शुक्रवार, 25 सितंबर 2020

प्रोत्साहन, शादी के बाद मिलेगीं 4.25 लाख

बच्चे पैदा करने सरकार देगी प्रोत्साहन राशि शादी करते ही मिलेंगे 4.25 लाख।


टोक्यो। शादी होते ही जोड़े को करीब 4.25 लाख रुपए मिलेंगे वो इसलिए क्योंकि वो जनसंख्या बढ़ाने बच्चे पैदा करेंगे ये पढ़कर भले आप इस योजना पर यकीन न करें। लेकिन जापान सरकार ने अपने नागरिकों को बच्चे पैदा करने प्रोत्साहन राशि देने का फैसला किया है।
इस योजना के तहत सरकार घर बसाने वाले जोड़ों को 6 लाख येन यानी करीब 4 लाख 25 हजार रुपये प्रोत्साहन के तौर पर देगी। दरअसल जापान में तेजी से जन्म दर गिर रही है। और बुजुर्गों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में जापान की सरकार ने जन्म दर बढ़ाने के लिए अप्रैल महीने से बड़े पैमाने पर कार्यक्रम शुरू किए हैं। आपको बता दें बीते साल जापान में केवल 8 लाख 65 हजार बच्चों ने जन्म लिया था। जबकि मरने वालों की संख्या जन्म लेने वालों की तुलना में 5 लाख 12 हजार ज्यादा थी।
आंकड़ों की बात करें तो जापान पूरे विश्व में जनसंख्या के हिसाब से सबसे बुजुर्ग देश है। यहां की कुल जनसंख्या 12 करोड़ 68 लाख है। सरकार के अनुमान के मुताबिक इस साल देश में जन्म दर 1.8 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। जो  पिछले साल की जन्म दर 1.4 प्रतिशत से ज्यादा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जापान में 100 साल की उम्र के लोग सबसे ज्यादा है। लैंसेट की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक अगर जन्म दर में कोई बदलाव नहीं आया तो यहां 2040 तक बुजुर्गों की आबादी 35 प्रतिशत हो जाएगी।                 


तिहाड़ जेल के डीजी हुए कोरोना संक्रमित

कोरोना की चपेट में आए तिहाड़ जेल के DG, रिपोर्ट आई पॉजिटिव।


नई दिल्ली। तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं डीजी गोयल रिपोर्ट आने के बाद आइसोलेशन में चले गए हैं। यही नहीं उनके संपर्क में आने वाले उनके स्टाफ को भी क्वारंटाइन किया गया है। खबर में अपडेट जारी है।               


