रविवार, 11 अप्रैल 2021

यूरोप से लगे यूक्रेन को चारों तरफ से घेर लिया है

मॉस्को/ कीव। यूक्रेन सीमा के पास रूस ने अपना सैन्य जमावड़ा एक सप्ताह में बढ़ा दिया है। उसने यूरोप से लगे यूक्रेन को चारों तरफ से घेर लिया है। जर्मनी की अपील के बाद भी रूस ने डोनबास के वोरोनेक और क्रासनोडर में तैनात की गई तोपों को पीछे नहीं किया है। इसके चलते यूरोप में हाई अलर्ट जैसे हालात हैं। उधर, अमेरिका ने भी काला सागर में अपने दो जंगी जहाज भेजने की तैयारी कर ली है।
खुफिया समूह द कंफ्लिक्ट इंटेलिजेंस के एक विश्लेषण के मुताबिक, क्षेत्र में साइबेरिया की तरफ से दूर से आने वाले सैन्य वाहनों के काफिले तेजी से बढ़े हैं। रूस ने पूर्वी डोनबास के वोरोनेक और क्रासनोडर में हजारों सैनिक टैंक और मिसाइलें तैनात कर दी हैं। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर रूसी समर्थकों वाले डोनेट्स्क और लुहान्स्क क्षेत्र में भी रूस ने विद्रोह भड़काने की तैयारी कर रखी है।

परीक्षाओं के निर्णय पर पुनर्विचार करें, सरकार

अकांशु उपाध्याय           

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा, कि चार मई से सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं कराने के निर्णय पर कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुनर्विचार किया जाना चाहिए। राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा कि कोरोना की दूसरी विनाशकारी लहर के मद्देनजर, सीबीएसई की परीक्षा कराने पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। 

कोई भी फैसला लेने से पहले सभी पक्षकारों से सलाह-मशविरा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, कि भारत सरकार कितनी बार भारत के युवाओं के भविष्य के साथ खेलना चाहती है? कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को पत्र लिखकर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने की छात्रों की मांग पर विचार करने का आग्रह किया है।

यूपी: 24 घंटों में संक्रमितों की संख्या-15,353 हुई

हरिओम उपाध्याय                     

लखनऊ। उत्तर-प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 15,353 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यह राज्य में एक दिन में आए संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले हैं। इस अवधि में 67 मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डी. एस. नेगी ने रविवार को यहां बताया, ”पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोविड-19 के 15,353 नए मरीज मिले हैं। प्रदेश में एक दिन संक्रमित हुए मरीजों की यह सबसे बड़ी संख्या है। 

सबसे ज्यादा 4,444 नए मरीज राजधानी लखनऊ में मिले हैं।” इसके अलावा वाराणसी में 1740, प्रयागराज में 1565, कानपुर नगर में 881, गोरखपुर में 390, झांसी में 291, मेरठ में 255, बलिया में 222, बांदा और बरेली में 221, गौतम बुद्ध नगर में 219 और रायबरेली में 210 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 से और 67 लोगों की मौत हुई है। इनमें सबसे ज्यादा 31 मरीजों की मौत राजधानी लखनऊ में हुई है। इसके अलावा प्रयागराज में नौ और कानपुर नगर में आठ मरीजों की मृत्यु हुई है।

बांके बिहारी मंदिर के दर्शन, रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था

मथुरा। कोविड -19 की दूसरी लहर में महामारी के तेजी से हो रहे प्रसार को देखते हुए भारत विख्यात बांके बिहारी मन्दिर वृन्दावन में दर्शन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की जा रही है। यह व्यवस्था मंगलवार से शुरू होगी। 

मन्दिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा ने आज यहां कहा कि 13 अप्रैल से शुरू की जा रही इस व्यवस्था में दर्शन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। एक दिन में केवल दो हजार लोग ही दर्शन कर सकेंगे। दर्शनार्थी दर्शन करते हुए निकल जाएंगे तथा दो तीन मिनट से अधिक मन्दिर में न ठहर सकेंगे।

गाजियाबाद: 24 घंटों में मिलें फिर 155 नए संक्रमित

अश्वनी उपाध्याय                    

गाजियाबाद। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, जिलें में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 824 हो गई है। पिछले 24 घंटों की अवधि में यहाँ 155 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। जबकि, 23 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। सूत्रों के अनुसार, अधिकांश मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है और स्वास्थ्य विभाग कांट्रैक्ट ट्रेसिंग में लगा हुआ है। 

राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमितों की संख्या में अचानक से तेज़ी आई है। पिछले 24 घंटों में यहाँ 4,444 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। जबकि, 913 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। यहाँ अब सक्रिय मरीजों की संख्या 20195 हो गई है।

फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहलें 500 झुग्गियां जलीं

विजय भाटी                

गौतमबुद्ध नगर। नोएडा के सेक्टर 63 में बहलोलपुर की झुग्गियों में रविवार की दोपहर को सिलेंडर ब्लास्ट के बाद आग लग गई। तेज हवा और ज्यादा तापमान से आग तेजी से फैल गई। फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक करीब 500 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। आग में 2 दो बच्चे भी जिंदा जल गए। 

बच्चों की उम्र 7 और 10 साल बताई जा रही है।आग से जली हुई झुग्गियों के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। बहलोलपुर में करीब 20 बीघा जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई करीब 1600 झुग्गियां हैं। जिसमें 6000 से ज्यादा लोग रहते हैं। ये लोग प्लास्टिक बीनने और सड़क किनारे दुकान लगाने जैसे काम करते हैं।’

कांग्रेसी नेता सर्मथकों के साथ इनेलो में शामिल हुए

राणा ओबराय                
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहे वरिष्ठ नेता भोपाल सिंह भाटी आज रविवार को चंडीगढ़ स्थित इनेलो मुख्यालय में अभय सिंह चौटाला की अगुवाई में अपने सैंकड़ो सर्मथकों के साथ इनेलो में शामिल हुए। भाटी ने कहा कि किसानों के हकों के लिए जो बलिदान आज अभय सिंह चौटाला ने विधायक पद को त्याग कर दिया है, वो उनके कायल हो गए हैं। जिस कारण उन्होंने हरियाणा कांग्रेस पार्टी को छोड़ कर इनेलो ज्वाईन की है। 
उन्होंने हरियाणा कांग्रेस नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जहां आज पूरे देश का किसान काले कृषि कानूनों के खिलाफ सड़कों पर संर्घष कर रहा है। वहीं किसान आंदोलन की आड़ में कांग्रेस के नेता अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। आज कांग्रेस में न तो समाजवाद बचा है और न ही धर्मनिरपेक्षता बची है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आज कांग्रेस हरियाणा में भाजपा की बी टीम के रूप में काम कर रही है। भाटी ने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश अंधकार में डूबा हुआ है और प्रदेश के अंधकार को अगर दूर करना है तो सिर्फ एक ही रास्ता है, वो है। किसान रत्न अभय सिंह चौटाला।

हरियाणा: सीएम मनोहर ने रोहतक का दौरा किया रद्द

राणा ओबराय           
चंडीगढ़। हरियाणा सीएम मनोहर लाल ने आज रोहतक का दौरा रद्द किया है। सरकारी तंत्र ने देर शाम को ही इसकी सूचना मीडिया को दे दी थी। मिली जानकारी के अनुसार सीएम की जगह मंत्री कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि होंगे। गौरतलब है, कि आज रविवार को 11 अप्रैल को सीएम मनोहर लाल का पीजीआई में आने का कार्यक्रम था। हालांकि, कार्यक्रम आयोजन को लेकर देर शाम तक दावे किए जाते रहे कि इसका आयोजन होगा।
परन्तु देर शाम में सरकारी प्रवक्ता ने प्रेस रिलीज कर के बता दिया था कि हरियाणा में कोरोना के मामलों में हो रही वृद्धि के मद्देनजर मुख्यमंत्री मनोहर लाल 11 अप्रैल को रोहतक में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत नहीं करेंगे। यह भी सूचना मिली थी कि रोहतक में शनिवार को दलित-पिछड़ा वर्ग महापंचायत ने सीएम के कार्यक्रम के विरोध का फैसला लिया था। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि शायद इसीलिए भी मुख्यमंत्री ने अपना रोहतक दौरा रद्द न कर लिया हो ?

