शुक्रवार, 7 अगस्त 2020

वैक्सीन उपलब्ध कराने से होगा सुधार

जेनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने गुरुवार को कहा कि अगर दुनिया की कोई भी कोरोना वैक्सीन सभी को सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराई जाए तो दुनियाभर में आर्थिक सुधार तेजी से हो सकते हैं। वह एनबीसी नेटवर्क द्वारा संचालित संयुक्त राज्य में एस्पेन सिक्योरिटी फोरम के सदस्यों के साथ एक ऑनलाइन पैनल चर्चा में बोल रहे थे। टेड्रोस ने कहा कि वैक्सीन साझा करने या अन्य उपकरणों को साझा करने से वास्तव में दुनिया को एक साथ ठीक होने में मदद मिलती है। आर्थिक सुधार तेजी से हो सकता है और कोरोना से नुकसान कम हो सकता है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन को लेकर राष्ट्रवाद अच्छा नहीं है, यह हमारी मदद नहीं करेगा। टेड्रोस ने सोमवार को कहा था कि 20वीं सदी की शुरुआत के बाद से कोरोना वायरस सबसे बड़ा स्वास्थ्य आपातकाल है, लेकिन वैक्सीन की खोज अभूतपूर्व है। गौरतलब है कि डब्ल्यूएचओ के आपात निदेशक माइकल रयान से जब एक प्रस्तावित रूसी टीके के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पैनल को बताया कि किसी भी टीके को सुरक्षित और प्रभावी बनाने के लिए ट्रायल के नतीजों की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि कोई भी देश तब तक सुरक्षित नहीं होगा जब तक हम सभी सुरक्षित नहीं हैं। रयान ने यह भी कहा कि अधिकारियों को मानव चुनौती अध्ययनों के बजाय क्लीनिकल ट्रायल के माध्यम से कोरोना वायरस वैक्सीन के प्रभावी होने को प्रदर्शित करने में सक्षम होना चाहिए। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना वैक्सीन को लेकर काफी आशावादी दिख रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि यह संभव है कि अमेरिका में 3 नवंबर चुनाव से पहले एक कोरोना वायरस वैक्सीन बन जाए। गौरतलब है कि अमेरिका ने डब्ल्यूएचओ को चीन के हाथ की कठपुतली बताया है। इसके बाद अमेरिका, डब्ल्यूएचओ से हटने का ऐलान कर चुका है।         


ट्रंप के रिसोर्ट में एके 47 के साथ घुसे

फ्लोरिडा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के फ्लोरिडा स्थित रिसॉर्ट में शुक्रवार को तीन युवा घुस गए। इनके पास सेमीऑटोमैटिक एके-47 रायफल थी। यह लोडेड थी। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पाम बीच पुलिस ने बताया कि कि ट्रंप उस वक्त वहां नहीं थे, रिसॉर्ट फिलहाल बंद है। ट्रंप का यह आलीशान रिसॉर्ट फोर्ट लाउडेरडेल में है। इसका नाम मार-ए-लेगो है।


पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह मार-ए-लेगो से करीब तीन किलोमीटर दूर एक संदिग्ध कार देखी गई। पुलिस जैसे ही इसके करीब पहुंची तो कार ड्राइवर ने रफ्तार बढ़ा दी। कार मार-ए-लेगो के करीब पहुंची। इसमें से तीन युवक निकले और रिसॉर्ट की तरफ भागे। तीनों ने रिसॉर्ट की दीवार फांदी और गार्डन तक पहुंच गए। हेलिकॉप्टर और स्निफर डॉग की मदद से इन्हें खोजा गया और फिर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि इन लोगों ने राइफल खरीदी नहीं बल्कि चोरी की थी।


पुलिस प्रवक्ता माइकल ऑग्रोडनिक ने ‘एपी न्यूज’ को बताया कि तीनों लड़कों ने क्लब से लगभग दो मील (तीन किलोमीटर) की दूरी पर कार पार्क किया गया था, और अधिकारियों के आने पर वे भाग गए। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, पिछा करने पर तीनों लड़के कार छोड़कर क्लब में भाग गए और उन्होंने लोडेड अर्ध-स्वचालित एके-47 राइफल और 14 राउंड मैगजीन को गार्डन में छुपा दिया।            


