शनिवार, 17 अक्तूबर 2020

'पीएम' ने नवरात्रों की शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी नवरात्रि की शुभकामनाएँ, गरीबों के जीवन में बदलाव का मांगा आशीर्वाद


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए मां जगदम्बा से गरीबों और पिछड़ों के जीवन उत्थान में सकारात्मक बदलाव लाने का आशीर्वाद मांगा है। पीएम मोदी ने नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, ‘नवरात्रि के पावन पर्व की बहुत-बहुत बधाई। जगत जननी मां जगदम्बा आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें। जय माता दी।’ प्रधानमंत्री ने नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप का स्मरण करते हुए एक अन्य ट्वीट किया, ‘ॐ देवी शैलपुत्यैर् नम:।। नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री को प्रणाम। उनके आशीर्वाद से हमारी धरा सुरक्षित, स्वस्थ और खुशहाल रहे। उनके आशीवार्द से हमें गरीबों और पिछड़ों के जीवन उत्थान में सकारात्मक बदलाव लाने का बल मिले।’                


सीएम योगी ने 'मिशन शक्ति' की घोषणा की

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्र के पहले दिन महिलाओं और बच्‍चों की सुरक्षा के लिए ‘मिशन शक्ति’ की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब यूपी के थानों में महिलाओं की सुनवाई के लिए अलग से इंतजाम किया जाएगा। प्रदेश के 1535 थानों में महिलाओं की शिकायतें सुनने के लिए अलग कमरे बनेंगे। साथ ही वहां एक महिला पुलिसकर्मी की तैनाती की जाएगी जो खासतौर पर थाने पर आने वाली महिलाओं की सुनवाई करेंगी। महिलाओं से जुड़े मामलों में तुरंत कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं के खिलाफ अपराध में लिप्‍त लोगों को कड़ा दण्‍ड भोगना होगा।                        


बेटियों को छेड़ने वालों की फोटो लगेगी

बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बेटियों को छेड़ने वालों की फोटो अब चौराहों पर लगाई जाएगी। योगी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में मिशन शक्ति का शुभारंभ करते हुए कहा कि बेटियों को छेड़ने वालो की फोटो चौराहों पर लगाई जाएगी। “मिशन शक्ति” से अपराधियो को सबक सिखाया जायेगा। अपने दो दिवसीय दौरे के अन्तिम दिन शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित समारोह के दौरान मिशन शक्ति का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बलरामपुर कांड के चलते मिशन शक्ति की शुरूआत यहाँ से की गई है। मिशन शक्ति से अपराधियो को सबक सिखाया जायेगा। बेटियो के साथ छेडछाड करने वालो की फोटो चौराहों पर लगाई जायेगी। उन्होंने कहा कि कि अच्छा काम करने वाले संगठनो को जिला और प्रदेश स्तर पर सम्मान करने का काम किया जायेगा। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए काम किया जायेगा। योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले तीन सालों में एक लाख 37 हजार पुलिस कर्मी भर्ती किये गये है। इससे पहले पुलिस में महिलाओ के लिए आरक्षण की व्यवस्था नही थी।                 


भारत में कोरोना के नए मामलों में गिरावट

भारत में कोविड के नए मामलों में आई गिरावट, कुल मामले 74 लाख के पार। 


नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के मामलों में गिरावट आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 62,211 नए मामले और 837 मौतें दर्ज हुई हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 74,32,680 हो गई है। शुक्रवार के 63,371 मामलों और 895 मौतों की संख्या की तुलना में शनिवार को ग्राफ नीचे आया। इसके अलावा भारत में मामलों की संख्या दोगुनी होने का समय भी तेजी से बढ़कर 70.4 दिन हो गया है। यह रोजाना सामने आने वाले नए मामलों की संख्या में गिरावट को दर्शाता है। शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अब तक कुल 65,24,595 लोगों को छुट्टी दी जा चुकी है और वर्तमान में 7,95,087 सक्रिय मामले हैं। वहीं कुल 1,12,998 लोग महामारी से जंग हार गए हैं। देश में अब रिकवरी दर 87.78 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.52 प्रतिशत है। देश में सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में कुल 15,76,062 मामले हैं और 41,502 मौतें दर्ज हो चुकी हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और दिल्ली का स्थान है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के आंकड़ों के मुताबिक, देश में शुक्रवार को 9,99,090 नमूनों की जांच की गई, जिसके साथ ही अब तक कुल 9,32,54,017 नूमनों की जांच हो चुकी है।


