सोमवार, 9 मार्च 2020

होलीः कोरोना सुर के पुतले का दहन

कोरोना वायरस के चलते भारत में लोग होली खेलने से बच रहे हैं। लोग कोरोना वायरस के कारण होली खेलने से कतरा रहे हैं। मुंबई में होलिका दहन के मौके पर कोरोनासुर का पुतला लगाया गया है।


होलिका दहन पर जलाया जाएगा 'कोरोनासुर' का पुतला


मुंबई। भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा करते हुए। अधिकारियों को संदिग्धों को पृथक रखने के उचित स्थान की पहचान और बेहतर इलाज की व्यवस्था करने को कहा है।


कोरोना वायरस के चलते भारत में लोग होली खेलने से बच रहे हैं। लोग कोरोना वायरस के कारण होली खेलने से कतरा रहे हैं। मुंबई में होलिका दहन के मौके पर कोरोनासुर का पुतला लगाया गया है। वर्ली में कोरोना वायरस की थीम पर आधारित 'कोरनासुर' का पुतला लगाया गया है। होलिका दहन के अवसर इस पुतले को जलाया जाएगा। बड़े से पुतले में COVID-19 लिखा है। उसके हाथ में एक सूटकेस है, जिसमें आर्थिक मंदी लिखा है।खुद


एनकाउंटर मैन आईपीएस के खिलाफ मामला

लखनऊ। 'सिंघम' और 'एनकाउंटर मैन' के रूप में पहचाने जाने वाले IPS अजयपाल शर्मा के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में FIR दर्ज करवाई गई है। खुद को अजय पाल की पत्नी बताने वाली दीप्ति शर्मा गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित आस्था अपार्टमेंट में रहती है।


दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही हैं। महिला का दावा है कि अजय पाल वर्ष 2016 में IPS गाजियाबाद में एसपी सिटी थे, और यह उसी समय का मामला है। महिला का दावा है कि इस दौरान उसकी शादी IPS अजय पाल से हुई थी। शादी गाजियाबाद में रजिस्टर्ड भी हुई थी। दीप्ति का कहना है कि अजय पाल से उनके रिश्ते कुछ बातों को लेकर खराब हो गए थे। इस संबंध में उन्होंने महिला आयोग, पुलिस विभाग, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में शिकायत भी की थी।विशेष सचिव गृह अनिल कुमार सिंह के निर्देश पर हजरतगंज पुलिस ने IPS अजयपाल के खिलाफ गबन, आपराधिक साजिश और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में FIR दर्ज की है। महिला द्वारा दर्ज कराए गए रिपोर्ट में अन्य पुलिसकर्मियों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। उल्लेखनीय है कि नोएडा से हटाए गए IPS वैभव कृष्ण ने जिन पांच अफसरों पर आरोप लगाया था, उनमें अजय पाल शर्मा भी शामिल हैं। इनके खिलाफ SIT जांच भी हुई थी, जिसमें अजय पाल के खिलाफ भी सबूत मिले हैं। उल्लेखनीय है कि अजय पाल के नाम 100 से अधिक एनकाउंटर दर्ज हैं।


भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक

नयी दिल्ली। होली के दिन भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशियों की लिस्ट जारी हो सकती है। कल भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने जा रही है। इससे पहले राज्यसभा की 55 सीटों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कई दलों ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अभी तक नामों का ऐलान नहीं किया है। प्रत्याशियों के नामों पर मंथन के लिए कल यानी मंगलवार को शाम 6 बजे केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। इस बैठक में 16 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की जा सकती है। छत्तीसगढ़ में भी दो सीटें खाली हो रही है, लेकिन संख्या बल के हिसाब से भाजपा के खाते की एक सीटें भी इस बार कांग्रेस पर चली जायेगी, लिहाजा भाजपा यहां अपने उम्मीदवार खड़े करेगी भी या नहीं, इस पर सस्पेंस बना हुआ है।


इधर कांग्रेस के बारे में भी कहा जा रहा है कि आज या कल पार्टी अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर सकती है। दोनों सीटों पर कांग्रेस कब्जा करने की तैयारी में है। जिन दो सांसदों की सीट खाली हो रही है, उनमें मोतीलाल वोरा और रणविजय सिंह जूदेव शामिल हैं। कहा जा रहा है मोतीलाल वोरा का रिपीट होना तय माना जा रहा है कि जबकि एक सीट पर कई दावेदारों के चेहरे सामने आ रहे हैं।


खतरनाक वायरस की वैक्सीन तैयार

कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में 108,610 लोग संक्रमित हैं। 3825 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपियन यूनियन और अमेरिका भी चीन से निकली बीमारी से परेशान है। अब एक बड़ी खुशखबरी आई है। अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के वैज्ञानिक अगले माह से इंसानों पर कोरोनावायरस के वैक्सीन का परीक्षण यानी ह्यूमन ट्रायल करेंगे। यानी इन्होंने मिलकर कोरोना का दवा यानी वैक्सीन बना लिया है। अगले माह यानी अप्रैल से यूके और अमेरिका में कोरोना वायरस के वैक्सीन यानी टीके के जो इंसानी परीक्षण शुरु होंगे, उसे यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन और अमेरिकी दवा कंपनी मॉडर्ना और इनवोइओ ने मिलकर बनाया है। डेली मेल में प्रकाशित खबर के अनुसार अगर इंसानों पर कोरोना के वैक्सीन का परीक्षण सफल होता है तो उस टीके से दुनिया भर के कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का इलाज किया जाएगा।


यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से संबंधित इंपीरियल कॉलेज के वैज्ञानिक और अमेरिकी दवा कंपनी दोनों अप्रैल से इंसानी परीक्षण के लिए तैयार है। अमेरिकी दवा कंपनियों ने कहा है कि इस संयुक्त ह्यूमन ट्रायल के अलावा अपनी तरफ से भी इंसानों पर परीक्षण करेंगे। इंपीरियल कॉलेज लंदन के वैज्ञानिक प्रोफेसर रॉबिन शैटॉक ने कहा कि कोई भी वैक्सीन शुरुआती दौर में वायरस को सिर्फ रोक सकती है। ताकि बीमारी ज्यादा फैले न। इंसानी शरीर में ही बेहद कमजोर हो जाए।


इसके बाद ऐसी वैक्सीन खोजी जाती है जो इंसान के शरीर में मौजूद वायरस को खत्म कर दे। या इंसानी कोशिकाओं को वायरस से लड़ने और हराने के लायक बना दे
प्रो. रॉबिन शैटॉक ने बताया कि अगर इंसानों पर शुरुआती परीक्षण सफल रहे तो हम उन देशों में दवाइयां भेजेंगे जहां सच में लोग कोरोना से संक्रमित है। ताकि लोगों का इलाज हो सके। अमेरिकी दवा कंपनी इनवोइओ ने कहा है अगर कोरोना के वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल सफल होता है तो हम इस साल के अंत तक 10 लाख दवाएं बनाकर पूरी दुनिया बांट देंगे।
प्रो. रॉबिन शैटॉक ने बताया कि सामान्य तौर पर किसी भी बीमारी का वैक्सीन बनने में 5 साल तक का समय लगता है। लेकिन इस बार हमने रिकॉर्ड तोड़ समय पर कोरोना का वैक्सीन बनाया है।


हमने इतनी लंबी प्रक्रिया को बेहद जल्द पूरा कर लिया है। वैक्सीन बनाने में हमें सिर्फ 4 महीने लगे। अब उम्मीद बस ह्यूमन ट्रायल के सफल होने से लगाई जा सकती है।
जो वैक्सीन बनाई गई है उसमें 2003 में फैली महामारी सार्स की दवा को भी मिलाया गया है। ताकि ये भी पता चल सके कि नए कोरोनावायरस पर इस वैक्सीन का क्या असर होता है।


होली का धार्मिक एवं पौराणिक महत्व

होलिका दहन, होली त्योहार का पहला दिन, फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इसके अगले दिन रंगों से खेलने की परंपरा है जिसे धुलेंडी, धुलंडी और धूलि आदि नामों से भी जाना जाता है। होली बुराई पर अच्छाई की विजय के उपलक्ष्य में मनाई जाती है। होलिका दहन (जिसे छोटी होली भी कहते हैं) के अगले दिन पूर्ण हर्षोल्लास के साथ रंग खेलने का विधान है और अबीर-गुलाल आदि एक-दूसरे को लगाकर व गले मिलकर इस पर्व को मनाया जाता है। होलिका दहन के दिन एक पवित्र अग्नि जलाई जाती है जिसमें सभी तरह की बुराई, अहंकार और नकारात्मकता को जलाया जाता है। अगले दिन अपनों को रंग लगाकर इस पर्व की शुभकामनाएं दी जाती हैं।


होलिका दहन के बारे में कई कथाएँ प्रचलित हैं-
पुराणों के अनुसार दानवराज हिरण्यकश्यप ने जब देखा कि उसका पुत्र प्रह्लाद सिवाय विष्णु भगवान के किसी अन्य को नहीं भजता, तो वह क्रुद्ध हो उठा और अंततः उसने अपनी बहन होलिका को आदेश दिया की वह प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठ जाए, क्योंकि होलिका को वरदान प्राप्त था कि उसे अग्नि नुक़सान नहीं पहुंचा सकती। किन्तु हुआ इसके ठीक विपरीत, होलिका जलकर भस्म हो गई और भक्त प्रह्लाद को कुछ भी नहीं हुआ। इसी घटना की याद में इस दिन होलिका दहन करने का विधान है। होली का पर्व संदेश देता है कि इसी प्रकार ईश्वर अपने अनन्य भक्तों की रक्षा के लिए सदा उपस्थित रहते हैं।होली की केवल यही नहीं बल्कि और भी कई कहानियां प्रचलित है। एक कथा के अनुसार होली की एक कहानी कामदेव की भी है। पार्वती शिव से विवाह करना चाहती थीं लेकिन तपस्या में लीन शिव का ध्यान उनकी तरफ गया ही नहीं। ऐसे में प्यार के देवता कामदेव आगे आए और उन्होंने शिव पर पुष्प बाण चला दिया। तपस्या भंग होने से शिव को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने अपनी तीसरी आंख खोल दी और उनके क्रोध की अग्नि में कामदेव भस्म हो गए। कामदेव के भस्म हो जाने पर उनकी पत्नी रति रोने लगीं और शिव से कामदेव को जीवित करने की गुहार लगाई। अगले दिन तक शिव का क्रोध शांत हो चुका था, उन्होंने कामदेव को पुनर्जीवित किया। कामदेव के भस्म होने के दिन होलिका जलाई जाती है और उनके जीवित होने की खुशी में रंगों का त्योहार मनाया जाता है। इस प्रकार हम होलिका दहन में अपने बुरे कर्मों की तिलांजलि देते है और सत्कर्म के प्रति अग्रसर होते है।


