गुरुवार, 29 अप्रैल 2021

कोरोना: विश्व में 31.51 लाख के अधिक लोगाें की मौत

वाशिंगटन डीसी। विश्व में कोरोना संक्रमण का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है और इस वायरस के संक्रमण से जहां अभी तक 14.96 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं 31.51 लाख के अधिक लोगाें की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमण से मरने वालों में अमेरिका शीर्ष पर है।अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14 करोड़ 96 लाख 35 हजार 392 हो गयी है, जबकि 31 लाख 35 हजार 531 लोगों की मौत हो चुकी है। वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है तथा यहां संक्रमितों की संख्या 3.22 करोड़ से अधिक हो गयी है। जबकि 5,74,326 मरीजों की इस महामारी से मौत हो चुकी है।दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे स्थान पर और मृतकों के मामले में चौथे स्थान पर है। यहां संक्रमितों की कुल संख्या एक करोड़ 83 लाख 76 हजार 524 हो गयी है और इस वायरस के संक्रमण को 1,50,86,878 लोग मात दे चुके है तथा अभी तक 2,04,832 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है। देश में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अभी तक इससे एक करोड 45 लाख 21 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि इसके संक्रमण से 3,98,185 लोगों की मौत हो चुकी है।
ब्राजील कोरोना से मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है। संक्रमण के मामले में फ्रांस चौथे स्थान पर है जहां कोरोना वायरस से अब तक करीब 56.27 लाख लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 1,04,077 मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या करीब 47.33 लाख पहुंच गयी है और 1,07,547 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में अब तक 47.51 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 39,398 लाेगों की जान जा चुकी है।

अगले माह शुरू होने वाली यात्रा को स्थगित किया

पंकज कपूर                       
देहरादून। कोविड मामलों में जबरदस्त उछाल के चलते अगले माह शुरू होने वाली चारधाम यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। यहां बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि महामारी की स्थिति के बीच यात्रा का संचालन संभव नहीं है। उन्होंने हालांकि, कहा कि चारधाम के नाम से मशहूर चारों हिमालयी धामों के कपाट अपने नियत समय पर ही खुलेंगे लेकिन वहां केवल तीर्थ पुरोहित ही नियमित पूजा करेंगे। रावत ने कहा, तेजी से बढ रहे कोविड मामलों को देखते हुए चारधाम यात्रा को फिलहाल स्थगित किया जाता है। वहां केवल पुजारी ही पूजा पाठ करेंगे। बाकी लोगों के लिए यात्रा बंद रहेगी। देश के अन्य हिस्सों की तरह उत्तराखंड में भी कोविड मामलों में जबरदस्त वृद्धि हुई है। बुधवार को भी उत्तराखंड में रिकार्ड 6054 मरीजों में कोविड की पुष्टि हुई जबकि 108 अन्य ने महामारी से अपनी जान गंवा दी। 14 मई को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलेंगे। रूद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ के कपाट 17 मई को जबकि चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ के कपाट उसके एक दिन बाद 18 मई को खोले जाएंगे।

यूपी में सीएम योगी ने 3 दिनों तक बढ़ाया लॉकडाउन

 हरिओम उपाध्याय                  
लखनऊ। उत्तर-प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या चिंता का सबब बनी हुई है। वहीं मरीजों की मौत का आंकड़ा भी परेशानी बढ़ा रहा है। इस बीच प्रदेश सरकार ने संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लगाए गए साप्ताहिक लॉकडाउन को एक दिन के लिए और बढ़ा दिया है। अब शुक्रवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। इससे पहले योगी सरकार ने दो दिन के वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान किया था। अब इसमें सोमवार को भी शामिल कर लिया गया है। अब पूरे प्रदेश में शनिवार रविवार और सोमवार को तीन दिन का लॉकडाउन रहेगा। लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी और उनसे जुड़े लोगों के लिए आवाजाही में छूट रहेगी।सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि प्रदेश में अब शुक्रवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। पहले यह सोमवार सुबह 7 बजे तक लागू रहता था। सहगल ने बताया कि इस दौरान केवल आवश्यक और अनिवार्य सेवाएं ही यथावत जारी रहेंगी। औद्योगिक गतिविधियां और वैक्सीनेशन कार्य साप्ताहिक बंदी में भी जारी रहेगा। इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई एक समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया। सहगल के मुताबिक, ”मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि कोविड संक्रमण की तेज दर में मरीजों की तादाद बढ़ी है। इस बार की लहर में ऑक्सीजन की मांग सामान्य से कई गुना अधिक बढ़ी है। इस संबंध में व्यवस्था कराई जा रही है। मगर कुछ लोग अनावश्यक भय के कारण ऑक्सीजन सिलिंडर की जमाखोरी करने में लग गए हैं। रेमेडेसिविर जैसी जीवनरक्षक मानी जा रही दवा की कालाबाजारी कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

