मंगलवार, 30 मार्च 2021

बॉडी को डिटॉक्स करना चाहते हैं, 8 तरीके अपनाएं

त्योहार के मौके पर खान-पीने की बेतकल्लुफी तो होती ही है। हम रोजमर्रा जिन चीज़ों का सेवन नहीं करते त्योहार के दिन उन्हें भी खा लेते हैं। दोस्तों और मेहमानों के साथ मिलना-झुलना होता है तो कुछ तो अलग होगा ही। हम त्योहार के दिन खूब खाते हैं काफी कैलोरी इनटेक करते हैं। जिसका असर हमारी बॉडी पर कई दिनों तक रहता है। होली के दिन हम लोग खान-पान पर ज्यादा ध्यान देते हैं। मीठा, नमकीन, नॉनवेज सब कुछ इस दिन खाया जाता है जो हमारे पाचन को कई बार नुकसान भी पहुंचा सकता है। ऐसे में जरुरी है कि हम त्योहार के बाद बॉडी को डिटॉक्स करें। बॉडी को डिटॉक्स करने से मतलब है कि शरीर के टॉक्सिन को बाहर निकालना। होली के बाद आमतौर पर थकान, शरीर में दर्द, बेचैनी, हैंग ओवर, स्किन एलर्जी आदि समस्या हो जाती है, जिनसे बॉडी को नुकसान भी हो सकता है। इसलिए होली के बाद बॉडी का डिटॉक्सिफिकेशन जरूर करें। आइए जानते हैं कि बॉडी को डिटॉक्स कैसे कर सकते हैं।

शरीर को डिटॉक्स करने के लिए खूब पानी पिएं:
शरीर को डिटॉक्‍स करने के लिए पानी ज्यादा पीएं। ये पसीने और मूत्र के माध्यम से शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। यदि आप कुछ जड़ी-बूटियों और फलों के साथ अपने पानी में फ्लेवर जोड़ते हैं, तो वह न केवल पानी का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि पोषक तत्वों को भी जोड़ने में मदद करते हैं।

नीबू पानी:
बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए नीबू पानी पिएं। ये पाचन में सहायक होता है, साथ ही शरीर से विषाणुओं को बाहर निकालने में भी मदद करता है।

फलों का सेवन करें:
शरीर को डिटॉक्स करने के लिए आप अपने खाने में फलों को शामिल करें। फल बॉडी को डिटॉक्स करने का बेहतरीन माध्यम है।

ताज़ी सब्जियों के जूस का सेवन करें:
बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए आप सब्जियों के जूस का सेवन करें। सब्जियों में आप गाजर और चुकंदर के जूस का सेवन करें। आप इस जूस में अदरक और काली मिर्च का भी सेवन कर सकते हैं जिससे जूस को बेहतर तरीके से पचाने में मदद मिलती है।

ग्रीन टी का सेवन करें:
ग्रीन टी में एंटी ऑक्सिडेन्ट होते हैं, जो शरीर की इम्युनिटी को मजबूत करते हैं। अगर आप इसमें थोड़ी काली मिर्च पाउडर एवं शहद मिलाकर पिएं, तो यह वजन कम करने में भी सहायक होती है।

खीरे का पानी:
खीरे के स्लाइस काटें एवं एक ग्लास पानी में पूरी रात डुबो कर रख दें। उसमें पुदीने के कुछ पत्ते भी तोड़कर डाल दें। सुबह इसे मिक्सी में चलाकर छानकर पी लें। ये एक तरफ जहां आपकी प्यास बुझाएगा, वहीं दूसरी तरफ आपको पेट भरा होने का एहसास कराएगा। यह शरीर से टॉक्सिन्स को निकालेगा।