विधेयक के विरुद्ध किसानों का भारत बंद

कृषि बिल के खिलाफ आज किसानों का भारत बंद जानें किस राज्य में क्या होगा।


नई दिल्ली। केंद्र सरकार के द्वारा लाए गए तीन कृषि बिल का देश के कई राजनीतिक दल और किसान संगठन विरोध कर रहे हैं। इन्हीं बिलों के विरोध में काफी दिनों से प्रदर्शन हो रहे हैं। और आज दर्जनों संगठनों ने भारत बंद बुलाया है। ऐसे में दिल्ली से लेकर पंजाब, हरियाणा उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में किसान सड़क पर उतरेंगे और बिल को वापस लेने की मांग करेंगे। किसानों के द्वारा बुलाए गए भारत बंद को कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दलों ने समर्थन भी दिया है। किसानों के भारत बंद को किनका समर्थन। कृषि बिल के विरोध में 25 सितंबर को बुलाया गया भारत बंद कई संगठनों के द्वारा बुलाया गया है। लेकिन इसकी अगुवाई ऑल इंडिया किसान संघर्ष कॉर्डिनेशन कमेटी ऑल इंडिया किसान महासंघ और भारतीय किसान यूनियन कर रहे हैं. इस बंद के समर्थन में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, लेफ्ट, टीएमसी, डीएमके, टीआरएस समेत कुल 18 राजनीतिक दलों ने अपनी आवाज़ उठाई है।
इनके अलावा CITU, AITUC, हिन्द मज़दूर सभा समेत कुल दस केंद्रीय ट्रेड यूनियन ने भी अपना समर्थन बंद को दिया है।
भारत बंद में क्या होगा।
किसानों की ओर से अभी भी कई जगह रेल रोको और रास्ता रोको का अभियान चलाया जा रहा है। जो भारत बंद के दौरान व्यापक स्तर पर हो सकता है। ऐसे में इनका असर खासकर उत्तर भारत और उन राज्यों में दिखेगा जहां किसानों की मौजूदगी अधिक है।
इन दो राज्यों में इस बिल का व्यापक तौर पर विरोध हो रहा है। कई बार यहां किसानों पर लाठीचार्ज भी हुआ है। किसानों के द्वारा यहां रेल रोको अभियान चलाया जाएगा. पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने प्रदर्शनकारियों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है. साथ ही आज धारा 144 के उल्लंघन पर कोई FIR दर्ज नहीं होगी।
आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने किसानों के बंद का समर्थन किया है। किसानों की ओर से दिल्ली-एनसीआर बॉर्डर बंद करने की चेतावनी दी गई है।
यहां पर भारतीय किसान यूनियन ने गांव। कस्बे और जिला स्तर पर हाईवे जाम करने की बात कही है। BKU को कई स्थानीय ट्रेडर बॉडी और किसानों का समर्थन मिला है।
लेफ्ट पार्टी से जुड़े ऑल इंडिया किसान सभा ने यहां पर बंद बुलाया है। इस दौरान रास्ते रोके जाएंगे उनके अलावा कई छोटे किसान संगठन मंडी संगठन ने बंद का समर्थन किया है।
ऑल इंडिया किसान सभा महाराष्ट्र में सबसे बड़े किसान ग्रुपों में से एक है। इस संगठन में तीन लाख से अधिक किसान हैं। जिन्होंने राज्य के 21 जिलों में व्यापक प्रदर्शन की बात कही है।             


पंजाब-हरियाणा में ज्यादा हुआ प्रदर्शन

पूरे देश में कृषि बिल के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे किसान पंजाब और हरियाणा में ज्यादा प्रदर्शन।


