शुक्रवार, 29 मई 2020

पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औद्योगिक संघ के साथ बैठक की। उन्होंने उत्तर प्रदेश में वापस आने वाले प्रवासी श्रमिकों के रोजगार के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर भी किए। सीएम योगी ने प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने की योजना बनाई है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को सुमन अर्पित करते हुए उनके सिद्धांतों को जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरिित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वायरस को लेकर काफी  सजग और सतर्क है। प्रदेश में वायरस को नियंत्रित करने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए तत्पर है।


संसद-भवन पहुंचा वायरस, किया सील

नई दिल्ली। राज्यसभा सचिवालय में डायरेक्टर लेवल पर कार्यरत एक अधिकारी की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद संसद भवन स्थित उनके द़फ्तर को सील कर दिया है। अधिकारी की पत्नी और बच्चे भी कोरोना की चपेट में बताए जाते हैं। उनका द़फ्तर संसद भवन एनेक्सी के पहले तल पर रूम नंबर 120 में है।


अधिकारी 28 मई को ऑफिस आए थे। पार्लियामेंट सिक्योरिटी सर्विस ने उनके द़फ्तर को सेनिटाइज कर सील कर दिया। पहले तल के सभी गेट, वॉशरूम आदि को सेनेटाइज किया गया है। राज्यसभा सचिवालय ने उन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सजग रहने के लिए कहा है, जो अधिकारी के संपर्क में आ चुके हैं। संपर्क में आने वाले लोग अब एहतियातन कोविड-19 टेस्टिंग कराने की तैयारी में हैं।


दलित-पिछड़ों के शोषण के विरुद्ध आवाज

कुर्मी महासभा ने माननीय प्रधानमंत्री जी से ब्राह्मणों,ठाकुरों के पक्षकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हटाने की मांग

 

लखनऊ/ नई दिल्ली। कुर्मी महासभा के संस्थापक/केंद्रीय अध्यक्ष सौरभ गंगवार ने कहा की उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार की सरकार में दलित व पिछड़ों का शोषण हो रहा है। जबकि उत्तर प्रदेश मे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कुर्मी है,राज्यपाल कुर्मी है,उत्तर प्रदेश में 26 सत्तापक्ष के विधायक कुर्मी है, 221 विधायक ओ.बी.सी. और 76 विधायक एस.सी. हैं, सहयोगी पार्टी अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुर्मी है फिर भी उत्तर प्रदेश में जंगलराज है ओ.बी.सी. और एस.सी. के लोगों का शोषण हो रहा है भाजपा राज में प्रशासन भी इन ठाकुरो और ब्राह्मणों का गुलाम बन कर रह गया है। उन्होंने मांग की है कि पूरे मामले की सी.बी.आई जांच हो अन्यथा ओ.बी.सी. और एस.सी. सड़कों पर उतर कर भाजपा का विरोध करने पर विवश होंगे। संस्थापक/केंद्रीय अध्यक्ष सौरभ गंगवार ने मांग की है की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ब्राह्मणो व ठाकुरों का पक्षकर दलित व पिछड़ों का शोषण करा रहे हैं। कुर्मी महासभा माननीय प्रधानमंत्री जी से ब्राह्मणों,ठाकुरों के पक्षकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हटाने की मांग करती है।

कुर्मी महासभा के केंद्रीय महामंत्री के.पी. गंगवार ने कहा कि भाजपा शासन में दलित व पिछड़ों को गुमराह कर सिर्फ वोट की राजनीति होती रही है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड में दलित व पिछड़ों के अधिकारों को खत्म किया जा रहा है जो सोचनीय विषय है कुर्मी महासभा मांग करती है कि यदि शीघ्र ही दलितो व पिछड़ों के अधिकारों को सुरक्षित नहीं किया गया तो भाजपा के खिलाफ उग्र आंदोलन होगा।

यूपीः 2337 के लिए सैंपल, 50 पॉजिटिव

लखनऊ। यूपी में लगातार कोरोना वायरस के नए मामले सामने आ रहे हैं। लखनऊ स्थित केजीएमयू में कल जांच के लिए 2337 सैंपल लिए गए थे। इनमें से 50 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


इन संक्रमितों में 13 मरीज लखनऊ के, 10 मरीज कानपुर के, नौ मरीज संभल के, सात मरीज हरदोई के, छह मरीज अयोध्या के, दो मरीज कन्नौज के, एक मरीज पीलीभीत का, एक मरीज बलरामपुर का और एक मरीज मुरादाबाद का है आज 29 मई को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्य तिथि है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कालिदास मार्ग स्थित आवास पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।


भारत-चीन की मध्यस्थता को ट्रंप तैयार

नई दिल्ली/न्यूयॉर्क। भारत की चीन के साथ सीमा विवाद पर मध्यस्थता की पेशकश करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस संबंध में बात की है। लेकिन चीन के साथ बने विवाद की वजह से वह अच्छे मूड में नहीं हैं। साथ ही उन्होंने एक बार फिर मध्यस्थता करने की बात दोहराया।


राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत और चीन के बीच बड़ा संघर्ष चल रहा है, 1.4 बिलियन आबादी वाले 2 बड़े देश जिनकी सैन्य ताकत बेहद मजबूत है। भारत खुश नहीं है और शायद चीन भी खुश नहीं है। उन्होंने आगे कहा, ‘मैं आपको बता सकता हूं कि मैंने प्रधानमंत्री मोदी से बात की है, लेकिन चीन के साथ अभी जो विवाद बना हुआ है, उसको लेकर वह अच्छे मूड में नहीं हैं। ’भारत और चीन में बने तनावपूर्ण माहौल में दोनों देशों के बीच मध्यस्थता करने के सवाल पर राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अगर वे ऐसा सोचते हैं कि मेरे मध्यस्थ होने या मध्यस्थता करने से कोई मदद मिलती है तो मैं ऐसा जरुर करूंगा। हालांकि भारत ने पहले ही ट्रंप की मध्यस्थता का सुझाव ठुकरा दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति च्रंप की पेशकश पर भारत अपनी प्रतिक्रिया दे चुका है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि किसी भी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है। शांति से मुद्दे को सुलझाने के लिए हम चीन के संपर्क में हैं। चीन के साथ भारत के सीमा विवाद पर राष्ट्रपति ट्रंप ने 2 दिन पहले बुधवार को मध्यस्थता की पेशकश की थी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तब कहा था कि अमेरिका, भारत और चीन के बीच सीमा विवाद के मुद्दे पर मध्यस्थता करने के लिए तैयार है।


ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘हमने भारत और चीन दोनों को सूचित किया है अगर वो चाहें तो सीमा विवाद में अमेरिका मध्यस्थता करने को तैयार है।


इस महीने की शुरुआत से ही लद्दाख में चीनी सैनिक और भारतीय सैनिक आमने-सामने हैं, चीन की ओर से लगातार सैनिकों की संख्या बढ़ाने और बेस बनाने की खबरें आ रही हैं। ऐसे में भारत भी पूरी तरह से मुस्तैद है और शीर्ष स्तर पर इसको लेकर मंथन चल रहा है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मसले पर प्रधानमंत्री कार्यालय में चर्चा की थी। पीएम ने मंगलवार को लद्दाख मामले पर पूरी रिपोर्ट ली, इसके अलावा तीनों सेना के प्रमुखों से विकल्प सुझाने के लिए कहा गया। पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास पिछले कुछ दिनों से चीन की तरफ से सैन्य गतिविधियों के बढ़ने के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति है। भारत के अपनी सीमा के अंदर सड़क निर्माण करने पर चीन विरोध जता रहा है. चीन की हरकतों को लेकर भारत भी अलर्ट मोड में है। दोनों देशों की सेनाओं ने हाल में सीमा पर गतिविधियां बढ़ीं हैं। माना जा रहा है कि 2017 में उपजे डोकलाम विवाद जैसी स्थिति फिर से दोनों देशों के बीच उत्पन्न हुई है।


कुएं में डूबी सगी पांच बहन, 3 की मौत

बलरामपुर। जिले के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र के सिलाजु गांव में कल दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कुएं में डूबने से एक ही परिवार की तीन बेटियों की मृत्यु हो गई। इस घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर छा गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।


बताया गया कि कल पांच बच्चियां दोपहर में नहाने घर के पास मौजूद एक कुएं पर गई थी। इसी दौरान एक बच्ची का पैर फिसल गया और वह कुएं के भीतर गिर गई, उसे बचाने के लिए दूसरी बच्ची कुएं में कूद गई। लेकिन जब वह भी डूबने लगी तो उसे बचाने तीसरी बच्ची ने भी छलांग लगा दी। इस तरह एक के बाद एक पांचों बच्चियां एक दूसरे को बचाने कुआं में छलांग लगा दी। जैसे ही इस बात की जानकारी पड़ोसी को लगी तो वह तत्काल कुएं में कूदकर बच्चियों को बचाने की कोशिश की। लेकिन जब तक वह बच्चियों को बचा पाता तब तक तीन बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। मृत बच्चियों के नाम संगीता (13 वर्ष), निर्मला (10 वर्ष) और पूजा (12 वर्ष) है। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसर गया है।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


मई 30, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-291 (साल-01)
2. शनिवार, मई 30, 2020
3. शक-1943, ज्येठ, शुक्ल-पक्ष, तिथि- सप्तमी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 05:39,सूर्यास्त 07:18।


5. न्‍यूनतम तापमान 21+ डी.सै.,अधिकतम-39+ डी.सै.।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.:-935030275


(सर्वाधिकार सुरक्षित)


पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...