44,538 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा सोना, गिरावट

अकांशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में अब तक की सबसे ज्यादा गिरवाट दर्ज की गई है। वैश्विक दरों के अनुरूप भारत में आज सोने और चांदी की वायदा कीमत में गिरावट आई।एमसीएक्स पर जून डिलीवरी का सोना वायदा 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ एक साल के निचले स्तर पर, 44,538 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। आज लगातार चौथे दिन इसमें गिरावट आई। जबकि, चांदी 0.3 फीसदी गिरकर 63,985 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

पंजाबी सिंगर दिलजान की सड़क हादसे में हुई मौत

राणा ओबराय    

चंडीगढ़। पंजाबी सिंगर दिलजान की एक सड़क हादसे में मंगलवार को मौत हो गई है। वो रात के समय अमृतसर से करतारपुर आ रहे थे। इसी दौरान जंडियाला गुरु के पास हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक पंजाब के मशहूर सिंगर दिलजान के साथ अलसुबह करीब पौने चार बजे हादसा हुआ। उनकी गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई। जिससे उनको गंभीर चोटें आई और इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, पंजाबी सिंगर दिलजान करतारपुर के रहने वाले थे और रात के समय किसी कारण से वो कार लेकर निकले थे। पुलिस का कहना है कि हादसों के कारणों की जांच करवाई जा रही है। दिलजान मंगलवार तड़के अमृतसर से करतारपुर की तरफ अपनी कार में सवार होकर जा रहे थे। जीटी रोड पर उनकी कार की रफ्तार काफी तेज थी। पुल के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

कई राज्यों में बढ़ेगा तापमान, दिल्ली-हरियाणा में गर्मी

अकांशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के बाद देश में कई जगहों पर आंधी-पानी के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज से लेकर अगले दो दिनों तक कई राज्यों में तापमान बढ़ेगा। मौसम विभाग ने असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के लिए ‘आरेंज अलर्ट’ जारी करते हुए इन पूर्वोत्तर राज्यों में गरज के साथ वर्षा और बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग ने दो अप्रैल तक पूर्वोत्तर भारत में तेज वर्षा होने का भी पूर्वानुमान किया है।

छत्तीसगढ़ में 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा पारा

रायपुर। दो दिनों से रायपुर में तापमान बढ़ा हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में अब लू के आसार बन रहे हैं। मार्च का महीना बीतते-बीतते छत्तीसगढ़ में मौसम गर्म हो गया है। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान मंगलवार को 39.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह मार्च में शहर के औसत तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस से 2.2 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक यह लू जैसी स्थिति है।रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एचपी चंद्रा इसे उत्तर पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं के प्रभाव से ताममान बढ़ रहा है। उन्होंने बताया, प्रदेश में उत्तर पश्चिम से गर्म और शुष्क हवाओं का आना लगातार जारी है। यह स्थिति 31 मार्च तक बने रहने की संभावना है। इसकी वजह से प्रदेश में लू (ग्रीष्म लहर) जैसी स्थिति बनी हुई है। अगले कुछ दिनों में यह स्थिति थोड़ा और गंभीर होने की संभावना बन रही है। अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के मध्य क्षेत्र में लू की सम्भावना है।

बॉयलर भट्टी की चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौत

जांजगीर चांपा। प्रकाश इंडस्ट्रीज में हादसा, बॉयलर भट्टी की चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौत हुई। जांजगीर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रकाश इंडस्ट्रीज में कार्यरत एक व्यक्ति की बॉयलर की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, प्रकाश इंडस्ट्रीज जांजगीर-चांपा में 25 साल से कार्यरत सुपरवाइजर ग्रेट टू में पदस्थ युवक की करीब 11:30 बजे बॉयलर भट्टी फटने से आग में झुलस कर मौत हो गई। मृतक का नाम नारायण प्रसाद सूर्यवंशी निवासी चरण नगर वार्ड क्रमांक 15 चम्पा का रहने वाला बताया गया है। जोकि, प्रकाश इंडस्ट्रीज जांजगीर-चांपा में कार्यरत था।