रिपोर्ट- डॉ ए० के० पाण्डेय


हेरोइन के साथ एक नेपाली गिरफ्तार


सोनौली: हेरोइन के साथ एक नेपाली नागरिक गिरफ्तार।


सोनौली। हेरोइन के साथ एक नेपाली नागरिक गिरफ्तार।
भारत नेपाल के सनौली सरहद से सटे सनौली थाना क्षेत्र के डांडा हेट के पास पगडंडी मार्ग से भारतीय सीमा से नेपाल जा रहे एक संदिग्ध नेपाली नागरिक को एसएसबी ने दबोच कर उसके पास से 32 ग्राम हेरोइन बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। खबरों के मुताबिक सोमवार को करीब 10 बजे पुलिस और एसएसवी की संयुक्त टीम बॉर्डर की तरफ गश्त पर थी। इसी बीच एक संदिग्ध युवक भारत से नेपाल की तरफ जा रहा था जिसे जवानों ने रोक कर उसकी तलाशी लिया तो छिपा कर रखा गया करीब 32 ग्राम हेरोइन बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए युवक ने पुलिसिया पूछताछ में अपना नाम मोहम्मद शेख पुत्र अजहर शेख निवासी भैरहवां गल्ला मंडी बताया है।
पुलिस उक्त युवक के विरुद्ध एनडीपीएस की धारा 8/ 20 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्य में जुट गई है।


पीएम ने रद्द किया बांग्लादेश का दौरा

नई दिल्ली। कोरानावायरस का कहर पूरी दुनियाभर में लोगों के सिर चढकर बोल रहा है। अब हाल ये है कि दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्ष इसको लेकर बेहद सतर्कता बरत रहे हैं।
कोरोनावायरस के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना 17 मार्च को प्रस्तावित बांग्लादेश का दौरा रद्द कर दिया है। दरअसल बांग्लादेश सरकार ने शेख मुजीबुर रहमान की जयंती शताब्दी समारोह को कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्थगित कर दिया है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी कोरोनावायरस के चलते फिलहाल के लिए अपना बांग्लादेश दौरा रद्द कर दिया है।
दरअसल, प्रधानमंत्री को इसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बांग्लादेश की राजधानी ढाका जाना था। इससे पहले कोरोनावायरस के चलते ही प्रधानमंत्री ने अपना ब्रुसेल्स दौरा रद्द कर दिया था, जहां यूरोपीय संघ की बैठक में उन्हें हिस्सा लेना था। मोदी ही नहीं बल्कि कई देशों के नेता इन दिनों कोरोनावायरस के चलते अपने विदेश दौरे रद्द कर रहे हैं।


नव वर्ष एवं होली की हार्दिक शुभकामनाएं।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


मार्च 10, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-212 (साल-01)
2. सोमवार , मार्च 10, 2020
3. शक-1942,चैैत्र - कृष्ण पक्ष, तिथि- प्रतिपदा, संवत 2077


4. सूर्योदय प्रातः 06:41,सूर्यास्त 06:15
5. न्‍यूनतम तापमान 13+ डी.सै.,अधिकतम-24+ डी.सै., बारिश की संभावना रहेगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा।
7. स्वामी, प्रकाशक, मुद्रक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.:-935030275
 (सर्वाधिकार सुरक्षित)



रविवार, 8 मार्च 2020

महिला दिवस पर आरोग्य मेले का उद्घाटन

सहारनपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलालपुर में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का उदघाटन 8 मार्च महिला दिवस के उपलक्ष में डॉ अनु और सीनियर महिला स्टाफ नर्स शगुफ्ता मलिक के द्वारा रिबन काटकर किया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में एक प्रोग्राम आयोजित किया गया, जिसमें स्टाफ नर्स शगुफ्ता मलिक ने महिलाओं को काम करने के लिए प्रेरित किया।


