रविवार, 11 अप्रैल 2021

यूरोप से लगे यूक्रेन को चारों तरफ से घेर लिया है

मॉस्को/ कीव। यूक्रेन सीमा के पास रूस ने अपना सैन्य जमावड़ा एक सप्ताह में बढ़ा दिया है। उसने यूरोप से लगे यूक्रेन को चारों तरफ से घेर लिया है। जर्मनी की अपील के बाद भी रूस ने डोनबास के वोरोनेक और क्रासनोडर में तैनात की गई तोपों को पीछे नहीं किया है। इसके चलते यूरोप में हाई अलर्ट जैसे हालात हैं। उधर, अमेरिका ने भी काला सागर में अपने दो जंगी जहाज भेजने की तैयारी कर ली है।
खुफिया समूह द कंफ्लिक्ट इंटेलिजेंस के एक विश्लेषण के मुताबिक, क्षेत्र में साइबेरिया की तरफ से दूर से आने वाले सैन्य वाहनों के काफिले तेजी से बढ़े हैं। रूस ने पूर्वी डोनबास के वोरोनेक और क्रासनोडर में हजारों सैनिक टैंक और मिसाइलें तैनात कर दी हैं। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर रूसी समर्थकों वाले डोनेट्स्क और लुहान्स्क क्षेत्र में भी रूस ने विद्रोह भड़काने की तैयारी कर रखी है।

परीक्षाओं के निर्णय पर पुनर्विचार करें, सरकार

अकांशु उपाध्याय           

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा, कि चार मई से सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं कराने के निर्णय पर कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुनर्विचार किया जाना चाहिए। राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा कि कोरोना की दूसरी विनाशकारी लहर के मद्देनजर, सीबीएसई की परीक्षा कराने पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। 

कोई भी फैसला लेने से पहले सभी पक्षकारों से सलाह-मशविरा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, कि भारत सरकार कितनी बार भारत के युवाओं के भविष्य के साथ खेलना चाहती है? कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को पत्र लिखकर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने की छात्रों की मांग पर विचार करने का आग्रह किया है।

यूपी: 24 घंटों में संक्रमितों की संख्या-15,353 हुई

हरिओम उपाध्याय                     

लखनऊ। उत्तर-प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 15,353 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यह राज्य में एक दिन में आए संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले हैं। इस अवधि में 67 मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डी. एस. नेगी ने रविवार को यहां बताया, ”पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोविड-19 के 15,353 नए मरीज मिले हैं। प्रदेश में एक दिन संक्रमित हुए मरीजों की यह सबसे बड़ी संख्या है। 

सबसे ज्यादा 4,444 नए मरीज राजधानी लखनऊ में मिले हैं।” इसके अलावा वाराणसी में 1740, प्रयागराज में 1565, कानपुर नगर में 881, गोरखपुर में 390, झांसी में 291, मेरठ में 255, बलिया में 222, बांदा और बरेली में 221, गौतम बुद्ध नगर में 219 और रायबरेली में 210 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 से और 67 लोगों की मौत हुई है। इनमें सबसे ज्यादा 31 मरीजों की मौत राजधानी लखनऊ में हुई है। इसके अलावा प्रयागराज में नौ और कानपुर नगर में आठ मरीजों की मृत्यु हुई है।

बांके बिहारी मंदिर के दर्शन, रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था

मथुरा। कोविड -19 की दूसरी लहर में महामारी के तेजी से हो रहे प्रसार को देखते हुए भारत विख्यात बांके बिहारी मन्दिर वृन्दावन में दर्शन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की जा रही है। यह व्यवस्था मंगलवार से शुरू होगी। 

मन्दिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा ने आज यहां कहा कि 13 अप्रैल से शुरू की जा रही इस व्यवस्था में दर्शन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। एक दिन में केवल दो हजार लोग ही दर्शन कर सकेंगे। दर्शनार्थी दर्शन करते हुए निकल जाएंगे तथा दो तीन मिनट से अधिक मन्दिर में न ठहर सकेंगे।

गाजियाबाद: 24 घंटों में मिलें फिर 155 नए संक्रमित

अश्वनी उपाध्याय                    

गाजियाबाद। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, जिलें में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 824 हो गई है। पिछले 24 घंटों की अवधि में यहाँ 155 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। जबकि, 23 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। सूत्रों के अनुसार, अधिकांश मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है और स्वास्थ्य विभाग कांट्रैक्ट ट्रेसिंग में लगा हुआ है। 

राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमितों की संख्या में अचानक से तेज़ी आई है। पिछले 24 घंटों में यहाँ 4,444 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। जबकि, 913 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। यहाँ अब सक्रिय मरीजों की संख्या 20195 हो गई है।

फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहलें 500 झुग्गियां जलीं

विजय भाटी                

गौतमबुद्ध नगर। नोएडा के सेक्टर 63 में बहलोलपुर की झुग्गियों में रविवार की दोपहर को सिलेंडर ब्लास्ट के बाद आग लग गई। तेज हवा और ज्यादा तापमान से आग तेजी से फैल गई। फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक करीब 500 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। आग में 2 दो बच्चे भी जिंदा जल गए। 

बच्चों की उम्र 7 और 10 साल बताई जा रही है।आग से जली हुई झुग्गियों के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। बहलोलपुर में करीब 20 बीघा जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई करीब 1600 झुग्गियां हैं। जिसमें 6000 से ज्यादा लोग रहते हैं। ये लोग प्लास्टिक बीनने और सड़क किनारे दुकान लगाने जैसे काम करते हैं।’

कांग्रेसी नेता सर्मथकों के साथ इनेलो में शामिल हुए

राणा ओबराय                
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहे वरिष्ठ नेता भोपाल सिंह भाटी आज रविवार को चंडीगढ़ स्थित इनेलो मुख्यालय में अभय सिंह चौटाला की अगुवाई में अपने सैंकड़ो सर्मथकों के साथ इनेलो में शामिल हुए। भाटी ने कहा कि किसानों के हकों के लिए जो बलिदान आज अभय सिंह चौटाला ने विधायक पद को त्याग कर दिया है, वो उनके कायल हो गए हैं। जिस कारण उन्होंने हरियाणा कांग्रेस पार्टी को छोड़ कर इनेलो ज्वाईन की है। 
उन्होंने हरियाणा कांग्रेस नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जहां आज पूरे देश का किसान काले कृषि कानूनों के खिलाफ सड़कों पर संर्घष कर रहा है। वहीं किसान आंदोलन की आड़ में कांग्रेस के नेता अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। आज कांग्रेस में न तो समाजवाद बचा है और न ही धर्मनिरपेक्षता बची है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आज कांग्रेस हरियाणा में भाजपा की बी टीम के रूप में काम कर रही है। भाटी ने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश अंधकार में डूबा हुआ है और प्रदेश के अंधकार को अगर दूर करना है तो सिर्फ एक ही रास्ता है, वो है। किसान रत्न अभय सिंह चौटाला।

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...