सोमवार, 15 मार्च 2021

टाइपकास्ट होने के लिए कलाकार खुद जिम्मेदार हैं

मनोज सिंह ठाकुर    
मुंबई। अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी का मानना है, कि अगर कोई कलाकार एक ही तरह के किरदार में खुद को सीमित नहीं रखना चाहता है, तो उन्हें कई प्रोजेक्ट्स में काम करने से मना करने के लिए खुद को तैयार रखना होगा। कीर्ति ने आईएएनएस को बताया, "आप भी टाइपकास्ट होने के लिए उतने ही जिम्मेदार हैं। जितना, कि आपको टाइपकास्ट करने वाला इंसान। आपको ऐसे विकल्पों का चुनाव करना होगा। जो भिन्न हो और ना कहना सीखना होगा। यह आसान नहीं है, लेकिन अगर आप ऐसा नहीं कर सकते तो फिर शिकायत भी मत कीजिए। आप जिस तरह के किरदारों को करना चाहते हैं। उसके लिए आपको स्टैंड लेना पड़ेगा और धीरे-धीरे आपके लिए यह सबकुछ करना काफी आसान हो जाएगा।"
कीर्ति का मानना है कि प्लेटफॉर्म चाहे जो भी हो, लेकिन टाइपकास्ट होने का खतरा हर कहीं है। हालांकि अपनी बनाई सख्त नीति के तहत कीर्ति एक ही तरह के किरदारों को चुनने से बचती हैं।

देशद्रोह मामला: 7 आरोपियों को कोर्ट ने दी जमानत

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) राजद्रोह मामले में सात आरोपियों को जमानत दे दी। अदालत ने 25,000 रुपये के निजी मुचलके पर अकीब हुसैन, मुजीब हुसैन गट्ट, मुनीब हुसैन गट्टू, उमर गुल, रेयीया रसूल, खालिद बशीर भट और बशारत अली को जमानत दे दी।
कन्हैया कुमार, उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य को पहले ही अदालत ने मामले में जमानत दे दी थी।
मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट पंकज शर्मा ने कहा, "हम चार्जशीट की आपूर्ति का आदेश देते हैं। आज सोमवार को सभी आरोपियों को चार्जशीट दी जाए। अदालत ने दस्तावेजों की जांच के लिए मामले को 7 अप्रैल तक के लिए टाल दिया। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया।
पिछले महीने, अदालत ने 2016 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) देशद्रोह मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा दायर एक आरोप पत्र पर संज्ञान लिया था। जिसमें कन्हैया कुमार, उमर खालिद और आठ अन्य आरोपी हैं।
2002 के संसद हमले में दोषी अफजल गुरु को दी गई मौत की सजा के विरोध में बुलाए गए एक कार्यक्रम के दौरान 9 फरवरी, 2016 को कथित तौर पर 'राष्ट्रविरोधी' नारे लगाए गए थे।
न्यायाधीश ने आदेश में कहा, "आरोप पत्र और सामग्री पर सावधानी से विचार करने के बाद, उपरोक्त सभी अभियुक्तों को अपराध के लिए मुकदमे का सामना करने के लिए समन दिया गया है। अभियुक्तों को 15.03.2021 के लिए तलब किया गया है।"
दिल्ली सरकार द्वारा 27 फरवरी, 2020 को अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी के ठीक एक साल बाद मामले में संज्ञान लिया गया।

तकनीकी खराबी के चलते वर्चुअल रैली करेंगे शाह

अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के कारण गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को पश्चिम बंगाल के झारग्राम नहीं पहुंच सके। जिससे अब वह यहां वर्चुअल रैली करने वाले हैं। दिन में 11 बजे ही गृहमंत्री अमित शाह को यहां पहुंचना था। फिलहाल, झारग्राम की रैली चल रही है। लेकिन अमित शाह वर्चुअल माध्यम से इसमें हिस्सा लेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, गृहमंत्री अमित शाह को पश्चिम बंगाल के खड़गपुर से हेलीकॉप्टर से झारग्राम पहुंचना था। लेकिन, अचानक हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण वह उड़ान नहीं भर सके। आखिरकार उन्होंने वर्चुअल रैली करने का निर्णय लिया। हेलीकॉप्टर में खराबी के कारण अमित शाह के दिन भर के अन्य कार्यक्रमों पर भी असर पड़ा है। अब अन्य कार्यक्रम देरी से होंगे।अमित शाह के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम पर नजर डालें तो उन्हें दिन में 11 बजे पश्चिम बंगाल के झारग्राम और दोपहर एक बजे रानीबंध में जनसभा संबोधित करनी थी। इसके बाद असम जाएंगे।जहां गुवाहाटी में सायं साढ़े पांच बजे से वह टॉउन हाल मीटिंग करना है।

कश्मीर: मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर ढेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सोमवार को सुरक्षा बलों के तलाश एवं घेराबंदी अभियान (कासो) के दौरान हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का एक शीर्ष कमांडर मारा गया। इससे पहले रविवार को भी शोपियां में सुरक्षा बलों के कासो के दौरान शुरू हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक स्थानीय आतंकवादी मारा गया। तलाश एवं घेराबंदी अभियान शनिवार रात को शुरू की गई थी।कश्मीर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने शोपियां में मुठभेड़ के दौरान जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष कमांडर सज्जाद अफगानी के मारे जाने पर सुरक्षा बलों को बधाई दी है। शोपियां में अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए एहतियात के तौर पर शनिवार रात से ही मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी।

पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव लड़ेगी बसपा: मायावती

हरिओम उपाध्याय  

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने सोमवार को ऐलान किया, कि उनकी पार्टी चार प्रदेशों-तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में बिना किसी गठबंधन के अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी। मायावती ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी 2022 में होने वला उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव भी अकेले लड़ेगी।उन्होंने कहा, कि हम चुनाव को लेकर काम कर रहे हैं। हम किसी से ज्यादा रणनीति का खुलासा नहीं करते, बसपा प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर पूरे दम के साथ चुनाव लड़ेगी और अच्छे परिणाम देगी। बसपा प्रमुख ने दावा किया, कि उनकी पार्टी उप्र में होने वाले पंचायत चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी मायावती ने सोमवार को पार्टी के संस्थापक कांशीराम की 87वीं जयंती पर उनको याद किया।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण   

1. अंक-211 (साल-02)
2. मंगलवार, मार्च 16, 2021

3. शक-1983, फाल्गुन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-तीज, विक्रमी सवंत

4. सूर्योदय प्रातः 06:35, सूर्यास्त 06:35।

5. न्‍यूनतम तापमान -11 डी.सै., अधिकतम-30+ डी.सै.। 

6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110

http://www.universalexpress.page/

email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...