सावधानः डेंगू के सक्रिय होने का समय

हरिओम उपाध्याय


नई दिल्ली। महामारी के इस दौर में लोग अन्य बीमारियों को लेकर उतना सजग नहीं है जितना कि होना चाहिए। ऐसे में आपको याद दिला दूं कि यह मौसम मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों के पनपने और फैलने के लिए भी है। यह दोनों बीमारियां मच्छरों के काटने से फैलती हैं। डेंगू और मलेरिया बुखार के वायरस को यह मच्छर ही इंसानों के शरीर में पहुंचाते हैं। इन पर काबू पाने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। एसीएमओ डॉ. पीके सिंह ने बताया कि डेंगू बीमारी मादा एडिज मच्छर के काटने से होती है। अगस्त, सितंबर व अक्टूबर में अगर किसी को शरीर में दर्द, थकान, भूख ना लगना, हल्का-सा रैश, लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो, लेकिन बुखार न हो तो यह डेंगू हो सकता है। ऐसे में किसी चिकित्सक की सलाह जरूर लें। डेंगू के लक्षण- डेंगू बुखार को ‘हड्डीतोड़ बुखार’ के नाम से भी जाना जाता है। इससे मरीज को इतना दर्द होता है कि जैसे उनकी हड्डियाँ टूट गई हों । इसके अलावा इसमें बुखार, सिर दर्द, आंखों के पीछे दर्द, उल्टी आना और चक्कर महसूस होना, त्वचा पर चेचक जैसे लाल चकत्ते भी हो जाते हैं। डेंगू में प्लैटलेट्स की संख्या तेजी से गिरने लगती है। उपचार- आयुर्वेदाचार्य संत कमल किशोर बताते हैं कि घरेलू इलाज के तौर पर पपीते के पत्ते का रस दिन में दो बार लगभग 2-3 चम्मच लिया जा सकता है। इसके अलावा अनार, गिलोय और तुलसी का काढ़ा भी इस बीमारी में लाभदायक है। पपीते के पत्तों और अनार का जूस लाल रक्त कणों में बढ़ोतरी और कमजोरी दूर करता है। गिलोय भी इस बीमारी में कारगर मानी जाती है। गिलोय का जूस अथवा तुलसी के साथ इसका काढ़ा बनाकर पिया जा सकता है। बचाव- डेंगू का मच्छर ठहरे हुए पानी में पनपता है, इसलिए इससे बचाव के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है अपने आस-पास सफाई रखें और पानी जमा न होने दें। मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए घर में भी कूलर, टूटे या बेकार बर्तन, बोतल, गमलों में भी पानी न भरा रहने दें। कूलर और गमलों में नियमित पानी बदलते रहें। बुख़ार, गले में ख़राश, जोड़ों में दर्द, आंखें लाल होने जैसे लक्षण नज़र आने पर अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन और भरपूर आराम करें। मच्छरों से बचने के लिए पूरे शरीर को ढकके रखें और हल्के रंग के कपड़े पहने।


विनाशकारी बारिश ने सब कुछ बहाया


तिरुवनंतपुरम। इडुक्की जिले के राजमाला के पेत्तिमुदी में मूसलाधार बारिश के कारण शुक्रवार सुबह भूस्खलन हुआ, जिसमें एक चाय बागान के कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण बिजली की लाइन प्रभावित होने से इलाके में संचार सेवाएं बाधित हैं। उन्होंने बताया कि कम से कम 70 लोगे के वहां फंसे होने की आशंका है। भूस्खलन के कारण करीब 10 मजूदरों के घर वहां धंस गए हैं।


पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर मौजूद हैं और जिला प्रशासन ने अस्पतालों से भी हर स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इलाके में 'रेड अलर्ट' भी घोषित कर दिया है। इडुक्की जिले के राजामलाई में पिछले चार दिनों से भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम चार लोगों के मारे जाने की आशंका है। मुनार के राजस्व अधिकरी मधु ने कहा, शुरूआती रिपोर्ट में 4 लोगों के मारे जाने के संकेत हैं लेकिन अभी घटना की विस्तृत जानकारी आने का इंतजार है। हम घटनास्थल पर जा रहे हैं।




इसी जिले के निवासी राज्य के ऊर्जा मंत्री एम.एम. मणि ने कहा, भूस्खलन ऐसी जगह पर हुआ था, जहां चाय के मजदूर रहते हैं। यह स्थान एक पहाड़ी के शीर्ष पर है। स्थानीय विधायक भी मौके पर जा रहे हैं। सभी आपातकालीन सेवाओं को वहां लगा दिया गया है। इस बीच, क्षेत्र के निवासी पार्थसारथी ने मीडिया को बताया कि उन्हें करीब 80 श्रमिकों और उनके परिवारों द्वारा बसाई गई तीन लाइनों के बारे में पता था। लेकिन वह ये नहीं जानते कि जब भूस्खलन हुआ था तब वहां कितने लोग थे। क्योंकि पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के कारण कई श्रमिक अपने घरों पर थे।           



त्रिपुरा के मुख्यमंत्री की रिपोर्ट निगेटिव

अगरतला। सुप्रीम कोर्ट ने त्रिपुरा के 8,882 तदर्थ शिक्षकों को बर्खास्त किए जाने के फैसले को बरकरार रखा है। ये सभी स्कूली शिक्षा विभाग में कार्यरत थे। जस्टिस यूयू ललित व जस्टिस विनीत शरण की पीठ ने कहा, 'तथ्यों पर विचार करने के बाद हम इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि बड़ी संख्या में नियुक्तियां अवैध और अमान्य पाई गई हैं। जो अभ्यर्थी सक्षम व योग्य हैं उन्हें 31 मार्च, 2023 तक निश्चित रूप से राज्य में शिक्षक पद पर चयन के लिए अवसर प्रदान किए जाएंगे। जो अभ्यर्थी इसमें विफल रह जाते हैं वे रोजगार के विकल्प को जारी रख सकते हैं। हमारी नजर में यह पदावनत करने जैसा नहीं है।'बता दें कि वर्ष 2014 में त्रिपुरा हाई कोर्ट ने 10,323 सरकारी शिक्षकों को यह कहते हुए बर्खास्त कर दिया था कि उनका चयन नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन एक्ट-1993 के अनुरूप नहीं हुआ है। सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2017 में इस आदेश को संशोधित करते हुए राज्य को 31 दिसंबर तक नई नियुक्ति प्रक्रिया संपन्न करने का निर्देश दिया था। इस क्रम में वर्ष 2019-20 में तदर्थ शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया था।


