सोमवार, 21 सितंबर 2020

पहले मैच में ही अश्विन को लगी गहरी चोट

दिल्ली कैपिटल्स को पहले ही मैच में लगा है।बड़ा झटका। आर अश्विन हुए चोटिल जानिए कितनी गहरी है चोट।


नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया मैच में दिल्ली डेयरिडेविल्स की टीम ने सुपरओवर तक पहुंचे मैच में शानदार जीत दर्ज की लेकिन पहले ही मैच में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स को एक बड़ा झटका भी लगा है। टीम के खिलाड़ी आर अश्विन चोटिल हो चुके हैं। और ये चोट अब कितनी गहरी है।इस बात की चिंता हर किसी को है। हलांकि आर अश्विन चोटिल होने के बाद एक भी ओवर गेंदबाजी नहीं किए।और फिजियो के साथ बाहर चले गए थे।उनकी जगह पर अजिंक्या रहाणे फील्डिंग कर रहे थे।
अश्विन हुए चोटिल
आईपीएल के इस सीजन में आर अश्विन दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल किए गए हैं। और उन्हें पहले ही मैच में प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया था जहां आर अश्विन ने अपने पहले ही ओवर में वो काम कर दिखाया जिसकी उम्मीद उनसे हर मैच में रहती है। आर अश्विन ने अपने पहले ही ओवर में दो विकेट निकाल लिए वो भी दो अहम खिलाड़ियों के। आर अश्विन ने निकोलस पूरन और करुण नायर  को पवेलियन का रास्ता दिखाया।और फिर उसी ओवर के आखिरी गेंद में मैक्सवेल को सिंगल से रोकने के प्रयास में अपने कंधे पर चोट लगा बैठे।जिसके बाद अब आर अश्विन  के समर्थक काफी चिंतित हैं। कि ये चोट आखिर कितनी गहरी है। क्योंकि चोट लगने के बाद ही टीम के फिजियो पैट्रिक फरहाद अश्विन को मैदान से बाहर लेकर चले गए। और उनकी जगह पर अजिंक्या रहाणे ने फील्डिंग की पूरे मैच में अश्विन दूसरा ओवर नहीं कर सके।
कप्तान ने दिए संकेत
हलांकि मैच के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने संकेत दिए हैं। कि आर अश्विन की चोट ज्यादा बड़ी नहीं है। जितना कि शुरु में सोचा गया था। अय्यर ने मैच के बाद बताया कि अश्विन ने कहा है।कि वो अगले मैच के लिए तैयार रहेंगे।हलांकि आखिरी फैसला टीम के फिजियो का होगा।
गौरतलब है कि आर अश्विन  अपने पहले ही ओवर में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।और अगर अश्विन फॉर्म में रहे तो फिर ये दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ी अच्छी खबर है। क्योंकि आर अश्विन एक मैच विनर खिलाड़ी हैं। अश्विन के टीम में रहने से आखिरी समय में एक बल्लेबाज के तौर पर भी कुछ मदद मिल जाती है। हलांकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम में फिरकी गेंदबाजों में ऑप्शन के तौर पर अमित  मिश्रा जो आईपीएल में 157 विकेट ले चुके हैं वो भी हैं। इसके अलावा अक्षर पटेल भी हैं।             


1002 ग्राम पंचायत, 9171 ने भरा पर्चा

पंचायत चुनाव:1002 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 9171 ने पर्चा भरा।


