शुक्रवार, 27 नवंबर 2020

सड़क दुर्घटना में 2 की मौत, 2 घायल

बस्ती। उत्तर प्रदेश में बस्ती के हर्रैया इलाके के संसारीपुर चौराहे के समीप लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे उसमे सवार दो व्यक्तियो की मौत हो गयी और दो गम्भीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रो ने शुक्रवार को यहां कहा कि कार सवार पैकोलिया थाना क्षेत्र के पिपराकाजी ग्राम मे बारात जा रहे थे संसारीपुर चौराहे के समीप अज्ञात ट्रक ने कल देर रात टक्कर मार दी जिससे सोनघटा ग्राम निवासी जनार्दन प्रसाद तथा पृथ्वीपुर निवासी बहरैची की मौके पर मौत हो गयी है।                     


निरीक्षण में बड़ें अधिकारी गैरहाजिर मिले

सहारनपुर। मंडलायुक्त द्वारा किए गए विकास भवन के निरीक्षण में सीडीओ समेत कई बड़े अधिकारी गैरहाजिर मिले। मामले की रिपोर्ट शासन को प्रेषित कर दी गई है।उप्र शासन लखनऊ के मुख्य सचिव से प्राप्त निर्देशों के क्रम में शुक्रवार की सवेरे प्रातः 10बजकर 10 मिनट पर मण्डलायुक्त ए.वी.राजमौली द्वारा विकास भवन स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय जिला समाज कल्याण अधिकारी ए.के.सिंह, सहायक निबन्धक सहकारिता अशोक कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बी.एस.शर्मा, अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभिकरण विजय कुमार दुबे, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण दुष्यन्त कुमार सिंह, महा प्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र सिद्धार्थ यादव, जिला युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार, परियोजना अधिकारी नेडा एस.के.सिंह अनुपस्थित मिले। मुख्य विकास अधिकारी प्रणय कुमार सिंह और जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद भी निरीक्षण के समय अनुपस्थित थे।           


भाकियू के आंदोलन से हाईवे हुआ जाम

अंकित गोस्वामी


मुजफ्फरनगर। आंदोलन कर रहे देशभर के किसानों के समर्थन में आज भाकियू भी सड़कों पर उतर गयी है। कार्यकर्ताओं ने एनएच-58 सहित अन्य राष्ट्रीय राजमार्गो को बाधित करते हुए जाम लगा दिया। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर मौजूद रही पुलिस व्यवस्था बनाने के प्रयासों में लगी रही। भाकियू के जाम से हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी लाइनें लग गई। भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि सरकार किसानों के आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है।             


खुराफातः नशे में पीएम को मारने की धमकी

नई दिल्ली। कहीं जान से मारने की धमकीभरे कॉल और मैसेज आते हैं तो कहीं खत|जिसके बाद पुलिस की टेंशन बढ़ जाती है और वह जुट जाती है यह पता लगाने में कि ऐसी नापाक सोच कौन रख रहा है। फिलहाल, ऐसा ही कुछ देश की राजधानी दिल्ली में हुआ है। दरअसल, दिल्ली पुलिस के पास एक कॉल आया और उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की बात कही गई|जहाँ यह सुन दिल्ली पुलिस के होश उड़ गए और वह एकदम अलर्ट हो गई। कॉल कट होने के कुछ ही देर बाद दिल्ली पुलिस उसतक जा पहुंची जिसने कॉल करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की बात कही थी।


नशे में मिला कॉल करने वाला….


पुलिस जब कॉल करने वाले व्यक्ति के पास पहुंची तो वह भयंकर नशे में मिला। पुलिस ने उसे पकड़ा तो पता चला कि व्यक्ति ने नशे में ही पुलिस को कॉल कर दिया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति को दक्षिणपुरी इलाके के ब्लॉक-18 से पकड़ा गया है। बतादें कि, पाकिस्तान की नापाक चालों के बीच आतंकी खतरा बराबर बना रहता है। जिसके कारण ऐसे धमकीभरे कॉल, मैसेज और खत आने पर पुलिस और अन्य सुरक्षा एंजेंसियों का अलर्ट हो जाना बहुत जरूरी हो जाता है। हाँ यह अलग बात है कि कभी-कभी पुलिस को कुछ ऐसे सिरफिरों के कारण तकलीफ उठानी पड़ती है। बेवकूफाना हरकत करते हैं लोग और नींद उड़ जाती सुरक्षा विभाग की।                                      