औषधि प्रशासन ने बढ़ाया सब्जियों की जांच का दायरा

बलौदा। सब्जी बाजार में भी खाद्य एवं औषधि प्रशासन की पहुंच बनने जा रही है। अप्रैल के प्रथम सप्ताह से पूरे जिले में जांच के दौरान फलों पर भी नजर रहेगी। साथ में शीतल पेय, बर्फ, पानी पाउच और जूस व सोडा कॉर्नर भी निशाने पर होंगे। हमेशा की तरह मिठाई कारोबार की जांच होली के पहले चालू किए जाने के आदेश जारी हो गए हैं। कौन सी सब्जी की उम्र, कितने दिन की है? इसकी जानकारी सामने आने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन के राज्य मुख्यालय ने पूरे प्रदेश में एक साथ जांच अभियान चलाए जाने की योजना बना ली है। इसके लिए जारी आदेश में जांच के दौरान फलों को भी नजर में रखने और सैंपल लेने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके अलावा जूस, सोडा, बर्फ, आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स और पानी पाउच की जांच और सैंपल लिए जाएंगे। सब्जी वैज्ञानिकों द्वारा उपभोक्ताओं के लिए जारी सलाह पर संज्ञान लेते हुए, खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने अपनी प्रारंभिक जांच में सेल्फ लाइफ पूरी कर चुकी सब्जियों की बिक्री का किया जाना पाया है। सेहत के लिए इसे खतरनाक मानते हुए इसकी भी जांच के लिए आदेश सभी जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को दिए जा चुके हैं। आदेश में कहा गया है कि निरीक्षण के दौरान फलों को भी नजर में रखें और खराब हो चुकी ऐसी सब्जी और फलों को बेचने वाले के खिलाफ कार्यवाही करें।

बरेली: पूर्व बसपा विधायक वीरेंद्र का हुआ निधन

संदीप मिश्र     

बरेली। बसपा के पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह का निधन हो गया। वह पहले कैंट फिर बिथरीचैनपुर से विधायक रहे। पूर्व विधायक पिछले तीन साल से अस्वस्थ चल रहे थे। शहर में पवन विहार स्थित आवास पर ही वह चिकित्सकों की देखरेख में उपचाराधीन थे। जहां मंगलवार को दोपहर 12.15 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही समर्थक पवन विहार स्थित आवास पर जुटने शुरू हो गए। देर शाम पूर्व विधायक की अंत्येष्टि की जाएगी। वीरेंद्र सिंह जिले के प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते थे। वह बिल्डर भी थे। उन्होंने आशीष रॉयल पार्क समेत शहर में कई कॉलोनियां बनाईं। मूलत: बिथरीचैनपुर के भगनापुर के निवासी वीरेंद्र सिंह ने राजनीति की शुरुआत 1995 में निर्विरोध बीडीसी सदस्य निर्वाचित होकर की थी और बाद में वह बिथरीचैनपुर के ब्लॉक प्रमुख बने।

पीएम मोदी ने 'मैच फिक्सिंग' का आरोप लगाया

पलक्कड़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को केरल के सत्ताधारी वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और प्रमुख विपक्षी गठबंधन संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के बीच ‘‘मैच फिक्सिंग’’ का आरोप लगाया और कहा कि दोनों के नाम भले ही अलग-अलग हों। लेकिन, इनका काम एक ही है। केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में भाजपा की पहली रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया, कि जिस प्रकार चांदी के चंद टुकड़ों के लिए युदस ने ईसा मसीह को धोखा दिया उसी प्रकार एलडीएफ ने सोने के चंद टुकड़ों के लिए केरल को धोखा दिया। ज्ञात हो कि राज्य के कथित हाई प्रोफाइल सोना तस्करी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल एम. शिवशंकर को गिरफ्तार किया था। वह मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के प्रधान सचिव थे। उनकी गिरफ्तारी के साथ ही एलडीएफ विपक्षी कांग्रेस और भाजपा के निशाने पर हैं।

