शुक्रवार, 26 मार्च 2021

पीएम शेख हसीना के साथ मुलाकात करेंगे मोदी

अकांशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। कोरोना और लॉक डाउन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पहले विदेश यात्रा पर बांग्लादेश रवाना हो गए हैं। सांस्कृतिक और कूटनीति के लिहाज से यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। इस दौरान वह बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद अपनी पहले विदेश दौरे पर पड़ोसी मित्र देश बांग्लादेश जाकर खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री हसीना के निमंत्रण पर 26-27 मार्च को बांग्लादेश के दौरे पर रहेंगे और शुक्रवार को बांग्लादेश के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शिरकत करेंगे।

मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपए का जुर्माना होगा

रायपुर। कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सार्वजनिक स्थलों में बगैर मास्क या फेसकवर के पाए जाने पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। राज्य सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने इसके लिए महामारी रोग अधिनियम-1897 के तहत पूर्व में जारी अधिसूचना में संशोधन का आदेश जारी कर दिया है। कोरोना महामारी से बचाव के लिए लोगों से मास्क लगाकर ही अपने घरों से बाहर निकलने, सोशल और फिजिकल डिस्टेसिंग का कड़ाई से पालन करने कहा गया है।

बिटकॉइन में किया ट्रांजेक्शन तो बताना होगा कारण

 अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। क्रिप्टोकरेंसी पर सरकार ने बड़ा फैसला किया है। सरकार ने पारदर्शिता को बेहतर करने के लिए कड़े खुलासा अनिवार्यताओं को लागू किया है। अब कंपनियों को अपने क्रिप्टोकरेंसी में लेनदेन का खुलासा करना होगा। कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने कंपनी कानून में ऑडिट, ऑडिटर और खातों से संबंधित विभिन्न नियमों में संशोधन किया है। कंपनी कानून-2013 के शेड्यूल तीन में बदलाव के अलावा खुलासा अनिवार्यताओं को बढ़ाया गया है। इसमें क्रिप्टोकरेंसी में कंपनी के लेनदेन का ब्योरा भी शामिल है।
1 अप्रैल से लागू होगा नियम कंपनी कानून का क्रियान्वयन करने वाले कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने इन बदलावों को अधिसूचित कर दिया। ये बदलाव एक अप्रैल से प्रभावी होंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अगर कंपनियां क्रिप्टोकरेंसी में व्यापार करती हैं। तो इस मामले में पारदर्शिता होनी चाहिए। यह जानकारी दी जानी चाहिए कि इस तरह की व्यापार गतिविधियों से कितना पैसा बनाया गया है।
क्रिप्टोकरेंसी के कारोबार पर चिंता बरकरार भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है। कि केंद्रीय बैंक को बाजार में क्रिप्टोकरेंसीके कारोबार को लेकर चिंताएं हैं। आरबीआई ने इस बारे में सरकार को अवगत कराया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में केंद्रीय बैंक और वित्त मंत्रालय के बीच कोई मतभेद नहीं है। और दोनों वित्तीय स्थिरता को लेकर प्रतिबद्ध हैं। आगे कहा कि हमें इस बारे में केंद्र की तरफ से अंतिम निर्णय का इंतजार करना चाहिए।
क्रिप्टोकरेंसी के लेकर सरकार की तरफ से कुछ भ्रम पैदा करने वाले संकेत आने के बीच दास ने यह बात कही है। इस प्रकार की मुद्राओं में काफी उतार-चढ़ाव को देखते हुए इसे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने का इरादा जताने के बाद, सरकार ने बिटकॉइन जैसी मुद्राओं को लेकर कुछ नरम रुख दिखाया है।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर किसानों ने लगाए बैरिकेड

अश्वनी उपाध्याय      
गाजियाबाद। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने सुबह करीब 6:00 बजे दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे की दिल्ली से गाजियाबाद आने वाली लेन को बैरिकेड लगा कर बंद कर दिया। किसान वहां पर ढोलक और घंटी बजा कर होली का आनंद भी ले रहे हैं। किसानों ने दिल्ली से कौशांबी जाने वाली लेन को भी बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया है। हालांकि इस लाइन पर दिल्ली पुलिस ने पहले से ही बैरिकेडिंग लगाई हुई है मगर किसानों ने इससे कुछ दूरी पर अपनी बैरिकेडिंग लगा दी है। पंजाब और हरियाणा में रेल यातायात किसानों, कृषि मजदूरों, कमीशन एजेंटों, ट्रेड यूनियनों और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के विरोध के रूप में बुरी तरह प्रभावित हुआ और साख ही राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी चक्काजाम किया गया है।