शाइन सिटी स्कैम में एसटीएफ हुई सक्रिय

संदीप मिश्र


लखनऊ। उत्तर प्रदेश, प्रशासन पर लगातार बन रहे दबाव के कारण अब मामला पुलिस के हाथ से एसटीएफ को सौंप दिया गया। पिछले कई दिनों से राशिद नसीम के छोटे भाई आसिफ नसीम की तलाश में लगी शाइनसिटी स्कैम यूनियन को कल कुछ खबर आसिफ नसीम के लखनऊ में होने की दी गई थी जिसकी त्वरित सूचना एसटीएफ को दे दी गयी। एसटीएफ ने तत्काल छापामारी कर दिया परंतु वहां आसिफ नाम का दूसरा व्यक्ति पकड़ाया गया जो शाइन सिटी का ही टीम लीडर था। उसके साथ ही अन्तर्राष्ट्रीय ठग राशिद नसीम की तर्ज पर काम करने वाले और अरबों की ठगी करने वाले दो और जालसाज मुकेश सिंह और अभय कुशवाहा की कम्पनियों वास्तुम इन्फ्रा लैंड इंडिया और हैलो राइड दोनों में ही जी.एम.रहते हुए बड़ी लूट को अंजाम देने वाले सिद्धार्थ उप्रेती और वीजी मार्ट कम्पनी के जरिए करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले हरिनाम यादव सहित 3 लोगों की कल गिरफ्तारी सुनिश्चित हुयी। दोनों फर्जी कम्पनियों के मालिक मुकेश सिंह और अभय कुशवाहा की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है।
आज यूनियन की एसटीएफ से हुई बातचीत में एसटीएफ ने असली आसिफ नसीम की सटीक सूचना देने पर तत्काल गिरफ्तारी का भरोसा दिया। साथ ही साथ शाइनसिटी के अन्य अभियुक्तों की जानकारी मांगी। यूनियन आप सभी शाइन फाइटर्स से गुजारिश करती है कि आप लोग यूनियन को सपोर्ट कीजिये और शाइनसिटी के गुर्गों की गिरफ्तारी के लिए सही सूचना दीजिये।
बिजलेश केसरी
                             


संविधानः गरीब व्यक्ति भी बन सकता है पीएम

रजनीकांत अवस्थी


रायबरेली। संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी एवं राष्ट्रीय अनुशासन मंत्री ज्ञान प्रकाश तिवारी ने बतौर मुख्य अतिथि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया, और दीप जलाकर संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा तथा वहां मौजूद लोगों को सविधान के विषय में जानकारी दी।


    आपको बता दें कि, शपथ दिलाते हुए श्री तिवारी ने कहा कि, जिस दिन देश आजाद हुआ और देश में पहली बार 26 जनवरी 1950 को संविधान तैयार होकर लागू हुआ, उस दिन से रानी के पेड़ से राजा का पैदा होना बंद हो गया। देश में गरीब के बच्चों को भी देश का राजा बनने का मौका मिलने लगा। संविधान की वजह से ही देश के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री, मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, मायावती, नीतीश कुमार, नरेंद्र मोदी मामूली घर का होने के बावजूद देश और प्रदेश का राजा बनने का गौरव प्राप्त किया।


     यह जानकारी उन्होंने देते हुए कहा कि, हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, ठाकुर, पंडित, बनिया, ओबीसी, एससी घर के बच्चे आईएएस आईपीएस बनने का गौरव संविधान की वजह से ही प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि, जब तक देश में संविधान है, तब तक देश का लोकतंत्र जिंदा है। इसलिए हम सबकी जिम्मेदारी है कि, हम सब संविधान की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहें। इस अवसर पर भारतीय संविधान को मनाने वाले रमेश चंद चौरसिया, प्रदेश संरक्षक जिलाध्यक्ष राम बहादुर यादव, गीतेश दीक्षित, हरीश रावत आदि लोग उपस्थित रहे।                                  


सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 44 जोड़ों की शादी

बांदा। जनपद के गिरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत विंध्यवासिनी मंदिर के सामने आज सामूहिक विवाह का कार्यक्रम संपन्न किया गया है। इस सामूहिक विवाह के कार्यक्रम में 44 जोड़ो को परिणय सूत्र में बांधने का काम किया गया है। पूरे कार्यक्रम में सदर विधायक ने शामिल होकर सभी नव दंपति को आशीर्वाद देते हुए प्रमाण पत्र वितरण करने का काम किया है।             


विरोध में जालौन के किसान सड़कों पर उतरेंं

जालौन। केन्द्र सरकार के तीनों अध्यादेशों के विरोध में तथा दिल्ली आने वाले किसानों को रोकने के लिए बर्वरता तरीके से अत्याचार के विरोध में शुक्रवार को भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन के नेतृत्व एवं भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह लम्बरदार के मुख्य अतिथि में झांसी-कानपुर हाईवे बड़़ागांव के पास जाम लगा दिया, जो कई घंटे तक चला जिससे हाईवे की इकरफा पट्टी पूरी तरह से जाम रही। भाकियू के चक्का जाम को देखते हुए पुलिस प्रशासन के अधिकारी भारी संख्या में मौजूद रहे। धरना प्रदर्शन के बाद भाकियू नेताओं ने सात सूत्रीय मांगपत्र प्रधानमंत्री को सम्बोधित उप जिलाधिकारी सदर सत्येंद्र सिंह को.भेंट. किया। धरना सभा का संचालन डा. द्विजेन्द्र सिंह निरंजन जिलाध्यक्ष ने किया।             


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)




 नवंबर 28, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-103 (साल-02)
2. , शनिवार नवंबर 27, 2020
3. शक-1983, कार्तिक, शुक्ल-पक्ष, तिथि- चतुर्दशी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:49, सूर्यास्त 05:18।


5. न्‍यूनतम तापमान 10+ डी.सै., अधिकतम-21+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)                                                                           





गुरुवार, 26 नवंबर 2020

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)




 नवंबर 27, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-102 (साल-02)
2. गुरुवार, नवंबर 27, 2020
3. शक-1982, कार्तिक, शुक्ल-पक्ष, तिथि- त्रियोदशी विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:49, सूर्यास्त 05:18।


5. न्‍यूनतम तापमान 10+ डी.सै., अधिकतम-21+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)                                   





बुधवार, 25 नवंबर 2020

विश्व में 14 लाख से अधिक की मौत

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) दुनियाभर में 14 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ते हुए 5.96 करोड़ के पार हो गई है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के मामले में अमेरिका पहले, भारत दूसरे और ब्राजील तीसरे स्थान पर स्थान पर है। वहीं इस संक्रमण से तेजी से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या के मामलों में भारत, ब्राजील और अमेरिका क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व के 191 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 5,96,71,202 लोग संक्रमित हुए हैं और 14,07,542 लोगों की मौत हुई है। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में अब तक 1,25,89,221 लोग संक्रमित हुए हैं और 2,59,874 मरीजों की मौत हुई है।           

आईसीसी के नए चेयरमैन चुने गए बार्कले

आबुधाबी। पेशे से वकील और न्यूजीलैंड क्रिकेट में 2012 से निदेशक चले आ रहे ग्रेग बार्कले को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का नया चेयरमैन चुन लिया गया है। बार्कले आईसीसी के दूसरे स्वतंत्र चेयरमैन के रूप में भारत के शशांक मनोहर की जगह लेंगे। बार्कले आईसीसी बोर्ड में न्यूजीलैंड क्रिकेट के प्रतिनिधि हैं लेकिन अब वह अपनी इस भूमिका से हट जाएंगे और उस्मान ख्वाजा की जगह लेंगे। ख्वाजा को जुलाई में मनोहर का दो साल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अंतरिम चेयरमैन बनाया गया था।                


सादिक ने कई बेहतर प्रयास कियेंः मोदी

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर शोक व्यक्त किया। साथ ही कहा कि सामाजिक सद्भावना और भाईचारे के लिए उन्होंने उल्लेखनीय प्रयास किया। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं जाने-माने शिया धर्मगुरु सादिक का मंगलवार देर रात लखनऊ में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे मौलाना कल्बे सादिक के निधन से अत्यंत दुख हुआ। उन्होंने सामाजिक सद्भावना और भाईचारे के लिए उल्लेखनीय प्रयास किया। उनके परिजनों और चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’ कैंसर, गंभीर निमोनिया और संक्रमण से पीड़ित मौलाना सादिक पिछले करीब डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें पिछले मंगलवार को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।         


