बुधवार, 31 मार्च 2021

सीएम ममता ने सरकार के हमलों को किया रेखांकित

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गैर-भाजपा नेताओं को निजी पत्र लिखा हैं। जिसमें उन्होंने भारत के लोकतंत्र और संवैधानिक संघवाद पर भाजपा और उसकी सरकार द्वारा हमलों को रेखांकित किया है। राज्य में दूसरे चरण के चुनाव से पहले बनर्जी का पत्र बुधवार को तृणमूल कांग्रेस ने जारी किया। ममता बनर्जी ने पत्र में कहा कि मैं भारत के लोकतंत्र और संवैधानिक संघवाद पर भाजपा और केन्द्र में उसकी सरकार द्वारा हमलों को लेकर अपनी गंभीर चिंताओं से अवगत कराने के लिए आपको, और गैर-भाजपा दलों के कई नेताओं को पत्र लिख रही हूं। राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन (संशोधन) विधेयक 2021 को संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित किये जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह एक ‘‘अत्यंत गंभीर’’ विषय है।

निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण स्थल का किया निरीक्षण

कौशाम्बी। जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बुधवार को त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए ओसा नवीन मण्डी प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होने प्रशिक्षण स्थल पर साफ-सफाई, पानी, छाया के लिए टेन्ट सहित अन्य व्यवस्थाऐं चुस्त-दुरूस्त करने का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया है। 
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 में जिले भर के कर्मचारियों को ओसा नवीन मण्डी में प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अधिकारियों एंव कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसका ध्यान रखा जाय। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी, अपर निर्वाचन अधिकारी  मनोज, अपर मुख्य अधिकारी रणमत सिंह, जिला विपणन अधिकारी अंशुमाली, मण्डी सचिव छक्की लाल उपस्थित रहे। 
गणेश साहू 

प्रशासन: उपमुख्यमंत्री को सिरसा से निकाला बाहर

राणा ओबराय        
सिरसा। तीन नए कृषि कानूनों से आक्रोशित किसानों के गुस्से को देखते हुए मंगलवार को दोपहर बाद उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला कड़ी सुरक्षा के बीच सिरसा से बाहर निकल सके। गुस्साएं किसानों ने यहां स्थानीय विधायक और पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। दुष्यंत चौटाला के होली पर्व पर सिरसा प्रवास के दौरान किसान गुस्साए रहे, जहां किसानों ने उन्हें होली पर्व पर अपने समर्थकों के बीच मिठाई बांटने से रोका। किसानों के गुस्से को देखते हुए मंगलवार को दुष्यंत चौटाला के सिरसा से बाहर निकलने के लिए राज्य सरकार की ओर से हेलिकॉप्टर का प्रबंध किया गया था। चौटाला को भारी पुलिस फोर्स के साथ उनके आवास से निकालकर पुलिस लाइन में बने हेलीपैड तक ले जाया गया। किसानों ने जब पुलिस लाइन में दुष्यंत चौटाला को लेने आए हेलिकॉप्टर को देखा तो अलर्ट हो गए और एकत्रित होकर काले झंडे उठाए और विरोध जताते हुए पुलिस लाइन के मेन गेट तक पहुंच गए। आक्रोशित किसानों को रोकने के लिए पुलिस लाइन के इर्द-गिर्द भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

हापुड़: 2 तमंचे हाथ में लेकर युवक का वीडियो वायरल

अतुल त्यागी      
हापुड़। फिल्मी अंदाज में दो तमंचे हाथ में लेकर युवक का वीडियो वायरल हुआ, क्षेत्र में चर्चा का विषय।
आपको बता दे, कि बड़े ही तेजी से सोशल मीडिया पर एक युवक का दो तमंचे हाथों में लेकर फिल्मी अंदाज में एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़े ही तेजी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, धौलाना थाना क्षेत्र के गांव देहरा का बताया जा रहा है। रहने वाला औरंगजेब नाम का युवक मंदिर मस्जिद वाली गली में है।युवक का घर कलछीना गांव का है, रहने वाला निवासी।
फिलहाल, धौलाना थाना क्षेत्र के गांव देहरा में रह रहा है बड़ा सवाल यह है। चुनाव के मद्देनजर सभी असलहा को जमा करने के सरकार द्वारा निर्देश दिए गए हैं। लेकिन यह व्यक्ति फिल्मी अंदाज में दो दो तमंचे हाथ में लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर रहा है। बड़ा सवाल यह है, दो तमंचे युवक के पास आए कहां से ?

अयोध्यापुरी चौकी पर समिति की शांति बैठक संपन्न

अतुल त्यागी     
हापुड़। थाना जनपद देहात क्षेत्र के विभिन्न गांव की आज बुधवार को एक शांति समिति मीटिंग अयोध्यापुरी पुलिस चौकी पर आयोजित की गई। जिसमें थाना हापुड़ देहात प्रभारी उत्तम सिंह राठौड़ ने कहा, कि जनपद के अंदर धारा 144 लागू है। इसलिए सबको उसका पालन करना है। चुनाव के मद्देनजर किसी भी प्रकार की अराजकता या सांप्रदायिकता का यदि कोई माहौल बनाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिना परमिशन के कोई भी प्रभाव का आयोजन नहीं किया जाएगा और कोरोना की गाइडलाइन का पालन करना अति आवश्यक होगा। इस अवसर पर अयोध्यापुरी पुलिस चौकी इंचार्ज बनी सिंह ग्राम सलाई व अन्य क्षेत्र के लोग भी उपस्थित रहे। वर्तमान प्रधान आरिफ, मुस्ताक अली ,शाने आलम, राशिद अल्वी, पूर्व प्रधान मोहम्मद शौकीन भी उपस्थित रहे।

पंचायत चुनाव को लेकर विवाद, 1 की मौत 1 घायल

खगड़िया। बिहार में खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता घायल हो गया। 

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि राजद के जिला सचिव साकेत सिंह की मां आगामी पंचायत चुनाव में मुखिया पद के लिये चुनाव लड़ेंगी। साकेत सिंह अपनी मां का चुनाव प्रसार करने के लिये बड़ी पसराहा गांव के महादलित टोला में अपने सहयोगियों के साथ गये हुये थे। इसी दौरान साकेत सिंह और अन्य पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और गोलियां चलनी लगी। इस घटना में साकेत सिंह के सहयोगी नृपेन्द्र कुमार (40) की गोली लगने से मौत हो गयी जबकि साकेत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। सूत्रों ने बताया कि घायल राजद नेता को खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।

रामसेतु: अक्षय ने शेयर किया अपना फर्स्ट लुक

मनोज सिंह ठाकुर      

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म 'राम सेतु' से अपना फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी वाली फिल्म 'राम सेतु' को लेकर चर्चा में है। अब इस फिल्म से अक्षय कुमार ने अपना फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार एक पुरातत्वविद का किरदार निभाने जा रहे हैं जो भारत और श्रीलंका के बीच बने राम सेतु की सच्चाई का पता लगा रहा है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडीस और नुसरत भरूचा की भी अहम भूमिका है।

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं  इकबाल अंसारी  चेन्नई। तमिलनाडु में गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए मु...