मंगलवार, 6 अक्तूबर 2020

हाथरसः पीएफआई जुड़े 4 लोग गिरफ्तार किए

हाथरस जाते समय पीएफआई से जुड़े चार लोग गिरफ्तार
संदीप मिश्र


लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और इसके एक सहयोगी संगठन से जुड़े हैं। चारों को सोमवार रात मथुरा से उस समय गिरफ्तार किया गया। जब वे दिल्ली से हाथरस जा रहे थे।
पुलिस ने कहा कि सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कि कुछ संदिग्ध दिल्ली से हाथरस जाने के रास्ते में हैं, उन्होंने एक टोल प्लाजा पर एक कार को रोका। चारों से पूछताछ की गई और माथ टोल प्लाजा पर हिरासत में ले लिया गया।
इन चारों की पहचान मुजफ्फरनगर के अतीक-उर रहमान, मलप्पुरम के सिद्दीक, बहराइच के मसूद अहमद और रामपुर के आलम के रूप में हुई है। इनके पास से मोबाइल फोन, लैपटॉप और कुछ साहित्य, जो शांति और व्यवस्था पर प्रभाव डाल सकते थे। उन्हें जब्त कर लिया गया।
पुलिस ने पूछताछ के दौरान कहा कि यह पता चला है कि चारों का संबंध पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और उसके सहयोगी संगठन कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया (सीएफआई) से है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आगे की पूछताछ जारी है।
उत्तर प्रदेश पुलिस ने पहले संगठन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार ने नागरिक कानूनों के खिलाफ राज्य में हिंसक विरोध प्रदर्शन के लिए पीएफआई को दोषी ठहराया था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘हाल की घटनाओं’ का उल्लेख कर कहा कि अराजकतावादी तत्व हाथरस की घटना के बाद राज्य में सांप्रदायिक और जातिगत हिंसा को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं।                 


जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए

 जम्मू-कश्मीर में 5.1 तीव्रता के भूकंप के झटके
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को रिक्टर पैमाने पर 5.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “रिक्टर पैमाने पर 5.1 तीव्रता का भूकंप सोमवार सुबह 5.13 बजे आया।” उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र लद्दाख क्षेत्र में था और इसकी गहराई पृथ्वी के अंदर 10 किलोमीटर थी।                      


अगस्त माह में संक्रमण में आई कमीः शोध

भारत में अगस्त के बाद कोरोना वायरस मामलों में सबसे कम वृद्धि


पालूराम
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 61,267 नए मामले सामने आए। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 66,85,082 पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को ये जानकारी दी। कोरोना वायरस के मामलों में अगस्त के बाद मंगलवार को सबसे कम वृद्धि दर्ज की गई है।
देश में रिकवरी रेट अब 84.34 फीसदी हो गई है। बता दें कि चिली में सबसे ज्यादा 92 प्रतिशत से ऊपर रिकवरी रेट है। वहीं अमेरिका में सबसे कम 33 फीसदी है।
भारत में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.55 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के मुताबिक, कोरोना वायरस से संक्रमित 20 शीर्ष देशों में भारत में मृत्यु दर सबसे कम है। जबकि मेक्सिको में सबसे ज्यादा 10.4 प्रतिशत मृत्यु दर है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक यूनाइटेड किंगडम में मृत्यु दर 8.8 फीसदी है।
भारत में कुल संक्रमितों में से फिलाहल 9,19,023 सक्रिय हैं, और 56,62,490 मरीज इससे उबर चुके हैं। भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 884 मौतें हुई हैं जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,03,569 हो गई है।
महाराष्ट्र अभी भी कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है। यहां अब तक 14,53,653 मामले सामने आ चुके हैं और 38,347 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और दिल्ली का स्थान है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक भारत में एक दिन में 10,89,403 नमूनों की जांच की गई। जिसके बाद कुल जांच की संख्या 8,10,71,797 पहुंच गई है।                  


शक्तिशाली लोगों ने बंधक बनाई न्याय प्रणाली

न्याय प्रणाली अमीरों और शक्तिशाली लोगों द्वारा बंधक बना ली गई है: सुप्रीम कोर्ट बार अध्यक्ष


