बुधवार, 26 अगस्त 2020

कोतवाली में 'भारत माता' का अपमान

भोपाल। मध्य प्रदेश के सिवनी के कोतवाली में पिछले 3 सालों से भारत माता की प्रतिमा का अपमान हो रहा है। इस प्रतिमा को सिवनी से 3 किलोमीटर दूर खैरी टेक गांव से प्रशासन द्वारा जब्त कर कोतवाली लाया गया था। कोतवाली के कबाड़खाने में रखी गई यह प्रतिमा खराब हो रही है। 


दरअसल, विद्युत मंडल में कार्यरत सरकारी कर्मचारी विपत लाल विश्वकर्मा ने अपने खर्च से दो लाख रुपए की लागत से 5 टन वजनी भारत माता की एक बहुत ही खूबसूरत प्रतिमा बनवाकर सरपंच की सहमति से उसे खैरी टेक पर स्थापित किया था। प्रतिमा स्थापित करने के 4 महीने बाद कुछ लोगों ने प्रशासन से इसकी शिकायत कर दी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन उस मूर्ति को जब्त कर कोतवाली ले आई। प्रशासन द्वारा जब मूर्ति को वहां से हटाया जा रहा था तो मूर्ति ट्रैक्टर ट्राली से नीचे गिर गई थी। मूर्ति हटाने के दौरान विवाद भी हुआ था, जिस देश और प्रदेश में उस बीजेपी का शासन है जो भारत माता के लिए जान न्योछावर करती है, इसके बावजूद विगत 3 वर्षों से भारत माता का कोतवाली में कैद रहना हैरान करती है। 


हालांकि विपत लाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और बाबूलाल गौर से एक उचित स्थान पर उस मूर्ति को स्थापित करने की कई बार याचना की, उसके बावजूद प्रशासन के कानों में जूं नहीं रेंग रही है।             


यूपीः राशन कार्ड पर मिलेगी सस्ती चीनी

मुरादाबाद/लखनऊ। प्रदेश सरकार गरीबों को पेट भर भोजन उपलब्‍ध कराने के बाद उनकी चाय भी मीठी करने जा रही है। राशन कार्ड धारकों को फिर से कोटे की दुकान से चीनी उपलब्ध कराई जाएगी। सितंबर में सहकारी मिल संघ मुरादाबाद जिले को चीनी उपलब्ध करा देगा। फिलहाल एक राशन कार्ड पर एक किलो ही चीनी दी जाएगी।


प्रदेश में राशन कार्ड धारकों को मार्च 2017 से पहले कम कीमत पर चीनी उपलब्ध कराई जाती थी। इसके बाद राशन कार्ड धारकों को चीनी देने के लिए सरकार ने बजट आवंटित करना बंद कर दिया। बजट के अभाव में सब्सिडी पर मिलने वाली चीनी मिलनी बंद हो गई। लॉकडाउन में आर्थिक मंदी होने से गरीबों को काम नहीं मिल पा रहा है।


काम धंधे बंद होने से मजदूर घर वापस आ गए हैं। केंद्र सरकार ने गरीब परिवारों को नवंबर तक माह में दो बार खाद्यान्न देने का आदेश जारी किया है। माह के प्रथम सप्ताह में दो रुपये किलो गेहूं व तीन रुपये किलो चावल दिया जाता है। माह के तृतीय सप्ताह में निश्शुल्क गेहूं व चावल के साथ एक किलो चना मिलता है।

प्रदेश सरकार के आदेश पर खाद्य तथा रसद विभाग के आयुक्त मनीष चौहान ने 18 अगस्त को पत्र जारी किया है। जिसमें कहा है कि प्रदेश के सभी जिले के अन्त्योदय राशन कार्ड धारकों को चीनी दी जाएगी। एक कार्ड पर एक किलो चीनी मिलेगी। मुरादाबाद जिले को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ सितंबर में चीनी उपलब्ध कराएगा। आदेश के बाद तीन माह के लिए चीनी स्टॉक करने के लिए जिला स्तर पर गोदाम की व्यवस्था की जा रही है। जिला पूर्ति अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि शासन ने राशन कार्ड धारकों को चीनी उपलब्ध कराने का आदेश जारी किया है। सितंबर में चीनी मिल जाएगी, लेकिन राशन कार्ड धारकों को चीनी का वितरण अक्टूबर से किया जाएगा।                  


