गुरुवार, 24 सितंबर 2020

विश्व में 3.17 करोड़ से अधिक संक्रमित

वैश्विक स्तर पर कोविड-19 के मामले 3.17 करोड़ से अधिक।


वाशिंगटन डीसी। वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 3.17 करोड़ से अधिक हो गई है। जबकि इस संक्रमण से हुई मौतों की संख्या 975,000 का आंकड़ा पार कर गई है। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने गुरुवार को दी। विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि गुरुवार की सुबह तक कुल मामलों की संख्या 31,787,190 हो गई और मृत्यु दर बढ़कर 975,038 हो गई थी।
सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका दुनिया के सबसे अधिक मामलों 6,943,071 और 201,957 मौतों के साथ सबसे अधिक प्रभावित देश है। वहीं वर्तमान में भारत 5,646,010 मामलों के साथ प्रभावित देशों की सूची में शीर्ष पर दूसरे स्थान पर है। जबकि देश में संक्रमण से 90,020 मौतें दर्ज की गई हैं। सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, अधिक मामलों वाले अन्य शीर्ष 15 देशों में ब्राजील (4,591,364), रूस (1,117,487), कोलंबिया (784,268), पेरू (776,546), मेक्सिको (710,049), स्पेन (693,556), दक्षिण अफ्रीका (665,188), अर्जेंटीना (664,799), फ्रांस (508,381), चिली (449,903), ईरान (432,798), ब्रिटेन (412,241), बांग्लादेश (353,844), इराक (332,635) और सऊदी अरब (331,359) शामिल हैं।
ब्राजील 138,105 मौतों के साथ संक्रमण से हुई मृत्यु के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले देश मेक्सिको (74,949), ब्रिटेन (41,951), इटली (35,758), पेरू (31,568), फ्रांस (31,444), स्पेन (31,034), ईरान (24,840), कोलंबिया (24,746), रूस (19,720), दक्षिण अफ्रीका (16,206), अर्जेंटीना (14,376), चिली (12,345) और इक्वाडोर (11,171) हैं।             


फेसबुक ने हटाएं चीन के 150 फर्जी खाते

वाशिंगटन डीसी/ नई दिल्ली। फेसबुक ने अमेरिकी चुनाव को लेकर चीन से चलने वाले फर्जी खातों के एक छोटे नेटवर्क को हटा दिया है। इन नेटवर्क से अमेरिका समेत कुछ अन्य देशों में राजनीतिक गतिविधियों को बाधित करने की कोशिशें की जा रही थीं। चीन से संचालित इन फर्जी खातों का प्राथमिक फोकस दक्षिण-पूर्वी एशिया भी रहा है जिसमें फिलीपींस शामिल है। कहा, इन नेटवर्क से राजनीतिक गतिविधियां बाधित करने की कोशिशें जारी थी। अमेरिकी चुनाव में इन खातों से राष्ट्रपति पद के दोनों उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और जो बिडेन के खिलाफ सामग्री पोस्ट की गईं। हालांकि फेसबुक ने इस नेटवर्क को सीधेतौर पर चीन सरकार के साथ नहीं जोड़ा है। इसमें कहा गया है कि नेटवर्क के पीछे जो लोग शामिल थे उन्होंने वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क और दूसरे तरीकों का इस्तेमाल करते हुए अपनी पहचान और स्थान छिपाने की कोशिश की है।


इससे पहले एफबीआई ने एक चेतावनी देते हुए अमेरिकी चुनाव में विदेशी दखल की कोशिशों पर चिंता जताई थी। उसने कहा था कि साइबर अपराधी फर्जी वेबसाइटें बनाकर चुनाव परिणामों को प्रभावित करने की कोशिश में जुटे हैं।           


नीदरलैंड फुटबॉल टीम के कोच बने फ्रैंक

नीदरलैंड फुटबाल टीम के कोच बने फ्रैंक बोएर।


एम्सटर्डम। फ्रैंक बोएर को नीदरलैंड की राष्ट्रीय फुटबाल टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। डच फुटबाल एसोसिएशन केएनवीबी ने इसकी पुष्टि की है। अगस्त में रोनाल्ड कोमैन के एफसी बार्सिलोना चले जाने के बाद यह पद खाली हुआ था।
कोमैन की गैरमौजूदगी में सहायक कोच ड्वाइट लोडेवेजेस की देखरेख में टीम ने पोलैंड को 1-0 से हराया था और इटली से 0-1 से हार गई थी।
मुख्य कोच पद के लिए केएनवीबी ने तीन नाम तय किए थे। फ्रैंक रिजकार्ड ने ना कर दिया क्योंकि वह मुख्यधारा में लौटना नहीं चाहते थे। इसी तरह पीटर बॉस ने भी ना कर दिया क्योंकि वह बायेर लेवरकुसेन के साथ करारबद्ध हैं और अंत में महासंघ ने बोएर के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी।
50 साल के बोएर को 2022 विश्व कप तक के लिए करारबद्ध किया गया है। बोएर एक खिलाड़ी के तौर पर नीदरलैंड्स के लिए 112 मैच खेल चुके हैं। दिसम्बर 2010 में बतौर कोच उन्होंने एजाक्स के साथ नई पारी की शुरुआत की थी। इसके बाद वह इंटर्नाजियोनेल, क्रिस्टल पैलेस और एटलांटा युनाइटेड के कोच रह चुके हैं।             


जायफल की उपज की 'विधि और मुनाफा'