भारतीय रेलवे ने बताया, ‘प्रदर्शनकारी पंजाब और हरियाणा के 31 स्थानों पर बैठे हैं, जो दिल्ली, अंबाला और फिरोजपुर डिवीजन में रेल आवाजाही को प्रभावित कर रहे हैं। 32 स्थानों पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित, 4 शताब्दी ट्रेनें रद हैं। भारतीय किसान यूनियन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष, राजवीर सिंह जादौन ने आज के भारत बंद पर कहा, हमारे आंदोलन को लगभग चार महीने पूरे होने जा रहे हैं। भारत बंद में हमें लोगों, व्यापारियों, ट्रांसपोर्टर का सहयोग मिल रहा है। इससे सरकार को संदेश जाएगा। हम वार्ता के लिए 24 घंटे तैयार हैं।’

'भारत बंद' का असर, यातायात बुरी तरह प्रभावित

अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। पार्टी और ट्रेड यूनियनों से ऊपर उठकर शुक्रवार को किसानों द्वारा किए जा रहे 12 घंटे लंबे राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन को पंजाब और हरियाणा में अच्छी खासी प्रतिक्रिया मिली है। यहां सामान्य जन-जीवन प्रभावित रहा। वहीं चंडीगढ़ में स्थिति लगभग सामान्य रही। किसानों, खेत के मजदूरों, कमीशन एजेंटों, ट्रेड यूनियनों और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा रेल की पटरियों पर जमा होने और राष्ट्रीय राजमार्गों पर चक्काजाम करने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वैसे इस दौरान दोनों राज्यों में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। इसके अलावा विरोध और चक्काजाम के चलते आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को प्रभावित नहीं होने दिया गया।
विरोध के दौरान कई किसान संघों के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस शासित पंजाब में कई जगहों पर दुकानदारों-व्यापारियों से अपना काम बंद करने को कहा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि विरोध को देखते हुए किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए दोनों राज्यों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
भारतीय किसान यूनियन (एकता-उग्रहण) के महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां ने कहा कि किसान रेल और सड़क आंदोलन को पूरी तरह से रोकेंगे। साथ ही टैक, अन्य वाहनों को भी अनुमति नहीं दी जाएगी। ट्रक यूनियन ने भी किसानों को अपना समर्थन दिया है।
वहीं किसानों के साथ एकजुटता दिखाते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) ने भी अपने सभी कार्यालय बंद करने की घोषणा की है। समिति अमृतसर के स्वर्ण मंदिर समेत पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के सभी गुरुद्वारों के मामलों का प्रबंधन करती है। एसजीपीसी अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने कहा कि केंद्र को कृषि कानूनों को निरस्त करना चाहिए।

सीरीज अपने नाम करने का इरादा, इंग्लैंड से भिड़ेगी

नई दिल्ली/लंदन। सीरीज अपने नाम करने के इरादे से शुक्रवार को टीम इंडिया इंग्लैंड से भिड़ेगी। तीन मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे चल रही है। तो वहीं इंग्लैंड के लिए करो या मरो का मुकाबला है। इससे पहले टीम इंडिया ने टी-20 सीरीज में इंग्लैंड को 2-1 से हरा कर सीरीज अपने नाम किया था। मैच दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा।

सीएम भूपेश ने गुवाहाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस की, गठबंधन

रायपुर। असम में पहले चरण का चुनावी शोर थम चूका है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार शाम 7 बजे रायपुर लौटेंगे। इससे पहले सीएम भूपेश बघेल ने गुवाहाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि असम में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। जो असम की जनता से किए पांच वादों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कभी काम के दम पर वोट नहीं मांगती। हमेशा भय और दहशत पैदा कर वोट मांगती है। असम में भाजपा की सरकार ने कोई भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया। इससे असम का विकास कई साल पीछे हो गया। सीएम ने कहा कि भाजपा के नेता सीएए लागू करने के मुद्दे पर कन्फ्यूज हैं। बंगाल में सीएए लागू करने की घोषणा करते हैं। असम में सीएए पर गोलमोल चर्चा करते हैं। तो वही तमिलनाडु में भाजपा नेता सीएए लागू नहीं होने की बात करते हैं। बता दें कि कल यानी शनिवार 27 मार्च को पहले चरण का वोटिंग है।