जोतिबा फुले की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन

गोपीचंद 
बागपत। रविवार को कल्याण भारती सेवा संस्थान के तत्वावधान में संस्थान के आजाद नगर बड़ौत कार्यालय पर महात्मा जोतिबा फुले की जयंती के अवसर पर एक लघु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुये संस्थान के प्रबंध निदेशक गोपी चन्द सैनी ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुये महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा समाज कार्य की उपलब्धियों से लोगों को जागरूक करते हुये उन्होंने कहा, कि महात्मा जोतिबा फुले भारतीय समाज कार्य के गुरु है। 
जिन्होंने भारतीय समाज में पिछड़ों, दलितों और शोषितों के आत्मसम्मान व अधिकारों की सामाजिक लड़ाई लड़ी है और भारतीय समाज में दिन हीन वह समजिक सुरक्षा से वंचित वर्गों की सामाजिक सुरक्षा के लिये प्रभावशाली कार्य किया है और दबे कुचलें वर्गों को उनके अधिकारों के लिये जागरूक कर उनको उनका विधिक अधिकार दिलाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है।जो कि पूर्व वह वर्तमान सामाजिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुये अतुलनात्मक है और साथ ही संस्थान की प्रशिक्षण प्रभारी सिमा गंगानिया ने महात्मा जोतिबा फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुये उनकी जीवन शैली को अपनाते हुये अपने बच्चों को भी संस्कार के रूप में ग्रहण कराने का प्रयास करना चाहियें।

कार्यक्रम में कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुये कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यक्तियों के हाथों को अच्छे से सनेटाइज करने के उपरांत संस्थान के प्रबंध निदेशक गोपी चन्द सैनी के साथ उपस्थित सभी ने दीप परजल्लित और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। जिसमें कुछ गरीब परिवारों के बच्चों को कपड़े वितरण कर जलपान करा कर कार्यक्रम का समापन किया गया। क्रायक्रम में उपस्थित सहयोगी रहें...
राजपाल सैनी, विनीत कुमार, सचिन सैनी, विनोद कुमार, श्रीमती नीतू जैन, श्रीमती पर्यंक्क, श्रीमती मुनेश, श्रीमती चन्द्रप्रभ, वह अन्य उपस्थित रहें।

रूद्रनारायण की पुण्यतिथि का किया गया आयोजन

नीरज जैन                
झांसी। दैनिक जागरण में मास्टर रुद्रनारायण की पुण्य स्मृति पर प्रकाशित विशेष लेख से प्रेरणा लेकर आज रविवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा झाँसी के लाल, सुप्रसिद्ध क्रान्तिकारी एवं समाज के गौरव मास्टर रूद्रनारायण की पुण्यतिथि का आयोजन मास्टर साहब के निज निवास टकसाल (क्रांतिकारी मास्टर रुद्रनारायण मुहल्ला) पर किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये मोहन नेपाली, पूर्व वरिष्ठ स्टाफ दैनिक जागरण ने क्रान्तिकारी मास्टर रूद्रनारायण के जीवन के विभिन्न पहुलुओ पर प्रकाश डालते हुये भारत सरकार से मास्टर रूद्रनारायण पर डाक टिकट जारी किये जाने की मांग की।
मास्टर साहब पर श्रद्धासुमन अर्पित कर प्रान्तीय महामंत्री प्रशांत सक्सेना ने अवगत कराया कि समाज के गौरव मास्टर रूद्रनारायण सुप्रसिद्ध मूर्तिकार एवं मझे हुये नाटककार भी रहे। मास्टर साहब की उत्कृ्ष्ठ मूर्तिकारी का उदाहरण आज भी श्री लक्ष्मीबाई व्यायामशाला, झांसी में स्थापित रानी लक्ष्मीबाई की विश्व की प्रथम प्रतिमा है। जो स्वयं उन्होने 1942 मे तैयार की थी तथा 1945 में स्थापित की गयी।
श्रंद्धाजलि सभा में प्रान्तीय मंत्री, आनन्द कुमार सक्सेना ने कहा कि धन्य है। यह पावन स्थान जहाँ क्रन्तिकारी चन्द्रशेखर आजाद 3 वर्षो तक रहे तथा उन्ही की सहमति पर मास्टर साहब ने चन्द्रशेखर आजाद की  पहली फोटो खीची जो देश की आजादी तक अंग्रेजों के हाथ नही लग सकी। प्रान्तीय उपाध्यक्ष डॉ पुनीत श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे देश का दुर्भाग्य है कि वर्त्तमान मे लक्ष्मी व्यायाम मंदिर मे स्थापित रानी लक्ष्मीबाई मूर्ति से मूर्तिकार की नाम पट्टिका अनेको-बार ध्यानाकर्षित कराये जाने के बाबजूद नही लगाई गयी है। जो मास्टर साहब के कार्यो का अनादर है। उक्त अवसर पर आरिफ शाहडोली, इं. मयंक श्रीवास्तव ने शासन प्रशासन से मांग की कि आजादी की जंग के नींव के पत्थर मास्टर रुद्र नारायण की पुण्यतिथी पर सार्वजानिक अवकाश घोषितकर राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित कराये जाये एवं झांसी सहित अन्य नगरो मे मास्टर साहब की प्रतिमाएँ प्रमुख स्थलो पर लगाई जाये।
मास्टर साहब के प्रपौत्र गौरव सक्सेना ने अपने बाबा के विभिन्न अनछुये पहलुओ पर जानकारी उपलब्ध कराते हुये कहा समाज अब जाग उठा है। निश्चय ही हमारे देश के सरकार की निद्रा टूटेगी और महान क्रान्तिकारी मास्टर रूद्र नारायण को पूरा देश श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सपनो को साकार करेगा।

