बुधवार, 26 मई 2021

एक नई आफत 'संपादकीय'

एक नई आफत  'संपादकीय' 

देश में लगातार कोरोना वायरस संक्रमण फैल रहा है। जिससे प्रतिदिन लाखों लोग संक्रमित हो रहें हैं। हजारों लोगों की प्रतिदिन मौत भी हो रही है। सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। सरकार जो बात कह रही है, वह धरातल की वास्तविकता से इतर है। राज्य सरकारों के द्वारा बढ़ाई गई पाबंदियों के कारण गरीब व मजदूरो का जीवन बड़ा कठिन और दयनीय हो गया है। शायद सरकार इस बात से वाकिफ नहीं है। कई बार तो ऐसा लगता है कि सरकार को ऐसे वर्ग की चिंता ही नहीं है। 
हालांकि देश 'राम' के भरोसे ही चल रहा है। यह अलग बात है कि 'राम' के नाम पर ही देश में राजनीति हो रही है। निचले स्तर के व्यापारी और मजदूरों के जीवन में जो आर्थिक संकट उत्पन्न हुआ है। उसके कारण जीवन और भी अभावग्रस्त हो गया है। ब्लैक फंगस और यास जैसी समस्याऐं प्रतिदिन नए-नए रूप में 'नई आफत' बन रहें हैं।
सरकार की उदारता में किस प्रकार से टीका-करण किया जाए? यह तो "साहित्य" के विशेषज्ञ ही समझ सकते हैं। टीकाकरण की स्थिति और गति दोनों चिंताजनक है। सबसे अधिक चिंता का विषय कोरोना वायरस की तीसरी लहर है। जिससे देश का अल्प आयु वर्ग सर्वाधिक प्रभावित होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। ऐसी स्थिति में राज्य सरकार व केंद्र सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही है। लेकिन वास्तविकता कुछ और है, और इसका परिणाम देश की जनता को भुगतना ही होगा। क्योंकि राजनीति और व्यवस्था प्रबंधन दोनों अलग-अलग चीजें हैं। जब तक इनको अलग-अलग दृष्टिकोण से नहीं देखा जाएगा, नहीं समझा जाएगा। तब तक महामारी पर नियंत्रण कर पाना दूर की कौड़ी है। ऐसी अवस्था में प्रत्येक नागरिक को अपने और अन्य नागरिकों के जीवन की रक्षा के लिए कोरोनारोधी नियमों को आत्मसात कर, नियमित उपयोग करना चाहिए।

साफ-सफाई रखें, बुलंद रखें इकबाल।
बदलते रहे मास्क और अपना रूमाल।

चंद्रमौलेश्वर शिवांशु 'निर्भयपुत्र'

ट्रंप की सरकार में पाक को नजरअंदाज किया गया

वाशिंगटन डीसी/ इस्लामाबाद। अमेरिका में ट्रंप की सरकार में पाकिस्तान को बहुत नजरअंदाज किया गया। जब बाइडेन की सरकार आई तो पाकिस्तान को लगा कि अब अमेरिका के साथ उसके रिश्ते सुधरेंगे। पाकिस्तान इस बात से परेशान हो गया है, कि अमेरिका के लिए उसकी अहमियत अफगानिस्तान के दायरे से बाहर नहीं है। अब इसी झल्लाहट में पाकिस्तान ने अमेरिका को खुले आम ब्लैकमेल किया है। पाकिस्तान ने कहा है कि अगर अमेरिका पाकिस्तान से दूर जाता है तो दूसरे देशों से उसकी करीबी बढ़ जाएगी। पाकिस्तान का इशारा अमेरिका के प्रतिद्वंद्वी चीन की तरफ था।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि उनके देश की प्राथमिकताएं बदल गई हैं और अमेरिका को अतीत की खुमारी से बाहर आकर इस्लामाबाद को नए नजरिए से देखना चाहिए। कुरैशी ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका को अतीत से बाहर आकर इस्लामाबाद को "अफगानिस्तान प्रिज्म" से हटकर देखना चाहिए और पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों के द्विपक्षीय पक्ष पर ध्यान देना चाहिए।
शाह महमूद कुरैशी ने जापानी अखबार निक्की को दिए एक साक्षात्कार में जोर देकर कहा कि इस्लामाबाद की प्राथमिकता में अब आर्थिक विकास और मानव विकास शामिल है। शाह महमूद कुरैशी ने कहा, 'हमने उन्हें (अमेरिका) बताया है कि पाकिस्तान की विचार प्रक्रिया बदल गई है। अमेरिकी प्रशासन को अतीत के अपने हैंगओवर से बाहर आना चाहिए। यह एक नया, रूपांतरित पाकिस्तान है। जिसमें हमारी प्राथमिकताएं बदल गई है। हमारी प्राथमिकता आर्थिक विकास, मानव विकास, आर्थिक सुरक्षा, आतंकवाद का उन्मूलन और चरमपंथ को मिटाना है।