त्रिपुरा के मुख्यमंत्री कोरोना नेगेटिव


त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने मंगलवार को कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद जानकारी दी कि वे संक्रमित नहीं हैं। उन्होंने ट्वीट में बताया, 'मेरा COVID-19 टेस्ट रिजल्ट नेगेटिव है। अगले सात दिनों के लिए मैं होम क्वारंटाइन रहूंगा मैं सभी गाइडलाइन का पालन करूंगा। काम भी मैं घर से ही करूंगा।' उन्होंने आगे कहा कि COVID-19 के खिलाफ जंग जारी रहेगी और हम एकसाथ जीत हासिल करेंगे।         


देहरादून में 102 संक्रमितो की कोई मौत

देहरादून। प्रदेश में कोरोना जान लेवा भी ही रहा है। आज देर सायं एम्स और दून मेडिकल कालेज में कुल चार लोगों ने और दम तोड़ दिया। अब प्रदेश में मरने वाले कोरोना पीड़ितों की संख्या 102 हो गई है। अब से जच देर पहले एम्स ऋषिकेश में तीन कोरोना पीड़ितों ने और दून मेडिकल कालेज में एक ने दम तोड़ा।
इसके अलावा आज शाम हरिद्वार में 71 नये कोरोना केस दर्ज किये गये हैं। इस तरह प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 8623 जा पंहुची है।               


फिर से स्कूल खुलने की संभावना नहीं है

चैन्नई। तमिलनाडु के स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि मौजूदा स्थिति में स्कूलों को फिर से खोलने की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण में कमी आने के बाद स्कूलों को पेरेंट्स व जनता की राय के अनुसार बाद में खोला जाएगा।


मौजूदा हालातों में स्कूलों को फिर से खोलने की कोई उम्मीद नहीं है। कोरोना का संक्रमण जब कम हो जाएगा तब पहले अभ‍िभावकों से राय आमंत्र‍ित की जाएगी। अगर वैक्सीन नहीं बनती है तो फिर बिना जनता की सहमति के स्कूल नहीं खोले जाएंगे। बता दें कि देश भर के पेरेंट्स काेरोना संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए सरकार से मांग कर रहे हैं कि जब तक वैक्सीन या कोरोना की कोई दवा न तैयार हो जाए तब तक स्कूल न खोले जाए। ऐसे हालात में किसी भी तरह से बच्चों की सेहत के साथ समझौता नहीं किया जा सकता। वहीं केंद्र सरकार ने भी ऑनलाइन श‍िक्षा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कई ऑनलाइन पोर्टल भी लांच किए हैं। इससे पहले गृह मंत्रालय ने हाल ही में अनलॉक-3 के लिए गाइडलाइन्स जारी की थीं। इन गाइडलाइन्स के अनुसार स्कूल, कॉलेज और सभी कोचिंग संस्थान 31 अगस्त तक बंद रहेंगे।दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि शैक्षणिक संस्थानों को न खोलने का निर्णय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ व्यापक परामर्श के बाद लिया गया है। हालांकि सरकार इसे आगे भी बढ़ा सकती है।            ककं


असमः जनता 2 महीनें से बाढ़ पीड़ित

दिसपुर। असम में भी कुदरत की सबसे बड़ी मार पड़ी है। करीब करीब पूरा असम जल प्रलय झेल रहा है। लेकिन बीते लगभग 2 महीनों से बाढ़ से जूझ रहे असम में स्थिति में लगातार सुधार होता दिख रहा है। लोग बाढ़ से बचने की कोशिश में ऊंची जगहों का रुख कर रहे हैं। बच्चों को नावों के जरिये निकाला जा रहा है हालांकि राज्य के दस जिलों में अब भी करीब 84,100 लोग इससे प्रभावित हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में गुरुवार को यह जानकारी दी गयी। एक आधिकारिक बुलेटिन ने कहा कि असम में बाढ़ के पानी की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है, हालांकि 10 जिलों के 84,100 लोग अभी भी आपदा से प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने कहा कि वर्तमान में, 177 गांव और 15,964 हेक्टेयर फसल क्षेत्र पानी के भीतर हैं।             