नरेश राधानी


जयपुर। पंचायती राज चुनाव में पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया शनिवार काे हुई। प्रदेश में 1002 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद पर 9171 अभ्यर्थियों ने पर्चे दाखिल किए। इसमें सवाई माधोपुर के बामनवास में सबसे ज्यादा 540 अभ्यर्थियों ने 549 नामांकन दाखिल किए है।
हनुमानगढ़ के संगरिया में 493 नामांकन भरे गए। झुंझुनूं के खेतड़ी में 475 नामांकन आए है। दौसा के महवा और लालसोट में 444 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किए। जोधपुर के सेखला में सबसे कम चार प्रत्याशियों ने चार नामांकन दाखिल किए है।
नई गाइडलाइन : प्रत्याशी प्रचार में ढाेक पर राेक, हाथ मिलाने की बजाए दूर से करना हाेगा नमस्ते
पंचायत चुनाव प्रचार कड़ी पाबंदियों के साथ होगा। कोरोना के मद्देनजर एहतियात बरतते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी करते हुए साेशल डिस्टेंस काे फाॅलाे करते हुए कई पाबंदिया लगाई है। आयाेग ने इस संबंध में गाइडलाइन जारी करके कहा है कि चुनाव प्रचार में पैर छूना या ढोक लगाने, हाथ मिलाने व गले लगने पर राेक रहेगी।
प्रत्याशी काे दूर से ही नमस्ते करना हाेगा। प्रचार के दाैरान घर - घर बाहर से ही नाेक करना हाेगा और पांच से ज्यादा समर्थक नहीं रख सकेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए प्रचार के समय 6 फीट की दूरी और मास्क लगाना अनिवार्य रहेगा। साथ ही प्रत्याशी के साथ जाने वाले सभी समर्थक नियमित तरीके से हाथों को सेनेटाइज करते रहेंगे।
साेशल डिस्टेंसिंग के दिशा - निर्देश समर्थकाें पर भी रहेंगे।सामाजिक, राजनीतिक आयाेजनाें में 50 से ज्यादा लाेगाें काे ही मंजूरी मिलेगी। इसकी पालना सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित कलेक्टर्स और एसपी को निर्देश दिए गए हैं।                    


कफील खान ने प्रियंका से की मुलाकात

महासचिव प्रियंका गांधी से कफ़ील खान ने की मुलाकात।


आत्माराम त्रिपाठी 
लखनऊ। जेल से छूटने के बाद डॉक्टर कफ़ील खान ने आज कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी से मुलाकात की। डॉक्टर कफ़ील खान की जेल से रिहाई के बाद कांग्रेस महासचिव ने कफ़ील खान और उनके परिजनों से फोन पर बातचीत कर उनका हालचाल लिया था और हर संभव मदद का वादा किया था।
दिल्ली में डॉक्टर कफ़ील खान अपने परिवार के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी से मुलाकात की। डॉक्टर कफ़ील के साथ उनकी पत्नी और बच्चे भी प्रियंका गांधी से मिले।
दिल्ली में हुई इस मुलाकात के वक्त यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और अल्पसंख्यक कांग्रेस के चेयरमैन शाहनवाज आलम मौजूद थे।कांग्रेस ने चलाया था डॉक्टर कफ़ील की रिहाई के लिए अभियान यूपी में कांग्रेस पार्टी ने डॉक्टर कफ़ील की रिहाई के लिए एक बड़ा अभियान चलाया था। पूरे सूबे में हस्ताक्षर अभियान।विरोध प्रदर्शन और पत्र लिखकर कांग्रेसियों ने डॉक्टर कफ़ील खान की रिहाई के लिए आवाज़ बुलंद की थी।                 


लॉकडाउनः मनमानी पर उतरेंं सब्जी व्यापारी

लॉकडाउन में मनमानी पर उतर आए सब्जी व्यापारी, टमाटर 120 तो लौकी 40 रुपए किलो में बेच रहे।