स्वस्थ रहने के बारे में बताया परिवार नियोजन पर चर्चा की बताया कि कोई भी महिला तभी स्वस्थ रह सकती है। जब पूरी तरह वह अपना खयाल रखें दिन-रात पूरे परिवार की सेवा करने वाली महिला अपने लिए लापरवाही क्यों करती है। क्यों अपना ख्याल नहीं रख पाती क्यों अच्छा अच्छा खाना बनाने के बाद भी बचा कुचा खाना खाकर पेट भर लेती है । अपने हक की लड़ाई भी तभी लड़ी जा सकती है। जब हम स्वस्थ होंगे, और दूसरों पर निर्भर नहीं होंगे। कुछ लोग आजादी का गलत ही मतलब निकालते हैं। हमें आजादी चाहिए जबरदस्ती हमारे ऊपर थोपी हुई। चीजों से हर उम्र की महिला पर पुरुष की ताकती हुई गलत निगाहों से, सुरक्षित रोजगार चाहिए ,यही है हमारी आजादी हम कोई पुरुषों के दुश्मन नहीं है ना ही उनके खिलाफ है, बल्कि पुरुष और स्त्री तो एक ही गाड़ी के दो पहिए हैं एक खराब हो तो जिंदगी की गाड़ी चलाना मुमकिन नहीं है, मैं उन पुरुषों का दिल से शुक्रिया करती हूं जो महिलाओं को सम्मान देते हैं और अपने बराबर समझते हैं ,हर छोटा बड़ा काम मिलकर करते हैं, लड़का लड़की मैं कोई फर्क नहीं है सिर्फ और सिर्फ शारीरिक बनावट के अलावा, महिलाएं वह सभी काम कर सकती हैं जो एक पुरुष कर सकता है तो फिर भेदभाव कैसा ,नीलम ने 8 मार्च क्यों मनाते हैं विस्तार से बताया , और बताया कि काम के घंटे कम और महिलाओं को वोट डालने का अधिकार यह सब महिलाओं के संघर्ष की देन है, डॉक्टर अन्नू, किशोर सैनी जी, सुमन, राजबाला, आदि लोगों ने अपने अपने विचार रखें। सभी ने महिला दिवस की शुभकामनाएं दी सामाजिक परिवर्तन, और महिलाओं से संबंधित गीत गाए। डॉ अनु ,डॉक्टर शाकिर अली, किशोर सैनी, राव माजिद, शगुफ्ता मलिक, युसूफ, जूनीता, नीलम, सेठ पाल, प्रदीप, मोनू, सुमन, राजबाला, बृजेश, और लगभग 70 महिलाएं शामिल रही।


त्यौहार में अमीरी-गरीबी का भेद नहीं

होली का त्यौहार अमीरी गरीबी का भेद नही करता , सांसद। 


रामायण यादव


कुशीनगर। विकास खण्ड पडरौना के ग्राम पिपरा जटामपुर के पंचायत भवन में आयोजित होली मिलन समारोह में  कर्णप्रिय होली गीतों के खुमार में सभी डूब गये। बतौर मुख्य अतिथि विजय दुबे  सांसद कुशीनगर ने अपने संबोधन में कहा कि होली  रंगों का त्योहार है, इसे भाई -चारे की भावना के साथ मनाया जाना चाहिए।  


जिस तरह से रंग अमीर और गरीब में फर्क नहीं करते, उसी तरह से हमें भी अमीरी और गरीबी के बीच की खाई को पाटना चाहिए । विशिष्ट अतिथि विजय कुमार शुक्ला ने   कहा कि होली हमारी प्राचीन सनातनी परंपरा का प्रतीक है, जो मानवीय सरोकारों को प्रगाढ करती है। भाजपा नेता अजय गोविंद राव, संजीव दीक्षित , चन्द्रप्रकाश चमन, विवेकानंद पाण्डेय,  विवेकानंद शुक्ला, सुमन्त पांडेय आदि ने अपने विचार रखे।इसके पूर्व आयोजक दिनेश तिवारी, धनंजय तिवारी ने फूलों की बर्षा कर सांसद सहित अन्य अतिथियों का स्वागत कर उन्हें अंगवस्त्र प्रदान किया।कुबेरनाथ संस्कृत बिद्यालय के छात्रों ने पं०नंदकिशोर द्विवेदी के नेतृत्व में मंगलाचरण किया।
संचालन अनुप कुमार मिश्रा ने किया। इस अवसर  ध्रुव तिवारी,शिवमोहन प्रसाद, रामकिंकर ओझा ,बाबा बालकदास, ललन चौरसियाँ,दुर्गा दयाल तिवारी, सिपाही लाल, , संतोष तिवारी, गिरजेश पांडेय,संतलाल जायसवाल,विनोद सिह ,राजकुमार शर्मा ,रामरेखा स्वर्णकार आदि उपस्थित रहे। लोकगायक मनोज गिरि ने होली गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


नकारात्मक ऊर्जा के कारण प्रोग्राम डिले

होली पर नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने के लिए बम्ब ओर घण्टे का रखा प्रोग्राम 


