि बुधवार शाम उसके रिश्तेदार ने उसे मायके ले जाने की बात कही। जिस पर महिला मायके जाने को तैयार हो गई। इस दौरान रिश्तेदार के साथ दो अन्य ग्रामीण भी थे। तीनो के साथ वाहन मे सवार होकर चली गई। 
रास्ते मे तीनो आरोपी उसे जबरन खेत मे ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी गई। बेहोशी की हालत मे महिला को छोडकर तीनो फरार हो गए। होश मे आने के बाद किसी तरह महिला अपने घर पहुंची और परिजनो को आपबीती बताई। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह का कहना है कि पीडिता ने रिश्तेदार सहित तीन लोगो पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीडित के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की गई। घटना स्थल मसूरी थाना क्षेत्र से जुडा लग रहा है। फिलहाल पीडिता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। घटना मे शामित तीनो लोगो की तलाश मे दबिश दी जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...