मनोरंजन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मनोरंजन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 1 नवंबर 2022

एक्ट्रेस हिना ने लेटेस्ट फोटोशूट की झलक दिखाई 

एक्ट्रेस हिना ने लेटेस्ट फोटोशूट की झलक दिखाई 

कविता गर्ग 

मुंबई। टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हिना खान अपने चाहने वालों के साथ जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वह हर दिन अपनी तस्वीरें को शेयर कर फैंस का ध्यान खींच ही लेती हैं। अब एक्ट्रेस ने एक बार फिर से सभी के दिलों की धड़कन तेज कर दी है। हिना ने फिर से अपने लेटेस्ट फोटोशूट की झलक दिखाई है, जिसपर से नजरें हटाना बेहद मुश्किल है।

हिना खान ने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें आप देख सकते हैं कि वो ब्लू बैकलेस ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही हैं। हिना खान का ये कातिल अंदाज फैंस को घायल कर रहा है। आप देख सकते हैं कि हिना खान ने बालों को खुला रखा है जो कि कर्ली नजर आ रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने सिल्वर कलर के इयररिंग्स पहने हैं। इसी के साथ उनका मेकअप भी कमाल का लग रहा है।

इन तस्वीरों में हिना खान करोड़ों दिलों को घायल करती नजर आ रहीं हैं। हिना का ये लुक इंटरनेट पर आते ही छा गया है। तस्वीरों में एक्ट्रेस अलग-अलग किलर पोज देती दिखाई दे रही हैं। हिना खान ने फिंगर में रिंग्स पहनी हैं और दीवार के पास खड़े होकर पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस का ये कातिल लुक सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस लुक में एक्ट्रेस हमेशा की तरह काफी हॉट दिख रही हैं। इन तस्वीरों फैंस भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

एक्ट्रेस हिना खान इंडियन और वेस्टर्न हर लुक में एक दम परफेक्ट लगती हैं और उन्हें देखकर नजरें हटाना मुश्किल हो जाता है। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हैं जब एक्ट्रेस की फोटोज इंटरनेट पर आग लगा रही हैं, वो हर लुक में कहर बरपाती हैं।

सोमवार, 31 अक्तूबर 2022

हफ्ते के बिग बॉस क्वीन का रिजल्ट घोषित, पोस्टर 

हफ्ते के बिग बॉस क्वीन का रिजल्ट घोषित, पोस्टर 

कविता गर्ग 

मुबंई। मोस्ट पॉपुलर और कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 16 ने इस हफ्ते के बिग बॉस क्वीन का रिजल्ट घोषित कर दिया है। बिग बॉस मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर किया है। वहीं मेकर्स ने अपकमिंग एपिसोड का वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें शेखर सुमन कंटेस्टेंट्स से सवाल करते नजर आ रहे हैं।

BB16 क्वीन ऑफ द वीक
बिग बॉस मेकर्स ने पोस्ट शेयर किया है जिसमें जिसमें सुंबुल को Bigg boss 16 Queen ऑफ द वीक बनाया है और सुंबुल क्वीन की क्राउन के साथ चेयर पर मुस्कुराती हुई बैठी हैं।

शेखर सुमन के सवाल ने बढ़ाई टेंशन
बिग बॉस मेकर्स ने अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो वीडियो शेयर किया है। वहीं बिग बॉस 16 के आने वाले एपिसोड में शेखर सुमन गेस्ट के रूप में नजर आने वाले हैं। वहीं वे कंटेस्टे्ंस से ऐसे सवाल करते हैं कि सभी टेंशन में आ जाते हैं।

बांग्ला अभिनेत्री चक्रवर्ती का निधन, शोक व्यक्त 

बांग्ला अभिनेत्री चक्रवर्ती का निधन, शोक व्यक्त 

मिनाक्षी लोढी 

कोलकाता। बांग्ला अभिनेत्री सोनाली चक्रवर्ती का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 59 वर्ष की थीं और उनके परिवार में पति अभिनेता शंकर चक्रवर्ती और बेटी हैं। बांग्ला टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री चक्रवर्ती यकृत की बीमारी से जूझ रही थीं।

महीनों से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने ‘दादर कीर्ति’ (1980), ‘हार जीत’ (2002) और ‘बंधन’ (2004) जैसी फिल्मों में अभिनय किया। आखिरी बार उन्हें धारावाहिक ‘गाछोरा’ में देखा गया था। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

