रविवार, 23 मई 2021

18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का होगा टीकाकरण

हरिओम उपाध्याय              
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक जून से सभी जिला मुख्यालयों में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का कोविड टीकाकरण किया जाएगा। राज्‍य सरकार के प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अगले चरण में आगामी एक जून से सभी जिला मुख्यालयों पर 18-44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण किये जाने का निर्देश दिया है। 
प्रवक्ता ने कहा कि कोविड से बचाव के मद्देनजर टीकाकरण अत्यंत महत्वपूर्ण है और वर्तमान में प्रदेश के 23 जिलों में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण का कार्यक्रम चल रहा है। राज्‍य सरकार ने एक मई से 18-44 आयु वर्ग के लोगों के लिए पहले चरण में लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, मेरठ और बरेली जिले में टीकाकरण अभियान शुरू किया।
इसके बाद दूसरे चरण में 10 मई से राज्य के सभी नगर निगम वाले 17 जिला मुख्यालयों समेत गौतमबुद्ध नगर जिले (कुल 18 जिले) में टीकाकरण शुरू किया और तीसरे चरण में इसे 23 जिलों में विस्‍त‍ारित कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने अब प्रदेश के सभी जिलों में 18-44 आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण के निर्देश दिये हैं। सरकारी बयान के अनुसार राज्‍य के सभी जिलों में 45 वर्ष से ऊपर के लोगों का टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है और शनिवार तक कोविड टीके की 1 करोड़ 62 लाख से अधिक खुराक दी जा चुकी है।

सीएम के आदेश पर तत्काल हटाया डीएम, नियुक्त

दुष्यंत सिंह टीकम           
रायपुर। घर से लॉकडाउन में बीमार पिता के लिए दवा ​लेने निकले युवक का पहले मोबाइल सड़क पर पटका, फिर उसके गाल पर जोरदार चांटा जड़ दिया। इतने में भी मन नही भरा तो पुलिस से कह उसे डंडे भी पड़वाये। यह हरकत छत्तीसगढ़ के कलेकटर रणबीर शर्मा ने की थी। जिसके बाद सोशल मीडिया में मचे बवाल के बाद उन्हें सीएम के आदेश पर तत्काल हटाते हुए नए कलेक्टर की नियुक्त कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि कोरोना के दौरान देश भर से उच्च प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस कर्मियों द्वारा आम जनता के साथ बत्तमीजी व मारपीट करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। जबकि सभी सरकारों ने कोरोना कर्फ्यू लगाने के दौरान यह स्पष्ट कर दिया है कि अति आवश्यकीय कार्य से बाहर आने वालों पर किसी किस्म की कार्रवाई नही की जायेगी। इसके बावजूद विभिन्न राज्यों व जनपदों में डीएम, एसडीएम लेवल के अधिकारियों द्वारा आये दिन आम जनता के साथ बदसलूकी करने अथवा उन पर झूठे मुकदमे दर्ज करके उत्पीड़न करने के मामले लगातार प्रकाश में आ रहे हैं।दरअसल, आज छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कलेक्टर रणबीर शर्मा को हटाने के आदेश जारी कर दिये हैं। उनके स्थान पर गौरव कुमार सिंह को नियुक्त कर दिया गया है।
हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। जिसमें कलेक्टर रणबीर शर्मा एक युवक के साथ बत्तमीजी से पेश आते दिखाई दिये। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक को कलेक्टर रोकते हैं। वह युवक बताता है कि वह अपने ​बीमार पिता के लिए दवा लेने निकला है। दवा की पर्ची भी दिखाने का प्रयास करता है, पर कलेक्टर पहले उसका मोबाइल सड़क पर पटकते हैं, फिर उसे जोरदार थप्पड़ मारते हैं। उसके बाद पुलिस वालों को भी युवक को पीटने का निर्देश देते हैं।

यूके: महिला एएसआई की सड़क दुर्घटना में मौंत हुईं

पंकज कपूर             

उधम सिंह नगर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में दर्दनाक हादसा। एसएसपी नैनीताल आफिस में तैनात महिला एएसआई की घर लौटते समय किच्छा के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला एएसआई की मौत से जहां उसके परिजनों में कोहराम मचा है। वही पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

प्राप्त समाचार के अनुसार, खटीमा के टनकपुर रोड निवासी महिला एएसआई कंचन सामंत आयु 39 वर्ष पुत्री शोभन सिंह नैनीताल एसएसपी कार्यालय में में तैनात थी। शनिवार की शाम ड्यूटी करने ले बाद वह स्कूटी से अपने घर खटीमा को निकली। रात नौ बजे के आसपास किच्छा तीसरी मिल के पास उसकी स्कूटी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। दुर्घटना स्थल के पास स्थित ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाल चंद्र मोहन सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। मृतका के मोबाइल में डायल नंबर पर फोन करने पर मौके पर पहुंचे। उसके भाई ने उसकी शिनाख्त कंचन सामंत के रूप में की।

भारत: 24 घंटे में 2.4 लाख नए मामलें सामने आएं

अकांशु उपाध्याय              

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 2.4 लाख नए मामले आए हैं। इसी के साथ संक्रमण के रोज आने वाले मामले लगातार सातवें दिन तीन लाख से नीचे रहे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,65,30,132 हो गई है।

मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, 3,741 और लोगों के संक्रमण से जान गंवाने के बाद इस संक्रामक रोग से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,99,266 हो गई है। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 28,05,399 रह गई है। जो संक्रमण के कुल मामलों का 10.57 प्रतिशत है। जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 88.30 प्रतिशत हो गई है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

1. अंक-281 (साल-02)
2. सोमवार, मई 24, 2021
3. शक-1984, बैसाख, शुक्ल-पक्ष, तिथि-त्रयोदशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:58, सूर्यास्त 07:07।
5. न्‍यूनतम तापमान -14 डी.सै., अधिकतम-35+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

शनिवार, 22 मई 2021

इजराइल की प्रतिबद्धता में कोई बदलाव नहीं: यूएसए

वाशिंगटन डीसी/ जेरूसलम। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि इजराइल की सुरक्षा के प्रति उनके प्रशासन की प्रतिबद्धता में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि फिलीस्तीनियों के लिए एक अलग राष्ट्र बनाकर द्वि-राष्ट्र समाधान ही दोनों के बीच संघर्ष को समाप्त कर सकता है। बाइडन की यह टिप्पणी तब आई जब एक दिन पहले ही इजराइल और हमास के बीच मिस्र की मध्यस्थता में युद्धविराम की घोषणा के साथ 11 दिन से चला आ रहा संघर्ष समाप्त हुआ।

बाइडन ने अमेरिका की यात्रा पर पहुंचे दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई इन के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मेरी प्रतिबद्धता में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इजरायल की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धता, कोई तर्क-वितर्क नहीं। कोई बदलाव नहीं, कोई भी नहीं, लेकिन मैं आपको बताता हूं एक बदलाव हो सकता है। यह बदलाव कि हमें अब भी द्वि-राष्ट्र समाधान की जरूरत है। यही एकमात्र रास्ता है। मेरा मानना है कि हम अब आगे बढ़ सकते हैं। मेरा पहले भी यही मानना था। संघर्षविराम पर बातचीत से पहले ही।’

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...