 रवि चौहान 


गाज़ियाबाद। लोनी के पूर्व चेयरमैन  मनोज धामा ने अपनी पुरानी संस्कृति न भूलते हुए आज अपने कार्यलय पर रखा बम डोल का प्रोग्राम।
इस प्रोग्राम में बेटा हाजीपुर गांव के लोगों ने  बढ़ चढ़ कर   हिस्सा लिया प्रोग्राम मैं मौजूद लोगों ने बताया कि 
आज हमारे देश  कुछ लोग अपनी पुरानी संस्कृति को भुलते नज़र आ रहे है। हमे अपनी पुरानी संस्कृति को भुलना नही चाहिए और अपने बड़ो का सम्मान करना चाहिए अकसर त्योहारों पर रखा जाता है, ये प्रोग्राम 
 ये बम्म घण्टा का प्रोग्राम इस गाँव मे काफी पुराने समह से चला आ रहा है। गाँव के बुजर्गो ने बताया कि  कुछ युवा अपनी संस्कृति को भुलता जा रहा है।  इस बम्ब के प्रोग्राम शामिल होने से लोगो मे एक अलग सा उत्सव देखा गया है।और एक भाई चारा भी देखा गया है।
 गाँव के लोगो ने बताया 
 बम्म ओर घण्टा  बजाने  से इसमे जो ध्वनि निकलती है वो नकारात्क ऊर्जा को  खत्म कर देती है। 
इस प्रोग्राम मैं  
महावीर सिंह ख़लीफ़ा गुरुजी ने अपने नोजवानो को दिया भाई चारे के सन्देश  
चोधरी महावीर सिंह, हरभीर ख़लीफ़ा, रनवीर  सिंह, वीरेंद्र कुमार शर्मा, सोनू सीएम शर्मा, हरेंद्र धामा, मनु पंडत, सुभाष धामा, जोगिंदर, मुकेश कौशिक, मिंटू, लोनी सरपंच, सोल्जर धामा, सोंटू धामा ने हिस्सा लिया।


मोबाइल यूज करना हो गया और भी महंगा

नई दिल्ली। भारत की टेलीकॉम कंपनियां इन दिनों अपने बुरे दौर से गुजर रही हैं। ऐसे अब इसका असर धीरे-धीरे कस्टमर्स को दिखने लगा है। हाल ही में टैरिफ बढ़ाए गए हैं। लेकिन अब आपका मोबाइल यूज करना और भी महंगा हो सकता है।


टेलीकॉम रेग्यूलेटर बॉडी TRAI दरअसल एक फ्लोर प्राइसिंग लाने की तैयार कर रही है। रिलायंस जिओ ने ट्रेह को फ्लोर प्राइस बढ़ाने की सजेशन दिया है। इस कंपनी ने कहा है कि शुरुआत में डेटा के लिए 15 रुपये प्रति जीबी फिक्स करना चाहिए। रिलायंस जिओ ने ट्रेह की भी सलाह दी है कि कुछ समय यानी छह से नौ महीने के बाद इसे बढ़ाकर 20 रुपये प्रति जीबी भी किया जा सकता है। ईटी टेलीकॉम की एक रिपोर्ट में ये बातें सूत्रों के हवाले से कहीं गई हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलायंस जिओ ने कहा है कि भारतीय कस्टमर्स प्राइस सेंसिटिव है। फ्लोर प्लान बढ़ाने के लिए जरूरत है कि इसे एक बार में न किया जाए और कुछ समय के अंतराल पर फ्लोर प्लान में बढ़ोतरी की जाए। जैसा हमने बताया टेलीकॉम कंपनियों को सरकार को हजारों करोड़ रुपये देने हैं और इस वजह से वोडाफोन आइडिया जैसी कंपनियां सर्वाइवल के लिए जूझ रही हैं। TRAI एक कंस्लटेशन पेपर पर काम कर रही है ताकि इन्हें रिवाइव किया जा सके. फ्लोर प्राइसिंग के तहत डेटा के लिए एक बेस प्राइस फिक्स की जाएगी। हाल ही में वोडफोन आइडिया ने डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम को लेटर लिखा है। कंपनी ने कहा है कि 1 जीबी डेटा का मिनिमम प्राइस 35 रुपये कर देनी चाहिए. मौजूदा समय में आप 1 GB डेटा के लिए लगभग 4 से 5 रुपये देते हैं।
अब वोडाफोन आइडिया और रिलायंस जियो दोनों ही कंपनी इस फ्लोर प्राइसिंग के तहत डेटा की कीमतों में इजाफा करने की सिफारिश कर रही हैं, तो जाहिर है, आने वाले समय में कुछ फैसला लिया जाएगा। अगर TRAI इन दोनों कंपनियों की सिफारिश पर कोई बीचा का रास्ता निकालती है तो इस केस में भी डेटा की कीमतें बढ़ेंगी। डेटा प्राइस बढ़ने का मतलब सीधे तौर पर आपके मोबाइल रिचार्ज प्लान पर होगा और ये पहले से ज्यादा महंगे हो जाएंगे। फिलहाल ये साफ नहीं है कि इसे कब से लाया जाएगा. लेकिन टेलीकॉम इंडस्ट्री को इस वक्त जो हालत उसे देखते हुए ऐसा लगता है कि मोबाइल डेटा यूज करना अब जल्द ही और भी महंगा हो सकता है। क्योंकि अगर कंपनी ऐसा करती है तो धीरे धीरे सभी कंपनियां करेंगी। भारत में इस वक्त कम ही टेलीकॉम प्लेयर बचे हैं इसलिए आपके पास ऑप्शन्स भी कम होंगे।