गाजियाबाद में 228 लोगों की रिपोर्ट पॉज़िटिव आईं

अश्वनी उपाध्याय               

गाज़ियाबाद। जिलें में 228 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई और 211 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जिले में 3 मरीजों की मौत के बाद अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या 2043 हो गई है। गौतम बुद्ध नगर में 150 नए संक्रमित मिले और 708 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। यहाँ 5 मरीजों की मौत के बाद सक्रिय संक्रांतिओन की संख्या 2308 हो गई है।मेरठ जिले में 212 नए संक्रमित मिले और 602 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। यहाँ 10 मरीजों की मौत के बाद अब 4195 सक्रिय मरीज हैं।  

शेष भाग को मिशन मोड में पूरा किया जाएंगा: रेलमंत्री

संजय सिंह          

नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर के कारण काम में बाधा के बावजूद जम्मू व कश्मीर की उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए आने वाले महीनों में अतिरिक्त प्रयास किए जाएंगे और परियोजना के शेष भाग को मिशन मोड में पूरा किया जाएगा। ये बात रेलमंत्री पीयूष गोयल ने परियोजना की समीक्षा के दौरान कही। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुई समीक्षा बैठक में रेलवे बोर्ड अध्यक्ष सुनीत शर्मा के अलावा उत्तर रेलवे के आला अधिकारी मौजूद थे। 

रेलमंत्री ने कहा कि इस राष्ट्रीय परियोजना के पूर्ण होने की तिथि अप्रैल, 2023 है। वर्ष 2021-22 में इसके लिए 4200 करोड़ रुपये का बजट आबंटित किया गया है। आगे भी बजट की कोई बाधा नहीं होगी। कश्‍मीर घाटी को देश के शेष भागों से जोड़ने वाली 272 किलोमीटर लंबी उधमपुर-बारामूला रेल लिंक परियोजना को वर्ष 2002 में राष्‍ट्रीय परियोजना घोषित किया गया था। इस परियोजना के 272 किलोमीटर में से 161 किलोमीटर पर कार्य पूरा कर उसे चालू कर दिया गया है।

लड़ाई के लिए ‘टीम इंडिया’ को साथ आना होगा

अकांशु उपाध्याय             

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई के लिए ‘टीम इंडिया’ को साथ आना होगा। साथ ही उन्होंने केन्द्र से टीके खरीदने और राज्यों में उन्हें बांटने की भी अपील की। केजरीवाल ने पत्रकारों से ऑनलाइन बातचीत में दावा किया कि भारत ने अपना टीकाकरण अभियान छह माह की देरी से शुरू किया।उन्होंने कहा,” दुनिया भर के देशों ने अपने लोगों के लिए टीकाकरण कार्यक्रम शुरू कर दिया था। लेकिन भारत में अपनी जनता को टीका लगवाने की बजाए टीके विदेश भेजे गए। अगर हमने टीकाकरण अभियान पहले शुरू कर दिया होता तो हम संक्रमण की दूसरी लहर में बहुत से लोगों को बचा सकते थे।”