भारत में 92 लाख के पार कोरोना के केस

भारत में 92 लाख के पार हुए कोरोना के कुल मामले, 24 घंटे में 44,376 नए केस, इतने लोगों ने तोड़ा दम


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में जानलेवा कोरोना वायरस के 44 हजार 376 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 481 लोगों की मौत हुई है। देश में अब इस महामारी से एक लाख 34 हजार 699 लोगों की जान जा चुके है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब कुल मामलों की संख्या 92 लाख 22 हजार 217 हो गई है। इनमें से चार लाख 44 हजार 746 लोगों का इलाज चल रहा है। जबकि 86 हजार 82 हजार 771 लोग ठीक हुए हैं. कल कुल 37 हजार 816 लोगों ने इस महामारी से जंग जीती है। तेज़ गति से तट की ओर बढ़ रहा तूफान निवार मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट देश में अब तक 13.36 करोड़ नमूनों की जांच हुई है और रोजाना की संक्रमण दर भी घटकर चार प्रतिशत से कम हो गई है। देश में जांच की क्षमता भी बढ़ी है और वर्तमान में 2134 प्रयोगशालाओं में कोविड-19 के नमूनों की जांच की जा रही है।               


हमारी ओर से कोई बहाना नहीं होगाः मैथ्यू

सिडनी। भारत के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को अलग-अलग समूह में ट्रेनिंग को बाध्य होना पड़ा है लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने कहा कि टीम कोई बहाना नहीं बनाएगी क्योंकि खिलाड़ी इतने अनुभवी हैं कि इस तरह की स्थिति से निपट सकें। ऑस्ट्रेलिया की सीमित ओवरों की टीम इस समय दो स्थानों पर ट्रेनिंग पर रही है। एक समूह मुख्य कोच जस्टिन लैंगर के मार्गदर्शन में सिडनी क्रिकेट मैदान पर ट्रेनिंग कर रहा है। यूएई में हाल में संपन्न इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाले स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और पैट कमिंस जैसे खिलाड़ी 14 दिन के अनिवार्य पृथकवास से गुजर रहे हैं और सहायक कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं।                      


अलगावः पत्नी का डॉक्टर से था अफेयर

 पत्नी का डॉक्टर से चल रहा था अफेयर, पति उसी के पास पहुंचा इलाज कराने, राज खुलते ही


हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पत्नी के साथ रिश्ते में दिक्कत आने के बाद एक व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार हो गया। वह डिप्रेशन के ट्रीटमेंट के लिए डॉक्टर के पास जाने लगा। लेकिन बाद में उसे मालूम हुआ कि उसी डॉक्टर का उसकी पत्नी के साथ अफेयर चल रहा है। जिसके बाद उस व्यक्ति की शादी भी टूट गई, शादी टूटने के बाद अमेरिका के ओहियो के रहने वाले 47 साल के पीर्सन टोन ने अब डॉक्टर पर मुकदमा कर दिया है। पीर्सन ने डॉक्टर से हर्जाने के तौर पर 21 करोड़ 45 लाख रुपये की मांग की है। बुर्ज खलीफा के बाद दुबई में बन रहा एक और अजूबा, देखे photo पीर्सन ने रोनाल्ड रोजेन नाम के डॉक्टर से पेशेवर लापरवाही के लिए हर्जाने की मांग की है। पीर्सन का कहना है कि वह, उनकी पत्नी और दो बच्चे डॉक्टर रोजेन के पास जाया करते थे। इसी दौरान डॉक्टर रोजेन और पीर्सन की पत्नी का अफेयर शुरू हो गया। शुरुआत में डॉक्टर ने कपल को बताया था कि किस तरह वे अपने रिश्ते में सुधार कर सकते हैं। लेकिन बाद में पत्नी ने खुद पति को बताया कि डॉक्टर के साथ अफेयर चल रहा है. इसके बाद पति-पत्नी के बीच तलाक हो गया। अफेयर के वक्त डॉक्टर रोजेन खुद शादीशुदा थे और उनकी दो बेटियां भी हैं। अदालत में मुकदमा दायर करते हुए पीर्सन ने कहा है कि डॉक्टर के रवैये की वजह से उन्हें काफी अधिक भावनात्मक नुकसान हुआ।           