सिक्किम में भारी बारिश, उफान पर नदिया

सिक्किम में भारी बारिश के कारण रंगीत नदी उफान पर, प्रशासन सतर्क


गंगटोक। सिक्किम में भारी बारिश के कारण रंगीत नदी उफान पर है जिसकी वजह से प्रशासन सतर्क हो गया है। सिक्किम में भारी बारिश के कारण रंगीत नदी उफान पर है जिसकी वजह से प्रशासन सतर्क हो गया है। नदी का बहाव तेज हो गया है और बिल्कुल डराने वाला है। इसके साथ इस नदी के क्षत्रों में आने वाले आबादी इलाकों को भी अलर्ट कर दिया गया है। आपको बता दें कि सिक्किम में कोरोना वायरस दस्तक दे चुका है और यहां पर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। अब जनता को कोरोना के साथ ही रंगीत नदी से आ सकने वाली बाढ़ से भी निपटना पड़ेगा। इससे पहले असम और मेघालय का बाढ़ की वजह से बुरा हाल हो चुका है।


किसी भी अप्रिय घटना को देखते हुए सिक्किम सरकार ने निर्णय लिया है कि इस साल स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन लगभग सभी राज्यों में छोटे स्तर पर किया जाएगा। सिक्कम में भी अधिकारियों ने कहा है कि 74 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को सिक्किम में सीओवीआईडी ​​-19 के प्रकोप के कारण छोटे स्तर पर ही मनाया जाएगा।                       


फ्री ट्रांसफर की औपचारिकता की पूरी

पणजी। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी एफसी गोवा ने स्पेनिश विंगर जॉर्ज ओरटिज से फ्री ट्रांसफर पर करार की औपचारिकता पूरी करने की गुरुवार को पुष्टि की। 28 वर्षीय जॉर्ज का एफसी गोवा के साथ दो साल का अनुबंध हुआ है और अब वह 2022 की गर्मियों तक क्लब के साथ बने रहेंगे। जॉर्ज ने क्लब द्वारा जारी एक बयान में कहा, यह लीग बहुत प्रतिस्पर्धी है और यह शानदार क्लब है। मैंने एफसी गोवा के मैच देखे हैं जिनका स्तर काफी ऊंचा होता है। मैंने कोच और अन्य अधिकारियों से बात की। मैं भविष्य में इस क्लब के साथ खेलना चाहूंगा। एटलेटिको मेड्रिड-बी के पूर्व स्टार जॉर्ज ने अपना पिछला मैच एटलेटिको बेलीरेस के साथ स्पेनिश डीविजन ग्रुप 1 में खेला था। गेटाफे की युवा टीम का हिस्सा रहे जॉर्ज को एटलेटिको डी मेड्रिड बी में भी खेलने का अनुभव है।              



हिमाचलः 1 दिन में 131 रिकॉर्ड संक्रमित

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना अपना कहर बरपा रहा है। प्रदेश में एक दिन में सबसे अधिक केस रिपोर्ट होने का रिकॉर्ड टूटा है। गुरुवार को सूबे में रिकॉर्ड 131 मामले रिपोर्ट हुए हैं। नए मामलों में नवनियुक्त ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, उनकी दो बेटियों और पीएसओ भी शामिल हैं। इसके अलावा, सूबे में एक दिन में कुल्लू में 47, हमीरपुर में 21, सोलन में 16, ऊना में 14, बिलासपुर में सात, शिमला में 4, सिरमौर में 9 मंडी में 5 समेत कांगड़ा में 4 और किन्नौर में नए केस रिपोर्ट हुए हैं। शिमला में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के अलावा एसएसबी के पांच जवान संक्रमित हुए हैं। मंडी में 7, चंबा के चुवाड़ी में बिहार से लौटी महिला की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। किन्नौर में भी एक मामला सामने आया है। सिरमौर में 37 और कांगड़ा में 17 मरीज ठीक हुए हैं।


कुल्लू में एक ही दिन में कोरोना के 47 नए मामले आए हैं। इससे लोगों में हड़कप मच गया है। इनमें से अधिकतर बाहरी राज्यों से सेब सीजन के लिए आए कामगार हैं। जिले में एक ही दिन में एक साथ 47 मामले आने के बाद घाटी के डर का माहौल है। जरा सी चूक बागवानों को भी मुश्किल में डाल सकती है। कुल्लू में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 65 हो गई है, जबकि अब तक जिला में 86 केस सामने आए हैं। डीसी डॉ. ऋचा वर्मा ने कहा कि वीरवार को जिले में कोरोना के 47 नए मामले सामने आए हैं। डरने की बात नहीं है। सभी क्वारंटीन थे।
ऊना के 14 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 233 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में कोरोना पॉजिटिव के अब तक 264 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इसमें 174 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 90 सक्रिय मामले हैं। 14 कोरोना पॉजिटिव में ऊना उपमंडल के देहलां गांव के आठ लोग हैं। हरोली उपमंडल के हलेड़ा गांव की दो महिलाओं की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। टब्बा गांव का 21 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव है। हरोली उपमंडल के बढ़ेडा गांव की 60 वर्षीय महिला, बंगाणा के घरवासडा का 55 वर्षीय बीएसएफ जवान, कोटलकलां गांव 49 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हुआ है।           