ऐसी मस्जिद, कोई मुस्लिम नहीं रहता

नई दिल्ली। भारत के ऐसे सेकुलर गांव के बारे में बताने जा रहे हैं। जहाँ एक भी मुसलमान नहीं रहता है, फिर भी गांव के लोगों ने पिछले 200 सालो से गांव में मौजूद एक मस्जिद को सहेज के रखा हुआ है। गांव के लोग मस्जिद की साफ़ सफाई और रंग रोशन का भी ध्यान रखते हैं। ये गांव बिहार के नालंदा जिले में मौजूद है।    


नालंदा जिले के बेन प्रखंड का माड़ी गांव अपने आप में एक अलग मिसाल पेश कर रहा है। यहाँ मौजूद इस मस्जिद का निर्माण मरहूम बदरे आलम साहब ने करवाया था। साल 1941-42 में सांप्रदायिक झगड़े के बाद इस गांव के मुसलमान यहाँ से चले गए थे। जिसके बाद से गांव के हिन्दुओ ने मस्जिद की देख रेख शुरू कर दी। मस्जिद के बाहर एक मज़ार भी मौजूद है जिस पर गांव के लोग चादरपोशी करते हैं। ये मजार गांव के हिन्दुओ की आस्था का प्रमुख केंद्र है।


यूनिवर्सिटी करोड़ों रुपए की सरकारी जमीन

लखनऊ। जौहर यूनिवर्सिटी को यूपी सरकार कभी भी अधिग्रहीत कर सकती है, क्योंकि 170 करोड़ की इस यूनिवर्सिटी में 105 करोड़ रुपये सरकारी खजाने से लगे है। इतना ही नहीं यूनवर्सिटी में चकरोड और करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन भी है। प्रशासन ने इन्हीं तीन बिंदुओं के आधार पर शासन को रिपोर्ट भेजते हुए यूनिवर्सिटी के अधिग्रहण की संस्तुति की है।


जौहर यूनिवर्सिटी सपा सांसद आजम खां का ड्रीम प्रोजेक्ट है। सपा शासन में जब इसे खोला गया था। अब इस यूनिवर्सिटी पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। यूनिवर्सिटी के लिए तमाम तरीके से जमीन हथियाने के आरोप सपा सांसद आजम खां पर लगे हैं। सपा सांसद इसके फेर में फंसने के बाद संकट में हैं और इस वक्त जेल में हैं। जौहर यूनिवर्सिटी में तमाम सरकारी जमीनें होने की बात कही गई है। अब इस यूनिवर्सिटी को सरकार अधिग्रहण कर सकती है। प्रशासन की ओर से जो रिपोर्ट भेजी गई है उसके मुताबिक जौहर यूनिवर्सिटी में बने भवनों की औसत लागत करीब 170 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट के मुताबिक 170 करोड़ रुपये में से 105 करोड़ रुपये के भवन सरकारी खर्च से सरकार के विभिन्न विभागों ने बनवाए हैं। कई सड़कें भी पीडब्ल्यूडी द्वारा बनवाई गई हैं। जमीमों का कुछ हिस्सा भी सरकारी है।जौहर यूनिवर्सिटी के अधिग्रहण के लिए शासन को सुझाव दिया गया है। शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। यूनिवर्सिटी में करीब 105 करोड़ रुपये सरकार के लगे हैं। साथ ही तमाम जमीनें भी सरकारी हैं। -आन्जनेय कुमार सिंह, जिलाधिकारी पूर्व राज्यपाल भी कर चुके हैं संस्तुति
पूर्व कांग्रेसी नेता फैसल लाला के पत्र के आधार पर पूर्व राज्यपाल राम नाइक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। यह मामला जुलाई 2019 का है। फैसल ने राज्यपाल को पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने यूनिवर्सिटी में सरकारी धनराशि लगा होने के साथ ही सरकारी जमीन होने की बात कहते हुए सरकार से यूनिवर्सिटी का अधिग्रहण करने की मांग की थी,जिस पर राज्यपाल ने पत्र लिखकर कार्रवाई को कहा था।


होली के अंतर्गत शांति-समिति की बैठक

अतुल त्यागी जिला प्रभारी


बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में होली के मद्देनजर की गई शांति समिति की बैठक


हापुड। थाना बाबूगढ़ में एक शांति समिति का की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए। थाना प्रभारी बाबूगढ़ उत्तम सिंह राठौर ने कहां की होली आपसी भाईचारे व प्रेम का त्यौहार है। इसको सभी को प्रेम पूर्वक मनाना चाहिए कोई भी व्यक्ति केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग ना करें होली पर सभी लोग शांति पूर्वक त्यौहार मनाए।


उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी यदि कोई व्यक्ति अराजकता फैलाते हुए या बदतमीज करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी उत्पात मचाने की छूट नहीं दी जाएगी। बेठक में  थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों व ग्रामीणों को आमंत्रित किया गया । इस अवसर पर एस एसआई संजेश कुमार एसआईअरुण कुमार गिरी एसआई अतर सिंह आदि भी उपस्थित रहे।