जायफल की उपज की विधि और मुनाफा 
सोहनवीर पंवार
जायफल एक सदाबहार वृक्ष है। इसकी उत्पत्ति का स्थान इंडोनेशिया का मोलुकास द्वीप माना जाता है। वर्तमान में इसे भारत के साथ-साथ अन्य कई देशों में उगाया जाता है। जायफल के कच्चे फलों का इस्तेमाल अचार, जैम, कैंडी बनाने में तथा सूखे फलों का इस्तेमाल सुगन्धित तेल, मसाले और औषधीय रूप में किया जाता है। इसका पौधा सामान्य रूप से 15 से 20 फिट ऊंचा होता है, जिस पर फल पौध रोपाई के लगभग 6 से 7 साल बाद लगते हैं। जायफल की अनेक प्रचलित प्रजातियाँ पाई जाती हैं।
मिरिस्टिका प्रजाति के वृक्ष पर लगने वाले फलों को जायफल कहा जाता है। जायफल के फल और फूल गुच्छों में तथा नाशपाती के आकार के होते हैं।
जायफल की खेती के लिए उचित जल निकासी वाली गहरी उपजाऊ भूमि का चयन करें। पौधों के जल्द विकास करने के लिए बलुई दोमट मिट्टी या लाल लैटेराइट मिट्टी में आवश्यक है। भूमि का पी. एच. मान सामान्य के आस-पास होना चाहिए।
उपयुक्त मिट्टी:- जायफल की खेती के लिए उचित जल निकासी वाली गहरी उपजाऊ भूमि का चयन करें। पौधों के जल्द विकास करने के लिए बलुई दोमट मिट्टी या लाल लैटेराइट मिट्टी में आवश्यक है। भूमि का पी. एच. मान सामान्य के आस-पास होना चाहिए।
जलवायु और तापमान:- यह एक उष्णकटिबंधीय जलवायु का पौधा है। पौधे के विकास के लिए सर्दी और गर्मी दोनों मौसम की सामान्य रूप में आव्यशकता होती है। अधिक सर्दी और गर्मी दोनों इसकी खेती के लिए उपयुक्त नही है। सर्दियों में पड़ने वाला पाला इसकी खेती के लिए अत्यंत अनुपयोगी है। पौधों को विकास करने के लिए सामान्य बारिश तथा शुरुआत में विकास के दौरान हल्की छाया की आवश्यकता होती है।
अंकुरण के वक्त तापमान 20 से 22 डिग्री सेंटीग्रेट के बीच तथा अंकुरण के बाद सामान्य तापमान 25 से 30 डिग्री सेंटीग्रेट के मध्य आवश्यक है। पूर्ण रूप से तैयार पेड़ गर्मियों में अधिकतम 37 और सर्दियों में न्यूनतम 10 डिग्री के आसपास के तापमान पर अच्छे से विकास कर लेते हैं।
उन्नत किस्में:- जायफल की कुछ प्रचलित उन्नत प्रजातियाँ हैं, जिसे दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बड़े पैमाने पर उगाया जाता है।
आई. आई. एस. आर विश्वश्री – इसे भारतीय मसाला फसल अनुसंधान संस्थान, कालीकट द्वारा तैयार किया गया है। इसकी पैदावार रोपाई के 8 वर्ष बाद प्रारंभ होती है। इसके एक पौधे से एक बार में 1000 के आसपास फल प्राप्त होते हैं। इसके सूखे छिलके युक्त फलों से प्रति हेक्टेयर औसतन उत्पादन 3100 किलो के आस-पास पाया जाता है। 1 हेक्टेयर में पौधों की संख्या लग-भग 350 की होती है। इसके पौधे से 70 प्रतिशत जायफल और 30 प्रतिशत जावित्री प्राप्त होती है।
केरलाश्री – इस किस्म को मुख्य रूप से केरल तथा तमिलनाडु में लगाने के लिए विकसित किया गया है। इसकी पैदावार भी रोपाई के 8 वर्ष बाद प्रारंभ होती है। इसे कालीकट कृषि विश्वविद्यालय के द्वारा विकसित किया गया है।
खेत की तैयारी:- जायफल के पौधों की रोपाई के लिए सबसे चयनित खेत में गड्डे तैयार की जाती है। गढ्डे बनाने के पहले खेत को पेड़ लगाने के लिए अच्छे से तैयार किया जाना जरूरी होता है। क्योंकि जायफल एक बहुवर्षीय पौधा है, यह कई सालों तक पैदावार देता है। खेत की तैयारी हेतु खेत की अच्छे से सफाई कर खेत में मौजूद पुरानी फसलों के अवशेषों को नष्ट कर देना चाहिए। उसके बाद खेत की मिट्टी पलटने वाले हलों से गहरी जुताई करके कुछ दिन खेत को खुला छोड़ दें।
इससे मिट्टी में मौजूद हानिकारक कीट शुरुआत में ही नष्ट हो जाते हैं। फिर कल्टीवेटर के माध्यम से दो से तीन तिरछी जुताई करके रोटावेटर से मिट्टी को भुरभुरा बना ले। इसके बाद खेत में उचित दूरी पर पंक्तियों में गड्डे बना दें। गड्डों के बीच 20 फीट के आस-पास दूरी तथा पंक्तियों के बीच भी 18 से 20 फिट की दूरी रखें। गड्डों का आकार डेढ़ से दो फिट गहरा और दो फीट चौड़ा होना चाहिए। गड्डों में उचित मात्रा में जैविक और रासायनिक उर्वरकों को मिट्टी में मिलाकर भर दें। गड्डों को रोपाई के लगभग एक से दो महीने पहले भरकर तैयार कर लें।
जायफल की सिंचाई एवं निराई-गुड़ाई।
पौध तैयार करना:- जायफल के पौध, बीज और कलम दोनों के माध्यम से नर्सरी में तैयार की जाती है। बीज के माध्यम से पौधा तैयार करने में नर और मादा पेड़ों के चयन में बहुत समस्या होती है।
इस कारण इसकी पौध कलम रोपण के माध्यम से तैयार करना बेहतर माना जाता है। कलम के माध्यम से पौध तैयार करने की सबसे अच्छी तथा प्रचलित विधि कलम दाब और ग्राफ्टिंग है।
पौधों की रोपाई खेत में तैयार गड्डों में की जाती है। रोपाई से पूर्व गड्डों के बीचों बीच एक और छोटे आकार का गड्डा बना लें। गड्डे को गोमूत्र या बाविस्टीन से उपचारित कर ले, ताकि पौधे शुरूआती दौर में किसी बीमारि से ग्रस्त ना हो। 
जायफल की खेती
ग्राफ्टिंग विधि से पौध तैयार करना काफी आसान होता है। ग्राफ्टिंग विधि में अच्छे से उत्पादन देने वाली किस्म के पौधों की शाखाओं से पेंसिल के सामान आकार वाली कलम तैयार किया जाता है। इन कलमों को जंगली पौधों के मुख्य शीर्ष को काटकर उनके साथ वी (^) रूप में लगाकर पॉलीथीन से बांध दे। कुछ समय बाद आपका कलम तैयार होगा।
पौध रोपाई का तरीका और समय:- पौधों की रोपाई खेत में तैयार गड्डों में की जाती है। रोपाई से पूर्व गड्डों के बीचों बीच एक और छोटे आकार का गड्डा बना लें। गड्डे को गोमूत्र या बाविस्टीन से उपचारित कर ले, ताकि पौधे शुरूआती दौर में किसी बीमारि से ग्रस्त ना हो। गड्डों को उपचारित करने के बाद पौधे उसमें लगा दें तथा पौधे के तने को दो सेंटीमीटर तक मिट्टी से दबा दें। इसके पौधों की रोपाई का सबसे उपयुक्त समय बारिश का मौसम होता है।
अतः पौधों की रोपाई जून के मध्य से अगस्त माह के शुरुआत तक कर देनी चाहिए। इस दौरान पौधों को विकास करने के लिए उचित वातावरण मिलता है।
पौधों को मार्च के बाद भी उगा सकते हैं, इस दौरान रोपाई करने पर इसके पौधों को देखभाल तथा सिंचाई की अधिक आवश्यकता होती है।
पौधों की सिंचाई:- सिंचाई की जरूरत शुरुआत के दिनों में अधिक होती है। गर्मियों में 15 से 17 दिन और सर्दियों के मौसम में 25 से 30 दिन के अंतराल में पानी देना चाहिए। बारिश के मौसम में पौधों को पानी की आवश्यकता नही होती।           