सुप्रिया पांडेय


रायपुर। लॉकडाउन के दौरान राजधानी में टमाटर 120 रुपए रुपए किलो बिक रहा है।केवल टमाटर ही नहीं अन्य सब्जियां भी दो गुने-तीन गुने दाम पर चिल्हर व्यापारी बेच रहे हैं।हालांकि पहले के मुकाबले थोक में सब्जियां सस्ती हुई हैं।लेकिन लॉकडाउन में मजबूरी की वजह से लोग चिल्हर व्यापारियों से चौगुने दाम पर खरीदने को मजबूर हैं।
सब्जी मंडी अध्यक्ष श्रीनिवास रेड्डी बताते हैं। कि पहले के मुकाबले में टमाटर के दाम में कमी आई है। पहले टमाटर 12 सौ रुपए कैरेट था। वह आज 800 रुपए के रेट में बेच रहे हैं। किलो के हिसाब से बात कहें तो थोक में टमाटर 35 से 40 रुपए किलो पड़ रहा है, जिसे चिल्हर में 120 रुपए तक बेचे जाने की शिकायत मिल रही है।दरअसल, कोरोना की वजह से लॉकडाउन लगाए जाने का फायदा चिल्हर व्यापारी उठा रहे हैं। केवल टमाटर ही नहीं अन्य सब्जियों को भी थोक कीमत से दुगनी से चौगुनी कीमत पर बेचा जा रहा है।
सब्जी खरीदने पहुंचे कल्पेश लांजेवार कहते है। कि सब्जियां काफी ज्यादा महंगी हैं। सब्जियों के दाम कल और परसों की तुलना में ज्यादा है। ज्यादातर सभी सब्जियां 100 से 120 रुपए के दाम में बेची जा रही है। आज मैंने 800 रुपए की सब्जी खरीदी है। अजय जैन भी कहते हैं। कि आज सब्जियां ज्यादा महंगी है।आज हमने 1400 रुपए की सब्जी खरीदी है।और वो भी बहुत ज्यादा अच्छी क्वालिटी की नहीं है।व्यापारियों के पास बस आज का ही वक्त है। इसलिए वे भी अपनी मनमानी कर रहे हैं।सब्जियों के दाम
चिल्हर – टमाटर 70 से 80, आलू 60, मिर्च 80, भाटा 40, करेला 60, लौकी 40, धनिया 160 से 200, मूंगा 120, प्याज 45 से 50, गाजर 50 से 60, शिमला 60 से 80, लहसुन 150 और खीरा 60 रुपए किलो।
थोक – टमाटर 35, आलू 50, मिर्च 50, भाटा 25, करेला 40, लौकी 16, मूंगा 60, धनिया 100, प्याज 30 से 35, गाजर 20, शिमला 40 लहसुन 120, खीरा 25 रुपए किलो।               


3 मंझिला इमारत गिरने से 10 लोगों की मौत

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से बड़े हादसे की खबर है।मुंबई से सटे भिवंडी में तीन मंजिला इमारत गिर गई है। हादसे में 10 लोगों की मौत होना बताई जा रही है। हादसा सोमवार सुबह हुआ। मलबे में 35 से 40 लोग फंसे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। अभी तक की जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों की मदद से कम से कम 20 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।


नाखुशः जेडीयू कार्यालय का किया घेराव

पटना। बिहार के सीएम नीतीश कुमार अक्सर जब अपनी उपलब्धियों का जिक्र करते हैं तो मदरसा शिक्षकों को लेकर बिहार सरकार के काम को जरूर गिनाते हैं। जेडीयू की ओर आयोजित वर्चुअल रैली में भी उन्होंने अपनी उपलब्धियां गिनायी थी और बताया था कि मदरसा शिक्षकों के लिए उन्होंने क्या क्या किया है। उन्होंने कहा था कि हमने इनको सम्मान दिया। मदरसा शिक्षक डेढ़ सौ रूपये में काम कर रहे थे उनका वेतन हमने बढ़ाया। उन्हें सम्मानजनक वेतन देने की शुरूआत हमने की। 


लेकिन दूसरी तरफ मदरसा शिक्षक सीएम नीतीश कुमार की नीतियों से नाराज हैं और आज जेडीयू कार्यालय का घेराव कर रहे हैं। जेडीयू कार्यालय का घेराव करने पहुंचे मदरसा शिक्षकों ने कहा कि सरकार ने वादा किया था कि अगर सरकार बनी तो सभी को वेतन भुगतान करेंगे लेकिन सरकार का वादा वादा हीं रहा। दूसरी तरफ लाॅकडाउन में एलपीसी और ट्रस्ट बनवाकर हमारे पैसे खर्च करवाए गये लेकिन सरकार की तरफ से कोई भुगतान नहीं हुआ। 33 साल से हमलोग काम कर रहे हैं लेकिन सरकार की तरफ से कुछ नहीं दिया गया।                               


बिहारः शिक्षकों के 4638 पदों पर भर्ती होगी

पटना। बिहार के 13 विश्वविद्यालयों में 52 विषयों के 4638 रिक्त पदों पर सहायक प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति होगी। राज्य सरकार ने रविवार को छुट्टी होने के बावजूद बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग को इन पदों पर नियुक्ति की अधिसूचना भेज दी है।                          