पुलवामा के आतंकियों ने धमकी भरे पोस्टर लगाएं

श्रीनगर। सुरक्षाबलों की कार्रवाई से साजिश नाकाम होने पर आतंकियों की बौखलाहट अब साफ दिखाई देने लगी है। इस बार आतंकी किस कदर सुरक्षाबलों की कार्रवाई से तिलमिलाए हुए हैं। उसका उदाहरण नए पोस्टर्स में देखने को मिला। जम्मू कश्मीर में पुलवामा के मुरन गांव में आतंकियों ने धमकी भरे पोस्टर लगाए हैं। पोस्टर्स में चेतावनी दी गई है, कि लोगों को सुरक्षाबलों से दूर रहना चाहिए। इसके साथ ही पोस्टर में आगे लिखा है। कि जहां भी सुरक्षाबल होंगे हम उन पर हमला करेंगे। जो लोग सुरक्षाबलों के साथ जुड़े हैं। उन पर भी हम हमला करेंगे।
पोस्टर में लिखा है कि ये बदला लेने का समय है। गांव में पोस्टर जैश-ए-मोहम्मद ने लगाए हैं। पुलिस ने मामले को संज्ञान में ले लिया है। और जांच कर रही है। जम्मू कश्मीर में गुरुवार को ही सुरक्षाबलों को आतंकियों ने निशाना बनाया था। गुरुवार को आतंकवादियों ने श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके लवेपोरा में सीआरपीएफ पार्टी पर हमला किया और सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की। आईजी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि इस हमले में सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए और दो जवान घायल हुए। इस हमले में लश्कर-ए-तैयबा शामिल है। घायल जवानों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आतंकवादियों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई। शहीद हुए जवान का नाम एएसआई मंगाराम बरमन बताया गया, वह त्रिपुरा के रहने वाले थे।

बिना अनुमति के सार्वजनिक आयोजनों पर पाबंदी

अश्वनी उपाध्याय    
गाजियाबाद। जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने जिलें में बिना पूर्व अनुमति के होली समेत सभी सार्वजनिक आयोजनों पर रोक लगा दी है। डीएम द्वारा जारी आदेशों के अनुसार किसी भी प्रकार के सार्वजनिक आयोजनों के लिए जिला प्रशासन से अनुमति लेना आवश्यक है। आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति या संस्थाओं के खिलाफ नियमों के अनुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

4 चरणों में होंगे गाजियाबाद के पंचायत चुनाव

अश्वनी उपाध्याय    
गाजियाबाद। उत्तर-प्रदेश में पंचायत चुनाव की अधिसूचना आज शुक्रवार को हो गई है। चुनाव आयोग ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पहले चरण का मतदान 15 अप्रैल, दूसरा चरण  का 19 अप्रैल, तीसरा चरण 26 अप्रैल और चौथा चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। सभी चरण की मतगणना 2 मई को होगी। पहले चरण के लिए नामांकन 3 अप्रैल से 4 अप्रैल को दूसरे चरण का नामांकन 7-8 अप्रैल को होगा। तीसरे चरण का नामांकन 13 और 15 अप्रैल को होगा। चतुर्थ चरण का नामांकन 17-18 अप्रैल को होगा।

अमित पाठक होंगे गाज़ियाबाद के नए एसएसपी

अश्वनी उपाध्याय  
 गाजियाबाद। उत्तर-प्रदेश में योगी सरकार ने पंचायत चुनावों से पहले प्रदेश के कई आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। जनपद व अन्य जिलों में हर दिन खराब होती कानून व्यवस्था की स्थिति को भी तबादलों का एक कारण माना जा रहा है। 2007 बैच के आईपीएस अमित पाठक को गाज़ियाबाद का नया एसएसपी बनाया गया है। फिलहाल वे वाराणसी में एसएसपी के पद पर कार्यरत थे।  गाज़ियाबाद के निवर्तमान एसएसपी कलानिधि नैथानी को एसएसपी अलीगढ़ बना कर भेजा गया है।

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...