'चाइना पीक' पर कीजिए निशुल्क ट्रैकिंग

चाइना पीक पर कीजिए निशुल्क ट्रैकिंग, पर्यटन विभाग ने जारी की यह गाइडलाइन। 


बीजिंग। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविन्द गौड़ ने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में 27 सितम्बर को पर्यटन विभाग, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा नैनीताल में टांकी-नैना पीक (चाइना पीक)-किलबरी तक 8 किमी निःशुल्क ट्रेकिंग कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 8 बजे से किया जा रहा है। जिसमें मा.सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार 10 वर्ष से अधिक उम्र के छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विश्व पर्यटन संगठन द्वारा ’’टूरिस्ट एवं रूरल डेवलपमेंट’’ थीम निर्धारित की गयी है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए ट्रेकर्स अपने साथ मास्क एवं सेनिटाईज़र अवश्य लायें, ट्रेकिंग प्रोग्राम में शासन द्वारा जारी कोविड-19 से सम्बन्धित दिशा-निर्देशों का किया जायेगा।             


संघ के रूप में प्रतिस्थापित कश्यप समाज

भानु प्रताप उपाध्याय


शामली। कश्यप समाज कल्याण ट्रस्ट दौराला मेरठ को एक वर्ष पूरा हो गया है। इस मौके पर कश्यप समाज कल्याण ट्रस्ट के ने सर्वोदय मॉडल इंटर कॉलेज मटौर दौराला मेरठ के प्रांगण में हवन यज्ञ करके मिठाई बांटकर खुशी मनाई। इसके बाद पदाधिकारियों ने समाज की भलाई व संगठन को मजबूत करने के लिए सुझाव दीयें। इस एक साल में कश्यप समाज कल्याण ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कश्यप समाज के कल्याण और समाज को संगठित करने के लिए दिन रात प्रयास किया है और यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष- मुकेश कश्यप जी,उपाध्यक्ष- करण कश्यप,कोषाध्यक्ष- संजीव कश्यप एडवोकेट, सचिव -अनिल कश्यप ,मास्टर उम्मेदपाल कश्यप,संदीप कश्यप,सहेन्द्र कश्यप, मिस्त्री विजय कश्यप, मिस्त्री रोशन लाल कश्यप, डॉक्टर संजय कश्यप सकौती टांडा, प्रदीप कश्यप घटायन,हरबीर कश्यप, कॉलेज के प्रिंसिपल श्री गुलशन चौहान जी, कॉलेज के क्लर्क श्री विनीत शर्मा जी आदि उपस्थित रहे।


संचारी रोग के विरुद्ध कार्यशाला का आयोजन

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


शिक्षको के लिए संचारी रोग अभियान कार्यशाला आयोजित की गई


हापुड़। नगर क्षेत्र हापुड़ के सभी परिषदीय प्राथमिक  व जूनियर हाई स्कूलों के शिक्षकों संचारी रोग अभियान कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ योगेश गुप्ता सहित गजेन्द्र सिंह, नगर शिक्षा अधिकारी, हापुड़ ने भी विस्तार से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस कार्यशाला में संजय कोशल,नगर शिक्षा अधिकारी पिलखुवा ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया, इस प्रशिक्षण में सुश्री शबनम परवीन यूनिसेफ की बीएमसी ने भी प्रतिभाग किया और इस प्रशिक्षण हेतु सॉफ्ट कॉपी में निर्देश आदि भी उपलब्ध कराए गए। इस कार्यशाला में भौतिक दूरी व सामाजिक दूरी का भी सभी के द्वारा अनुपालन किया गया। 
आज की इस आयोजित कार्यशाला के द्वितीय सत्र में सभी शिक्षकों को उनके द्वारा दीक्षा एप पर पंजीकरण के बाद मानव सम्पदा आईडी से जोड़कर डाटा मर्ज करवाए जाने की विषय में तथा नवीन शासनादेश जिसमें स्कूलों के टाइम एंड मोशन विषय तथा विभिन्न विभागीय प्रशिक्षण मॉड्यूल तथा आकाशवाणी, दूरदर्शन, दीक्षा तथा मानव संसाधन विकास विभाग के पोर्टल व ऐप पर उपलब्ध विभिन्न शैक्षणिक सामग्री तथा संचालित प्रशिक्षण विषय व बच्चों के कार्यक्रमों के विषय में विस्तार से जानकारी भी अखिलेश शर्मा, ए आर पी हापुड़ ने जानकारी प्रदान की गई ।                 