चंडीगढ़। संसद में अभी हाल में पारित किए गए दो कृषि बिलों के खिलाफ किसान संगठनों ने शुक्रवार को भारत बंद बुलाया है। इस विरोध प्रदर्शन में पंजाब और हरियाणा के ज्यादा किसान शामिल होने जा रहे हैं। इसके अलावा देश के 31 किसान संगठनों ने इस बंद का समर्थन किया है।
भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) ने पहले ही ऐलान कर दिया है। कि कृषि बिलों के खिलाफ भारत बंद को उसका पूर्ण समर्थन रहेगा। पंजाब में इस बिल का विरोध काफी पहले से जारी है। भारतीय किसान यूनियन (एकता उग्रहण) के महासचिव सुखदेव सिंह ने पंजाब के दुकानदारों से अपील की है। कि भारत बंद पर वे अपनी दुकानें बंद रखें और किसानों का समर्थन करें।
पंजाब में गुरुवार को किसानों ने तीन दिन तक रेल यातायात ठप करने का अभियान चलाया किसान कई जगह रेल लाइनों पर बैठ गए हैं। पंजाब के किसानों ने यह भी कहा है। कि सरकार अगर उनकी बात नहीं मानती है। तो 1 अक्टूबर से अनिश्चितकाल के लिए रेल यातायात ठप किया जाएगा।
हरियाणा में भी कमोबेश यही हाल है। हरियाणा भारतीय किसान यूनियन के प्रमुख गुरनाम सिंह ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि बीकेयू के अलावा और भी कई किसान संगठनों ने भारत बंद का समर्थन किया है। गुरनाम सिंह ने कहा कि उन्होंने किसानों से अपील की है। कि शांतिपूर्वक सड़कों और स्टेट हाइवे पर बैठ कर धरना प्रदर्शन करें। गुरनाम सिंह के मुताबिक नेशनल हाइवे पर किसी प्रकार के धरना प्रदर्शन की अपील नहीं की गई है।  सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाले धरना प्रदर्शन में किसी को हिंसक काम करने की इजाजत नहीं होगी।
भारतीय किसान यूनियन का कहना है। कि भारत बंद में कमिशन एजेंट दुकानदार और ट्रांसपोर्टर्स से अपील की गई है। कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में इसमें भाग लें और किसानों की बात उठाएं। उधर बंद को देखते हुए हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने गुरुवार को प्रदेश के आला अधिकारियों के साथ बैठक की और हालात की जानकारी ली। अनिल विज ने प्रदेश के डीजीपी को निर्देश दिया कि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को तैयार रहना चाहिए।  इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने किसानों से अपील की कि वे कानून-व्यवस्था का पूरा ख्याल रखें और कोरोना के सेफ्टी प्रोटोकॉल के तहत ही विरोध प्रदर्शन करें।
बंद को कई पार्टियों का समर्थन
किसानों की ओर से बुलाए गए इस बंद का कांग्रेस ने पूरा समर्थन किया है। कांग्रेस पार्टी ने कहा कि शुक्रवार को भारत बंद में उसके लाखों कार्यकर्ता किसानों के साथ धरना में शामिल होंगे। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने गुरुवार को नई दिल्ली में कहा कि किसान पूरे देश का पेट भरते हैं। लेकिन मोदी सरकार किसानों के खेत पर हमला कर रही है. भारत बंद का समर्थन करते हुए रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट में लिखा कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी भारत बंद पर किसानों के साथ खड़े हैं। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता धरना एवं विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे कांग्रेस पार्टी ने तय किया है। कि शुक्रवार को हर राज्य में विरोध मार्च निकाला जाएगा इसके बाद 28 सितंबर को हर राज्य के राज्यपाल को इस बाबत एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।
समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल ने भी किसान आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान किया है. राष्ट्रीय जनता दल ने एक बयान में कहा कि एनडीए सरकार द्वारा किसान विरोधी विधेयक पास करने के खिलाफ कल (शुक्रवार) सुबह 9 बजे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने आवास से किसानों और समर्थकों के साथ विरोध प्रदर्शन करते हुए पार्टी कार्यालय जाएंगे यूपी में समाजवादी पार्टी ने भी कहा है। कि कल सभी जिलों में डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा समाजवादी पार्टी कृषि एवं श्रम कानून के विरोध में जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगी सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर कार्यकर्ता प्रदेश भर में प्रदर्शन करेंगे। उधर पंजाब में आम आदमी पार्टी ने पहले ही ऐलान किया है। कि वह भारत बंद का समर्थन करेगी लगभग 30 किसान संगठन भारत बंद पर सड़कों पर उतरने के लिए तैयार हैं। इससे पहले गुरुवार को पंजाब आम आदमी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल वीपी सिंह वडनोरे से मिला और अपना ज्ञापन राष्ट्रपति तक पहुंचाने का आग्रह किया ज्ञापन में राष्ट्रपति से कृषि बिल को मंजूर नहीं करने का आग्रह किया गया है। बता दें अभी हाल ही में संसद ने कृषि सुधारों से जुड़े दो बिल पारित किए हैं। जिस पर राजनीति तेज हो गई है। विपक्षी दल सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने की तैयारी में हैं। विपक्षी दलों की मांग है। कि राष्ट्रपति इस बिल को नामंजूर कर दें ।                


सीएम ने किया सूचना परिसर का उद्घाटन

बृजेश केसरवानी


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसंपर्क की अति आधुनिक सुविधा से लैस पंडित दीनदयाल उपाध्याय सूचना परिसर का उद्घाटन किया। आज से सूचना निदेशालय के सभी कार्य इसी नई बिल्डिंग से होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और डा. दिनेश शर्मा के अलावा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, जलशक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह, मुख्यसचिव आर के तिवारी, सूचना निदेशक शिशिर समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने सूचना विभाग की पुस्तक का भी विमोचन किया गया।


भाजपा-जाप समर्थकों में हिंसक झड़प

पटना। कृषि सुधार विधेयक के विरोध में प्रदर्शन कर रही जन अधिकार पार्टी (जाप-लोकतांत्रिक) के कार्यकर्ताओं की भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के समर्थकों के साथ हिंसक झड़प हो गई, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। जाप के अध्यक्ष और पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता नए कृषि सुधार विधेयक के विरोध में डाक बंगला चौराहे की ओर बढ़ रहे थे और इसी दौरान जाप के कुछ उत्साही कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय के समक्ष पहुंच गए और उकसाने वाली हरकत करने लगे।


इस पर भाजपा कार्यालय में मौजूद पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक उग्र हो गए तथा लाठी डंडे से जाप कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। शुरुआत में जाप के कार्यकर्ताओं ने भी झंडे का डंडा निकाल कर भाजपा कार्यकर्ताओं का मुकाबला किया लेकिन बाद में भाजपा कार्यालय से पार्टी के कई और कार्यकर्ता जब लाठी डंडे के साथ बाहर आ गए तब जाप के कार्यकर्ता भागने लगे।           