राजनीतिक इतिहास में खराब प्रत्याशीः ट्रम्प

वाशिंगटन डीसी। चुनावी रैली में भीड़ देखकर जोश में आए ट्रंप ने कहा, मैं राष्ट्रपति की राजनीति के इतिहास में सबसे खराब उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहा हूं और अगर मैं हार जाता हूं, तो यह मेरे लिए बहुत बड़ी चिंता की बात होगी। काश वह अच्छा होता, तो मुझपर दबाव कम होता। उन्होंने कहा, यह चुनाव एक सरल विकल्प है। अगर बिडेन जीत जाते हैं, तो चीन जीत जाएगा। ऐसे सभी अन्य देश जीत जाएंगे। सब हमें नुकसान पहुंचाएंगे। यदि हम जीतते हैं, तो आप जीतते हैं, पेंसिल्वेनिया जीतता है और अमेरिका जीतता है। बहुत ही सीधी बात है।


स्वयंवर में 'सीताराम' जैसी जोड़ी आवश्यक

भानु प्रताप उपाध्याय


स्वयंवर के लिए 'सीताराम' जैसी जोडी आवश्यक 


जलालाबाद/ शामली। हसनपुर लुहारी मे सैनी रामलीला आदर्श कमेटी मे रामलीला मंच द्वारा सीता राम स्वयंवर की आरती मे विपिन सैनी (जिला महासचिव पि 'व' सपा शामली एवं जिला पंचायत प्रत्याशी वार्ड नंबर चार मुख्य अतिथि रहे।विपिन सैनी ने भगवान राम की लीला को हसनपुर लुहारी की रामलीला मंच को साक्षात भगवान श्रीराम के अवतरण की याद आज की युवा पीढ़ी को पूर्व की पूर्ण याद दिलाती है।स्वयंवर पर आरती करते हुए विपिन सैनी ने कहा कि आज स्वयंवर मे सीता राम जैसी जोडी होना जरूरी है। रामलीला कमेटी सदस्यो द्वारा विजय लाला विजेंद्र कोरी, धर्मपाल सैनी, कालू सैनी, सुनील सैनी, चंद्र भान शर्मा, सुनील सैनी, भोपाल सैनी, सुखवीर सैनी, किरशन पाल सैनी, रिंकू सैनी आदि ने विपिन सैनी को भगवान श्री रामलीला कमेटी का पट्टा देकर सम्मान किया।               


यूपी पुलिस को सीएम योगी का अलर्ट

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार


जनपद की पुलिस नारी शक्ति मिशन को जागरूक करने के लिए हुई अलर्ट


हापुड़़। जनपद के थाना बहादुरगढ़ प्रभारी नीरज कुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ नारी शक्ति मिशन के बारे में महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान थाना इंचार्ज अपनी पुलिस टीम के साथ महिला पुलिस कर्मियों के द्वारा भी जगह जगह बाजार और चौराहों पर गुजर रही महिलाओं को रोककर 1090 के बारे में बताया और समझाया। वही नीरज कुमार प्रभारी निरीक्षक बहादुरगढ़ ने बताया यह अभियान महिला की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चलाया जा रहा है। जिससे क्षेत्र में महिलाओं के साथ घटनाओं पर लगाम लगाया जा सके आगे भी यह अभियान ऐसे ही चलाया जाएगा। महिलाओं को जागरूक किया जाएगा महिलाओं के बचाव के लिए बताएं टिप्स। अगर किसी भी समय महिलाओं को कहीं आने या जाने की परेशानी दिखाई दे रही है या कोई वाहन नहीं मिल रहा है, तो तत्काल प्रभाव से 112 नंबर या 1090 नंबर सहित थाने के नंबर पर फोन कर हेल्प ले सकते हैं।             


पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...