मंगलवार, 20 अगस्त 2019

कांग्रेस ने 'राजीव गांधी' को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 20 अगस्त को 75वीं जयंती है। इस अवसर पर पीएम मोदी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, गुलामनबी आजाद, अहमद पटेल समेत कई कांग्रेस नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ''पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।' कांग्रेस इस दिन को 'सद्भावना दिवस' के रूप में मनाती है। 
राहुल गांधी ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि राजीव गांधी की दूरदर्शी नीतियों से भारत के निर्माण में मदद मिली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, सोनिया, अंसारी, मनमोहन, राहुल, प्रियंका और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने राजीव गांधी की समाधि पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 
राहुल ने ट्वीट किया, ''आज हम राजीव गांधी जी की 75वीं जयंती मना रहे हैं जो एक देशभक्त और दूरदर्शी व्यक्ति थे तथा जिनकी दूरदर्शी नीतियों ने भारत के निर्माण में मदद की।'' उन्होंने कहा, ''मेरे लिए वह एक बहुत प्यार करने वाले पिता थे जिन्होंने मुझे सिखाया कि कभी नफरत नहीं करो, माफ करो और सभी इंसानों से प्यार करो।'' 
राजीव गांधी की 75वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है जिनमें बतौर प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान और उपलब्धियों का उल्लेख किया जाएगा। 
अक्टूबर, 1984 से दिसंबर 1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त, 1944 को हुआ था। वह 40 की उम्र में देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने। 
वहीं कांग्रेस इस सप्ताह पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी, जिनमें बतौर प्रधानमंत्री उनकी उपलब्धियों और योगदान को याद किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी 22 अगस्त को दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में भी एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय, प्रादेशिक और जिला स्तर के पदाधिकारी शिरकत करेंगे। 
कांग्रेस आज दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भी एक स्मृति कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिसमें पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित वरिष्ठ नेताओं के मौजूद रहने की संभावना है।


मोर्चरी में लाश रखने के मांगे तीन हजार

फिर हुए मानवता शर्मशार ,मर्च्युरी में लाश रखने के एवज में आरक्षक मांग रहा था तीन हजार रुपए रिश्वत |


धमतरी | छत्तीसगढ़ के धमतरी में  सरकारी अस्पताल के आरक्षक की बेरुखी के चलते समाज को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है | यहाँ के मेचका गांव के एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली |  मौत के बाद उसके परिजनों को पोस्टमार्टम करने के लिए अस्पताल के बहार रात भर इंतजार करना पड़ा | शव अस्पताल के बाहर रखा रहा | दरअसल मरच्यूरी  में शव रखने के बदले आरक्षक परिजनों से तीन हजार रुपए की मांग कर रहा था | रिश्वत देने में असक्षम मृतक के परिजनों को मजबूरन शव ट्रैक्टर में रखकर ही रात गुजारनी पड़ी | लेकिन अस्पताल कर्मियों उसे मर्चुरी या सुरक्षित स्थान में रखने तक की इजाजत नहीं दी | पुलिस कर्मियों ने डाक्टर और स्वास्थ कर्मियों से लाश का जल्द पोस्टमार्टम करने की गुहार तक लगाई | लेकिन डाक्टरों के कानो में जू तक नहीं रेंगी |  बहरहाल पुलिस ने आरोपी आरक्षक के खिलाफ जांच कर मामले में कार्रवाई की बात कही है | 


बताया जाता है नगरी थाना के एक आरक्षक  पर गंभीर आरोप लगे हैं |  आरोप लाश को मरच्यूरी में रखने के एवज में 3000 रुपये मांगने के हैं |  दरअसल मेचका गांव के एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली |  उसकी लाश को परिजनों ने ट्रैक्टर के जरिये पोस्टमार्टम के लिए नगरी लाया, लेकिन तब तक रात हो चुकी थी |  परिजन ऐसे में लाश को मरच्यूरी में रखना चाहते थे | मृतक के परिजनों ने बताया कि आरक्षक कान्तु राम ठाकुर ने मरच्यूरी में शव रखवाने के एवज में तीन हजर रुपए की कर रहा था | परिजन रुपये देने में सक्षम नहीं थे | लिहाजा लाश को रात भर ट्रैक्टर ट्राली में ही रखना पड़ा |  एसपी बालाजी राव ने इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है |


