सोमवार, 12 अप्रैल 2021

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद का ऑपरेशन

मनोज सिंह ठाकुर     
मुंबई। महाराष्ट्र के एक निजी अस्पताल में सोमवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार के पित्ताशय का ऑपरेशन हुआ। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने इस बारे में बताया। पवार (80) को यहां के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  
मलिक ने बताया, ‘‘पार्टी अध्यक्ष शरद पवार साहेब के पित्ताशय का सोमवार को डॉ. बलसारा ने सफल लैप्रोस्कोपी ऑपरेशन किया। मलिक ने बताया कि पवार की हालत स्थिर है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। इससे पहले 30 मार्च को राकांपा अध्यक्ष की पित्त वाहिका से एक पथरी निकालने के लिए अस्पताल में आपातकालीन एंडोस्कोपी सर्जरी की गयी थी। इसके बाद उन्हें सात दिन तक आराम करने की सलाह दी गयी थी।मलिक ने बताया, ‘‘करीब 15 दिन बाद उनका ऑपरेशन होना था। इसलिए वह रविवार को अस्पताल में भर्ती हुए और आज सुबह ही उनका ऑपरेशन हुआ।’’ पवार की पार्टी महाराष्ट्र में शिवसेना और कांग्रेस के साथ गठबंधन कर सत्ता में है।

20 लाख श्रद्धालुओं ने विभिन्न घाटों पर स्नान किया

पंकज कपूर     
हरिद्वार। उत्तराखंड की तीर्थ नगरी हरिद्वार में चल रहे महाकुंभ पर्व में सोमवार को दूसरे शाही स्नान पर करीब 20 लाख श्रद्धालुओं ने हर की पौड़ी सहित विभिन्न घाटों पर स्नान किया। आज सोमवती अमावस्या का स्नान होने के कारण भारी संख्या में श्रद्धालु एक दिन पहले ही हरिद्वार पहुंच गए थे कोरोना महामारी के चलते हरिद्वार के सभी सीमा पर सघन जांच अभियान चलाया गया जिन यात्रियों के पास आरटी पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट नहीं थी और जिन लोगों ने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था उन्हें सीमा से ही वापस भेज दिया गया।    
इसी बीच अखाड़ों के कई प्रमुख संत कोरोना संक्रमित होने के कारण आज की गतिविधियों में भाग नहीं ले पाएंगे। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महेंद्र नरेंद्र गिरी सहित निर्णय अखाड़ा के कई संत कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने बताया की संपूर्ण मेला क्षेत्र में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हरिद्वार कुंभ मेला क्षेत्र को 23 सेक्टरों में बांटा गया है जिसमें 10 जोन एवं नौ सुपर जोन बनाए गए हैं।    
जिनमें वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। हरिद्वार आने के लिए रूट प्लान पहले ही जारी कर दिया गया था जिसके तहत हरियाणा में उत्तर प्रदेश के मार्गों से हरिद्वार प्रवेश करने वालों के श्रद्धालुओं के लिए गौरी शंकर एवं दक्षदीप सहित धीरवाली पार्किंग में वाहन पार्क किए गए, वहीं गढ़वाल एवं अन्य क्षेत्रों से आने वाले लोगों के लिए उत्तरी हरिद्वार में पार्किंग बनाई गई है।

लोगों को कोरोना टीके की बेहद जरुरत: राहुल

अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सभी लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाने की पैरवी करते हुए सोमवार को कहा कि यह देश को जरूरत है। 
क्योंकि सुरक्षित जीवन हर नागरिक का अधिकार है। उन्होंने पार्टी की ओर से ‘स्पीकअप फॉर वैक्सीन्स फॉर ऑल’ है। शटैग से चलाए गए सोशल मीडिया अभियान के तहत यह टिप्पणी की। कांग्रेस ने सभी नागरिकों को टीका लगाए जाने की मांग करते हुए यह अभियान चलाया है।   
लोगों को कोरोना टीके की बेहद जरुरत है।
काग्रेंस नेता ने ट्वीट किया, ‘‘कोरोना का टीका देश की जरूरत है। आपको इसके लिए अपनी आवाज उठानी चाहिए। सुरक्षित जीवन हर किसी का अधिकार है। राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने, टीके की कमी और सभी के लिए टीके की मांग का उल्लेख वाला एक वीडियो साझा भी किया।        
गौरतलब है कि देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,68,912 नए मामले सामने आने के साथ सोमवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,35,27,717 हो गए। संक्रमण के कारण 904 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1,70,179 हुई।

देश में कोरोना के मामलें 12 लाख के पार पहुंचें

अकांशु उपाध्याय        
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 92,922 बढ़कर 12 लाख के पार पहुंच गए है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार इस बीच देश में 1,68,912 नये मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 35 लाख 27 हजार 717 हो गयी है।वहीं इस दाैरान 75,086 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,21,56,529 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 92,922 बढ़कर 12,01,009 हो गये हैं। इसी अवधि में 904 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,70,179 हो गयी है। 
देश में रिकवरी दर आंशिक घटकर 89.86 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 8.88 प्रतिशत हो गया है जबकि मृत्युदर घटकर 1.26 फीसदी रह गयी है।   
महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 28,937 बढ़कर 5,67,097 हो गयी है। इस दौरान राज्य में 34,008 और मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 2782161 पहुंच गयी है जबकि 349 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 57987 हो गया है।

महाराष्ट्र: 24 घंटों में 63 हजार से अधिक नए मामलें

मनोज सिंह ठाकुर  
मुंबई। देश में कोरोना महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड 63 हजार से अधिक नए मामले सामने आये और सक्रिय मामलों में 27,000 से अधिक की वृद्धि दर्ज की गयी। जो पूरे देश में सर्वाधिक है।
इस दौरान सक्रिय मामलों में 27,427 की और वृद्धि होने से इनकी संख्या रविवार को बढ़कर 5,65,587 तक पहुंच गयी।राज्य में इस दौरान संक्रमण के सर्वाधिक एवं रिकॉर्ड (पूरे देश में) 63,294 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 34 लाख के पार 34,07,245 पहुंच गयी है। इससे पहले शनिवार को 55,411 नये मामले सामने आये थे।            
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इसी अवधि में 34,008 मरीजों के स्वस्थ होने से इस संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर 27,82,161 हो गयी है तथा सबसे अधिक 349 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 57,987 तक पहुंच गया। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर आंशिक गिरावट के साथ 81.65 फीसदी पर पहुंच गयी जबकि मृत्यु दर 1.70 प्रतिशत है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण   
1. अंक-239 (साल-02)
2. मंगलवार, अप्रैल 13, 2021
3. शक-1984,चैत्र, कृष्ण-पक्ष, तिथि- प्रतिपदा, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 06:22, सूर्यास्त 06:48।
5. न्‍यूनतम तापमान -16 डी.सै., अधिकतम-40+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...