राजस्थान में 422 नए केस सामने आए

जयपुर। राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना के 422 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें अलवर में 164, जयपुर में 49, अजमेर में 45, सीकर में 44, सिरोही में 23, टोंक में 22, नागौर में 21, झुंझुनू में 16, चित्तौड़गढ़ और डूंगरपुर में 11-11, कोटा में 6, झालावाड़ में 4 संक्रमित मिले। साथ ही बीएसएफ के 6 जवान भी पॉजिटिव मिले। जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 49418 पहुंच गया। वहीं, 6 लोगों की मौत भी हो गई। इनमें भरतपुर और नागौर में 2-2, अलवर और धौलपुर में 1-1 की मौत हो गई।


जोधपुर में लॉकडाउन रिटर्न


कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद चेते जिला प्रशासन ने जोधपुर शहर व उससे सटे क्षेत्रों में शनिवार व रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन का फैसला किया है। इस दौरान आवश्यक सेवाएं पहले लागू लॉकडाउन के समान ही जारी रहेगी। जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह की और से जारी आदेश में कहा गया है कि लॉकडाउन 7 अगस्त की शाम 8 बजे से शुरू होकर 10 अगस्त को सुबह 6 बजे तक रहेगा। फिलहाल यह इस हफ्ते के लिए ही है। अगले सप्ताह के बारे में बाद में फैसला लिया जाएगा।


जोधपुर में सबसे ज्यादा संक्रमित मिले


प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जोधपुर में हैं। यहां 7670 (इनमें 47 ईरान से आए) संक्रमित हैं। इसके अलावा जयपुर में 6197 (2 इटली के नागरिक), अलवर में 5007, भरतपुर में 2798, पाली में 2891, बीकानेर में 2351, नागौर में 1617, अजमेर में 2350, कोटा में 2472, उदयपुर में 1518, धौलपुर में 1409, बाड़मेर में 1618, जालौर में 1228, सिरोही में 935, सीकर में 1267, डूंगरपुर में 691, चूरू में 716 संक्रमित हैं। इसके अलावा, झुंझुनूं में 672, राजसमंद में 698, भीलवाड़ा में 893, झालावाड़ में 723, टोंक में 368, चित्तौड़गढ़ में 365, जैसलमेर में 231 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 240 मरीज मिले हैं। इसके अलावा, दौसा में 341, बारां में 227, सवाई माधोपुर में 280, करौली में 376, हनुमानगढ़ में 237, प्रतापगढ़ में 194 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। श्रीगंगानगर में 314, बूंदी में 250 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 85 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। दूसरे राज्यों से आए 189 लोग पॉजिटिव मिले।


प्रदेश में अब तक 763 लोगों की मौतराजस्थान में कोरोना से अब तक 763 मरीजों की जान जा चुकी है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 213 मरीजों की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 82, भरतपुर में 56, अजमेर में 55, कोटा में 36, बीकानेर में 47, नागौर में 34, पाली में 31, धौलपुर में 18, उदयपुर में 12 और सिरोही में 11 मरीजों की जान गई है। वहीं, अलवर में 22, बाड़मेर में 12, सवाई माधोपुर में 11, सीकर में 11, ​राजसमंद और भीलवाड़ा में 8-8, ​करौली में 7, झुंझुनू​ और चित्तौड़गढ़ में 6-6, बारां में 5, जालौर और टोंक में 4-4, गंगानगर और दौसा में 3-3, प्रतापगढ़, चूरू और बांसवाड़ा 2-2, बूंदी, हनुमानगढ़ और डूंगरपुर में 1-1 की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्यों के 38 मरीजों की भी मौत हुई है।राज्य में अब तक 16 लाख से ज्यादा सैंपल जांचे जा चुके हैं। इनमें कुल 49418 पॉजिटव मिले हैं। 35186 लोग रिकवर हो चुके हैं। इसमें से 33210 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब राज्य में कुल 13469 एक्टिव केस बचे।


पत्रकारों की वसूली करनें को लेकर आतंक

अतुल त्यागी


क्षेत्र में हिंद न्यूज़ का पत्रकार बताने वाले दो कथित पत्रकारों का वसूली करने को लेकर आतंक


हापुड़/ गढमुक्तेश्वर। क्षेत्र में लगभग पिछले 3 सप्ताह से अपने आपको हिंद न्यूज़ का पत्रकार बताकर जनता में रोग ग़ालिब करने वाले दो तथाकथित पत्रकारों का वसूली करने को लेकर खुला आतंक चल रहा है। इन दोनों तथाकथित पत्रकारों की वसूली करते हुए की फोटो वीडियो भी क्षेत्र में तेजी से वायरल हो रही है। जो क्षेत्रीय पत्रकारों की छवि को धूमिल करते हुए क्षेत्रीय पत्रकारों के लिए चुनौती बनती जा रही है। इन दोनों तथाकथित पत्रकारों के द्वारा कभी शराब ठेके के सेल्समैन पर रौब गालिब कर तो कभी रेस्टोरेंट्स चलाने वाले दुकानदार से वसूली करने का मामला प्रकाश में आया है। इन दोनों तथाकथित पत्रकारों के द्वारा रोग गालिब पर वसूली करने को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं जोरों पर चल रही है।           