किसानों ने हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन

आदर्श श्रीवास्तव


लखीमपुर खीरी। मोदी सरकार द्वारा पारित कृषि विधेयकों के खिलाफ जिले के किसान भी लामबंद हो गए हैं। आज आक्रोशित किसानों ने सैकड़ों की संख्या में सड़क जाम कर सरकार विरोधी नारे लगाए। कृषि विधेयकों के विरोध में सपाइयों के साथ सड़क पर उतरे किसानों ने पलिया भीरा स्टेट हाईवे भी जाम कर दिया।


किसानों को रोकने के लिए कई थानों का फोर्स भीरा भेजा गया। उधर, समाजवादी पार्टी ने भी किसान आंदोलन को समर्थन दिया है। किसानों के साथ सपा के कार्यकर्ता भी इस प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं।             


पेट की गड़गड़ाहट के संकेत को समझें

आज के समय में हर तीसरा व्यक्ति पेट में गड़बड़ी, गैस, कब्ज जैसी समस्याओं से परेशान है। ऐसे में पेट के खराब होने या बेवजह गुड़गुड़ी की आवाज आना भी आम है, जो सही समय पर भोजन न करने की वजह से होती है। इसके कारण खाली पेट में गैस बनने भारीपन महसूस होने लगता है। मगर, लंबे समय से यह परेशानी बनी हुई है तो उसे इग्नोर ना करें क्योंकि यह किसी बड़ी बीमारी संकेत भी हो सकता है। देता है आंत के कैंसर का संकेत।
इस परेशानी पर ध्यान न देने से गंभीर समस्या भी हो सकती है। बहुत बार दवा का सेवन करने पर पेट में गुड़गुड़ी की आवाजें आती रहती है। ऐसे में डॉक्टरों द्वारा अल्ट्रासाउंड और एक्सरे करवाने को कहा जाता है, क्योंकि इसके पीछे का कारण आंत का कैंसर भी हो सकता है। इसतरह किसी भी तरह की समस्या होने पर उसे अनदेखा करने की जगह तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। ताकि समय रहते बीमारी का पता कर इलाज किया जा सके।


इसके पीछे अन्य कारण


खासतौर पर लोग भोजन को जल्दी से और अच्छे से चबाकर नही खाते हैं। इससे पेट में गैस भर जाने की परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी वजह से जब भोजन आहार नली से नीचे को उतरता है तो साथ में अंदर हवा भी प्रवेश करती है। इसके कारण पेट से आवाजें आने लगती है। भोजन को पचाने की प्रक्रिया के समय जब एंजाइम्स से खाना टूटता है तो पेट में गैस बनने लगती है, जो पेट में आवाजें निकालने की वजह बनती है। कई घंटों तक बिना कुछ खाए यानी भूखे रहने से भी पेट में गैस होने की शिकायत होती है। इससे पाचन तंत्र कमजोर होने के साथ अमाशय भी सिकुड़ने लगता है। इसके कारण पेट से गुड़गुड़ की आवाजें आने लगती है। यूं करें बचाव
ऐसे में एक्सर्ट्स के अनुसार दो समय के खाने के बीच ज्यादा देर का अंतराल नहीं डालना चाहिए। इसके अलावा पेट से गुड़गुड़ी की आवाज आने पर तुरंत भोजन का सेवन कर लेना चाहिए। अधिक समय तक भोजन न करने से पाचन तंत्र कमजोर होने लगता है। ऐसे में खाने को पचाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। गैस की परेशानी होने पर यह पेट की दीवारों से टकराती है। इसके कारण पेट से आवाजें आने लगती है। साथ ही पाचन तंत्र कमजोर होने लगता है।


इन चीजों का रखें ध्यान


खाने में फाइबर और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर चीजों का सेवन करें। इसके साथ अदरक को अपनी डेली रूटीन में शामिल करें। ज्यादा देर भूखे रहने से बचें।