अयोध्या में बनेगा पुरुषोत्तम 'श्रीराम' एयरपोर्ट

सीएम योगी ने किया ऐलान,अयोध्या में बनेगा ‘मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट’


उमय सिंह साहू


अयोध्या। अयोध्या को एक भव्य पर्यटन स्थल बनाने और भक्तों के लिए विश्व स्तरीय सुविधाएँ विकसित करने के क्रम में यूपी की योगी सरकार ने निर्माणाधीन अयोध्या हवाई अड्डे का नाम ‘मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट’ रखने का फैसला लिया है। मंगलवार (नवंबर 24, 2020) को उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी। इसके बाद भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में भी जश्न का माहौल है। हवाई अड्डे के निर्माण की घोषणा नवंबर 2018 में दीपोत्सव के अवसर पर खुद सीएम योगी ने की थी


राज्य के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आश्वासन दिया है कि राज्य सरकार श्रीराम लला की नगरी अयोध्या को दुनिया के धार्मिक स्थलों में अग्रणी स्थान दिलाने के लिए संकल्पित है। बता दें कि इस हवाई अड्डे के निर्माण की घोषणा नवंबर 2018 में दीपोत्सव के अवसर पर खुद सीएम योगी ने की थी। ये यूपी के सबसे बड़े हवाई अड्डों में से एक होगा और यहाँ अंतरराष्ट्रीय के साथ ही घरेलू टर्मिनल्स की भी व्यवस्था होगी।योगी सरकार का मानना है कि एक बार राम मंदिर का निर्माण संपन्न होने पर यहाँ देशी-विदेशी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगेगी, इसीलिए उसकी तैयारियाँ पहले से ही की जा रही हैं। अयोध्या के ‘मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट’ के निर्माण के लिए योगी सरकार ने 525 करोड़ रुपए का फण्ड आवंटित कर दिया है और 300 करोड़ रुपए पहले ही खर्च किए जा चुके हैं। दिसंबर 2021 तक इसका निर्माण पूरा हो जाएगा।             


सलामत से शादी के बाद प्रियंका बनी 'आलिया'

सलामत से शादी के बाद “प्रियंका बनीं आलिया”, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा- ‘हम इसे हिंदू-मुस्लिम नहीं देखते’


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दो अलग-अलग धर्मों के बालिग लड़के और लड़की के प्रेम विवाह के मामले में एक अहम फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने कहा है कि दो युवाओं को अपनी पसंद का जीवन साथी चुनने का अधिकार है। कानून दो बालिग व्यक्तियों को एक साथ रहने की इजाजत देता है। चाहे वे समान या विपरीत सेक्स के ही क्यों न हों। कोर्ट ने साफ किया कि उनके शांतिपूर्ण जीवन में कोई व्यक्ति या परिवार दखल नहीं दे सकता है। यहां तक कि राज्य भी दो बालिग लोगों के संबंध को लेकर आपत्ति नहीं कर सकता है। कुशीनगर के विष्णुपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले सलामत अंसारी और तीन अन्य की ओर से दाखिल याचिका पर जस्टिस पंकज नकवी और जस्टिस विवेक अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने यह फैसला सुनाया है।


यह है पूरा मामला
सलामत अंसारी और प्रियंका खरवार ने परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी की है। दोनों ने मुस्लिम रीति रिवाज के साथ 19 अगस्त 2019 को शादी की और शादी के बाद प्रियंका खरवार मुस्लिम धर्म अपनाकर अब आलिया बन गई है। प्रियंका के पिता ने इस मामले में विष्णुपुरा थाने में बेटी के अपहरण और पॉक्सो ऐक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करवाई है। हाई कोर्ट में सलामत अंसारी, प्रियंका खरवार और दो अन्य की ओर से याचिका दाखिल कर एफआईआर रद्द करने और सुरक्षा देने की मांग की गई थी। कोर्ट ने माना कि प्रियंका खरवार उर्फ आलिया की उम्र का कोई विवाद नहीं है। उसकी उम्र 21 वर्ष है। कोर्ट ने प्रियंका खरवार उर्फ आलिया को अपने पति के साथ रहने की छूट दी है।