दाऊद की प्रेमिका बताई 'फिल्मी-हस्ती'

64 साल की उम्र में दाऊद की प्रेमिका बताई जा रही यह फिल्मी हस्ती


नई दिल्ली। 64 साल के दाऊद ने अपने दबदबे के दम कर हयात को कई फिल्मों में काम दिलाया। हयात को 2019 में पाकिस्तान के सर्वोच्च सम्मानों में से एक तमगा-ए-इम्तियाज मिला था। भारत का मोस्ट वांटेड भगोड़े दाऊद इब्राहिम का नाम इन दिनों पाकिस्तान की प्रमुख फिल्म अभिनेत्री ‘ग्लैमरस गर्ल’ मेहविश हयात के साथ जुड़ रहा है। उसने अपने दबदबे के चलते हयात को कई फिल्मों में काम भी दिलाया है। मेहविश को गैंगस्टर गुड़िया के नाम से भी जाना जा रहा है। 
सूत्रों के मुताबिक हयात के केवल दाऊद ही नहीं, कई क्रिकेटर और यहां तक की पाकिस्तान के पीएम इमरान खान से भी करीबी संबंध हैं। पिछले साल मेहविश हयात को पाकिस्तान के नागरिक पुरस्कारों में से एक तमगा-ए-इम्तियाज से नवाजा गया था।
इसके बाद तो सोशल मीडिया कई तरह की कहानियों से पट गया था। लोगों का कहना था कि उसे पुरस्कार इसलिए मिला, क्योंकि उसके पाकिस्तान में बहुत ताकतवर लोगों से संबंध हैं। एक प्रमुख वेबसाइट ने तभी दाऊद इब्राहिम से उनकी करीबी के बारे में संकेत दिया था।
अपने लुक के लिए जानी जाने वाली हयात पाकिस्तान की एक टॉप सिंगिंग स्टार भी है।और अक्सर कुछ जानी-मानी हस्तियों को होस्ट करती है। इनमें क्रिकेटर्स, राजनेता और उद्योगपति शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हयात को पाकिस्तानी फिल्मों में आइटम नंबर करने के बाद शोहरत मिली थी। इसके बाद वह दाऊद इब्राहिम के संपर्क में आई, जिसके दबदबे के चलते उसे कुछ हाई बजट की फिल्में मिलीं। दाऊद पाकिस्तान की फिल्म इंडस्ट्री को फंड करता है। उसके कराची और लाहौर में कई बड़े प्रोड्यूसर और डायरेक्टर से संबंध हैं।37 साल की हयात के ट्विटर पर 14 लाख फॉलोवर्स हैं। हाल में हयात को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। कई भारतीयों ने उन्हें ट्विटर पर ट्रोल करते हुए लिखा कि जिसने 1993 के मुंबई में बम धमाकों में सैकड़ों निर्दोष लोगों की हत्या की उसके साथ वह करीबी रिश्ते में है। पाकिस्तान के लोगों ने भी हयात को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे जाने पर सवाल उठाए हैं।ट्विटर पर ट्रोल किए जाने के बाद हयात ने कहा कि उसके खिलाफ साजिश की जा रही है। उसने दाऊद के साथ अपने संबंधों को नकारते हुए कहा कि जो उनसे जलते हैं उन्होंने ही यह अफवाह फैलाई है।               


झारखंडः नेशनल खिलाड़ी ने की आत्महत्या

झटकाः इस नेशनल खिलाड़ी ने की आत्महत्या


रांची। नेशनल हॉकी खिलाड़ी और एजी ऑफिस में एकाउंटेंट के पद पर पदस्थापित गुरुशरण सिंह ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। गुरुशरण ने डोरंडा के एजी कॉलोनी स्थित सरकारी क्वॉर्टर में ही फंदे से झूलकर अपनी जान दी है। 28 वर्षीय गुरुशरण सिंह पंजाब के रहने वाले थे। कुछ साल से वह रांची में ही रह रहे थे। रांची नौकरी करने से पहले वह पंजाब से ही नेशनल प्रतियोगिता में खेल चुके हैं। सूचना मिलने के बाद डोरंडा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।                   