भूख लगने पर तुरंत और चबा- चबा कर ही भोजन करें। चाय, कॉफी आदि का सेवन नामात्र ही करें। गोभी, ब्रोकली, बीन्स आदि चीजों के सेवन से गैस की परेशानी ज्यादा होती है। ऐसे में इनका सेवन करने से बचें। रोजाना 8-10 गिलास पानी का सेवन करें। सही व भरपूर मात्रा में नींद लें। सुबह व शाम के समय सैर व योगा करें। ज्यादा तला- भुना व मसालेदार भोजन खाने से परहेज रखें।           


'लखनऊ-दिल्ली' हाईवे पर लगाया जाम

शाहजहांपुर। शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत कृषि विधेयकों का विरोध कर रही भारतीय किसान यूनियन ने लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर जाम लगा दिया। प्रशासन ने पहले ही धरनास्थल के पहले से ट्रैफिक डायवर्ट कर रखा था। किसी भी वाहन को शहर के अंदर से नहीं आने दिया जा रहा है।


कृषि विधेयकों का विरोध कर रही भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने शुक्रवार को एनएच-24 जाम कर धरना-प्रदर्शन का आह्वान किया था। शुक्रवार सुबह से ही जिले के विभिन्न स्थानों से यूनियन के कार्यकर्ता हरदोई चौराहे से आगे टोल प्लाजा के पास चांदापुर चौराहे पर पहुंचने लगे थे। मध्याह्न 12 बजे काफी संख्या में लाठी-डंडे लेकर जुटे किसानों ने हाईवे के दोनों ओर ट्रैक्टर ट्रालियां खड़ी कर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान कई थानों का फोर्स मौके पर रहा और स्थिति पर नजर बनाए रखी। पुलिस ने गुरुवार को ही ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था बना ली थी।                       


दो आतंकी गिरफ्तार, गोला-बारूद बरामद

अनंतनाग। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा बलों ने दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और नकदी बरामद की है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह, 9 राष्ट्रीय राइफल्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सैनिकों ने गुरुवार रात काजीगुंड में राजमार्ग पर एक संयुक्त नाका स्थापित किया था। इसी दौरान सुरक्षा बलों ने एक कार को रोक कर दो संदिग्ध आतंकवादियों को दो स्वचालित राइफल, एक पिस्तौल, आठ मैगजीन, 400 से अधिक गोलियाें और ग्रेनेड सहित बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद तथा नकदी के साथ गिरफ्तार किया।


सूत्रों ने बताया कि यह अब तक पता नहीं चल सका है कि हथियार और गोला बारूद की यह खेप तस्करी के लिए जम्मू से लायी गयी थी या किसी अन्य जगह से। कार को भी जब्त कर लिया गया है और इस संबंंध में मामला दर्ज कर गिरफ्तार आतंकवादियों से पूछताछ शुरू कर दी गयी है।              


62 करोड़ किसानों के साथ खड़ा होना चाहिए

नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोगों से शुक्रवार को किसानों के आंदोलन में शामिल होने और कृषि विधेयकों का विरोध करने की अपील की, जिसे हाल ही में संसद ने पारित किया है। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, “राष्ट्र को 62 करोड़ किसानों के साथ खड़ा होना चाहिए जो इस कठोर कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने अपने करीबी पूंजीपतियों की मदद के लिए ऐसा किया है, और “उन्हें गरीबों की परवाह नहीं है।”


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा, “किसानों से एमएसपी छीन ली जाएगी। उन्हें कांट्रेक्ट फार्मिंग के जरिए खरबपतियों का गुलाम बनने पर मजबूर किया जाएगा। न दाम मिलेगा, न सम्मान। किसान अपने ही खेत पर मजदूर बन जाएगा। भाजपा का कृषि बिल ईस्ट इंडिया कम्पनी राज की याद दिलाता है। हम ये अन्याय नहीं होने देंगे।” दलगत राजनीति से परे, पंजाब और हरियाणा में किसानों द्वारा दिन भर का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार सुबह शुरू हो गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए दोनों राज्यों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। यहां तक कि दोनों राज्यों के अधिकांश प्रमुख शहरों के दुकानदारों ने किसानों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए अपनी दुकानें बंद कर दीं। एकजुटता के इस तरह के पहले विरोध प्रदर्शन में, पंजाब के 31 किसान संगठनों ने संयुक्त विरोध की घोषणा की।       


130 करोड़ भारतीयों का जीवन बेहतर हो रहा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जो हमें मार्ग दिखाया है, उस रास्ते पर हमें पूरे समर्पित भाव से आगे बढ़ना होगा।