नैया पार लगाने के चक्कर में पड़ गया विरोध

पटना। कांग्रेस छोड़कर नीतीश कुमार के चेहरे पर विधानसभा चुनाव की नैया पार करने की इच्छा रखने वाले विधायक जी बुरे फंसे हैं। बरबीघा विधानसभा से कांग्रेस के विधायक रह चुके सुदर्शन पिछले दिनों जेडीयू में शामिल हो गए थे। मंत्री अशोक चौधरी के करीबी माने जाने वाले सुदर्शन ने जेडीयू की सदस्यता टिकट की गारंटी के साथ ली है लेकिन अब क्षेत्र में ही उन्हें विरोध का सामना करना पड़ रहा है। बरबीघा विधानसभा क्षेत्र में विधायक के सुदर्शन को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को उनके साथ कठौत गांव में ऐसा ही वाकया हुआ। विधायक जी यहां जनसंपर्क के लिए पहुंचे थे लेकिन जनता ने 5 साल के कामकाज का उनसे हिसाब मांगना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि विधायक जी ने 5 साल तक गांव की तरफ मुड़ कर देखा भी नहीं। विरोध इतना जबरदस्त था कि विधायक सुदर्शन को जवाब देते नहीं बना।


सुदर्शन कुमार कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे राजू सिंह के पोते हैं।विधानसभा का पिछला चुनाव उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर लड़ा और जीत भी हासिल की। तब मंत्री अशोक चौधरी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे। अशोक चौधरी के जेडीयू में शामिल होने के बाद से ही लगातार ये कयास लगाया जा रहा था कि सुदर्शन कुमार भी देर सवेर जदयू का दामन थाम सकते हैं और आखिरकार चुनाव के पहले उन्होंने वहीं कदम उठाया लेकिन सुदर्शन कुमार कि जेडीयू में एंट्री से पार्टी के अंदर भी नाराजगी है। पार्टी के जिला और विधानसभा इलाके में स्थानीय नेताओं के बीच इस बात से नाराजगी है कि कांग्रेस के साथ 5 साल का वक्त गुजारने वाले सुदर्शन कुमार को अब नीतीश कुमार जेडीयू का टिकट देंगे। सुदर्शन एक तरफ ग्रामीणों के विरोध का सामना कर रहे हैं तो दूसरी तरफ से उन्हें यह डर भी सता रहा है कि जेडीयू के स्थानीय नेता उनके साथ भितरघात न कर दें।               


बिहार को तोहफा और शिलान्यास भी किया

नई दिल्ली। बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार राज्य को तोहफा दे रहे हैं। प्रधानमंत्री आज 179 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का शिलान्यास कर रहे हैं। इसके अलावे प्रधानमंत्री पटना रिंग रोड और गांधी सेतु के समानांतर नए पुल का शिलान्यास भी कर रहे हैं। लेकिन इन योजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री को 5 साल पुराने वादों की याद दिलाई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 2014 के चुनाव में किए गए विशेष राज्य के दर्जा और 2015 के विधानसभा चुनाव के दौरान स्पेशल पैकेज पर किए गए वादे की याद दिलाई है। तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है।2014 के चुनाव में विशेष राज्य का दर्जा, 2015 में बहुचर्चित विशेष पैकेज जो अभी तक नहीं दिया। बिहार के पथ निर्माण मंत्री के कुछ स्क्रीनशॉट है जो पता नहीं कितनी बार चुनावों,उपचुनावों के वक्त एक ही पुल के अनेक यथाशीघ्र टेंडर निकलवा चुके है।आज फिर 5 वर्ष बाद पुन: पैकेजिंग हो रही है.बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव के पुराने ट्वीट को शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा है कि जिस योजना का ऐलान 1 साल पहले पथ निर्माण मंत्री कर चुके हैं उसके बाद शिलान्यास कब किया जा रहा है यह सब कुछ पैकेजिंग का खेल है ।                          