देश में 7,07,267 एक्टिव वायरस केस

देश में कोरोना से एक दिन में 1000 से ज्यादा की मौत


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविट-19) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 67,151 नए मामले सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 1,059 लोगों की मौत कोरोना से हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 32,34,474 तक पहुंच गई है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 59,449 हो गई। देश में कोरोना के कुल मामलों में 7,07,267 एक्टिव केस है।जबकि 24,67,759 लोग स्वस्थ होकर घरों को लौट चुके हैं। कोविट-19 को काबू में करने के लिए परीक्षण का दायरा निरंतर बढ़ाया जा रहा है। और 25 अगस्त तक तीन करोड़ 76 लाख 51 हजार 512 कोरोना नमूनों की जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुंसधान परिषद (आईसीएमआरI) की तरफ से बुधवार को बताया गया कि 25 अगस्त को देश भर में कोरोना वायरस के आठ लाख 23 हजार 992 नमूनों की जांच की गई हालांकि यह संख्या एक दिन पहले के नौ लाख 25 हजार 383 नमूनों की तुलना में एक लाख से अधिक कम थी। परिषद के अनुसार 25 अगस्त तक कोरोना की कुल जांच तीन करोड़ 76 लाख 51 हजार 512 पर पहुंच गई।             


महिला उत्पीड़न की दर्दनाक तस्वीर दिखी

नई दिल्ली। दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके से महिला उत्पीड़न की दर्दनाक घटना सामने आई है। खबर के अनुसार, यहां एक व्यक्ति ने 32 साल की पत्नी काे जंजीर से बांधकर बंदी बना रखा था। महिला काे मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। बंदी बनाने वाले से उसकी शादी 11 साल पहले हुई थी।
दिल्ली महिला आयोग ने मंगलवार काे महिला को छुड़ाया और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


 दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने घटना की जानकारी और वीडियो अपने टि्वटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है कि ऐसी घटनाओं से दिल टूट जाता है।
आयोग की तरफ से बताया गया कि पीड़िता को इहबास में शिफ्ट करने की कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि जब महिला आयोग की टीम ने बच्चों से बात की तो उन्होंने बताया कि उनके पिता मां को बहुत मारते हैं और जंजीर से बांधकर रखते हैं। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, हमें इस मामले की शिकायत अपने स्थानीय स्तर पर काम कर रही महिला पंचायत के जरिए मिली। सूचना मिलते ही आयोग की सदस्य फिरदौस खान और किरण नेगी के साथ मैं दिए गए पते पर पहुंची तो महिला की हालत देखकर स्तब्ध रह गई।


ज़ी न्यूज़ इंडिया डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, महिला के पति ने उसे पिछले 6 महीने से उसी के घर में जंजीरों से बांधकर रखा था। पीड़ित महिला का पति उसके साथ मारपीट करता था और टॉर्चर करता था। महिला के तीन बच्चे भी हैं जिनके साथ भी अक्सर मारपीट की जाती थी।
उन्होंने बताया कि महिला के पैर ज़ंजीरो से बांधे गए थे एवं उसे बहुत ही बुरे हाल में रखा गया था। महिला के साथ इस प्रकार की प्रताड़ना की गई कि उसकी मानसिक स्तिथि भी बिगड़ गई है।                   