प्रधानमंत्री मोदी ने मौजूदा समय संचालित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के पीछे दीनदयाल उपाध्याय के विजन और आशीर्वाद को श्रेय दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 21वीं सदी के भारत को विश्व पटल पर नई ऊंचाई देने के लिए, 130 करोड़ से अधिक भारतीयों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए, आज जो कुछ भी हो रहा है, उसमें दीन दयाल जी जैसे महान व्यक्तित्वों का बहुत बड़ा आशीर्वाद है। प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से संबोधन में कहा, ये दीनदयाल उपाध्याय ही थे, जिन्होंने भारत की राष्ट्रनीति, अर्थनीति और समाजनीति, इन तीनों को भारत के अथाह सामथ्र्य के हिसाब से तय करने की बात मुखरता से कही थी, लिखी थी।             


पत्नी को मार, सास-साली की हत्या की

सम्राट सिंह राठौर


पानीपत। हरियाणा के पानीपत में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है यहां समालखा खंड में पति ने अवैध संबंधों के शक के चलते पहले अपनी पत्नी की हत्या की। फिर साक्ष्य को छिपाने के लिए आरोपी ने अपनी पत्नी के शव को जलाया और चेहरा को बुरी तरह बिगाड़ दिया। उसके बाद आरोपी ने एक के बाद एक अपनी सास और 18 साल की अपनी साली को तेजधार हथियारों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं, हत्या के बाद सास और साली के साथ शारीरिक संबंध भी बनाएं। आरोपी ने अपनी सास की भी पहचान छुपाने के लिए उसको जलाकर बुड़शाम गांव की नहर के पास फेंक दिया था और साली को गंदे नाले में फेंक दिया था।             


बेकाबू तेज रफ्तार बस, 3 की मौत 3 घायल

 बेकाबू क्लस्टर बस की चपेट में आए राहगीर, 3 की मौत, 3 गंभीर


उत्तर-पूर्वी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार की रात दर्दनाक हादसा हुआ। बेकाबू हुई क्लस्टर बस की चपेट में आकर कई राहगीर घायल हो गए। इस हादसे में एक 12 साल के किशोर समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा दिल्ली के नंद नगरी इलाके में रात करीब 9.30 बजे हुआ। बस चालक को आसपास मौजूद लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।


जानकारी के मुताबिक क्लस्टर बस मंडोली फ्लाईओवर की तरफ से भोपुरा की तरफ जा रही थी। जब बस फ्लाईओवर से उतर रही थी, चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू बस सड़क किनारे सर्विस रोड की ओर तेज रफ्तार से आगे बढ़ी. वहां पर कुछ रेहड़ी वालों के साथ ही राहगीर भी थे। सड़क के किनारे खड़े कई लोग बस की चपेट में आकर घायल हो गए।


हादसे के बाद चालक ने बस को बैक किया और वहां से भागने की कोशिश की। इस कोशिश में बस ने सर्विस रोड पर खड़ी एक टाटा 407 को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। बस ने टक्कर इतनी जोर से मारी कि 407 सड़क के किनारे दूसरी तरफ चली गई। इसके बाद लोगों को घायल हालत में देखकर जिनमें बच्चे भी थे, आसपास मौजूद लोग गुस्से में आ गए और बस पर पथराव शुरू कर दिया। लोगों ने बस चालक को मौके से ही पकड़ लिया तभी मौके पर दिल्ली पुलिस की टीम भी पहुंच गई। लोगों ने बस चालक को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया। भीड़ को संभालने में दिल्ली पुलिस को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक किशोर समेत तीन को मृत घोषित कर दिया।


हादसे में जान गंवाने वाले 12 साल के किशोर का नाम करण बताया जा रहा है। करण के साथ ही 22 साल के रवींद्र और 40 साल के एक अन्य शख्स की भी मौत हो गई। तीसरे मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। हादसे में तीन अन्य गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। घायलों का उपचार चल रहा है। घायलों में कंचन, सुजीत और सुधीर की हालत गंभीर है। हर्ष विहार थाने की पुलिस ने इस हादसे को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली है। चश्मदीदों का कहना है कि बस की रफ्तार बेहद तेज थी और सड़क के किनारे अवैध तरीके से कई सारे ऑटो खड़े थे। जिसकी वजह से बस ड्राइवर आगे की तरफ बस ले जाने की बजाय सर्विस रोड की तरफ मुड़ गया और लोग बस की चपेट में आ गए।