रविवार, 30 अक्तूबर 2022

फिल्म 'हीरो नंबर 1' के रीमेक में काम करेंगे टाइगर 

फिल्म 'हीरो नंबर 1' के रीमेक में काम करेंगे टाइगर 

कविता गर्ग 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्राफ सुपरहिट फिल्म 'हीरो नंबर 1' के रीमेक में काम करते नजर आ सकते हैं। वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म हीरो नंबर 1 में गोविंदा और करिश्मा कपूर ने लीड रोल किया था।डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म हीरो नंबर 1 को लोगों ने खूब पसंद किया था। टाइगर श्रॉफ फिल्म हीरो नंबर 1 के रीमेक में काम करते नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को जगन शक्ति निर्देशित करेंगे, वहीं जैकी भगनानी इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे।

मेकर्स इस फिल्म को बड़े पैमाने पर फिल्माना चाहते हैं, जिसमें कई इंटरनेशनल शेड्यूल होंगे। इस फिल्म की शूटिंग साल 2023 में शुरू हो सकती है। फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है।

फिल्म स्त्री के सीक्वल ‘स्त्री 2’ में काम करेगी श्रद्धा

फिल्म स्त्री के सीक्वल ‘स्त्री 2’ में काम करेगी श्रद्धा

कविता गर्ग 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी सुपरहिट फिल्म स्त्री के सीक्वल ‘स्त्री 2’ में काम करती नजर आएगी। वर्ष 2018 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म स्त्री में श्रद्धा कपूर ,राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी, फ्लोरा सैनी और विजय राज ने अहम भूमिका निभाई थी।

श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जो कि ठुमकेश्वरी का बिहाइंड द सीन वीडियो है। वीडियो में श्रद्धा कह रही हैं। अंदाजा लगाओ कौन वापस आ गया। यह तो बस छोटी सी झलक है कि मैं वापस आ रही हूं। स्त्री लौट आई है। सुपर वाइब। सेट पर लौटकर काफी अच्छा लग रहा है। यह मेरे लिए बहुत अच्छा है, क्योंकि हम बहुत जल्दी स्त्री 2 की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं।

फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के प्रदर्शन के 25 साल पूरे 

फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के प्रदर्शन के 25 साल पूरे 

कविता गर्ग 

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूर और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के प्रदर्शन के 25 साल पूरे हो गए हैं। यशराज बैनर तले बनीं फिल्म दिल तो पागल है 30 अक्टूबर 1997 को प्रदर्शित हुई थी। फिल्म के प्रदर्शन के 25 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म के 25 साल पूरे होने पर यशराज फिल्म्स ने फिल्म के कुछ दृश्यों का एक वीडियो शेयर किया है और साथ ही नोट भी साझा किया है।

यशराज फिल्म की तरह से साझा किए गए वीडियो के बैकग्राउंड में ‘दिल तो पागल है’ सॉन्ग बजते हुए सुना जा सकता है और साथ ही फिल्म के दृश्यों की कुछ खास झलक शामिल की गई हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया कि 25 साल पहले राहुल ने पूछा मोहब्बत क्या है? और दिल तो पागल है’ ने सभी के लिए प्यार और दोस्ती को फिर से परिभाषित किया! एक ऐसा फिल्म का जश्न मनाना, जो हमारे दिलों के करीब है। हैश टैग दिल तो पागल है के 25 साल।

शनिवार, 29 अक्तूबर 2022

मुंबई: आर्यन की फिल्म 'फ्रेडी' का फर्स्ट लुक रिलीज

मुंबई: आर्यन की फिल्म 'फ्रेडी' का फर्स्ट लुक रिलीज

कविता गर्ग 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म 'फ्रेडी' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। कार्तिक आर्यन जल्द फिल्म 'फ्रेडी' में नजर आने वाले हैं। फिल्म 'फ्रेडी' से जुड़ा कार्तिक आर्यन ने अब अपना फर्स्ट लुक रिलीज किया है।उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'फ्रेडी' से जुड़ा अपनी फर्स्ट लुक शेयर किया है। पोस्टर में कार्तिक आर्यन काफी गंभीर लग रहे हैं। एक डॉक्टर के रूप में कपड़े पहने और कैमरे में गौर से देख रहे हैं।

कार्तिक आर्यन ने पोस्टर के कैप्शन में लिखा, "डॉ फ्रेडी गिनवाला, जल्द अपॉइंटमेंट खुलेंगे। शशांक घोष के निर्देशन में बनी थ्रिलर फिल्म 'फ्रेडी' में कार्तिक के साथ अलाया एफ भी नजर आएंगी। फिल्म 'फ्रेडी' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