महिला आयोग ने सुनी उत्पीड़न की समस्या

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग ने सुनी महिलाओं के उत्पीड़न की समस्याएंः सुषमा सिंह


हापुड़। महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह द्वारा महिलाओं के उत्पीड़न की जनसुनवाई को सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में संबोधित करते हुए महिला उत्पीड़न की समस्या का कराया गया निराकरण।
मान्य मुख्यमंत्री द्वारा संचालित बालिका सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत एवं महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न पर न्याय दिलाने के उद्देश्य से सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में माननीय उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग सुषमा सिंह द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने एवं महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा हेतु अधिकारियों के साथ बैठक की गई।  माननीय उपाध्यक्ष नें महिला फरियादियों की शिकायतों को सुना तथा समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण हेतु पुलिस विभाग व वन स्टाॅप सैंटर के अधिकारियों को निर्देषित किया गया। जो शिकायतें घरेलू हिंसा से संबंधित थी उनके निस्तारण हेतु महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने महिला थाना अध्यक्ष को घरेलू हिंसा की शिकायतों का जांच कराकर तत्काल कार्यवाही कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा हेतु पूर्ण रूप से कटिबद्ध है अतः महिलाएं निसंकोच अपनी शिकायत मेरे समक्ष या महिला थाने में उपस्थित होकर कर सकती हैं जिनका निस्तारण संबंधित अधिकारियों द्वारा गुणवत्ता परक कराया जाएगा एवं महिलाओं को सुरक्षा भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप मेरा यह प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक संख्या में महिलाएं मेरे समक्ष उपस्थित होकर निसंकोच अपनी समस्या प्रस्तुत करें ताकि पीड़ित महिला के साथ न्याय हो सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में महिलाओ उत्पीड़न संबंधित जो भी शिकायतें आती है। उसकी तत्काल जांच कराकर पूर्ण गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराना सुनिश्चित किया जाए।  महिला जनसुनवाई के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी हापुड़ अरविन्द कुमार, डॉक्टर निशा रावत लीगल प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी, बाल संरक्षण पुष्टाहार अधिकारी, अमित कुमार संरक्षण अधिकारी, महिला थाना, वन स्टाॅप सेंटर सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।             


नकली कंडेनसर बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी
नामची कंपनी के कंडेनसर बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़


हापुड़। जनपदों में आज थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए नामची कंपनी के कंडेनसर व कंडेनसर बनाने वाली एक कंपनी का भंडाफोड़ किया। यह लोग नामची कंपनी के कंडेनसर बनाकर बाजार में बेक रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पिलखुवा कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक सुमित तोमर व सहयोगी अमित कुमार, विनय कुमार, कमर कुमार द्वारा मुखबिर की सूचना पर जब दबिश दी गई तो वहां से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जो नामची कंपनी के C TECH के नाम से कंडेनसर बनाकर बाजार में बेच रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से कंपनी के नाम के अनेकों लेवल के पत्ते व कंडेनसर प्राप्त किए गए खाली पड़े मकान में बनाते थे अवैध कंडेनसर गिरफ्तार अभियुक्त ओम प्रकाश पुत्र हरिनारायण निवासी चंडी मंदिर के पास पिलखुवा थाना जनपद हापुड़ तथा दूसरा अभियुक्त अनिल पुत्र अंशु कुमार निवासी नंगला कसेरा थाना दादो जनपद अलीगढ़ हैं। अभियुक्तों के कब्जे से 10 पेटी सीटी मार के तैयार कंडेनसर तथा पांच पेटी सफेद कंडेनसर अध बने चक कंडेनसर बनाने का अन्य उपकरण पुलिस ने जप्त किए हैं।


संगठन ने 8वीं बार जिला मीडिया प्रभारी बनाया

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


हापुड़। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष उमेश राणा ने प्रवीण सेठी कर्मठ कायर्कर्ता को आठवीं बार जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष उमेश राणा ने प्रवीण सेठी कर्मठ कार्यकर्ता को आठवीं बार जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया हैl बता दें कि यहां दिल्ली रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर एक पत्रकार वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष उमेश राणा ने प्रवीण सेठी को को जिला अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा कीl               


घरेलू हवाई यात्राओं में दी जाएगी काफी छूट

हवाई यात्रियों के लिए सिर्फ एक चेकइन बैगेज की सीमा समाप्त।


नई दिल्ली। हवाई यात्रियों के लिए सिर्फ एक चेकइन बैगेज और एक हैंडबैगेज की सीमा समाप्त कर दी गई है। पूर्णबंदी के बाद 25 मई से घरेलू विमान सेवा दुबारा शुरू होने पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर प्रति यात्री सिर्फ एक चेकइन बैगेज और एक हैंडबैगेज की ही अनुमति दी थी।
अपने उस आदेश में संशोधन करते हुये अब मंत्रालय ने कहा है “बैगेज की सीमा अब विमान सेवा कंपनी की नीति के अनुरूप होगी।” इससे पहले 21 मई को जारी आदेश में कहा गया था कि यात्री सिर्फ एक चेकइन बैगेज और एक हैंडबैगेज ही ले जा सकता है।               