आरोपी दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार

अतुल त्यागी


हापुड़ पुलिस द्वारा गिरफतार 20 करोड़ की ठगी के आरोपी दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार


हापुड़। मेहनत की कमाई के करोड़ों रूपये ठगकर फरार हुए 2 आरोपितों को हापुड़ कोतवाली पुलिस ने गिरफतार किया है। नवनियुक्त एसएचओ सुबोध कुमार सक्सेना ने होंडा सिटी कार से भागते हुए सगे भाई सौरभ त्यागी व अंकुल त्यागी को निजामपुर कट से गिरफतार कर जेल भेजा है। सीओ राजेश कुमार सिंह का कहना है कि पांच पांच मुकदमों के आरोपियों पर जिला प्रशासन द्वारा गैंग्स्टर की कार्यवाही की गई है। बता दें शहर के धनाठयों को आलीशान पार्टियां देकर अपनी शान शौकत दिखा रूपये हडपने का धंधा जारी है। इससे 1 पखवाडें पूर्व तीन अग्रवाल भाईयों को लगभग सवा सौ करोड़ रूपये लेकर चंपत होने के मामलों में भी हापुड़ पुलिस ने जेल भेजा है। जिसका मामला स्थानीय न्यायालय से लेकर हाइकोर्ट तक में विचाराधीन है। आज से 2 वर्ष पूर्व 20 करोड़ की ठगी के मामलों के आरोपी गांव रामपुर निवासियों को पुलिस द्वारा पकडे जाने से चारों तरफ वाहवाही हो रही है। पुलिस ने आरोपितों के पास से बरामद बगैर कागजातों की एक गाड़ी को सीज कर दिया है। जबकि 50 हजार रूपये की नकदी भी आरोपियों से मिली है। आरोपियों ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 50 हजार रूपये धोखाधड़ी करके लोगों से लिए थे। वहीं एएसपी सर्वेश मिश्रा ने जानकारी पर बताया कि हाफिजपुर क्षेत्र के आरोपितों की गिरफतारी से लाटरी के नाम पर ठगने वालों में दहशत व्याप्त होगी। साथ ही लोगो से ठगों के बहकावे में ना आने की अपील की है। हापुड़ पुलिस द्वारा गिरफतार 20 करोड़ की ठगी के आरोपी दो सगे भाई।                        


हापुड़ः दो नेताओं की हुई घर वापसी

अतुल त्यागी


दो नेताओं की हुई घर वापसी सपा


हापुड़। समाजवादी पार्टी युवजन सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य अनिल आजाद व सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष इकबाल कुरैशी के निष्कासन को समाजवादी पार्टी की प्रदेश हाई कमान ने रद्द कर दिया है। यहां शुक्रवार को आयोजित एक सभा में सपा से निष्कासित उक्त दोनों नेताओं को सपा के जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने निष्कासन रद्द का पत्र सौंपा और समाजवादी पार्टी में उनका स्वागत किया। सपा के जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने विश्वास व्यक्त किया है कि उक्त दोनों नेताओं की घर वापसी से जनपद हापुड़ में सपा संगठन को बल मिलेगा और जनपद की तीनों विधान सभा सीटों पर आगामी चुनाव में सपा विजयी होगी। उन्होंने आरोप लगाया की प्रदेश में अपराध, भ्रष्टाचार, महंगाई बढऩे से लोगों का मोह भाजपा से टूट गया है। समाजवादी पार्टी ने घर वापसी के बाद उक्त नेताओं ने कहा कि उनकी निष्ठा समाजवादी पार्टी के सिद्धांतों व नीतियों में है। घर वापसी पर वे गर्व महसूस कर रहे है। इस मौके पर सपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


यूपीः नए संक्रमितों ने सारे रिकॉर्ड किए ध्वस्त

लखनऊ। यूपी में नए कोरोना मरीजों की संख्या ने पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। नए आए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 4658 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 61 लोगों की मौत हुई है।
प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या एक लाख आठ हजार 974 हो गई है जिसमें 63,402 मरीज पूरी तरह ठीक होकर घर जा चुके हैं।          


