गुरुवार, 29 अप्रैल 2021

यूपी में सीएम योगी ने 3 दिनों तक बढ़ाया लॉकडाउन

 हरिओम उपाध्याय                  
लखनऊ। उत्तर-प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या चिंता का सबब बनी हुई है। वहीं मरीजों की मौत का आंकड़ा भी परेशानी बढ़ा रहा है। इस बीच प्रदेश सरकार ने संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लगाए गए साप्ताहिक लॉकडाउन को एक दिन के लिए और बढ़ा दिया है। अब शुक्रवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। इससे पहले योगी सरकार ने दो दिन के वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान किया था। अब इसमें सोमवार को भी शामिल कर लिया गया है। अब पूरे प्रदेश में शनिवार रविवार और सोमवार को तीन दिन का लॉकडाउन रहेगा। लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी और उनसे जुड़े लोगों के लिए आवाजाही में छूट रहेगी।सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि प्रदेश में अब शुक्रवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। पहले यह सोमवार सुबह 7 बजे तक लागू रहता था। सहगल ने बताया कि इस दौरान केवल आवश्यक और अनिवार्य सेवाएं ही यथावत जारी रहेंगी। औद्योगिक गतिविधियां और वैक्सीनेशन कार्य साप्ताहिक बंदी में भी जारी रहेगा। इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई एक समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया। सहगल के मुताबिक, ”मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि कोविड संक्रमण की तेज दर में मरीजों की तादाद बढ़ी है। इस बार की लहर में ऑक्सीजन की मांग सामान्य से कई गुना अधिक बढ़ी है। इस संबंध में व्यवस्था कराई जा रही है। मगर कुछ लोग अनावश्यक भय के कारण ऑक्सीजन सिलिंडर की जमाखोरी करने में लग गए हैं। रेमेडेसिविर जैसी जीवनरक्षक मानी जा रही दवा की कालाबाजारी कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...