रविवार, 28 फ़रवरी 2021

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर का तबादला, मिली जिम्मेदारी

कोलकाता। चुनाव आयोग ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के अपर पुलिस महानिदेश (कानून-व्यवस्था) जावेद शमीम को हटाकर उनकी जगह जग मोहन को एडीजी बना दिया। जग मोहन इससे पहले महानिदेशक (दमकल विभाग) थे। वहीं जावेद शमीम अब डीजी (दमकल विभाग) होंगे। पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरीज की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार जावेद शमीम डीजी (दमकल विभाग) के साथ ही चुनाव आयोग की ओर से यह कार्रवाई भारतीय जनता पार्टी के सांसद स्वपन दासगुप्ता तथा अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल के अरीज से मुलाकत के बाद की गयी। भाजपा के प्रतिनिधनमंडल में शामिल सदस्यों ने अरीज से पक्षपाती पुलिस अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से हटाने की मांग की थी।

स्कॉलरशिप नियमावली में सरकार ने किया बदलाव

हरिओम उपाध्याय 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए घोषित किए गए स्कॉलरशिप प्रोग्राम में बदलाव किए गए हैं। छात्र-छात्राओं के बैंक खाते में स्कॉलरशिप की रकम अब किस्तों में आएगी। यानी की स्कॉलरशिप का अमाउंट दो बार में दिया जाएगा। बता दें कि केंद्र सरकार ने स्कॉलरशिप देने के नियम बदल दिए हैं।
राज्य में इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत पहले राज्य सरकार स्कॉलरशिप का 40 फीसद धनराशि खाते में भेजेगी। फिर केंद्र सरकार 60 फीसद हिस्सा देगी। पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप में करीब 9.82 लाख एससी छात्रों ने आवेदन किया है। इस पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाले एससी वर्ग के छात्रों के लिए यह सूचना बहुत अहम है। एससी वर्ग के छात्र-छात्राओं को मिलने वाली पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप में केंद्र सरकार ने बदलाव किया है। इस प्रोग्राम के तहत पहले पूरे स्कॉलरशिप का 90 फीसद हिस्सा प्रदेश सरकार देती थी और 10 फीसद ही केंद्र सरकार की ओर से दिया जाता था। नए नियमों के अनुसार 60 फीसद स्कॉलरशिप केंद्र सरकार देगी और 40 फीसद प्रदेश सरकार देगी। यानी अब स्कॉलरशिप दो अलग-अलग किस्तों में आएंगे। इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम को लेकर केंद्र सरकार ने नई गाइडलाइन्स बनाई है। उसके अनुसार प्रदेश सरकार स्कॉलरशिप के वितरण पर कई तरह के नियम बना रही है। इसमें ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्रों की जांच की जाएंगी। साथ ही जितने आवेदन सही पाए जाएंगे, उनके बैंक खाते में धनराशि भेजने के बाद छात्रों का विस्तृत विवरण केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। इसके लिए 28 फरवरी 2021 यानी आज तक का समय दिया गया है।

किसान मोर्चा की बैठक, बड़े फैसले लेने पर जोर

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। किसान आंदोलन की अगली रणनीति आज संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में तय होगी। इसमें बड़े फैसले लिए जाने का जोर दिया जा रहा है। जिससे केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जा सके। इस बीच बॉर्डर पर शनिवार को आंदोलनकारी किसानों ने शहीद चंद्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस व संत गुरु रविदास की जयंती मनाई। जींद में पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश ने कहा कि किसान आंदोलन सही दिशा में जा रहा है। सरकार को किसानों की मांगें माननी होंगी।इधर, पंजाब में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के आह्वान पर पांच मार्च को हजारों किसान दिल्ली धरने के लिए रवाना होंगे। सूबे के जलालाबाद में संयुक्त किसान मोर्चा ने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं अबोहर में भाजपा नेताओं के गांव में घुसने पर प्रतिबंध लगाने का ग्रामीणों ने फैसला किया है। ग्रामीणों का कहना है कि भाजपा नेता उनके गांव में वोट मांगने न आए। कोई भाजपा नेता गांव में वोट मांगने आता है तो उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

डाकिया घर-घर जाकर बनाएगा बच्चों के आधार कार्ड

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। भारत में आधार कार्ड एक मुख्य दस्तावेजों में से एक है। इसी कड़ी में अब हिमाचल प्रदेश में आधार कार्ड बनाने के लिए डाकिया घर-घर जाएगा और पांच साल तक बच्चों का आधार कार्ड बनाएगा। ये सुविधा डाक विभाग जल्द ही देने जा रहा है। डाक विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर मोबाइल एप के जरिये बच्चों के आधार कार्ड बनाएंगे। इस खास सुविधा के लिए डाक कर्मियों को उपकरण मुहैया करवाए जाएंगे। साथ ही उन्हें आधार कार्ड अपेडट और बनाने को लेकर प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर विभाग फिलहाल पांच साल तक के बच्चों के आधार कार्ड ही घर-घर जाकर बनाएगा। शेष आयु वर्ग के लोगों की महज जन्मतिथि संबंधी अपडेशन प्रमाणपत्र दिखाने के बाद की जाएगी।

हमलावरों ने 5 युवकों पर 25 राउंड गोलियां बरसाईं

राणा ओबराय  
चंडीगढ़। हरियाणा के रोहतक जिले के महम क्षेत्र में शनिवार को चार हमलावरों ने पांच युवकों पर 25 राउंड गोलियां बरसाईं। जिसमें एक की मौत मौके पर हो गई। वहीं दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। वहीं हमले में दो घायल हो गए। वहीं एक भाग निकलने में कामयाब रहा। घायलों को पीजीआईएमस में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद गांव में गोलियां चलने से दहशत का माहौल है। अंकित व सुमित घायल हो गए। अमित भाग निकलने में कामयाब रहा। मरने वाले दोनों युवकों की उम्र 19-20 साल बताई जा रही है। दोनों ही विद्यार्थी थे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल एक्सपर्ट सरोज दहिया ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण   

1. अंक-196 (साल-02)
2. सोमवार, मार्च 01, 2021
3. शक-1983, फाल्गुन, कृष्ण-पक्ष, तिथि- दूज, विक्रमी संवत 2077। 

4. प्रातः 06:48, सूर्यास्त 06:21।

5. न्‍यूनतम तापमान -11 डी.सै., अधिकतम-29+ डी.सै.। 

6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110

http://www.universalexpress.page/

email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...