2000 के नोट को लेकर दी जानकारी

2000 के नोट को लेकर आई बड़ी खबर।मोदी सरकार ने दी यह जानकारी।


नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद सरकार ने 2000 का नोट जारी किया था। इसके बाद कई बार खबरें आई कि केंद्र सरकार 2000 के नोट को बंद करने वाली है। हालांकि सरकार ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। लेकिन इस बार केंद्र ने 2 हजार के नोट को लेकर जारी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। मोदी सरकार ने 2,000 रुपए मूल्यवर्ग के नोटों को लेकर आधिकारिक पुष्टि की है। केंद्र सरकार ने कहा है। कि उसने उच्च मूल्यवर्ग के नोटों (2000 के नोट) को बंद करने का फैसला नहीं किया है। हालांकि, 2,000 रुपए के मूल्यवर्ग के नोटों की छपाई में काफी कमी आई है।शनिवार को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि किसी विशेष मूल्यवर्ग के बैंक नोट को छापने को फैसला सरकार भारतीय रिजर्व बैंक से परामर्श लेकर करती है। उन्होंने कहा कि 2019-20 और 2020-21 के दौरान प्रेस से 2,000 रुपए के नोट छापने का कोई ऑर्डर नहीं मिला है। हालांकि सरकार की ओर से 2,000 रुपये के नोट को न जारी रखने का कोई फैसला नहीं लिया गया है।वित्त राज्यमंत्री ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से सूचित किया गया था। कि कोविड-19 महामारी से बचाव और रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण स्थायी रूप से 2,000 रुपए के नोट की छपाई रोक दी गई थी। लेकिन केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से जारी गाइडलाइंस के आधार पर प्रेस ने चरणबद्ध तरीके से नोटों की छपाई करना शुरू कर दिया था।             


भारत वायरस के स्ट्रेन में नहीं आयाः कोरोना

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्द्धन बोले भारत में कोरोना वायरस के स्ट्रेन में नहीं आया है। कोई बड़ा बदलाव।


नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्द्धन ने रविवार को कहा।कि भारत में कारोना वायरस के ‘स्ट्रेन में कोई बड़ा या महत्वपूर्ण बदलाव नहीं पाया गया है।उन्होंने कहा कि आईसीएमआर कोविड-19 संक्रमण का पता लगाने के लिए लार आधारित जांच कराने के विषय में सक्रियता से इसकी पड़ताल कर रहा है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फॉलोवरों के साथ संवाद के दौरान यह भी कहा कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमपी) पिछले कुछ महीनों के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर जुटाए गए ‘स्ट्रेनों’ (वायरस का स्वरूप) का बड़े पैमाने पर अध्ययन करने में जुटा हुआ है।
उन्होंने कहा कि वायरस के स्वरूप में बदलाव (म्यूटेशन) के संबंध में शुरुआती अक्टूबर में जानकारी उपलब्ध होगी। ‘संडे संवाद।मंच पर प्रश्नों का उत्तर देते हुए हर्षवर्द्धन ने कहा कि देश में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है और स्वास्थ्य मंत्रालय स्थिति पर नजर रख रहा है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक मंत्री ने यह भी कहा कि मंत्रालय ने खासकर ऑक्सीजन संबंधी व्यवस्था का मुद्दा सामने आने के बाद देश के ग्रामीण हिस्सों में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर (विशेष चिकित्सा उपकरण) भेजे हैं। कोविड-19 की लार संबंधी जांच के बारे में पूछे जाने पर हर्षवर्द्धन ने कहा कि आईसीएमआर ने कुछ टेस्ट को परखा है।लेकिन उन्हें भरोसेमंद नहीं पाया गया तथा अमेरिका के एफडीए से टेस्ट के संबंध में मंजूरी प्राप्त करने वाली कंपनियों ने भारत सरकार से अब तक संपर्क नहीं किया है।
उन्होंने कहा कि देश का शीर्ष स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान इस पद्धति के संबंध में और जानकारी जुटाने के लिए सक्रियता से काम कर रहा है। और ठोस जानकारी मिलने पर सूचित किया जाएगा।भारत में पोलियो उन्मूलन के भारत सरकार के अभियान के संबध में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि पोलियो के विपरीत कोरोना वायरस एक नया वायरस है।और उस पर ज्यादा अनुसंधान अब तक नहीं हुआ है।                 


लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं  इकबाल अंसारी  चेन्नई। तमिलनाडु में गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए मु...