आजम,विधायक बेटे,पत्नी पर मुकदमा दर्ज

हरमेश भाटिया


रामपुर। आजम खान और गौहर यूनिवर्सिटी की मुश्किलें कम होती नही नज़र आ रही है। इस बार आज़म खान सहित उनकी पत्नी भी मुश्किलों में दिखाई दे रही है। ताज़ा प्रकरण में आज़म खान, उनकी पत्नी तन्जीन फातिमा, बेटे अब्दुल्लाह आज़म खान सहित कुल 9 लोगो पर धोखाधड़ी सहित कई गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज हुआ है। इस प्रकरण में आरोपियों की लिस्ट में शिया वक्त बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिज़वी और सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन ज़फर फारुकी भी शामिल है।


प्रकरण में प्राप्त समाचारों के अनुसार मुकदमा अज़ीम नगर थाने में दर्ज हुआ है। जिसमे रामपुर सांसद आज़म खान, उनके बेटे विधायक अब्दुल्लाह आज़म खान, आज़म खान की पत्नी तंजीम फातिमा, शिया वक्फ बोर्ड के वसीम रिज़वी तथा सुन्नी वक्फ बोर्ड के ज़फर फारुकी सहित कुल 9 लोगो पर आईपीसी की धारा 420, 409, 447, 467, 468, 471, 120बी और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान अधिनियम की धारा 3 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपों के अनुसार शत्रु संपत्ति को वक़्फ़ संपत्ति बनाकर और वक़्फ़ संपत्ति को साजिश के तहत इन लोगो ने मिल कर हड़प लिया है। प्रकरण में वादी ने आरोप लगाया है कि इन लोगो ने कूट रचित दस्तावेज के सहारे जौहर यूनिवर्सिटी के लिए केंद्र सरकार की स्वामित्व वाली शत्रु संपत्ति को कब्ज़ा करने के लिए वक़्फ़ में दर्ज कराया था। ये संपत्ति शिया वक़्फ़ में दर्ज करवा कर शत्रु संपत्ति पर कब्जा कर जौहर यूनिवर्सिटी में मिला लिया। दर्ज मुक़दमे में गंभीर धाराओ के कारण आरोपियों को गिरफ़्तारी का भी डर बना हुआ है। उपरोक्त धाराओं के अंतर्गत 7 साल से अधिक कारावास का प्रावधान है। एसपी रामपुर अजय पाल शर्मा ने यह भी बताया के कई मामलों में आजम खान के सह आरोपी न्यायालयों से एंटीसिपेटरी बेल  के लिए याचिका कर चुके हैं लेकिन न्यायालय से उनकी जमानत अर्जी खारिज हो गई है। वही आजम खान को भी अभी तक किसी तरह की रिलीफ नहीं मिली है।


भाजपा-आरएसएस कर रहे हैं परेशान: राहुल

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की ओर से दायर कराए गए मानहानि का मामले में पटना की अदालत में पेश होने से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ''सत्यमेव जयते।''गांधी ने पटना पहुंचने से पहले ट्वीट कर कहा, 'मैं पटना की दीवानी अदालत में दिन में दो बजे पेश होऊंगा। आरएसएस-भाजपा में मेरे राजनीतिक विरोधियों की ओर से मुझे परेशान करने और धमकाने के लिए दायर किया गया यह एक और मामला है। सत्यमेव जयते।'


दरअसल, गांधी बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी द्वारा उनके खिलाफ दायर मानहानि के एक मामले के सिलसिले में शनिवार दोपहर पटना की एक अदालत में पेश होंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने गत अप्रैल में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में यह मामला दायर किया था। सुशील मोदी ने उक्त मामला गांधी द्वारा कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी रैली में की गई टिप्पणी करने पर आपत्ति जताते हुए दायर किया था कि सभी चोरों के उपनाम मोदी क्यों हैं। गांधी का इशारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बैंक धोखाधड़ी आरोपी नीरव मोदी और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी की ओर था।


सीएम ने होरा के निधन पर दुख व्यक्त किया

रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरमिंदर सिंह होरा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। हरमिंदर सिंह होरा का कल निधन हो गया था।
मुख्यमंत्री ने आज सवेरे सदभावना दिवस के कार्यक्रम के बाद पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा के देवेन्द्र नगर स्थित निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनके छोटे भाई  हरमिंदर सिंह होरा के निधन पर शोक संवेदनाएं प्रकट की। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री होरा के परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।इस अवसर पर नगरीय विकास मंत्री डॉ शिव डहरिया, राज्यसभा सांसद पी.एल. पुनिया और श्रीमती छाया वर्मा, विधायक सत्यनारायण शर्मा,  मोहन मरकाम, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, नगर निगम रायपुर के महापौर प्रमोद दुबे, पूर्व महापौर श्रीमती किरणमयी नायक भी उपस्थित थीं।


मच्छर दिवस: एक मच्छर आदमी को...