परिवार के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही हैं ईशा

परिवार के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही हैं ईशा

कविता गर्ग 

मुंबई। ईशा देओल इन दिनों परिवार के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने वेकेशन की फोटो और वीडियोज शेयर की है। वह अपने पति भरत तख्तानी और अपनी बेटियों राध्या और मिराया के साथ एक द्वीप पर एक यादगार समय बिता रही हैं। ईशा ने शुक्रवार को अपनी बेटियों के साथ एक रील शेयर की, जिसमें वह सन बाथ ले रही हैं और समंदर के पानी में बच्चियों के साथ मस्ती कर रही हैं। वीडियो में उनकी हंसी, उनकी खुशी बयां कर रही है।

ईशा देओल पति भरत तख्तानी और बेटियों राध्या और मिराया के साथ एक द्वीप पर यादगार समय बिता रही हैं। ईशा ने एक रील शेयर की, जिसमें वह सन बाथ ले रही हैं और समंदर के पानी में बच्चियों के साथ मस्ती कर रही हैं। वीडियो में उनकी हंसी, उनकी खुशी बयां कर रही है। ईशा ने अपने आस-पास की खूबसूरत प्राकृतिक झलक भी शेयर की है। ईशा देओल इस हफ्ते की शुरुआत में बीच डेस्टिनेशन के लिए गई थी। उन्होंने अपने फैंस को हैप्पी हॉलिडे की शुभकामनाएं दीं और अपने कैप्शन में ट्रैवल डायरीज और वांडरलस्ट जैसे हैशटैग शेयर किए।

शुक्रवार, 28 अक्तूबर 2022

तीन दिनों में 35 करोड़ से अधिक की कमाई: रामसेतु 

तीन दिनों में 35 करोड़ से अधिक की कमाई: रामसेतु 

कविता गर्ग 

मुंबई। सुपरस्टार अक्षय कुमार की एक्शन एडवेंचर फिल्म 'राम सेतु' ने रिलीज होने के बाद पहले तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 35 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। तेरे बिन लादेन से सुर्खियों में आए अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म गत मंगलवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

फिल्म निर्माताओं की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया कि राम सेतु ने तीन दिनों में 35.4 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह फिल्म एक नास्तिक पुरातत्ववेत्ता से आस्तिक बने डॉ. आर्यन कुलश्रेष्ठ (कुमार) पर केंद्रित है, जो भारतीय विरासत के स्तंभ को नष्ट करने वाली ताकतों के समक्ष राम सेतु के अस्तित्व को साबित करने के लिए कालक्रम को खंगालते हैं।

फिल्म में सत्यदेव, जैकनील फर्नांडीज और नुसरत भरुचा ने अभिनय किया है, जिसे पारिवारिक कॉमेडी फिल्म थैंक गॉड के साथ रिलीज किया गया। ‘राम सेतु’ को प्राइम वीडियो ने केप ऑफ गुड फिल्म्स एवं लाइका प्रोडक्शंस के साथ प्रस्तुत किया है।

25 जनवरी, 2024 को रिलीज होगी फिल्म 'फाइटर'

25 जनवरी, 2024 को रिलीज होगी फिल्म 'फाइटर'

कविता गर्ग 

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म फाइटर 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वॉर फिल्म से चर्चित निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म में रोशन और पादुकोण भारतीय वायुसेना के पायलटों की भूमिका निभाएंगे।

वायकॉम 18 स्टूडियोज और ‘मैरफ्लिक्स पिक्चर्स फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। निर्माताओं ने फिल्म रिलीज होने की जानकारी ट्विटर पर दी। ‘वायकॉम 18 स्टूडियोज’ ने लिखा कि यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म फाइटर भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 25 जनवरी 2024 को रिलीज होगी। फिल्म निर्माताओं के अनुसार फाइटर भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता, बलिदान और देशभक्ति को समर्पित है। फिल्म में अभिनेता अनिल कपूर भी अहम भूमिका में दिखेंगे।

फाइटर 2014 में आई बैंग बैंग और ब्लॉकबस्टर वॉर (2019) के बाद आनंद और रोशन की साथ में तीसरी फिल्म है। इससे पहले फिल्म के 26 जनवरी, 2023 को रिलीज होने की उम्मीद थी। रोशन और कपूर ने अपने-अपने ट्विटर पेज पर फिल्म की नई रिलीज तारीख के बारे में जानकारी दी।