राजीव गांधी के हत्यारों को 30 दिन की पैरोल

मद्रास हाईकोर्ट ने राजीव गांधी के हत्यारे पेरारिवलन को दी 30 दिन की पैरोल।


चेन्नई। मद्रास उच्च न्यायालय ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारे पेरारीवलन को गुरुवार को 30 दिन की पैरोल दी है। पेरालिवलन की मां अर्पुथमल ने अपनी स्वास्थ्य स्थिति का हवाला देते हुए याचिका दायर की थी, जिस पर यह पैरोल दी गई है। साथ ही पैरोल ऐसे समय में दी गई है, जब पुझाल जेल में कैदियों का कोरोना वायरस परीक्षण पॉजिटिव आया है।
राजीव गांधी की हत्या के मामले में 7 लोगों को दोषी ठहराया गया था। इनके नाम हैं- ए.जी. पेरारिवलन, वी.श्रीहरन उर्फ मुरुगन, टी. सुतेन्द्रराज उर्फ संथान, जयकुमार, रॉबर्ट पायस, रविचंद्रन और वी. श्रीहरन की पत्नी नलिनी श्रीहरन।
ये सभी अपराधी 1991 से जेल में हैं। उसी साल चेन्नई के पास एक चुनावी रैली में लिट्टे की एक महिला आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा दिया था, जिसमें राजीव गांधी की मौके पर ही मौत हो गई थी। तमिलनाडु सरकार ने इन सभी दोषियों की रिहाई के लिए एक प्रस्ताव पारित किया है, जिस पर अभी राज्यपाल का निर्णय आना बाकी है।               


पंजाब में रद्द किया 'ट्रेनों' का परिचालन

किसान आंदोलन के मद्देनजर पंजाब में रद्द किया गया ट्रेनों का परिचालन।


राणा ऑबरॉय


चंडीगढ़। संसद के दोनों सदनों से पारित हुए तीनों कृषि विधेयकों के विरोध में किसानों ने तीन दिवसीय ‘रेल रोको’ अभियान शुरू किया है। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर फिरोजपुर रेलवे डिवीजन ने 26 सितंबर तक विशेष ट्रेनों का परिचालन रद्द करने का फैसला किया है।
इस फैसले के तहत जिन ट्रेनों को निलंबित किया गया है उनमें स्वर्ण मंदिर मेल (अमृतसर-मुंबई सेंट्रल), जन शताब्दी एक्सप्रेस (हरिद्वार-अमृतसर), नई दिल्ली-जम्मू तवी, सचखंड एक्सप्रेस (नांदेड़-अमृतसर) और शहीद एक्सप्रेस। (अमृतसर-जयनगर) शामिल हैं।
अब तक के इतिहास में पहली बार पार्टी लाइन से हटकर एकजुटता दिखाते हुए पंजाब के 31 किसान संगठनों ने शुक्रवार को संयुक्त राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है। संगठनों ने पूर्ण पंजाब बंद का भी आह्वान किया है। उन्होंने 25 सितंबर के बाद विरोध प्रदर्शन जारी रखने की भी रणनीति भी बनाई है। बता दें कि भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता बरनाला और संगरूर कस्बों में रेल पटरियों पर धरना दे रहे हैं।               


एक कुंटल गौ मांस के साथ चार गिरफ्तार

एक क्विंटल गोमांस के साथ चार गिरफ्तार, दो मौके से फरार, बाइक व गोकशी के औजार बरामद।


सितारगंज। गोकशी की सूचना पर गोवंश स्क्वायड और पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम बघौरी में दबिश डाली। मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि दो मौके से फरार हो गए। घटनास्थल से एक क्विंटल गोमांस, एक बाइक और औजार बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गोकशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बृहस्पतिवार को गोवंश स्क्वायड को सूचना मिली कि ग्राम बघौरी में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं।
इस इंस्पेक्टर विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने गांव में छापा मारा। यहां पर छह लोग गोकशी कर रहे थे। टीम को देखकर दो अकरम कुरैशी पुत्र अनवार और आरिफ कुरैशी फरार हो गए। जबकि अजीम अली, शाकिर अंसारी, सलमान खान, दानिश कुरैशी को गिरफ्तार किया गया।
यहां से एक क्विंटल मांस, गौकशी के औजार, तराजू, बाट और बाइक संख्या यूके06-एक्स 7330 बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। टीम में एसआई अम्बिराम आर्या, एसआई चंदन सिंह बिष्ट, जीवन चन्द्र जोशी, कांस्टेबल रविंद्र सिंह, जगपाल सिंह, रविंद्र सिंह, स्वरूप सिंह, चंद्रशेखर मल्होत्रा, नरेंद्र कुमार व केशर सिंह थे।                        


एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 30 घायल

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 30 घायल।


उन्नाव। उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बेहटा मुजावर क्षेत्र में गुरुवार सुबह 30 सवारियां लेकर हरियाणा से लखनऊ आ रही मिनी बस गौरिया कला गांव के पास खड़े कंटेनर में पीछे से जा घुसी। उसी समय आगरा की ओर से आ रही एक कार भी मिनी बस में पीछे से टकरा गई।
पुलिस ने यहां कहा कि हादसे में 30 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने गंभीर रूप से घायल 12 लोगों को जिला अस्पताल भेज दिया है।
हरियाणा से एक मिनी बस लगभग 30 सवारियां लेकर लखनऊ के लिए चली थी। आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बेहतामुजावर इलाके में बस एक्सप्रेस वे पर खराब खड़े कंटेनर में जा घुसी। पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार भी मिनी बस में टकरा गई। कार सवार बाल-बाल बच गए।             


आप भी यो-यो टेस्ट कराते हैं क्याः विराट

प्रधानमंत्री ने कोहली से पूछा: आप भी यो-यो टेस्ट कराते हैं क्या?