शोषण के विरुद्ध मनरेगा कर्मियों की हड़ताल

बिलारी। उत्तर प्रदेश रोजगार सेवक संघ ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में मनरेगा कर्मियों के उत्पीड़न पर रोष जताया है। साथ ही बुधवार से दो दिवसीय कलम बंद हड़ताल का ऐलान किया गया है। मंगलवार की सुबह उत्तर प्रदेश रोजगार सेवक संघ की ब्लाक बिलारी इकाई की एक बैठक ब्लाक परिसर में हुई सेवक और मनरेगा सेल से जुड़े अन्य कर्मचारी लॉक डाउन अवधि शुरू होने से लेकर अब तक काफी मेहनत के साथ मनरेगा का काम करते चले आ रहे हैं। प्रदेश में विभिन्न ब्लॉकों मैं अलग अलग तरीके से मनरेगा कर्मी का शोषण और उत्पीड़न किया जा रहा है। रोजगार सेवक संघ के कई पदाधिकारी बोले कि अक्सर ग्राम प्रधानों की झूठी शिकायतों पर भी रोजगार सेवकों का उत्पीड़न हो रहा है। लक्ष्य पूर्ति के नाम पर ब्लाक अधिकारियों को भी रोजगार सेवकों को परेशान करते हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि अखिल भारतीय मनरेगा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर बुधवार और बृहस्पतिवार को बिलारी ब्लॉक में भी मनरेगा कर्मी कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे।                  


राजस्थान के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

नरेश राघानी


जयपुर। राजस्थान में पिछले कई दिनों से हो रही बरसात ने अधिकतर जिलों को भिगो दिया है, अभी आगामी दो दिनों तक कुछ जिलों में भारी बरसात हो सकती है। इसकी जानकारी (Metrology Department Rajasthan) मौसम विभाग ने जारी की है। पूर्व राजस्थान में 27 अगस्त को भारी बारिश और 28 अगस्त को कोटा, उदयपुर संभाग में बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जैसलमेर व बाड़मेर जिलों भारी बरसात की चेतावनी के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इस सप्ताह पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने जोधपुर, जैसलमेर, जालौर इत्यादि जिलों में भारी बारिश की चेतावनी के साथ अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज मेघ गर्जना के साथ बरसात हो सकती है।


मौसम विभाग ने मानसून के पश्चिमी राजस्थान की और बढ़ने के संकेत दिए है। जिससे इसके अंर्तगत आने वाले जिलों में भारी बरसात हो सकती है। इन जिलों में दो दिनों तक लगातार बरसात की संभावना जताई है।                         


पार्टी की विचार गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

मनीष कुमार यादव


मधुबनी। जिले के हरलाखी प्रखंड के झिटकी गांव स्थित पार्टी कार्यालय पर हिन्दुस्तान इन्कलाब पार्टी के द्वारा विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया ललटु मंडल और संचालन हिंदुस्तान इंकलाब पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महेश प्रसाद मंडल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र चरण मंडल ने अपने सम्बोधन में कहा कि अजादी के बाद से ही विभिन्न राजनितिक पार्टियों के द्वारा पिछड़ा और अति पिछड़ा समाज के साथ शोषन किया जा रहा है। यह पार्टियां चुनाव आते ही हम पिछड़ा और अति पिछड़े समाज को चुनावी झांसे देकर वोट ले लेते है और उसके बाद दरकिनार कर देते है। कहा कि हमारी पार्टियाँ अपने समाज को आगे बढ़ाने के लिए खुद ही चुनाव लड़ने की सोच रही है,और हो सकता है की आगामी विधानसभा चुनाव के लिए हमारी पार्टी कई सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी। वहीं महेश प्रसाद मंडल ने कहा कि हमारे समाज को पुरी एकता के साथ संगठित होना होगा तभी उचित न्याय और अधिकार मिल सकेगा। पिछड़ों के लिए हमारी पार्टी विभिन्न गावों में विचार गोष्ठी कार्यक्रम कर लोगों को संगठित करने के लिए जागरूक करेगी। मौके पर गंगा प्रसाद मंडल, राज कुमार मंडल, जय कुमार मंडल, वृजकिशोर भंडारी,देवेन्द्र कुमार चौधरी, उपेन्द्र राम, सुबोध मंडल, जामुन मंडल समेत दर्जनों लोगों ने समाजिक दूरी बनाकर बैठक में भाग लिए।              