 साजिद खान 


सावधानः वायरस के असामान्य लक्षण

पालूराम


नई दिल्ली। बढ़ते मामलों के साथ-साथ कोरोना वायरस के नए-नए लक्षण भी सामने आ रहे हैं। कोरोना से संक्रमित होने वाले हर व्यक्ति का अनुभव अलग-अलग है। वायरस के शुरुआती दिनों में माना जा रहा था कि ये सांस की बीमारी वालों को ज्यादा शिकार बना रहा है, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। ये शरीर के कई अंगों को निशाना बनाता है।


बुखार, कफ या सांस लेने में दिक्कत के अलावा और भी कई लक्षण हैं, जिनके बारे में जागरुक होने की जरूरत है। बिना लक्षण वाले मरीजों को भी इन पर गौर करने की जरूरत है। ब्रिटेन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (National Health Service) द्वारा एक नया दिशा-निर्देश जारी किया गया है। इसमें संक्रमित लोगों के 4 असामान्य लक्षणों के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं इनके बारे में।


कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई देने में 2 से 14 दिनों का वक्त लगता है। एनएचएस की नई ए़डवाइजरी के मुताबिक ये असामान्य लक्षण एक दिन तक रह सकते हैं, बार-बार हो सकते हैं या फिर संक्रमण से ठीक होने के बाद भी दिखाई दे सकते हैं। इन लक्षणों को नजरअंदाज बिल्कुल ना करें।


आंखों की समस्या- ए़डवाइजरी में आंखों में खुजली, लाल होना या सूजन आना जैसे नए लक्षण बताए गए हैं। ये लक्षण बहुत कम देखे जा रहे हैं और लोग इन पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कुछ मामलों में आंखों के आसपास की नसें भी सूज जाती हैं या आंखों में बहुत ज्यादा पानी आ जाता है। हालांकि ये लक्षण बहुत असामान्य हैं लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि गंभीर संक्रमण के मामलों में ये लक्षण देखने को मिलते हैं।


बेसुध और दुविधा की स्थिति- COVID-19 का प्रभाव  मनोवैज्ञानिक रूप से भी पड़ रहा है, जिसका सीधा असर दिमाग पर हो रहा है। हालांकि ये लक्षण ठीक हुए मरीजों में ही देखने को मिले हैं। एनएचएस का कहना है कि सिरदर्द और थकान की समस्या के साथ ही बेचैनी और दुविधा जैसे लक्षण महसूस होते हैं। ये लक्षण भी गंभीर रूप से बीमार मरीजों में ही देखे गए हैं।


लगातार खांसी आना- हालांकि सूखी खांसी कोरोना वायरस के प्रमुख लक्षणों में से एक है लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि लगातार खांसी आना वायरस की शुरुआत का एक नया संकेत हो सकता है। यूके के एक सर्वे में पाया गया है कि कोरोना वायरस के सारे मरीजों ने करीब एक से चार घंटे तक लगातार खांसी आने की शिकायत की थी।


स्किन में बदलाव आना- कोरोना वायरस के कई मरीजों की त्वचा में सूजन और चकते भी पड़ते हैं। हालांकि नई एडवाइजरी में त्वचा के रंग में बदलाव जैसी बात भी कही गई है। इसमें बताया गया है कि ये लक्षण ज्यादातर युवाओं में देखे गए हैं, जिन्हें पहले से कोई शिकायत नहीं थी। कुछ मामलों में पैरों में घाव जैसे लक्षण भी दिखे हैं।


क्या करना चाहिए- आपको इस समय छोटे-छोटे लक्षणों पर भी गौर करना चाहिए। अगर आपको कोई भी असामान्य लक्षण नजर आता है तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। डॉक्टर की सलाह पर टेस्ट कराएं। अगर आपमें कोरोना के शुरुआती लक्षण हैं तो इसका इलाज घर पर क्वारनटीन होकर भी किया जा सकता है। हाथों को लगातार साफ करें और अपनी इम्युनिटी बढ़ाने की कोशिश करें। डॉक्टर की सलाह के बिना कोई दवा ना लें।


