शनिवार, 19 दिसंबर 2020

भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत, 2 गंभीर घायल

संदीप मिश्र
बाराबंकी। कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत शनिवार शाम हुऐ भीषण सड़क हादसे में टीयूबी कार सवार दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई।
जबकि चालक और एक महिला को आई गंभीर चोटों के चलते लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा प्रान्त के जिला फरीदाबाद से गोरखपुर जा रही टीयूबी कार में चालक सहित पांच लोग सवार थे। जो सम्भवतः ब्रह्मकुमारी के कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे थे। सफदरगंज थाना क्षेत्र के रसौली ग्राम के निकट सड़क किनारे खड़े ट्रक में कार जा टकराई।

लखनऊ: फर्जी टिकट के साथ 3000 यात्री गिरफ्तार

हरिओम उपाध्याय
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के कई ट्रेनों में विशेष अभियान चलाकर रेलवे चल टिकट निरीक्षक टीम ने फर्जीवाड़े के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। दिसंबर महीने में अब तक फर्जी टिकट के साथ तीन हजार रेल यात्री पकड़े गए। पूर्वोत्तर रेलवे के चेकिंग दलों ने आधा दर्जन ट्रेनों की चेकिंग करते हुए तत्काल टिकटों, वरिष्ठ नागरिक, टिकटों के ट्रांसफर जैसे फर्जी टिकट पकड़े। इस विशेष अभियान यात्रियों से 25 लाख रुपये यात्री किराए व जुर्माना वसूला गया।...

धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता, तोडे़ बैरिकेडस

हरियाणा में फिर गर्माया एसवाईएल का मामला, धरने पर बैठे बीजेपी कार्यकर्ता, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स 
राणा ऑबराय
चंडीगढ़। कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन लगातार जारी है। वहीं दूसरी ओर एक पुराना मामला फिर से ताजा होता नजर आ रहा है। दरअसल, सतलुज-यमुना लिंक नहर से हरियाणा के हिस्से का पानी हासिल करने के लिए प्रदेश की बीजेपी की इकाई मैदान में कूद आई है। वहीं घोषणा के अनुरूप शनिवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में पार्टी वर्कर्स का उपवास शुरू हो चुका है। हालांकि इस प्रदर्शन का अलग-अलग तरीके से विरोध भी हो रहा है। आपको बता दें, कि फतेहाबाद में करीब साढ़े 11 बजे किसान पुलिस की तरफ से लगाए गए बैरिकेड्स उखाड़कर नारे लगाते हुए वहां पहुंचे। जहां भाजपाई उपवास के साथ धरने पर बैठे थे। किसानों ने टैंट में घुसकर बीजेपी के पोस्टर फाड़ दिए। इसके बाद किसानों ने नेताओं के साथ मंच पर ही बैठकर नारे लगाने शुरू कर दिए। दरअसल, भाजपाई ने 19 दिसंबर को संघर्ष शुरू करने का ऐलान कर दिया गया था। इसमें कहा गया था कि हर जिले में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता 5 घंटे के लिए जिला मुख्यालय पर धरना देंगे। इस दौरान उपवास भी रखा जाएगा। शनिवार को इसी ऐलान के मुताबिक पार्टी नेतृत्व का प्रदर्शन शुरू हो चुका है। कहीं सुबह 10 बजे से तो कहीं 11 बजे से ये लोग धरने पर बैठ गए हैं।

योगीराज में आवारा पशुओं से परेशान किसान

योगी राज में आवारा पशुओं से परेशान किसान

कौशाम्बी। तहसील के हासिमपुर किनार जवाहर गंज और सुरसेनी गांव के लोग अपनी फसल की सुरक्षा को लेकर बहुत परेशान हैं। आवारा पशु किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। आवारा पशुओं पर लगाम लगाने के लिए पशु विभाग के अधिकारी कतई तैयार नहीं है।... गौशाला में भी आवारा पशुओं को जिम्मेदार नहीं ले जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है, कि इससे अच्छा तो सपा की सरकार में था। जब आवारा पशुओं से किसान परेशान नहीं थे। सूबे में योगी सरकार बनने के बाद आवारा पशुओं की बाढ़ आ गई है और आवारा पशु किसानों की फसलों को नष्ट कर रहे हैं। जिससे किसानों के सामने  आनाज की दिक्कतें हो रही हैं। तहसील क्षेत्र के हासिमपुर किनार जवाहर गंज सुरसेनी आदि गांव क्षेत्र में आवारा पशुओं की भरमार हो गई है। गेहूं की फसल में किसानों की मेहनत की कमाई व साल भर के अनाज के पीछे आवारा पशु पड़े है और अगर कोई किसान इन आवारा पशुओं के पास जाए तो आवारा पशु उसे दौड़ा दौड़ा के मारते हैं। कुछ दिन पहले एक महिला किसान के ऊपर आवारा पशु ने हमला बोल दिया था वह किसी तरह जान बचा पाई उस दिन से कोई भी आदमी गेहूं में इन आवारा पशुओं को चरता देख कर भी हटाने की हिम्मत नहीं करता की वह पशुओ को हटाने उनके पास चला जाए और इन्हें खेत से बाहर कर दे सरकार इसके लिए जो इंतजाम कर रही है। वह देखने को नहीं मिल रहा किसानों के सामने विकट समस्या उत्पन्न हो गई है और पशु विभाग के अधिकारी आवारा पशुओं पर रोक लगाते नहीं दिख रहे हैं। किसानों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है।
अनुराग कुमार कुशवाहा 