नई दिल्ली। वरिष्ठ वकील और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दुष्यंत दवे ने एक कार्यक्रम में कहा कि यदि सुप्रीम कोर्ट के जज किसी राजनेता की प्रशंसा करते हैं तो वे अधीनस्थ अदालतों को क्या संदेश देते हैं? इसका केवल यही संदेह होता है, मोदी सरकार के ख़िलाफ़ मामले तय न करें। कार्यपालिका के पक्ष में जाने के लिए जज क़ानून के परे जा चुके हैं।
श्री अध्यक्ष दुष्यंत दवे ने शुक्रवार को एक ऑनलाइन लेक्चर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह याद रखना प्रासंगिक है कि महात्मा गांधी ने कहा था कि कानून की अदालत से बड़ी एक अदालत है। अंतरात्मा की अदालत.
उन्होंने कहा कि अन्याय को खत्म करने के लिए कानून पर भरोसा करने के बजाय प्रबुद्ध जनता की राय मौजूदा समय की मांग है। दवे मानवाधिकार वकील गिरीश पाटे की पुण्यतिथि के मौके पर बोल रहे थे, जिनका साल 2018 में निधन हो गया था।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा, ‘वह दलित और असुरक्षित (लोगों) के रक्षक थे। उन्होंने मानवीय गरिमा के लिए लड़ाई लड़ी और उनके मुद्दों को उठाया, चाहे वे गुजरात स्थित दांग के आदिवासी रहे हों या गन्ना श्रमिक। उन्होंने कभी पीआईएल (जनहित याचिका) का दुरुपयोग नहीं किया। उन्होंने आगे कहा, ‘न्यायपालिका में हुए अतिक्रमणों पर लगातार नजर रखने में बेंच और बार अपनी भूमिका निभा पाने में विफल रहे हैं। अपनी सामाजिक भूमिका निभाने में वकील सबसे अधिक विफल रहे हैं। मुझे यह कहते हुए खेद है कि हमारे न्यायाधीश न्याय प्रशासन में अपनी अंतरात्मा की आवाज को भूल गए हैं, जिसे उन्हें अपने कर्तव्यों के निर्वहन में हर सेकेंड याद रखना चाहिए।’
उन्होंने कहा, ‘भारत में आपराधिक न्याय प्रणाली अमीरों और शक्तिशाली लोगों द्वारा बंधक बना ली गई है।’जजों के सभी राजनीतिक विचारों से ऊपर होने की संविधान सभा की बहसों की ओर ध्यान दिलाते हुए दवे ने आगे कहा, ‘न्यायपालिका की स्वतंत्रता न केवल बाहर से प्रभावित हुई है बल्कि यह भीतर से भी खत्म हो गई है। 1993 से बड़े पैमाने पर स्वतंत्र जजों की नियुक्ति नहीं करके कॉलेजियम प्रणाली ने न्याय, संविधान और राष्ट्र के प्रशासन का बहुत बड़ा नुकसान किया है।
उन्होंने आगे कहा, ‘कानून का शासन खतरे में हैं. पिछले 30-35 साल में जिस तरह की (न्यायिक) नियुक्तियां की गई हैं उन्होंने बहुत कुछ अधूरा छोड़ दिया है जिससे संस्थान को बड़ी क्षति पहुंची है. वे न्यायाधीश कहां हैं जो आज के राजनीतिक दबाव को झेलने में सक्षम हैं?’
उन्होंने कहा, ‘प्रवासी श्रमिकों की मदद करने के लिए 30 मार्च को एक याचिका दायर की गई थी और अगले दिन सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को एक ‘प्रमाण पत्र’ दे दिया कि प्रवासी संकट खत्म हो गया है।


कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमकर पीटाः तोमर

मनोज सिंह ठाकुर

नई दिल्ली। भाजपा नेताओं पर लगता है सत्ता का नशा काफी मात्रा में चढ़ गया है। अब भाजपा के सीनियर लीडर और केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने ऐसा बयान दिया है। जिसको लेकर उनकी काफी आलोचना हो रही है।

भाजपा नेताओ के विवादित बयान इन दिनों काफी चर्चा में हैं। अब केंद्रीय मंत्री के भी बोल बिगड़ गए। दरअसल, भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस के कार्यकर्ता कहीं मिलें और उलटी सीधी बात करें तो उन्हें जमकर कूट दीजिये।











दरअसल, मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में सोमवार को सुमावली विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी शामिल हुए। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री तोमर ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए ये विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को उपचुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा। साथ ही ये भी कहा कि अगर कोई भी कांग्रेस का कार्यकर्ता उनसे उल्टी-सीधी बात करे तो उस पर टूट पड़िए और जमकर कूटिये।                 











सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)











 अक्टूबर 07, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-53 (साल-02)
2. बुधवार, अक्टूबर 07, 2020
3. शक-1944, अश्विन, कृष्ण-पक्ष, तिथि- षष्ठी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 60:05, सूर्यास्त 06:20।


5. न्‍यूनतम तापमान 21+ डी.सै.,अधिकतम-34+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                     











पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...