बुधवार, 26 अगस्त 2020

महिला उत्पीड़न की दर्दनाक तस्वीर दिखी

नई दिल्ली। दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके से महिला उत्पीड़न की दर्दनाक घटना सामने आई है। खबर के अनुसार, यहां एक व्यक्ति ने 32 साल की पत्नी काे जंजीर से बांधकर बंदी बना रखा था। महिला काे मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। बंदी बनाने वाले से उसकी शादी 11 साल पहले हुई थी।
दिल्ली महिला आयोग ने मंगलवार काे महिला को छुड़ाया और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


 दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने घटना की जानकारी और वीडियो अपने टि्वटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है कि ऐसी घटनाओं से दिल टूट जाता है।
आयोग की तरफ से बताया गया कि पीड़िता को इहबास में शिफ्ट करने की कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि जब महिला आयोग की टीम ने बच्चों से बात की तो उन्होंने बताया कि उनके पिता मां को बहुत मारते हैं और जंजीर से बांधकर रखते हैं। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, हमें इस मामले की शिकायत अपने स्थानीय स्तर पर काम कर रही महिला पंचायत के जरिए मिली। सूचना मिलते ही आयोग की सदस्य फिरदौस खान और किरण नेगी के साथ मैं दिए गए पते पर पहुंची तो महिला की हालत देखकर स्तब्ध रह गई।


ज़ी न्यूज़ इंडिया डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, महिला के पति ने उसे पिछले 6 महीने से उसी के घर में जंजीरों से बांधकर रखा था। पीड़ित महिला का पति उसके साथ मारपीट करता था और टॉर्चर करता था। महिला के तीन बच्चे भी हैं जिनके साथ भी अक्सर मारपीट की जाती थी।
उन्होंने बताया कि महिला के पैर ज़ंजीरो से बांधे गए थे एवं उसे बहुत ही बुरे हाल में रखा गया था। महिला के साथ इस प्रकार की प्रताड़ना की गई कि उसकी मानसिक स्तिथि भी बिगड़ गई है।                   



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...