सड़क मरम्मत की मांग, किया प्रदर्शन

सुपौल। पथरा गोरधई पंचायत के वार्ड 15 से एनएच 327 जागुर गांव तक जाने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत कराने और नहर पर पुल बनाने की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीण जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार एक तरफ सड़कों का जाल बिछा रही है तो दस साल से जर्जर सड़क की सुधि नहीं ली जा रही है। सड़क क्षतिग्रस्त रहने से वाहन चालक अक्सर दुर्घटना के शिकार होते रहते हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क मरम्मत के लिए जनप्रतिनिधि और जिले के अधिकारियों को कई बार लिखा गया लेकिन सड़क मरम्मत को लेकर अब तक से कोई रूचि नहीं ली गई है। स्थिति यह है कि सड़क जर्जर रहने से आसपास की लगभग तीन हजार की आबादी को आवागमन में परेशानी होती है। बरसात के समय सड़क के दोनों ओर झील बन जाता है। सड़क पर पानी बहने से बूढ़े और महिलाओं को सड़क पार करने में परेशानी होती है। खास कर बच्चों के साथ हादसा होने की आशंका रहती है।           


गिरफ्तारी के लिए निकाला 'कैंडल मार्च'

मनीष कुमार यादव


मधुबनी। जिले के फुलपरास अनुमंडल मुख्यालय बाजार में देर शाम को कलुआही में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या को लेकर शोशल एक्टिविस्ट फोरम फुलपरास के तत्वावधान में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रदीप कुमार प्रभाकर के नेतृत्व में बलात्कारियों के विरुद्ध कैंडल मार्च निकालकर प्रर्दशन किया गया। इस दौरान युवकों ने बिहार सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। ज्ञात हो कि कलुआही प्रखंड के एक गांव में बीते दिन 13 वर्षिय नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म व हत्या करने वाले दरिंदों के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला प्रदर्शन किया। युवकों ने कैंडल मार्च के साथ शहीद परमेश्वर चौक से अंडर पास होते हुए लोहिया चौक तक प्रर्दशन किया गया। प्रर्दशन के दौरान युवकों ने नाबालिग पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग करते हुए नारेबाजी की गई। साथ ही बलात्कारियों को फांसी देने की मांग किया है। इस कैंडल मार्च में दिनेश कुमार दिवाकर, गुड्डू कुमार, योगेंद्र कुमार, विजय यदुवंशी, संजीव कुमार यादव, पप्पू कुमार, रूपेश कुमार, कृष्ण कुमार, नीतीश सिंह, संतोष कुमार, राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में युवक शामिल थे।           


1 लड़की की वजह से उजड़े '84 गांव'

एक लड़की की वजह से उजड़ गए थे 84 गांव, आज भी दहशत बरकरार है , जानिए वजह


जयपुर। यह बात वास्तव में हैरान कर देने वाली है कि एक लड़की की खूबसूरती के कारण पूरा गाँव श्मशान घाट में बदल गया, पर यही हकीकत है । एक लड़की की सुंदरता ने न केवल उसके परिवार को बल्कि 84 गांव को रातों रात उजाड़ दिया था।
राजस्थान के जैसलमेर शहर से 25 किमी की दूरी पर स्थित कुलधरा गांव है, जिसे आज इस गांव को एक डरावना गांव माना जाता है।ये ब्राह्मणों का गांव था, जहां की एक सुंदर लड़की पर वहां के एक शख्स की नजर पड़ी तो देखते ही देखते सब कुछ उजड़ गया। यह गांव शापित माना जाता है। कहा जाता है कि यह गांव अचानक ही एक रात में वीरान हो गया था। उसके बाद से इस गांव में कोई भी बस नहीं पाया।यह गांव आज पूरी तरह वीरान है । इस गांव के वीराने में भी भानगढ़ के किले की तरह एक खूबसूरत लड़की की दास्तान छुपी हुई है। माना जाता है कि 1825 के आसपास कुलधारा पालीवाल ब्राह्मणों का गांव हुआ करता था। पालीवाल ब्राह्मणों के पूर्वजों का संबंध भगवान श्रीकृष्ण की पत्नी रुक्मिणी से जुड़ा हुआ है। माना जाता है कि पालीवाल ब्राह्मण इनके पुरोहित हुआ करते थे।लेकिन यह घटना तब की है, जब पालीवाल किसान हुआ करते थे। यह कृषि के अलावा भवन निर्माण कला में निपुण थे। राज्य के दूसरे गांवों से यह गांव खुशहाल और संपन्न हुआ करता था। अब भी इस गांव में कोई नही जाता है। और लोगों के दिल दिमाग में आज भी दहशत बनी हुई है।             


पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...