दुनिया का सबसे ज्यादा खतरनाक जीव छोटा सा दिखने वाला मच्छर है। मच्छर का छोटा सा डंक हमारी सेहत के लिए बड़ा खतरा पैदा कर सकता हैं। इसके डंक से मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और जीका वायरस जैसी बीमारियों के होने का खतरा रहता हैं। हर साल पूरे विश्व में 20 अगस्त के दिन विश्व मच्छर दिवस मनाया जाता हैं। आप सोच रहे होंगे भला मच्छरों को याद करने का दिन क्यों मनाया जाता है। तो आपको बता दें इस दिन पेशेवर चिकित्सक सर रोनाल्ड रास ने वर्ष 1896 में यह खोज की थी कि इंसान में मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारी के लिए रेस्पोंसिबल मादा मच्छर है। जिसे विज्ञान के क्षेत्र मे बड़ी खोज माना जाता है। जानकारी के लिए बता दे कि बारिश का मौसम आते ही मच्छरों का आतंक मच जाता है, जो न सिर्फ आपकी नींद खराब करते हैं बल्कि आपकी सेहत के भी दुश्मन होते हैं। इनसे बचने के लिए हम तरह तरह के जहरीले मॉस्किटो कॉइल और रिपेलेंट का सहारा लेते हैं। आज हम आपको बताएंगे सेहत के इन दुश्मनों से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय।


नीम : जिस तरह सेहत के लिए नीम के अपार फायदे हैं उसी तरह इससे मच्छरों को भी भगाया जा सकता है। इसके लिए नीम और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में लेकर मिश्रण तैयार कर लें और इसे शरीर पर रगड़ें। इसका असर आठ घंटे तक रहता है।


कपूर : कमरे में कॉइल की जगह कपूर जलाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। जब कमरे में वापस जाएंगे तो मच्छरों का नामो-निशान नहीं मिलेगा।


नींबू : बराबर मात्रा में नींबू के तेल और नीलगिरी के तेल लेकर मिश्रण तैयार कर लें, अब इसे शरीर पर लगाएं। इसकी महक से मच्छर आपके आस-पास नहीं भटकेंगे।


लहसुन: लहसुन की बदबू से मच्छर इसके पास नहीं आते। इसे पीस कर, पानी में उबाल कर कमरे में छिड़क दें। असर साफ दिखेगा। अगर आपको इसकी बदबू से परेशानी न हो तो यह स्प्रे अपने शरीर पर भी छिड़क सकते हैं।


पेट्रोल-डीजल के दाम में जबरदस्त बढ़ोतरी

यूपी में पेट्रोल और डीजल के दाम में जबरदस्त बढ़ोतरी


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बीती रात पेट्रोल और डीजल के दाम में जबरदस्त बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी आज से प्रदेशभर में लागू हो गई है। जानकारी के अनुसार पेट्रोल के दाम में 2.35 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, जबकि डीजल के दाम में एक रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।


दरअसल प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले वैट को बढ़ा दिया है, जिसकी वजह से पेट्रोल के दाम में 26.80 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जबकि डीजल के दाम में 17.48 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।नई कीमतें लागू होने के बाद प्रदेश की राजधानी में पेट्रोल के दाम 73.65 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए हैं, जबकि डीजल के दाम 65.34 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए हैं। इससे पहले पेट्रोल के दाम 71.30 रुपए प्रति लीटर, जबकि डीजल के दाम 64.36 रुपए प्रति लीटर था। प्रदेश सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस इजाफे से सरकार को प्रति वर्ष 3000 करोड़ रुपए के राजस्वा का इजाफा मिलेगा। जिसका इस्तेमाल अलग-अलग परियोजनाओं में किया जाएगा।बता दें कि इससे पहले अक्टूबर 2018 में प्रदेश सरकार ने कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने पर वैट को कम कर दिया था, जिसकी वजह से पेट्रोल और डीजल सस्ता मिल रहा था। लेकिन अब सरकार ने एक बार फिर से वैट में बढ़ोतरी कर दी है।


पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...