होली पर पिकनिक मनाने गए 6 दोस्त नहर में गिरें

आदर्श श्रीवास्तव    

लखीमपुर खीरी। रंग खेलने के बाद पिकनिक मनाने गए शहर के छह दोस्त नहर में डूब गए जिसमे पांच को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि, एक लापता है। लापता युवक शहर के मशहूर मनोचिकित्सक डॉक्टर दिनेश दुआ का 22 वर्षीय बेटा प्रखर दुआ है। घटना सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे की है। सोमवार को होली खेलने के बाद शहर के शास्त्री नगर मोहल्ला निवासी छह दोस्त प्रखर दुआ, श्रेव गुप्ता, रवीश, आंनद, शिखर, और दिव्यांश खीरी थाना क्षेत्र में पड़ने वाली रवहीं नहर पर पिकनिक मनाने गए थे। पुलिस के मुताबिक सेल्फी लेने के दौरान यह छह दोस्त नहर में गिर गए जिसमें से गोताखोरों की मदद से श्रेव गुप्ता, रवीश, आंनद, शिखर, और दिव्यांश को सुरक्षित निकाल लिया गया है। प्रखर अभी भी लापता है।

अमिताभ के साथ ‘गुडबॉय’ में नजर आएंगी रश्मिका

मनोज सिंह ठाकुर      

मुंबई। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करने जा रही हैं। रश्मिका मंदाना, अमिताभ बच्चन के साथ पहली बार पर्दे पर काम करने जा रही हैं। रश्मिका और अमिताभ फिल्म गुडबॉय में साथ नजर आने वाले हैं। अमिताभ बच्चन के एक ब्लॉग के जरिए जानकारी देते हुए नई फिल्म गुडबॉय के बारे में भी बताया था। बताया जा रहा है कि गुडबाय की शूटिंग 5 अप्रैल या 6 से शुरू होने जा रही है। फिल्म के मुख्य पार्ट की शूटिंग चंडीगढ़ में होगी।साथ ही शहर के कुछ हिस्सों को मुंबई के एक स्टूडियो में बनाया गया है। पहले शेड्यूल के लगभग एक महीने तक चलने की उम्मीद है। जिसके बाद कलाकार अलग अलग कार्यक्रम के लिए चंडीगढ़ और हरिद्वार चले जाएंगे।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण   

1. अंक-226 (साल-02)
2. बुधवार, मार्च 31, 2021

3. शक-1984,चैत्र, कृष्ण-पक्ष, तिथि- तीज, विक्रमी सवंत-2078।

4. सूर्योदय प्रातः 06:31, सूर्यास्त 06:44।

5. न्‍यूनतम तापमान -14 डी.सै., अधिकतम-36+ डी.सै.।

6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110

http://www.universalexpress.page/

email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

रविवार, 28 मार्च 2021

दक्षिणी सागर में चीन के 200 जहाजों ने द्वीप घेरा

बीजिंग। पड़ोसियों को धमकाने में लगे चीन ने फिलीपीन्‍स से सटे दक्षिण चीन सागर के विवादित इलाके में अपने 220 से ज्‍यादा जहाजों को भेजा है। मछली पकड़ने वाले इन जहाजों ने एक व‍िवादित द्वीप को घेर लिया है। जिस पर चीन और फ‍िलीपीन्‍स दोनों ही दावा करते हैं। यह द्वीप फिलीपीन्‍स के 200 समुद्री नॉटिकल मील की आधिकारिक जलसीमा के अंदर आता है। चीन की इस दादागिरी के बाद फ‍िलीपीन्‍स ने अपने हल्‍के लड़ाकू विमानों को चीनी जहाजों को भगाने के लिए भेजा है।
फिलीपीन्‍स का मानना है कि चीनी जहाजों के साथ‍ हथ‍ियारों से लैस मिल‍िशिया भी मौजूद है। फ‍िलीपीन्‍स के रक्षा मंत्री के चीन से मांग की है कि वह अपने जहाजों के बेड़े को तुरंत हटा ले। फिलीपीन्‍स ने इन जहाजों की उपस्थिति को धमकाने वाली उपस्थिति करार दिया है। फिलीपीन्‍स की वायुसेना के जहाज हर दिन स्थिति की निगरानी के लिए उड़ान भर रहे हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना के 35,726 नए मामले सामने आएं