नई दिल्ली। फिटनेस और विराट कोहली का चोली-दामन का नाता है। कोहली देश के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं। यही कारण है कि फिट इंडिया मूवमेंट की पहली वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोहली से पूछ ही लिया कि उनकी फिटनेस का राज क्या है और क्या वह भी अपना यो-यो टेस्ट कराते हैं?
प्रधानमंत्री गुरुवार को भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए इस अभियान की पहली वर्षगांठ पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कोहली से मुखातिब थे। इस दौरान दोनों के बीच रोचक संवाद हुआ। कोहली अभी संयुक्त अरब अमीरात में अईपीएल खेल रहे हैं और इस अभियान के एक साल होने पर वब खासतौर पर पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री से मुखातिब हुए।
इस संवाद के दौरान प्रधानमंत्री ने कोहली से यो-यो टेस्ट और थकान के बारे में सवाल पूछा, जिसका विराट कोहली ने अपने अंदाज में जवाब दिया। कोहली ने कहा कि आजकल लाइफ की डिमांड ज्यादा हो गई है। फिटनेस को नहीं इंप्रूव करेंगे तो खेल में पीछे छूट जाएंगे। खेल में सफलता के लिए सिर्फ स्किल ही नहीं शरीर और दिमाग कितना तंदरुस्त है, ये भी मायने रखता है।
प्रधानमंत्री ने कोहली से पूछा कि आपको कभी थकान नहीं लगती? जिस पर कोहली बोले, ईमानदारी से कहूं तो थकान हर किसी को होती है। अगर आप शारीरिक मेहनत करेंगे तो थकान लगेगी। लेकिन अगर आपका लाइफस्टाइल अच्छा है, अच्छा खा रहे हैं, नींद अच्छी है तो आपकी रिकवरी तेज होगी। अगर मैं थक रहा हूं और एक मिनट में दोबारा तैयार हो जाता हूं, यह मेरा प्लस प्वाइंट है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजकल टीम के लिए यो-यो टेस्ट हो रहा है। क्या कैप्टन को भी ये टेस्ट कराना पड़ता है? इस पर भारत और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम के कप्तान कोहली ने फिटनेस के लिहाज से यो-यो टेस्ट को बहुत जरूरी बताया।
कोहली ने कहा, ” इससे टीम का फिटनेस लेवल बढ़ता है। टेस्ट मैच में फिटनेस बहुत जरूरी है। टी-20 और वन डे की तुलना में टेस्ट मैच पांच दिन खेलना होता है। इसमें फिटनेस स्टैंडर्ड ज्यादा मायने रखता है। इसीलिए यो-यो टेस्ट में मैं भी भाग लेता हूं। अगर मैं भी फेल हो जाऊंगा तो सलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं रहूंगा। स्किल हमारे पास हमेशा से रही है, लेकिन फिटनेस भी जरूरी होता है। फिटनेस की वजह से अब हमारे रिजल्ट बेहतर आ रहे हैं।
विराट कोहली ने कहा, जिस पीढ़ी में हमने खेलना शुरू किया, चीजें बहुत तेजी से बदलीं। हमारे स्किल में प्राब्लम नहीं थी, लेकिन फिटनेस में प्रभाव पड़ रहा था। फिटनेस प्रायरिटी होनी चाहिए। प्रैक्टिस मिस हो जाए तो मुझे खराब नहीं लगता। लेकिन फिटनेस छूट जाए तो खराब लगता है।              


सिख पांडुलिपियांं गुरुद्वारे में स्थानांतरित

पाक सूफी संगठन ने 110 साल पुरानी सिख पांडुलिपियों को गुरुद्वारे में किया स्थानांतरित।


इस्लामाबाद। एक पीर के घर पर 90 साल तक सुरक्षित रखी गईं गुरु ग्रंथ साहिब की 110 साल पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियों को अब पाकिस्तानी सूफी संगठन ने सियालकोट के एक गुरुद्वारे में स्थानांतरित करा दिया है। गुरुवार को मीडिया के जरिए यह जानकारी मिली है।
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, मित्र सांझ पंजाब संगठन के प्रमुख इफ्तिखार वाराइच कालरावी ने बताया कि 2 पांडुलिपियां लंबे समय से गुजरात जिले के कालरा दीवान सिंघाला के एक सूफी पीर सैयद मुनीर नक्शबंदी के घर पर सुरक्षित थीं। आपसी सद्भाव की वकालत करने वाले नक्शबंदी ने विभाजन से पहले जातीय हिंसा से बचने की कोशिश कर रहे कुछ सिख परिवारों को अपने घर पर शरण दी थी।
कालरवी ने बताया, “परिवार को आश्रय देने के अलावा उन्होंने उनके कुछ धार्मिक शास्त्रों को भी सुरक्षा दी थी और उन्हें अपवित्र होने से बचाया था। उनमें गुरु ग्रंथ साहिब की 2 पांडुलिपियां भी थीं। 1950 में जब सूफी बुजुर्ग का निधन हुआ तब उनके बच्चों ने इन्हें सुरक्षित रखा। तब से वे परिवार के पास ही थे। उन्होंने आगे कहा, “पीर के परिवार के पास 90 से अधिक सालों तक सुरक्षित रहने के बाद अब हमने फैसला किया है कि इन पांडुलिपियों को अब गुरुद्वारा बाबा दी बेरी में स्थानांतरित कर दिया जाना चाहिए। यह मुस्लिम-सिख दोस्ती का एक शानदार उदाहरण है और यह हमारे रिश्तों को और मजबूत बनाने में मदद करेगा। सात दशक से ज्यादा समय तक खराब स्थिति में रहने के बाद सियालकोट के इस गुरुद्वारे की 2015 में मरम्मत की गई थी, जिसके बाद एक बार फिर सिख तीर्थयात्रियों और भक्तों का यहां आना शुरू हो गया है।                 