यूपीः 'बॉडी वार्न कैमरे' पहनकर करेंगे सुरक्षा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जेलकर्मी भी जल्द बॉडी वार्न कैमरों से लैस होंगे। जेलकर्मियों के बॉडी वार्न कैमरे सुरक्षा के अलावा खास मकसद के लिए होंगे। इस कैमरे में बन्दियों की मनोस्थिति, अवसाद या जेल में होने वाले रचनात्मक कार्य भी कैद होंगे। इसमें विजुअल के साथ आवाज भी होगी।


राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उप्र समेत राजस्थान, तेलंगाना और पंजाब की जेलों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत बडी वार्न कैमरा (बीडब्लूसी) प्रयोग किए जाने की मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार यूपी को इसके लिए 80 रुपये लाख देगी। डीजी जेल आनन्द कुमार ने बताया कि पहले चरण में करीब 20 संवेदनशील जेलों में यह प्रोजेक्ट शुरू करने की योजना है। उसके बाद दूसरे चरण में बची जेलो में इसे शुरू किया जाएगा। इनकी बैटरी का बैकअप 5 घंटे का होगा। इसके संचालन के लिए बंदी रक्षकों और अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कैमरे के संचालन, मॉनिटरिंग, रिकडिर्ंग, स्टोरेज आदि के लिए एक कंट्रोल रूम जेल में होगा।       


कर्नाटक में 'कांग्रेस विधायक' राव की मौत

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा। देशभर में अबतक 57 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं इस संक्रामक रोग से अभीतक 91 हजार से ज्यादा की मौत भी हो चुकी है। कोरोना का संक्रमण आम लोगों के साथ ही कई राजनेताओं में देखने को मिला है। बीते बृहस्पतिवार को उन्होंने अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। उन्हें कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद 1 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कर्नाटक में बीदर जिले की बसावाकल्याण सीट से 65 वर्षीय कांग्रेस विधायक बी नारायण राव के कई अंगों ने इलाज के दौरान काम करना बंद कर दिया था। जिसकी वजह से उनकी हालत काफी नाजुक हो गई थी।


देश में फिर बढ़े कोरोना के सक्रिय मामले

नई दिल्ली। देश में लगातार छह दिन तक कोरोना महामारी को मात देने वालों की संख्या संक्रमण के नये मामलों से अधिक रहने के बाद पिछले 24 घंटों के दौरान इनमें कमी नजर आयी। इस दौरान जहां 81,177 लोग कोरोना मुक्त हुए, वहीं उससे करीब पांच हजार अधिक 86,052 मामले सामने आये, जिससे सक्रिय मामलों में 3,734 की वृद्धि हुयी।


केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 86,052 नये मामले सामने आये हैं, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 58,18,571 पर पहुंच गयी है। इसी अवधि में 81,177 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके साथ ही कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या अब 47,56,165 हो गयी है। संक्रमण के नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक होने से पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों की संख्या 3,734 बढ़कर 9,70,116 हो गयी है।               


दिल्लीः 670 बसों के परिचालन को दी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पर्यावरण की रक्षा के लिए देश में 670 इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन को मंजूरी दी है। ये बसें महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा और चंडीगढ़ में चलायी जाएंगी। पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को इस बात की घोषणा की। उन्होंने बताया कि 450 इलेक्ट्रिक बसें पहले से ही देश में चल रही हैं और अब 670 इलेक्ट्रिक बसें इन राज्यों में चलेगा। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक बस से न केवल पर्यावरण की रक्षा होगी बल्कि यह सस्ती भी हैं क्योंकि एक किलोमीटर चलने का इनका खर्च एक रुपये 20 पैसे है। ये बसें फेम इंडिया योजना के दूसरे चरण में चलाई जा रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और गुजरात आदि में 241 चार्जिंग स्टेशन भी लगाए जा रहे हैं। पर्यावरण मंत्री ने बताया कि गुजरात में 250, महाराष्ट्र में 250, गोवा में 100 और चंडीगढ़ में 80 इलेक्ट्रिक बसें चलायी जा रही हैं।             


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)











 सितंबर 26, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-43 (साल-02)
2. शनिवार, सितंबर 26, 2020
3. शक-1943, अश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि- नवमी/दसवीं, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 60:04, सूर्यास्त 06:25।


5. न्‍यूनतम तापमान 28+ डी.सै.,अधिकतम-36+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                


(सर्वाधिकार सुरक्षित)              











पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...