रोम पहुंचे 210 यात्रियों को पृथकवास में रखा जाएंगा

रोम। इटली के अधिकारियों ने बताया कि भारत से बुधवार शाम को रोम पहुंचे 210 हवाई यात्रियों को अनिवार्य रूप से पृथकवास में रखा जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्टो स्पेरेंजा ने एक नये अध्यादेश पर हस्ताक्षर किए हैं जिसमें भारत से आ रहे यात्रियों को इटली के स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा चिह्नित स्थान पर 10 दिनों के लिए पृथक रहना होगाभारत में कोरोना वायरस के मामले बेतहाशा बढ़ने के कारण यह कदम उठाया गया है। रोम पहुंचने पर यात्रियों की जांच की जाएगी और अगर कोई संक्रमित पाया जाता है तो उसे रोम के मुख्य लियोनार्दो द विंची अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के समीप स्थित कोविड होटल में रखा जाएगा। विमान से पहुंचे 210 यात्रियों में बच्चे भी शामिल हैं।

संक्रमितों के लिए 20 आईसीयू बेड का इंतजाम किया

कविता गर्ग                  
मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन ने कोरोना मरीजों के लिए 20 आईसीयू बेड का इंतजाम किया है। देश भर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। इस कठिन समय में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कलाकार लोगों की मदद के लिये आगे आ रहे हैं।अजय देवगन भी लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर 20 आईसीयू बेड्स का इंतजाम करवाया है। अजय देवगन ने मुंबई के शिवाजी पार्क में 20 बेड के आईसीयू की व्यवस्था की है जिससे कोरोना मरीजों का इलाज हो सके। अजय देवगन ने इसके लिये बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को करीब एक करोड़ की राशि डोनेट की है।

निजी कारणों से नितिन व रीफेल 'आईपीएल' से हटें

अकांशु उपाध्याय                      
नई दिल्ली। भारत के चोटी के अंपायर नितिन मेनन और आस्ट्रेलिया के पॉल रीफेल निजी कारणों से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से हट गये हैं। पता चला है कि इंदौर के रहने वाले मेनन की पत्नी और मां कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाये गये हैं और इसलिए उन्होंने आईपीएल के जैव सुरक्षित वातावरण से बाहर निकलने का फैसला किया। मेनन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अंपायरों के एलीट पैनल में शामिल एकमात्र भारतीय हैं। उनकी भारत और इंग्लैंड के बीच हाल में समाप्त हुई श्रृंखला के दौरान अच्छी अंपायरिंग के लिये काफी सराहना हुई थी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, नितिन आईपीएल से हट गये हैं। क्योंकि उनके परिवार के सदस्य कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं। वह अभी मैचों का संचालन करने की स्थिति में नहीं हैं। ’’रीफेल ने भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए आस्ट्रेलिया के यात्रा प्रतिबंध लगाने के कारण आईपीएल से हटने का निर्णय किया।मेनन टूर्नामेंट से हटने वाले दूसरे भारतीय हैं। उनसे पहले ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने परिवार के सदस्यों के संक्रमित होने के बाद घर लौटने का फैसला किया था। आस्ट्रेलिया के एंड्रयू टाइ, केन रिचर्डसन और एडम जंपा भारत में स्वास्थ्य संकट को देखते हुए आईपीएल बीच में छोड़कर स्वदेश लौट गये। बीसीसीआई ने हालांकि आश्वासन दिया है कि खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ जैव सुरक्षित वातावरण में सुरक्षित हैं। बीसीसीआई मेनन और रीफेल की जगह अपने अंपायर पूल से नये अंपायरों की नियुक्ति कर सकता है।