मनोज सिंह ठाकुर     

मुंबई। आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस संक्रमण की साप्ताहिक संक्रमण दर राष्ट्रीय औसत 5.04 प्रतिशत से अधिक है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक संक्रमण दर 22.78 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 35,726 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद छत्तीसगढ़ में 3,162 मामले आए हैं जबकि कर्नाटक में 2,886 नए मामले आए हैं। महाराष्ट्र के अलावा, जिन अन्य सात राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में राष्ट्रीय औसत से अधिक संक्रमण दर हैं, वे हैं- चंडीगढ़ (11.85 प्रतिशत), पंजाब (8.45 प्रतिशत), गोवा (7.03 प्रतिशत), पुदुचेरी (6.85 प्रतिशत), छत्तीसगढ़ (6.79 प्रतिशत), मध्य प्रदेश (6.65 प्रतिशत) और हरियाणा (5.41 प्रतिशत)।

बरेली: 'होली' पर भरपूर मिलेंगे बिजली और पानी

संदीप मिश्र         

बरेली। शहर के लोगों को होली पर भरपूर बिजली और पानी मिलेगा। इसको लेकर बिजली व जल निगम ने अपनी तैयारी पूरी कर ली हैं। बिजली के हर उपकेंद्र पर एसडीओ और जेई के साथ कर्मचारियों को तैनात किया गया है। जो फॉल्ट की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचेंगे। फॉल्ट दुरुस्त कर सप्लाई बहाल करेंगे। होली पर बिजली निगम के अधिकारी जिलेभर में 24 घंटे सप्लाई देंगे। इसके लिए चीफ इंजीनियर तारिक मतीन के निर्देश पर सभी डिवीजन के प्रत्येक बिजली घरों पर तीन से चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अगर जिले में कभी भी फॉल्ट होता है तो संबंधित बिजली घर के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर पहले फॉल्ट दुरुस्त कर सप्लाई शुरू करेंगे। ताकि, त्योहार के दिन लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

बांग्लादेश में हिन्दू मंदिरों पर किया हमला, भड़की हिंसा

ढाका/ नई दिल्ली। बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों पर हमले और देश भर में हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की खबर के मुताबिक एक कट्टरपंथी इस्लामवादी समूह के सैकड़ों सदस्यों ने रविवार को पूर्वी बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों और एक ट्रेन पर हमला किया। पीएम मोदी की यात्रा के खिलाफ इस्लामी समूहों द्वारा किए गए प्रदर्शनों के दौरान पुलिस के साथ झड़पों में कम से कम 10 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। पीएम मोदी की वापसी के बाद प्रदर्शन में हुई मौतों को लेकर हिंसा भड़क गई।प्रधानमंत्री मोदी बांग्लादेश की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ मनाने के लिए शुक्रवार को ढाका पहुंचे थे। अपनी इस यात्रा पर पीएम मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को करीब 1।2 मिलियन कोविड-19 वैक्सीन की खुराकें सौंपने के बाद वह भारत लौट आए थे। पीएम मोदी ने अपनी दो दिवसीय यात्रा में कई अहम आयोजनों में हिस्सा लिया इसके अलावा भारत और बांग्लादेश के बीच पांच करार भी हुए।प्रदर्शनकारी इस्लामिक समूहों ने पीएम मोदी पर हिंदू बहुल भारत में अल्पसंख्यक मुसलमानों के साथ भेदभाव करने के आरोप लगाए हैं। राजधानी ढाका में शुक्रवार को हुए प्रदर्शनों में दर्जनों लोग घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने उनपर आंसू गैस के गोले छोड़े और रबर की गोलियां चलाईं। प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दूसरे और आखिरी दिन हजारों इस्लामिक कार्यकर्ताओं ने विरोध में शनिवार को चटगांव और ढाका की सड़कों पर मार्च किया।