उक्त अवसर पर रामसनेही श्रीवास्तव, सुदर्शन शिवहरे, समीर खान, साकेत सक्सेना, अजीम शेख, विनोद खरे अक्षत सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
मास्टर साहब के पौत्र मुकेश सक्सेना बच्चन, प्रभारी निदेशक दूरदर्शन मुंबई ने कोविड की स्तिथी में आनलाइन श्रद्धान्जलि अर्पित कर सभी का आभार व्यक्त किया‌। उक्त अवसर पर स्टार भारत पर प्रसारित बहुचर्चित धारावाहिक चन्द्रशेखर आजाद मे विशेष रूप से  फिल्मांकित 12 एपिसोड मे मास्टर रूद्रनारायण के विशेष चित्रण का भी प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध रंगकर्मी आरिफ शाहड़ोली एवं मास्टर साहब के प्रपौत्र गौरव सक्सेना व सारांश सक्सेना ने आभार प्रकट किया।

भाजपा पार्टी कार्यालय में जिला स्तरीय बैठक संपन्न

कौशाम्बी। मंझनपुर स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने की। कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री संजय जयसवाल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शालिग्राम तिवारी व पंचायत चुनाव के जिला संयोजक शिवाकांत मिश्रा रहे। भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने सभी भाजपा समर्थित जिला पंचायत प्रत्याशियों का पार्टी कार्यालय में पटका व माला पहनाकर स्वागत किया विजई होने की शुभकामनाएं दी जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी, पार्टी नहीं, एक विचारधारा है और हम सभी उस विचारधारा के अंतर्गत कार्य करते हैं। 
संगठन द्वारा समय-समय पर लिए गए निर्णय पर हम सभी सच्चे सिपाही की तरह अपने अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते हैं और भारतीय जनता पार्टी का यह कुनबा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। साथ ही उन्होंने समर्थित प्रत्याशियों से अनुरोध किया कि आप सभी अपने अपने क्षेत्र की जनता के पास जाकर प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को रूबरू कराएं और भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति बताएं। मुख्य वक्ता के रूप में सालिगराम तिवारी व शिवाकांत पांडेय ने भी अपने अपने विचार रखें। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिव कुमारी, पुष्पराज सिंह पटेल, दिनेश कुमार पांडे, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अरुण सिंह, कमल सिंह कुशवाहा, रोशनी देवी, अर्चना देवी, संगीता सरोज, कल्पना सोनकर, शिव मोहन मौर्य, नितिन पासी आदि लोग उपस्थित रहे। 
सुशील केसरवानी 

ज्योतिबा फुले का 194वांं जन्म दिवस मनाया गया

महात्मा ज्योतिबा फुले का 194वांं जन्म दिवस मनाया गया
हापुड़। सैनी महासभा उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फूले जी की 194वींं जयंती सैनी धर्मशाला मीनाक्षी रोड पर मनाई गई। जिसमें सैनी महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सैनी, मेरठ मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी ने महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्रके सम्मुख दीप प्रज्वलन कर व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राकेश सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा राव फुले द्वारा महिलाओं व दलित शोषित वंचित की लड़ाई लड़ी तथा उन्हें शिक्षा का अधिकार दिलाया। इसलिए हम भारत सरकार से उन्हें भारत रत्न की मांग करते हैं। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी अतुल त्यागी ,अरविंद सैनी, सुदेश सैनी, राहुल सैनी, हेमंत सैनी, नितिन सैनी, अमित सैनी, चिंटू सैनी, अतर सिंह भगत जी, योगेंद्र सैनी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट अतुल त्यागी जिला प्रभारी

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...