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस से टक्कर, 17 घायल

नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर डंपर और बस की टक्कर, 17 लोग घायल

विजय भाटी
गौतम बुद्ध नगर। नोएडा में थाना दनकौर क्षेत्र के निकट यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के एक डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए विपरीत दिशा से आ रही उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस से टकरा गया। इस घटना में बस में सवार 17 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र के निकट यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के नोएडा से जेवर की तरफ जा रहा एक डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए विपरीत दिशा से आ रही उप्र रोडवेज की बस से टकरा गया। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से पांच की हालत नाजुक बनी हुई है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि घायलों के नाम श्याम, दीनानाथ, विक्की, आकाश, राजकुमारी, योगेश, अनिल, कैलाश, लक्ष्मीकांत, राजू, धर्मेंद्र, रामपाल, मोहन, ललिता, सागर, राजकुमारी मुंशी आदि हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर इस घटना के चलते यातायात कुछ देर के लिए बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रक व डंपर को वहां से हटवाया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोरोना का कहर, दूल्हे सहित 28 लोग संक्रमित

उत्तराखंड- कोरोना का कहर दूल्हे समेत 28 लोग पॉजिटिव, दुल्हन नेगेटिव
पंकज कपूर
देहरादून। प्राप्त जानकारी के अनुसार डोईवाला के लच्छीवाला गांव की पूर्व प्रधान गीता सावन और दूल्हे सहित उनके परिवार के 28 सदस्य कोरोना संक्रमित हुए हैं। अलबत्ता, दुल्हन की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सभी संक्रमित सदस्यों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं प्रशासन ने एहतियातन पूरे लच्छीवाला वार्ड नंबर एक की दो गलियों को कंटेनमेंट जोन बना दिया है।
डोईवाला के उप जिलाधिकारी लक्ष्मीराज चौहान ने बताया कि गत 10 दिसंबर को लच्छीवाला वार्ड नंबर एक निवासी अनिल सावन के बेटे की शादी थी। पूर्व प्रधान गीता सावन भी उनके परिवार की ही सदस्य हैं। शादी समारोह में पारिवारिक सदस्य और रिश्तेदार शामिल हुए थे। दो दिन पूर्व दूल्हे सहित तीन सदस्यों को कोरोना के लक्षण नजर आए तो उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई। इसके बाद अन्य लोगों के नमूने भी लिए गए। इस प्रकार अब तक दूल्हे सहित 28 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 24 संक्रमित इसी वार्ड नंबर एक में रहते हैं। और चार अन्य संक्रमित और लच्छीवाला के टोंगिया नयागांव में रहते हैं। एहतियातन वार्ड नंबर एक में पूर्व प्रधान के साथ वाली दोनों गलियों को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम शादी में शामिल हुए अन्य रिश्तेदारों के बारे में भी पूछताछ कर रही है। जल्द उनके भी नमूले लिये जाएंगे।

मौसम विभाग का शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी

यूपी में मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर जारी किया अलर्ट
हरिओम उपाध्याय
लखनऊ। उत्तर भारत में बढ़ती ठंड को देखते हुए यूपी में मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की वजह से ठंड बढ़ गई है। उत्तरी भारत के ज्यादातर हिस्सों में औसत न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया। तापमान में गिरावट के साथ कंपाने वाली सर्दी का प्रकोप बढ़ रहा है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है।
मौसाम विभाग ने प्रयागराज, फतेहपुर, वाराणसी, गोरखपुर, सुल्तानपुर, अयोध्या, अमेठी, बहराइच, हरदोई, रायबरेली, लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव, सीतापुर, कानपुर, बांदा, चित्रकूट, कन्नौज, आगरा, मथुरा, फर्रुखाबाद, हाथरस, अलीगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, बागपत, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, हापुड़, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, लखीमपुर और आसपास के इलाकों में शीतलहर की चेतावनी दी है।

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...