एसएसपी अमित ने संभाली गाज़ियाबाद की कमान

अश्वनी उपाध्याय     
गाजियाबाद। 2007 बैच के आईपीए अमित पाठक ने जिलें के नए एसएसपी का पदभार संभाल लिया है।  डीआईजी रैंक के अमित पाठक की गिनती उत्तर भारत के तेजतर्रार आईपीएस अफसरों में की जाती है। आज रविवार को पत्रकारों से बातचीत के बीच उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा और अपराधों पर काबू पाना उनकी प्राथमिकता होगी। गाज़ियाबाद में तैनाती से पहले वे वाराणसी में तैनात थे। वाराणसी के कमिश्नरेट बनने के बाद उन्हें गाजियाबाद एसएसपी बनाया गया है।

'होली' मिलन का आयोजन किया गया आयोजित

अश्वनी उपाध्याय       
गाजियाबाद। घंटाघर रामलीला मैदान स्थित जानकी भवन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महानगर गाजियाबाद द्वारा अपनी नई कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह और होली मिलन का आयोजन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम महानगर अध्यक्ष सुभाष छाबड़ा और महानगर महामंत्री मनवीर नागर को उनके नवीन दायित्व की शपथ संयुक्त रुप से प्रदेश अध्यक्ष उद्योग मंच संजीव गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष, सुभाष गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय गुप्ता और महानगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी संजीव शर्मा द्वारा दिलाई गई।  

2.16 लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य मिला

अश्वनी उपाध्याय     

गाजियाबाद। कोविड टीकाकरण अभियान के अगले चरण में जिलें को 2.16 लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य मिला है। पहली अप्रैल से शुरू होने वाले इस चरण के लिए जिला प्रशासन ने 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर 78 उपकेंद्र खोलने का निंर्णय लिया है। इस चरण में 45 साल से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति टीका लगवा सकता है। गाज़ियाबाद जिले को मार्च के लिए 93,480 व्यक्तियों के टीकाकरण का लक्ष्य मिला था। हालांकि पूरे महीने लोगों में टीके के प्रति उदासीनता रही लेकिन, महीने के आखिरी चार दिनों में मेहनत पर प्रशासन अपने लक्ष्य का 75 प्रतिशत पूरा करने में कामयाब रहा। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे ने कहा कि प्रमुख दिनों (सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार) के लिए न्यूनतम आंकड़ा 14,000 है, जबकि अन्य दिनों (मंगलवार, बुधवार और शनिवार) के लिए 4,000 है। उन्होंने कहा कि साप्ताहिक लक्ष्य 54,000 निर्धारित किया गया है और हमें अपने केंद्रों को उन्नत करके इसे हासिल करने की उम्मीद है।