प्यार के चक्कर में फंसे पादरी, लगी चपत

पादरी फंसे विदेशी युवती के प्यार में, गंवा बैठे 3.50 लाख की रकम, जानिए मामला।


तिरुवनंतपुरम। केरल के एक पादरी फेसबुक पर विदेशी युवती के प्यार में फंस गए। युवती ने उन्हें महंगे गिफ्ट भेजे। उसे एयरपोर्ट से छुड़ाने के लिए कस्टम ड्यूटी के नाम पर साढ़े तीन लाख की ठगी कर ली। तफ्तीश में अकॉउंट बरेली जिले के आंवला थाना क्षेत्र का निकला। अकॉउंट का संचालन बदायूं के बिसौली निवासी युवक कर रहा है। एडीजी के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
पुष्प विहार दिल्ली निवासी जयशंकर टीएस ने बताया कि केरल के फादर जोमन मनालल उनके फ्रेंड हैं। उनके दोस्त के फेसबुक पर एक मैसेज आया। मैसेज करने वाली ने खुद को रेगिना हेंडर्सन निवासी यूनाइटेड किंगडम बताया। उसने पादरी को यूनाइटेड किंगडम से आईफोन, लैपटॉप, 50 हजार जीबीपी यानी करीब 46 लाख रुपए और अन्य सामान गिफ्ट के तौर पर भेजने की बात कही। उसने उनके व्हाट्सएप नम्बर पर कोरियर से सामान भेजने की फर्जी रसीद भी भेजी।
उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट दिल्ली पर कस्टम के पास सामान होने के बहाने से डेढ़ लाख रुपयों की डिमांड की। उनके पास एक फोन भी आया, जिसमें युवक ने खुद को कस्टम अधिकारी बताया। भरोसे में लेकर साढ़े तीन लाख रुपए अपने बैंक खाते में जमा करा लिए। पादरी ने बैंक अकाउंट की डिटेल चेक की तो पता चला कि अकाउंट नंबर कस्टम डिपार्टमेंट का नहीं है, बल्कि आंवला एसबीआई ब्रांच में अकिल नवी का है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि एडीजी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू करा दी गई है।
इस मामले की विवेचना कर रहे इंस्पेक्टर क्राइम उदयवीर सिंह यादव का कहना है कि खाताधारक अकिल नवी बिसौली बदायूं का रहने वाला है। शाखा प्रबंधक ने जानकारी के नाम पर उसका केवल नाम और पता बताया। प्रबंधक का कहना है कि खाता संबंधी सभी रिकॉर्ड लखनऊ चला जाता है, वहीं से वापस आएगा। उन्होंने तो इस खाते में खाताधारक की शिनाख्त न होने की बात भी कही है। लखनऊ से रिकॉर्ड आने के बाद ही जांच की कार्रवाई आगे बढ़ सकेगी।               


महिला जागृति के लिए चलाएंगे 'अभियान'

भानु प्रताप उपाध्याय


शामली। भारतीय उचित जनजागृति समिति रजि के मुख्यालय मोहल्ला पंसारी ऑन वाल्मीकि कॉलोनी में एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता बबीता देवी नेकी संचालन रामवती देवी ने किया बैठक में मुख्य रूप से शामिलकुमारी काजल वाल्मीकि प्रदेश प्रभारी भारतीय अनुसूचित जन जागृति समिति ने बैठक को संबोधित करते हुए कहां की संगठन द्वारा जन समाज को एवं महिलाओं को जागरूक करने के लिए शीघ्र एक अभियान चलाया जाएगा और अपने हक अधिकारों के प्रति जन समाज को  एकजुट होकर अपने हक अधिकारों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और उत्तर प्रदेश सरकार से सरकारी महकमों में निजी करण करने के फैसले को रद्द करने एवं बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाए जाने की मांग की है। बैठक में रेखा पाल बबीता प्रजापति कविता देवी कुसुम प्रजापति रामवती देवी बेबी देवी अंजू देवी उषा देवी सुशीला देवी शामिल रही।


बेटी दिवस पर 51 बेटियों का किया सम्मान

बेटी सुरक्षा दल द्वारा दिल्ली में बेटी दिवस पर 51 बेटियो का किया सम्मान।


बेटी दिवस पर बेटी सुरक्षा दल दिल्ली ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बबीता शर्मा जी के निर्देश पर सम्पूर्ण भारत मे बेटी दिवस मनाने के निर्देश के तहत।