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि केन्द्र ने राज्यों से खुद ही टीके खरीदने को कहा है। उन्होंने कहा,” सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने टीके खरीदने के प्रयास किए लेकिन कोई राज्य टीके की व्यवस्था नहीं कर पाया। कई राज्यों ने वैश्विक निविदा निकालीं पर उसका भी कोई नतीजा नहीं निकला।” कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में केन्द्र को सहयोग देने की बात कहते हुए मुख्यमंत्री ने कहा,” हम इस लड़ाई को हार नहीं सकते। अगर केन्द्र यह लड़ाई हारता है तो भाजपा नहीं, बल्कि भारत लड़ाई हारेगा।” उन्होंने केन्द्र से टीके खरीद कर उन्हें राज्यों में बांटने का अनुरोध किया।

बागपत: बेसहारा गोवंश हेतु चारा सेवा का आयोजन

गोपीचंद                
बागपत। आज बुधवार को बुधपूर्णिमा के अवशर पर कल्याण भारती सेवा संस्थान द्वारा बेसहारा घुमन्तु गोवंश हेतु चारा सेवा का आयोजन किया गया।
संस्थान के प्रबन्ध निदेशक गोपी चन्द सैनी के नेतृत्व में बड़ौत नगर व नगर सीमन के आस-पास भूखे गोवन को एक चलती फिरती सेवा के माध्यम से चारा खिलाया गया। प्रबन्ध निदेशक गोपी चन्द सैनी ने कहा कि आज गोवंश देश मे एक सामाजिक समस्या बन गया है। भारतीय समाज आज के परिवेश में भारतीय संस्कृति में पूजनीय कहे जाने वाले गोवंश की इतनी बुरी दुर्दशा हो गयी है कि वह गोशालाओं में भी सुरक्षित नहीं हैं। आज गोवंश समाज में ऐसी स्थिति बनी हुई है, कि गोवंश लोगों से परेसान है और गोवंश से लोग परेसान हैं। परन्तु इस बीच जिम्मेदार लोग अपनी आँखें मूंदे बैठी है। उन्हें बेसहारा गोवंश की दयनीय स्थिति दिखाई नही दे रही है या फिर वह जान भुझर ही नहीं देखना चाहतें, यह कैसी खोखली गो भक्ति और जिम्मेदारी हैं गोवंश के प्रति? आज की इस सेवा में संस्थान के वरिष्ठ सहयोगी सदस्य राजेन्द्र सखूजा (पंजाबी), जय अम्बे गारमेंट बावली रॉड और प्रमोद कुमार, आलम खान, रणजीत फौजी सहभागी रहें।

कौशाम्बी: पंचायत कसेंदा में शपथ ग्रहण संपन्न हुआ

कौशाम्बी। नवनिर्वाचित प्रधानों के शपथग्रहण के क्रम में ग्राम पंचायत कसेंदा में शपथ ग्रहण संपन्न हुआ। कोविड नियमों को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से हुआ। जिसमें नविनिर्वचित ग्राम प्रधान सुखलाल यादव को ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेन्द्र कुमार ने पद और गोपनीयता कि शपथ दिलाई। सुखलाल यादव के साथ 14 ग्राम पंचायत सदस्यों ने भी शपथ लिया। उन्होंने कहा कि सतत विकास कि प्रक्रिया को पिछले दशकों से चल रही है। उसको आगे ले जाने और सबको साथ लेकर चलने का कार्य करूंगा।
इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस तलत अजीम ने उन्हें शुभकामना दी और कहा कि कसेंदा गांव में एक विकास शील और ईमानदार प्रधान चुनने कि परम्परा रही है और इस बार भी यहां कि महान जनता ने उसको आगे बढ़ाया है। जिसके लिए वह जनता के आभारी हैं।कार्यक्रम सादगी के साथ संपन्न हुआ और सभी ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।
विजय कुमार 

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...