मेरठ: बैठक का कार्यक्रम दिल्ली रोड पर हुआ संपन्न

मेरठ। बामसेफ एवं आप सूट संगठन कैडर बेस 85 परसेंट मूल निवासियों का संगठन है। मुस्लिम सिख बौद्ध लिंगायत आदि शब्द खून के भाई हैं और किसी भी समानता मसा बाद वाले धर्म के लोगों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। भारतीय संविधान में सबको समान अधिकार है।
बामसेफ और बहुजन क्रांति मोर्चा आप सूट संगठनों का मेरठ मंडल समीक्षा बैठक का कार्यक्रम चेंबर ऑफ कॉमर्स दिल्ली रोड पर सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता मा वामन मेश्राम ने की और संचालन एडवोकेट आयु संघमित्रा गौतम ने किया। बहुजन समाज के उत्थान के लिए प्रो राजेन्द्र यादव, डा एस पी सिंह, एड मुकेश कुमार, मनोज कुमार पासी, एड रियासत अली, डा हितेश सेतवार, मुफ्ती मोहम्मद जुनेद, आदि ने अपने अपने विचार रखे बामसेफ की विचार धारा से जुड़कर गणतंत्र भारत देश मे व्यवस्था सुचारू रूप से करने कराने के लिए जागरूक रहकर समाज को सुरक्षित रखना अपना कर्तव्य का पालन करने के लिए सहयोग करने का आह्वान किया।
बामसेफ राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय वामन मेश्राम जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि 85% बहुजन मूल निवासियों को समानता का अधिकार दिलाने के लिए बहुजन के लोगों की जन जाग्रति हेतु तमाम देश मे अभियान चलाया जा रहा है। बाबा फूले राव एवं डा बाबा भीमराव अम्बेडकर जयंती 14 अप्रैल को एक लाख एक हजार गांव मे न्याय पंचायतों में मनाई जाएगी। आज भी अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति पिछडी जाति अतिपिछडे मुस्लिम अल्पसंख्यक सिख ईसाई बौद्ध लिन्गायत आदि मूल निवासी आजाद भारत में आजाद नही है। 
जब जन आन्दोलन 85% करेगा तब विदेशी ब्राह्मणवादी किधर जाएगा? आज मजदूर किसान मजलूमों को सताया जा रहा है। सी ए ए एन आर सी एन पी आर आन्दोलन में मेरठ के 6 मुस्लिम आन्दोलन कारियों की पुलिस प्रशासन द्वारा गोली मारकर हत्या किये जाने पर निन्दा जाहिर की। आन वाले वक्त में 85% मूल निवासियों को मिलकर रहने का आह्वान किया। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव सुनील कुमार सैनी, बामसेफ के राजबीर सिंह डा सूरज पाल सिंह संजय कुमार मनोज कुमार राष्ट्रीय किसान मोर्चा के राम सिन्गार, चौधरी इस्तयाक, जबर पाल सिंह, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के मुफ्ती मोहम्मद जुनैद कारी मोहम्मद नौशाद मौलाना शोएब मौलाना शाहनवाज डॉक्टर फारूक मौलाना इस्तकार,इम्पा से डा खुर्शीद डा इरशाद डा आयु सुनीता, डा रजकुमार आइ एल ए से एड मुकेश एड अतर सिंह गुप्ता एडवोकेट तौफीक एड फहीम एड सलीम अहमद एड रियासत अली, टीचर्स महीपाल सूरज पाल सिंह, इकरामुद्दीन नारद गौतम, महेश कुमार वर्मा, मनोज कुमार संजय बौद्ध असलम इदरीशी महराज सैफी अनुसूचित जाति वर्ग मोर्चा के दिनेश कुमार सतीश पंचम प्रेमपाल बौद्धिष्ट इन्टरनेशनल नेटवर्क से राहुल खेडा महेश बौद्ध प्रदीप कुमार बौद्ध अरुण चन्द्र भूषण बौद्ध राकेश मुकेश कुमार गौतम बहुजन क्रांति मोर्चा के डॉ एस पी सिंह सबर पाल सिंह सुनील कुमार सैनी सुमित कश्यप महेश भड़ाना रुकन पाल गुर्जर पवन कुमार गुर्जर अतुल खटीक राजीव मोघा, नसीर अहमद बहुजन मुक्ति मोर्चा के शेरशाह इंद्रपाल सिंह लोकेश जाटव भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष करार हुसैन बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आर डी गादरे प्रदेश उपाध्यक्ष जनाब एडवोकेट मुकेश कुमार मेरठ जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह सूफी अमजद अली लुकमान सतेन्द्र गौतम मनोज कुमार जाटव सतेन्द्र कुमार जाटव आदि संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...