महिला दिवस पर महिलाओं को सौंपा अकाउंट

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला दिवस के मौके पर रविवार को न केवल अपने ट्विटर हैंडल का नियंत्रण ‘प्रेरणादायी महिलाओं’ को सौंपा, बल्कि अपने अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी सौंप दिए। कश्मीर की आरिफा जान की कहानी का वीडियो हो या बम विस्फोट में बचीं मालविका अय्यर का, जब इन्हें मोदी के इंस्टाग्राम अकाउंट से जारी किया गया, तो इन्हें खासी तवज्जो मिली।


अय्यर के वीडियो को 3 लाख 40 हजार लोग अब तक देख चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी के फोटो और वीडियो साझा करने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर साढ़े तीन करोड़ फॉलोअर हैं। इसी तरह, वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर करीब साढ़े चार करोड़ सब्सक्राइबर हैं, जहां ये वीडियो साझा किए गए। हालांकि, शहरी जल संरक्षणवादी कल्पना रमेश के एक वीडियो को केवल 1,820 लोगों ने देखा। हालांकि फेसबुक के मामले में ऐसा नहीं रहा। इसी वीडियो को फेसबुक पर 40 मिनट के अंदर 67 हजार लोगों ने देखा और 464 लोगों ने शेयर किया। रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की थी कि महिला दिवस के मौके पर 7 महिलाएं अपनी जीवन-यात्रा उनके अकाउंट से साझा करेंगी। अपने अकाउंट को इन महिलाओं को सौंपने से पहले मोदी ने ट्वीट किया, “अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं! हम नारी शक्ति की भावनाओं और उपलब्धियों को सलाम करते हैं। जैसा कि मैंने कुछ दिन पहले कहा था कि मैं महिला दिवस के दिन अपना अकाउंट 7 सफल महिलाओं को सौंप दूंगा। मेरे अकाउंट से वह अपने अनुभव साझा करेंगी और शायद आपसे बात भी करेंगी।


इवेरा देगी कम दर में देगी,साफ-सुथरी यात्रा

नई दिल्ली। उस समय जब भारत वायु प्रदूषण से जूझ रहा हो, खासतौर से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली। ऐसे समय में दिल्ली -एनसीआर में प्रकृति ई-मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड लांच करने जा रहा है। ऐप आधारित इलेट्रिक वेहिकल (ईवी) कैब सेवा जिसे नाम दिया गया है। ‘इवेरा’। इवेरा का मुख्य उद्देश्य है कि वह ग्राहकों को कम दर में उचित, साफ सुथरी और अरामदायक सवारी का आनंद दे सके।


इवेरा कैब सेवा 100 प्रतिशत इलेट्रिक कैब है। कैब सेवा कंपनी प्रकृति ने जल्द ही दिल्ली-एनसीआर में 500 टिगोर इलेक्ट्रिक वाहनों को तैनात करने के लिए टाटा मोटर्स के साथ साझेदारी की है। टाटा पावर के सहयोग से कंपनी दिल्ली-एनसीआर के 30 स्थानों पर धीमी और पांच स्थानों पर फास्ट चार्जिग प्वाइंट लगा रही है, जो वर्तमान में भारत का सबसे बड़ा चार्जिग इन्फ्रास्ट्रक्चर है। यह चार्जिग प्वाइंट ग्रेटर कैलाश, खान मार्केट, मोती बाग, कनॉट प्लेस, चाणक्यपुरी और जोर बाग जैसी जगहों पर होगी। एक शोध के मुताबिक पूरे विश्व में दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्र सबसे प्रदूषित शहरों में से एक हैं। भारत सरकार के ऊर्जा दक्षता ब्यूरो के अनुसार, वाष्पशील कच्चा तेल सेक्टर सालाना लगभग 142 मिलियन टन सीओ-2 उत्पादित करता है, जिसमें से 123 मिलियन टन अकेले सड़क परिवहन खंड द्वारा योगदान दिया जाता है। यह इलेक्ट्रिक कैब शून्य कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ता है जो वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने में मदद करेगा। इससे शहर के लोग वायु प्रदूषण की चिंता किए बिना आसानी से सांस लेने में सक्षम होंगे।


घर-दुकानों में घुसा पानी सड़कें, बनी ताल-तलैया

घर दुकानों में घुसा पानी सड़के बनी ताल तलैया पाइप लाइन फटी भरा मेहता रोड में पानी लोगो के घरों व दुकानों में घुसा पानी नगर पालिका परिषद की लापरवाही हुई उजागर


कौशाम्बी। नगर पालिका परिषद भरवारी स्थित मेहता रोड में जल सप्लाई वाली पाइप लाइन फट गयी है। पाइप लाइन फटने से लोगों के घरों व दुकानों में पानी घुस गया सड़के ताल तलैया बन गयी है। जल भराव के चलते लोगो का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया जिससे लोगो मे जबरदस्त आक्रोश पनप रहा है। कस्बे के लोगो का सड़क पर चलना मुश्किल है. जिससे नगर वासियों की दुकान नही खुल पा रही है। सड़को पर पानी भर जाने के मामले में नगर पालिका परिषद भरवारी की कमी उजागर हुई है।