24 घंटें में संक्रमण के 3,79,257 मामलें दर्ज किएं

अकांशु उपाध्याय                  
नई दिल्ली। देश में 24 घंटें में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 3,79,257 मामले दर्ज किए गए। जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले 1,83,76,524 हो गए है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक उपाचाराधीन मरीजों की संख्या 30 लाख के पार पहुंच गई है। सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 3,645 लोगों की मौत होने के बाद इस घातक बीमारी के मृतकों की संख्या 2,04,832 हो गई है।लगातार मामले बढ़ने के बीच, देश में उपाचाराधीन मरीजों की संख्या 30,84,814 हो गई है। जो संक्रमण के कुल मामलों का 16.79 प्रतिशत है। जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर घटकर 82.10 प्रतिशत हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 1,50,86,878 हो गई है। संक्रमण से मौत होने की दर घटकर 1.11 प्रतिशत हो गई है। देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गई थी। वहीं कोविड-19 मरीजों की संख्या 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी।इसके बाद 28 सितंबर को कोविड-19 के मामले 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख, 19 दिसंबर को एक करोड़ और 19 अप्रैल को कोविड-19 के मामले 1.5 करोड़ से अधिक हो गए थे। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक 28 अप्रैल तक 28,44,71,979 नमूनों की जांच की गई है। जिनमें से 17,68,190 नमूनों की बुधवार को जांच की गई।

चुनाव के चौथे और अंतिम चरण का मतदान हुआ

हरिओम उपाध्याय                   
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में 17 जिलों में बृहस्पतिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। मतदान शाम छह बजे तक होगा। राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।चौथे और अंतिम चरण में पंचायतों की दो लाख 10 हजार से ज्यादा सीटों के लिए पांच लाख 27 हजार से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस चरण में दो लाख 98 हजार से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। चौथे चरण में अंबेडकर नगर, अलीगढ़, कुशीनगर, कौशांबी, गाजीपुर, फर्रुखाबाद, बुलंदशहर, बस्ती, बहराइच, बांदा, मऊ, मथुरा, शाहजहांपुर, संभल, सीतापुर, सोनभद्र तथा हापुड़ जिलों में मतदान हो रहा है।आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि चौथे चरण में कुल 347436 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य की 738 सीटों पर 10679 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य की 18356 सीटों पर 55408 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य की 177648 सीटों के लिए 114400 उम्मीदवार मैदान में हैं।
उन्होंने बताया कि अंतिम चरण का मतदान निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से कराने के लिए 243708 अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इनमें 395 जोनल मजिस्ट्रेट तथा 2665 सेक्टर मजिस्ट्रेट शामिल हैं। राज्य में गत 15 तथा 19 अप्रैल को हुए पहले एवं दूसरे चरण के चुनाव में 71-71 फीसद मतदान हुआ था।

कोरोना: राजस्थान के सीएम अशोक पाएं गए संक्रमित

नरेश राघानी                                   
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। गहलोत ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ”कोरोना जांच करवाने पर आज मेरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मुझे किसी तरह के लक्षण नहीं हैं और मैं ठीक महसूस कर रहा हूं।’गहलोत के अनुसार वह कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पृथकवास में रहकर ही कार्य जारी रखेंगे। उल्लेखनीय है कि बुधवार को गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत कोरोना संक्रमित पाई गईं। राजस्थान में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकार्ड 16,613 नए मामले आए।

महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या-44,73,394 हुईं

कविता गर्ग                         
मुंबई। महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 63,309 नए मामले आए तथा संक्रमण से 985 और लोगों की मौत हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 44,73,394 और मृतक संख्या 67,214 हो गयी है। पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 61,181 मरीजों को छुट्टी दे दी गयी। अब तक 37,30,729 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में 6,73,481 उपचाराधीन मरीज हैं।मुंबई में कोविड-19 के 4966 नए मामले आए और 78 लोगों की मौत हो गयी। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 6,40,507 हो गयी जबकि मृतकों की संख्या 12,990 हो गयी है। बीएमसी के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान 5300 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। शहर में अब तक 5,60,401 मरीज ठीक हो चुके हैं।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण    
1. अंक-257 (साल-02)
2. शुक्रवार, अप्रैल 30, 2021
3. शक-1984,चैत्र, कृष्ण-पक्ष, तिथि- दूज, विक्रमी सवंत-2078। सत्रहवां रोजा, सहरी 04:14, इफ्तार 06:60। 17 रमजान, हिजरी 1442।
4. सूर्योदय प्रातः 06:20, सूर्यास्त 06:50।
5. न्‍यूनतम तापमान -16 डी.सै., अधिकतम-40+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...