सोमवार, 31 अगस्त 2020

पति-पत्नी और पुत्र को जिंदा जलाया

ट्रिपल मर्डर: पिता, पुत्र और उसकी मां को घर के अंदर ही जिंदा जलाया


सुरेश उपाध्याय


आगरा। पिता, पुत्र और उसकी मां को घर के अंदर ही जलाकर मार डाला। ट्रिपल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई है। दरअसल ये मामला आगरा का है। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को जांच में पता चला है कि मृतकों के हाथ पैर बांधे हुए थे।
जानकारी के मुताबिक रामवीर घर में ही परचून की दुकान चलाते हैं। देर रात रामवीर दुकान बंद कर घर आ गए। यहां वे अपनी पत्नी मीरा और 22 साल के बेटे बबलू के साथ सोने चले गए। इसके बाद सुबह जब काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को शक हुआ। जिसके बाद पड़ोसियों ने घर के अंदर देखा तो तीनों लोगों के शव पड़े हुए थे। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। जांच में पता चला कि तीनों लोगों के हाथ-पैर बांधे गए हैं। तीनों की हत्या की गई है। पुलिस के मुताबिक ऐसा लगता है कि तीनों पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया गया है। पुलिस पड़ोसी और परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस फिलहाल, हत्या के कारणों की तलाश में जुटी है। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले को तिहरा हत्याकांड मानते हुए पड़ताल शुरू कर दी है।                    


फर्जीवाड़ाः प्रेमी के साथ भागी ऑस्ट्रेलिया

पीलीभीत। दरअसल, यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के पीलीभीत का है, यहां गजरौला थाना क्षेत्र के गांव दमगढ़ी निवासी गुरदेव सिंह ने एसपी को तहरीर देकर बताया कि वह मुंबई में नौकरी करता है। उसका बेटा ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करता है। उसकी पत्नी परिवार के साथ रहती है। उनकी गैरमौजूदगी में डडुवा पिपरिया पूरनपुर निवासी संदीप का उनके घर पर आना जाना हो गया और पत्नी से मित्रता कर ली। उन्होंने आगे बताया, संदीप और उनकी पत्नी ने उनके नाम, पते और अभिलेखों में हेराफेरी करके पीड़ित के फोटो के स्थान पर अपना फोटो लगा कर फर्जी पासपोर्ट बनवा लिया। पत्नी का फर्जी पति बनकर वे ऑस्ट्रेलिया चले गए। पीड़ित ने कहा कि दोनों ने मेरे साथ धोखाधड़ी करके आपराधिक षड्यंत्र किया है।

एसपी के रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश पर गजरौला थाने में संदीप और पीड़ित की पत्नी के खिलाफ कई धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पत्नी अपने प्रेमी के साथ अब फिलहाल वापस आ चुकी है। पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि एक फर्जी पासपोर्ट बनवा कर एक आदमी विदेश घूम आया है। हम जांच कर रहे है कि ये पासपोर्ट किस तरह बना है। उन्होंने कहा कि इस बात की भी जांच हो रही है कि फर्जी पासपोर्ट कैसे बन गया।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण




यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)









 सितंबर 1, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-18 (साल-02)
2 मंंगलवार, अगस्त 1, 2020
3. शक-1943, भाद्रपद, शुुुक्ल-पक्ष, तिथि- चतुर्दशी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 05:28, सूर्यास्त 07:10


5. न्‍यूनतम तापमान 23+ डी.सै.,अधिकतम-35+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                 







रविवार, 30 अगस्त 2020

तिब्बतः मुद्दों पर घबराएं 'चीनी राष्ट्रपति'

बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की हाल के दिनों में तिब्बत को लेकर चिताएं बढ़ गई है। दरअसल, उनकी सरकार की तरफ से लगातार तिब्बतियों को अपने पाले में करने की पुरजोर कोशिश की जा रही है, लेकिन इसमें उन्हें कामयाबी हासिल नहीं हुई है।
इस कारण चीन को एक तरफ अलगाववाद की चिंता सता रही है तो दूसरी तरफ भारत के साथ लगती सीमा पर मुंह की खाने के बाद सुरक्षा को लेकर नींद भी उड़ी हुई है। दरअसल, तिब्बत को लेकर पांच साल बाद एक बैठक का आयोजन किया गया था, लेकिन इसमें चीन के राष्ट्रपति का चेहरा और जबान दोनों ही उनकी चिंता को व्यक्त करने में जुटे थे।
पूर्वी लद्दाख में भारत के साथ हुई हिंसक झड़प के बाद 'तिबब्त पॉलिसी बॉडी' की उच्च स्तरीय बैठक की गई।           


सेना ने 18 आतंकियोंं को किया ढेर

काबुल। अफगानिस्तानी सेना ने शनिवार को तालिबान के 18 आतंकवादियों को ढेर किया और पूर्वी नानगरहार प्रांत के एक इलाके को तालिबान से मुक्त करा लिया। प्रांत परिषद के प्रमुख अहमद अली हजरत ने इसकी जानकारी दी।
हजरत के मुताबिक अफगानी सेना ने जाबित जाहीर काला नाम के इलाके पर कब्जा किया और सुरक्षा अभियान में 18 तालिबानी आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा।                                                                       


सदस्यों ने चीन के खिलाफ किया प्रदर्शन

लंदन। ब्रिटेन में तिब्बती और उइगर समुदाय के सदस्यों ने लंदन में मानवता के खिलाफ 'जघन्य अपराधों की नौवीं वर्षगांठ' 'काला दिवस' के तौर पर मनाते हुए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के बाहर चीन के खिलाफ प्रदर्शन किया शुक्रवार को यहां तुर्किस्तान, वर्तमान में शिनजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र के पार्टी सचिव चेन क्वांगू के नेतृत्व में तिब्बती समुदाय UK, विश्व उइगर कांग्रेस और ग्लोबल अलायंस फॉर तिब्बत एंड पर्सपेक्टेड माइनॉरिटीज के तत्वावधान में विरोध प्रदर्शन किया गया।                                   


चीनः इमारत ढहने से 29 लोगों की मौत

बड़ी खबर-इमारत ढहने से 29 लोगों की मौत, 57 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया,कई लोगों की हालत नाजुक।


बीजिंग। चीन में एक भीषण हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा शांक्‍सी प्रांत के ल‍िनफेन शहर में हुआ। बताया जा रहा है क‍ि एक रेस्‍टोरेंट ग‍िर गया ज‍िससे 29 लोग मारे गए। एक रेस्तरां की इमारत ढहने से इस हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी। 
बचाव दल के अनुसार, यह हादसा शनिवार सुबह करीब 9.40 बजे हुआ जब परिजन और साथी गांव के लोग जियांगफेन काउंटी के चेनझुआंग गांव के जक्सियन रेस्तरां में एक 80 वर्षीय व्यक्ति के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गए थे।
बचाव दल का काम रविवार सुबह जाकर पूरा हुआ। इस दो मंजिला इमारत के ढहने के बाद इसके मलबे से 57 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, उनमें से 29 लोगों की मौत की पुष्टि हुई, सात गंभीर रूप से घायल हुए और 21 अन्य को मामूली चोटें आईं। 
सूत्रों के मुताबिक, जिस दौरान हादसा हुआ, उस वक्त रेस्टोरेंट में कई लोग एक बर्थडे पार्टी के लिए मौजूद थे। इनमें कई बच्चे और महिलाएं भी शामिल थे। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया कि कुल कितने लोग उस वक्त रेस्टोरेंट में मौजूद थे।               


पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...