रिपोर्ट- राजू सक्सेना


अंतरराष्ट्रीय मार्केट में बढ़ी कछुए की मांग

अंतरराष्ट्रीय मार्केट में बढ़ी भारतीय कछुए की मांग


कौशाम्बी। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के उजिहिनी गंगा घाट पर जिम्मेदार लोगों की संलिप्त होने की वजह से बिना रोक टोक हो रहा कछुए की तस्करी। बिहार प्रान्त के कुशल शिकारियों को बुलाकर करवाया जा रहा कछुए का शिकार। वर्षों पूर्व कोखराज इलाके से पकड़कर जेल भेजे जा चुके हैं तस्कर इलाकाई पुलिस की भूमिका पर जताया जा रहा है बड़ा संदेह।


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि इन दिनों गंगा - यमुना में पाए जाने वाले भारतीय कछुए की मांग औषधि के रूप में उपयोग करने के लिए विदेशी मार्केट में भारी मांग बढ़ी हुई है जिसके चलते तस्करों के द्वारा विभिन्न प्रांत से कुशल शिकारी को गैर प्रांत में बुलाकर इलाकाई लोगों को रुपए का लालच देकर आकर्षित कर लिया जाता है जिसके कारण इलाकाई लोग किसी के सामने कछुआ तस्कर के खिलाफ कुछ कहने से कतराते रहते हैं जिम्मेदार लोगों की भूमिका संलिप्त होने की वजह से बिना रोक टोक के शिकारियों को कछुए का शिकार करने में प्रोत्साहन भी मिल जाता है। सूत्र बताते हैं कि बिहार प्रांत से बुलाए गए कुशल शिकारियों के द्वारा उजिहनी गंगा घाट के किनारे खड़े होकर विशेष प्रकार की आवाज मुंह से निकालने मात्र से सभी कछुए किनारे आ जाते हैं जिससे शिकारियों को पकड़ने में आसानी होती है और प्रतिदिन शिकारियों के द्वारा सैकड़ों कछुए पकड़कर तस्कर के हवाले कर कर देते हैं और तस्कर इसी घाट पर कछुए का वभिन्न प्रांत से आए हुए तस्करों को तस्कर कर दिया जाता है।


राजकुमार


संस्थानों में व्यवसायिक गतिविधियों पर रोक

शिक्षण संस्थाओं में हो रही व्यवसायिक गतिविधियों पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगाई रोक


प्रयागराज। हाईकोर्ट ने प्रदेश के स्कूल, कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थाओं में व्यवसायिक गतिविधियों संचालन पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा है कि शिक्षण संस्थानों के भवन व मैदान के व्यवसायिक या शादी, पार्टी राजनैतिक आदि समारोहों के लिए इस्तेमाल न किया जाए।


कोर्ट ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि कालेज परिसर का व्यावसायिक इस्तेमाल न होने दे। तथा ऐसा करने वाले प्रबंधकों से स्पष्टीकरण लेकर उन पर कार्रवाई करें।कोर्ट ने कहा है कि शिक्षण संस्थानों का इस्तेमाल केवल शैक्षणिक और खेलकूद के कार्यक्रमों के लिए ही किया जा सकता है।व्यावसायिक उपयोग की अनुमति नहीं दी जा सकती। कोर्ट ने प्रदेश के मुख्य सचिव व प्रमुख सचिव शिक्षा को सभी जिलाधिकारियों को इस आशय का निर्देश जारी करने के लिए भी कहा है। राज्य सरकार से याचिका पर जवाब मांगा है। याचिका की अगली सुनवाई 31मार्च को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति अशोक कुमार ने क्षेत्रीय स्थानीय सभा जौनपुर के सदस्य दीपेन्द्र विक्रम सिंह की याचिका पर दिया है। याची की कहना है कि टीडी कालेज जौनपुर के परिसर का प्रबंधन द्वारा व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को 2018 में ही शिकायत की गई है। किंतु कालेज के व्यावसायिक उपयोग पर कोई कार्रवाई नहीं की गई इससे कालेजों का शैक्षिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। कोर्ट ने कहा कि ऐसा देखा जा रहा है कि कालेजों का व्यवसायिक इस्तेमाल किया जा रहा है जब कि, कालेज का इस्तेमाल शिक्षा एवं खेलकूद के लिए ही होना चाहिए। राज्य सरकार ने 29 सितंबर 2012 के शासनादेश से मान्यता प्राप्त एवं वित्तीय सहायता प्राप्त कालेजों में विवाह समारोह व कोचिंग चलाने राजनैतिक सभा पर रोक लगा दी है।कोर्ट ने मुख्य सचिव व प्रमुख सचिव शिक्षा को सकुर्लर जारी कर प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को शासनादेश का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया है।


लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं  इकबाल अंसारी  चेन्नई। तमिलनाडु में गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए मु...