नई दिल्ली। दिल्ली में प्रदेश प्रभारी नरेश कुमार जी व बेटी सुरक्षा दल की प्रदेश अध्यक्ष नीतू सिंघल जी के नेतृत्व में कोरल बैंकट होल कीर्ति नगर दिल्ली में 51 मेधावी छात्राओं का जिन्होंने 90 प्रतिशत अंक के ऊपर प्राप्त किये है उनको मैडल व प्रमाण पत्र दे कर बेटियों को सम्मानित किया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बेटी सुरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकारणी डॉ एस के शर्मा उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम में बेटी सुरक्षा दल के इस कार्यक्रम दिल्ली प्रदेश के कई बड़े दिग्गज नेता अभिनेता समाजसेवी समाजसेविका व कई निगम पार्षद ,मॉडल, चिकित्सक, शिक्षक उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम में उपस्थित बेटी सुरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकारणी डॉ एस के शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधि पूर्वक शुभारंभ किया व उन्होंने कहा कि बेटी सुरक्षा दल बनाने का उद्देश्य है कि देश मे बेटियों को सुरक्षा, शिक्षा, चिकित्सा गारंटी क़ानून मिले व बेटियो को सुरक्षा गारंटी कार्ड सरकार उपलब्ध कराए ताकि देश की बेटियां देश मे सुरक्षित रहे ।
इस कार्यक्रम में शामिल रहे बेटी सुरक्षा दल के दिल्ली प्रदेश प्रभारी।
नरेश कुमार जी ने कहा कि दिल्ली प्रदेश में बेटी सुरक्षा दल से जुड़कर अगर में ओर मेरी पूरी टीम एक भी बेटी को बचाने में कामयाब रहे तो हमारा ये जीवन सार्थक होगा ।                      बेटी सुरक्षा दल की प्रदेश अध्यक्ष नीतू सिंघल ने कहा कि बेटी सुरक्षा दल दिल्ली में बेटियो की रक्षा के साथ साथ बेटियों को एजुकेशन दिलाएगी व बेटियों को मजबूत करने के लिए सम्पूर्ण दिल्ली में जन जागरूकता अभियान चला कर दिल्ली में बेटियों को मजबूत करने का काम करेगी बेटियों को बेटी सुरक्षा दल द्वारा फ्री सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिग व बेटियों को स्वालंभी बनाने के लिए सिलाई, कड़ाई,मेहंदी, डिजाइन,आदि ट्रेनिंग की व्यवस्था की जाएगी ताकि बेटियां बोझ ना लगे । इस कार्यक्रम में बेटी सुरक्षा दल की हरियाणा प्रदेश की ब्रेंड अम्बेसडर डॉ पूनम वीरेन ने कहा कि बेटी सुरक्षा दल के इस कार्यक्रम की जितनी भी प्रसंशा की जाए कम है । में ओर मेरी पूरी टीम सम्पूर्ण भारत मे बेटियो के लिए काम करेंगे ।।                                                          बेटी सुरक्षा दल की दिल्ली से ब्रेंड अम्बेसडर मोनिका काण्डपाल ने कहा बेटियां अब कमजोर नही बस जरूरत है तो इनको बचाने की हम सब इस ओर जागरूक होकर हम बेटी बचाने में कामयाब होंगे । बेटी सुरक्षा दल की उत्तर प्रदेश की ब्रेंड अम्बेसडर आकांक्षा गुप्ता ने कहा कि बेटियों के लिए देश मे सुरक्षा व्यवस्था व शिक्षा जरूरी है इसको सरकार जल्द कानून बना कर बेटियों को फ्री शिक्षा, सुरक्षा, चिकित्सा, गारंटी कार्ड प्रवाइड कराए । ताकि देश मे सुरक्षित हो सके । में ओर मेरी पूरी टीम उत्तर प्रदेश के साथ साथ देश के ग्रामीण क्षेत्रों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चलाकर लोगो को जागरूक करने का काम करूंगी व बेटियों को सुरक्षित करूंगी ।
बेटी सुरक्षा दल की उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष शीलू त्यागी ने कहा कि देश को जरूरत है बेटियों को सम्मान देने की आज दिल्ली में इस कार्यक्रम में मेधावी बेटियों को सम्मानित करना गौरव की बात है । हम धन्य है जो हमे बेटियो का सम्मान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ ।
बेटी देश का गौरव है इस को संभालने के साथ साथ इन को बचाने का कर्तव्य भी हमारा ही बनता है ।
इस कार्यक्रम में सामाजिक व मीडिया, राजनीतिक , महान व्यक्तिओ का शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया
इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
संजय आनंद ,नरेश कुमार,डॉ सुनील वशिष्ठ, राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ जुबैर त्यागी,राष्ट्रीय प्रमुख सचिव डॉ राजाराम,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष परमप्रीत कोर,उपाध्यक्ष उत्तराखंड बेटी सुरक्षा दल शुखजिंदर कोर, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आर के शर्मा,राष्ट्रीय सचिव डॉ फ़हीम खान, डॉ वाई के राठौड़,प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आर के वर्मा , मंडल अध्यक्ष मेरठ शाजिद भाई, राष्ट्रीय मीडिया संयोजक डॉ जमील खान ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय सिंह राष्ट्रीय महा सचिव सर्वेश गुप्ता प्रदेश सचिव उत्तराखंड ,शीलू त्यागी प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड, प्रताप कुमार प्रदेश सचिव दिल्ली, दीपिका,
राजकुमार जैन दिल्ली संग़ठन सचिव डॉ राकेश वाही प्रदेश सचिव,सिमा द्विवेदी प्रदेश संगठन मंत्री अनुभव गर्ग प्रदेश सचिव ,विजय सिंह, स्पेशल गेस्ट सुभाष यादव जी संजय मित्तल व परमानंद जी उपस्थित रहे ।           


कश्मीरः एएसआई शहीद 1 आतंकी ढेर

कश्मीर में बीडीसी चेयरमैन की हत्या, सीआरपीएफ का एएसआई शहीद… एक आतंकी भी ढेर।


श्रीनगर। कश्मीर में पिछले 12 घंटों में आतंकियों ने भाजपा से संबंधित बीडीसी चेयरमैन की हत्या कर दी। वहीं सुबह सीआरपीएफ के काफिले पर हमले में एक एएसआई शहीद हो गया तथा एक अन्य स्थान पर आतंकियों से मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है।
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चामोरा के केसरमुल्ला इलाके में आतंकियों ने सीआरपीएफ के गश्ती दल को निशाना बनाया। इस दौरान घायल जवान की राइफल भी छीनकर ले गए। बाद में सीआरपीएफ अधिकारी की मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराने में कामयाबी पाई है। फिलहाल आतंकियों से मुठभेड़ जारी है। अवंतीपोरा में जारी एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। वहीं बडगाम में बीडीसी चेयरमैन की हत्या के बाद सुबह सीआरपीएफ टीम पर आतंकी हमला हुआ। इसमें एक जवान शहीद हो गया है। शहीद की पहचान सीआरपीएफ के एएसआई एनयू बडोले के तौर पर की गई है। अवंतीपोरा के त्राल के मघामा इलाके में बृहस्पतिवार सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर शुरू हुआ। कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों के हाथ कामयाबी लगी है। एक आतंकी मारा जा चुका है। पुलिस और सुरक्षाबल डटे हुए हैं। बताया जा रहा है। कि मुठभेड़ में 2 से 3 आतंकी घेराबंदी में फंसे हुए हैं।               


पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...