क्रिकेट टूर्नामेंट में आतंकियों ने की फायरिंग

इस्लामाबाद। पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड में टेस्ट और टी20 मैचों की  सीरीज खेलने गई है, जहां दोनों के बीच मैनचेस्टर में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। लेकिन पाकिस्तान में हुए आतंकवादी हमले ने पाकिस्तान क्रिकेट को एक बार फिर शर्मसार किया है, दरअसल पाकिस्तान में खेल जा रहे एक क्रिकेट टूर्नामेंट में आतंकवादियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
इस घरेलु टूर्नामेंट में कई पत्रकार और लोकल राजनेता भी मौजूद थे, खबरों के अनुसार वहां बड़ी तादाद में दर्शक भी मौजूद थे। जैसा हम सब जानते हैं कि पाकिस्तान आतंकवादी गतिविधियों के कारण हमेशा से ही निशाने पर रहा है, और 2009 में श्रीलंका टीम पर हुए हमले के बाद तो कई देशों ने वहां का दौरा करने से ही मना कर दिया है।
हमले के समय कई दर्शक थे मौजूद अमन क्रिकेट टूर्नामेंट खैबर पख्तूनख्वा के जिले ओराक्जई क्षेत्र में आयोजित हो रहा था, इस मैच में लोकल नेता हाजी कासिम भी मौजूद थे। यह टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला था, इसी वजह से यहां अन्य मुकाबलों की अपेक्षा अधिक भीड़ थी।
मैच के आरम्भ होने से पूर्व ही घाटियों से आतंकवादियों ने गोलियां बरसा दी, जिस वजह से मैच शुरू भी नहीं हो सका। इस हमले में किसी भी तरह की जान माल की हानि नहीं हुई।           


टिक-टोक-मैसेंजिंंग एप किए हस्ताक्षर

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए चीनी स्वामित्व वाले टिकटॉक और मैसेजिंग एप वीचैट के खिलाफ गुरुवार देर रात दो कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। यह आदेश 45 दिनों के अंदर लागू हो जाएगा। यह किसी भी अमेरिकी कंपनी या व्यक्ति को बाइटडांस, टिकटॉक की चीनी मूल कंपनी या वीचैट के साथ लेन-देन करने से रोकता है। इसका मतलब है कि ये कंपनियां अमेरिका में एप्पल के एप स्टोर या गूगल के प्ले स्टोर पर दिखाई नहीं देंगी। इस आदेश के बाद से अमेरिका और बीजिंग के रिश्तों में पहले से जारी तल्खियां और बढ़ गई हैं। यह फैसला ऐसे समय पर लिया गया है जब नवंबर में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। इससे पहले ट्रंप ने अमेरिका में टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी थी। माइक्रोसॉफ्ट ने इस बात की पुष्टि की कि वह ट्रंप के साथ बातचीत के बाद टिकटॉक खरीदने को लेकर बातचीत कर रहा है। टिकटॉक के आदेश के अनुसार, ‘यह डाटा संग्रह, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी को अमेरिकियों की व्यक्तिगत और मालिकाना जानकारी तक पहुंचने की अनुमति देता है। यह संभावित रूप से चीन के संघीय कर्मचारियों और ठेकेदारों को स्थान ट्रैक करने, ब्लैकमेल के लिए व्यक्तिगत जानकारी का डोजियर बनाने और कॉरपोरेट जासूसी का संचालन करने की अनुमति देता है।’ टिकटॉक के प्रवक्ता हिलेरी मैकक्यूइड ने कहा कि कंपनी आदेश को देख रही है और जल्द ही इसपर टिप्पणी करेगी। सोमवार को व्हाइट हाउस में ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा था कि टिकटॉक को 15 सितंबर तक यूएस के संचालन को रोकने के लिए बाध्य किया जाएगा, यदि इसे किसी अमेरिकी कंपनी को नहीं बेचा गया। उन्होंने यह भी कहा कि यदि बिक्री होती है, तो आय का हिस्सा अमेरिकी करदाताओं को जाना चाहिए। ट्रंप ने संभावित टिकटॉक बिक्री की बात पर कहा, 'उस कीमत का एक बहुत बड़ा हिस्सा संयुक्त राज्य के खजाने में आना चाहिए। अमेरिका में प्रतिपूर्ति या भुगतान किया जाना चाहिए क्योंकि संयुक्त राज्य अमेरिका के बिना उनके पास कुछ भी नहीं है।' राष्ट्रपति ने आगे कहा, ‘यह थोड़ा सा मकान मालिक-किराएदार की तरह है। पट्टे के बिना, किराएदार के पास कुछ भी नहीं है।’ माइक्रोसॉफ्ट टिकटॉक खरीदने को लेकर बातचीत कर रहा है और बातचीत को खत्म करने की समयसीमा 15 सितंबर तय की गई है। भारत टिकटॉक और वीचैट पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश है। भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए यह प्रतिबंध लगाया था। भारत ने 106 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारत के इस कदम का ट्रंप प्रशासन और अमेरिकी सांसदों ने स्वागत किया था।         


पाक ने संघर्ष विराम का किया उल्लंघन

श्रीनगर। पाकिस्तान ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ के बालाकोट सेक्टर में बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना की ओर से इसका करारा जवाब दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना पाकिस्तान द्वावा मेंढर और बालाकोट क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन करने के एक दिन बाद हुई। सेना ने कहा कि उसने पाकिस्तानी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया है क्योंकि उन्होंने फायरिंग के लिए छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया और मोर्टार से गोले दागे हैं।


पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के करीब रक्षा चौकियों और असैन्य इलाकों को निशाना बनाता रहा है। कुछ गोले रिहायशी मकानों के पास गिरे हैं। नियंत्रण रेखा के आस-पास रहने वाले लोगों को पाकिस्तानी गोलाबारी का खामियाजा भुगतना पड़ता है और कई बार वे सुरक्षित स्थानों पर चले जाते हैं।          


स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का स्थान बदला

रांची। झारखंड में इस बार स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम मोरहाबादी में नहीं होकर डोरंडा के जैप-1 मैदान में होगा। मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने कहा है कि कोविड-19 महामारी से उत्पन्न परिस्थिति को देखते हुए गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार झारखंड सरकार ने इस वर्ष आगंतुकों की संख्या सीमित रखने का निर्णय लिया है। राज्य एवं जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन आगंतुकों की संख्या सीमित रखते हुए किया जाएगा। मुख्य सचिव गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह 2020 को लेकर तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव ने कहा कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह में कोविड-19 के विरुद्ध लड़ाई में कार्यरत चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, स्वच्छता कर्मियों तथा संक्रमण से ठीक हुए कुछ व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाए। लोगों को आमंत्रित करते समय ध्यान रखा जाए कि कार्यक्रम में 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों एवं 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति भाग नहीं लें। निर्देश दिया कि आमंत्रित सभी आगंतुकों द्वारा मास्क एवं सामाजिक दूरी मानदंड आदि नियमों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। समारोह स्थल पर बैठने की व्यवस्था करते हुए कुर्सियों के बीच दो गज की दूरी के मानदंड का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। कार्यक्रम स्थलों पर डबल सीटर सोफा नहीं लगाया जाएगा। मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए संबंधित पदाधिकारी मुख्य समारोह स्थल पर सैनिटाइजेशन, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, स्वच्छताकर्मियों, एंबुलेंस आदि सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराएंगे। मुख्य समारोह में सीआरपीएफ, जैप, जिला पुलिस, फायर ब्रिगेड एवं होमगार्ड के जवान परेड में सम्मिलित होंगे। मुख्य सचिव ने राज्य के सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया कि सभी अपने जिले में अवस्थित स्वतंत्रता सेनानियों एवं अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई एवं माल्यार्पण की व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। साथ ही, मुख्य समारोह स्थल तक जाने वाले सभी मार्गो एवं पूरे शहर की साफ सफाई भी सुनिश्चित कराएंगे। समीक्षा में गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के प्रधान सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव और आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव, रांची डीसी-एसएसपी समेत कई अधिकारी मौजूद थे।         


घटिया व कमजोर प्रशासन की हकीकत

घटिया और कमजोर प्रशासन की हकीकत 
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। जनपद की प्रशासनिक व्यवस्था की हकीकत किस हद तक घटिया और निकम्मी हो सकती है ? शायद इसका आपको अनुमान भी नहीं है। संविधान को समर्पित अधिकारियों की निष्ठा इतनी कमजोर हो सकती है ? इसके लिए आपको थोड़ा आश्चर्य तो होगा ही। जनपद में सारे गैरकानूनी धंधे खुलेआम चल रहे हैं। हालांकि यह कोई बड़ी बात नहीं है। विशेष बात यह है कि जनपद में पुलिस की व्यवस्था हैरान करने वाली है। पुलिस के संरक्षण में अपराध और अपराधी मस्त हैं। इसके बाद पुलिस के द्वारा सड़कों पर जांच-पड़ताल के नाम पर खूब खसोट की गई है।अभी भी लूट खसोट का ये खेल जारी है। बिना मास्क और हेलमेट आदि के नाम पर खूब उत्पात मचाया जा रहा है।
गरीब-मजदूर लोगों को खूब सताया जा रहा है। 
जबकि गत 5 अगस्त को 'भूमि-पूजन' के नाम पर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सारे नियम और कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाकर, यह साबित किया है कि जनपद की पुलिस, कानून व्यवस्था और 'कसम-धरम' खाने वाले कानून के नुमाइंदों का कोई वजूद नहीं है। किसी अधिकारी, कर्मचारी की इतनी औकात नहीं है। या यूं कहिए विधायक के सामने पतलून खसकाने के अलावा दूसरा कर्तव्य नहीं है। जनपद की प्रशासनिक व्यवस्था इतनी घटिया और कमजोर है। ऐसी व्यवस्था पर कोरी लानत है। जो अधिकारी गधे चराने के लायक नहीं है। एयर कंडीशनर ऑफिस में बैठ कर कुर्सी तोड़ रहे हैं। जनता की गाढ़ी कमाई की मोटी-मोटी तनख्वाह डकार रहे हैं। स्वाभिमान नाम की कोई चीज नहीं है। ये जिल्लत भरी जिंदगी के अलावा और कुछ भी नहीं है। विधायक के खिलाफ कोई प्रावधान-कानून नहीं है ? हजारों की संख्या में भीड़ एकत्रित करना। जिसमें 'सामाजिक-दूरी' सहित लागू दिशा-निर्देश का उल्लंघन किया गया है। बिना मास्क के रैली निकालना, संक्रमण को बढ़ावा देना नहीं है ?           


पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...