हाई कोर्ट ने जताई यह उम्मीद
कोर्ट ने कहा कि इस मामले में पॉक्सो एक्ट भी लागू नहीं होता है। इस आधार पर कोर्ट ने याचियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को भी रद्द कर दिया है। सरकार की ओर से यह आपत्ति की गई इसके पूर्व नूरजहां और प्रियांशी उर्फ समरीन के मामले में शादी के लिए धर्म परिवर्तन करने को अवैध माना है, जिस पर कोर्ट ने असहमति जतायी। वहीं हाई कोर्ट ने पिता के बेटी से मिलने के अधिकार पर कहा कि बेटी की मर्जी है कि वह किससे मिलना चाहेगी। हालांकि इसके साथ ही हाई कोर्टने यह भी उम्मीद जतायी कि बेटी परिवार के लिए सभी उचित शिष्टाचार और सम्मान का व्यवहार करेगी।


‘हिंदू-मुस्लिम नहीं देखती अदालत‘
प्रियंका खरवार उर्फ आलिया के पिता की ओर ने कहा गया कि शादी के लिए धर्म परिवर्तन प्रतिबंधित है। ऐसी शादी कानून की नजर में वैध नहीं है। लेकिन कोर्ट ने कहा है कि व्यक्ति की पसंद का तिरस्कार, पसंद की स्वतंत्रता के अधिकार के खिलाफ है। कोर्ट ने कहा, प्रियंका खरवार और सलामत को अदालत हिंदू और मुस्लिम के रूप में नहीं देखती है बल्कि दो युवाओं के रुप में देखती है। कोर्ट ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद-21 ने अपनी पसंद और इच्छा से किसी व्यक्ति के साथ शांति से रहने की आजादी देता है। इसलिए इसमें हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता है।           


एनडीए को तोड़ रहे हैं लालू यादवः सुशील

मंत्री पद का लालच देकर एनडीए को तोड़ रहें हैं लालू यादव-: पूर्व सीएम सुशील मोदी का आरोप


अविनाश श्रीवास्तव


पटना। बिहार में विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव से एक दिन पहले सियासी गहमागहमी बढ़ गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मोबाइल नंबर शेयर करते हुए रांची की जेल में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर आरोप लगाया कि वह फोन कर एनडीए विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लालू एनडीए विधायकों को मंत्री बनाने तक का ऑफर दे रहे हैं। सुशील मोदी के आरोप के जवाब में राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि  सुशील मोदी लालू फोबिया से ग्रस्त रहे हैं और अनर्गल बयान देते रहते हैं। उन्होंने कहा कि उप-मुख्यमंत्री से हटाए गए हैं, इसलिए चर्चा में बने रहने के लिए यह हथकंडा अपना रहे हैं। सुशील मोदी ने अपने ट्वीट में मोबाइल नंबर 8051216302 का जिक्र करते हुए कहा कि इस नंबर से विधायकों को फोन आए हैं। उन्होंने दावा किया कि इस नंबर की सत्यता की पुष्टि करने के लिए जब फोन किया तो सीधे लालू यादव ने कॉल रिसिव किया। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा, “लालू प्रसाद से मैंने बातचीत भी की और उन्हें कहा कि ऐसी गंदी हरकत न करें। विधायकों को तोड़ने की कोशिश कहीं से भी उचित नहीं है और इस कोशिश में आप कामयाब नहीं होंगे। उनकी मंशा कभी भी सफल नहीं होने वाली है।” बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए पद के लिए एनडीए की ओर से विजय सिन्हा, जबकि महागठबंधन से अवध बिहारी चौधरी को प्रत्याशी बनाया गया है।  बुधवार को सदन की कार्यवाही आरंभ होने तक यदि विपक्ष ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया तो मतदान से विधानसभा के नए अध्यक्ष का फैसला होगा। ऐसे में सुशील मोदी के आरोप के बाद यह सवाल भी उठने लगे हैं कि क्या चुनाव में मात खाने के बाद महगठबंधन जोड़तोड़ करके सत्ता में आने की ताक में है। चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद पर झारखंड में कुल पांच मामले चल रहे हैं। इनमें से चार मामलों में उन्हें सजा मिल चुकी है। इनमें से चाईबासा के दो व देवघर के मामले में जमानत मिल चुकी है, जबकि दुमका कोषागार वाले में उन्होंने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है। डोरंडा कोषागार वाले मामले में अभी निचली अदालत में सुनवाई चल रही है।             


पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...