बुधवार, 26 अक्तूबर 2022

अभिनेता टाइगर ने वर्कआउट वीडियो शेयर किया

अभिनेता टाइगर ने वर्कआउट वीडियो शेयर किया

कविता गर्ग 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्राफ ने सोशल मीडिया पर अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। टाइगर श्रॉफ अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखते है। टाइगर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। टाइगर अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट के दौरान की वीडियो साझा करते रहते हैं। टाइगर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में टाइगर अपने ट्रेनर के साथ किक बॉक्सिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो को देख फैंस टाइगर की फिटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। टाइगर जल्द ही फिल्म 'गणपत' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ कृति सैनन होंगी। इसके अलावा टाइगर बागी 4 और रैंबो में भी नजर आएंगे।

मुंबई: अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है टंडन 

मुंबई: अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है टंडन 

कविता गर्ग 

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रवीना टंडन बुधवार को 48 वर्ष की हो गई। महज 17 साल की उम्र से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली रवीना 90 के दशक की हॉट एक्ट्रेस में शुमार हैं। कई फिल्मों से दर्शकों के दिलों पर छा जाने वाली रवीना बुधवार को अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। रवीना टंडन का जन्म 26 अक्टूबर 1974 को मुंबई में हुआ। पिता रवि और मां वीणा टंडन के नाम को मिलाकर उनका नाम रवीना टंडन रखा गया। रवीना को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता जाने-माने फिल्म निर्माता थे।

रवीना ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के जमनाबाई स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने मुंबई के मशहूर मिट्ठीभाई कॉलेज में दाखिला लिया। इस दौरान उनकी मुलाकात निर्देशक शांतनु शोरी से हुयी। उन्होंने रवीना को फिल्मों में काम करने की सलाह दी। इसके बाद कॉलेज में पढ़ाई छोड़कर रवीना फिल्मों में अभिनेत्री बनने का ख्वाब देखने लगी। रवीऩा ने अपने सिने करयिर की शुरूआत वर्ष 1991 में प्रदर्शित फिल्म ‘पत्थर के फूल’ से की। जी.पी. सिप्पी निर्मित इस फिल्म में नायक की भूमिका सलमान खान ने निभाई थी। यह फिल्म हालांकि टिकट खिड़की पर सफल नहीं हो सकी लेकिन रवीना टंडन के अभिनय को दर्शकों ने काफी सराहा।

इसके साथ ही वह नवोदित अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गयी। वर्ष 1994 रवीना के सिने करियर के लिये अहम वर्ष साबित हुआ। इसी वर्ष उनकी ‘मोहरा’, ‘लाडला’, ‘दिलवाले’ और ‘अंदाज अपना -अपना’ जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुयी। ‘लाडला’ में दमदार अभिनय के लिये रवीना अपने करियर में पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामांकित की गयीं।

वर्ष 1994 में ही प्रदर्शित फिल्म ‘मोहरा’ रवीना टंडन के करियर की सर्वाधिक सुपरहिट फिल्म साबित हुई। मारधाड़ और एक्शन से भरपूर इस फिल्म में रवीना पर फिल्माया यह गीत ‘तू चीज बड़ी है मस्त मस्त’ उन दिनों श्रोताओं के बीच क्रेज बन गया था। इसके बाद रवीना फिल्म इंडस्ट्री में ‘मस्त-मस्त गर्ल ’के नाम से मशहूर हो गई।

मंगलवार, 25 अक्तूबर 2022

मनोरंजन: फिल्म मिली का गाना 'सुन ए मिली' रिलीज

मनोरंजन: फिल्म मिली का गाना 'सुन ए मिली' रिलीज

कविता गर्ग 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्म 'मिली' का गाना सुन ए मिली रिलीज हो गया है। जान्हवी फिल्म मिली में मिली का किरदार निभा रही हैं। मिली में जाह्नवी कपूर,मनोज पाहवा और सनी कौशल भी नजर आने वाले हैं। फिल्म मिली का गाना 'सुन ए मिली' रिलीज हो गया है। इस गीत को जावेद अख्तर ने लिखा है और इसकी धुन ए.आर. रहमान ने बनाई है। गीत को आवाज विशाल मिश्रा ने दी है। 'मिली' वर्ष 2019 में प्रदर्शित मलयालम फिल्म 'हेलन' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जिसे ओरिजिनल फिल्म के निर्देशिक मुत्थुकुट्टी ज़ेवियर ने ही निर्देशित किया है। मिली का स्क्रीनप्ले रितेश शाह ने लिखा है। जान्हवी कपूर के पिता बोनी कपूर इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। यह फिल्म 04 नवम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

रविवार, 23 अक्तूबर 2022

अमिताभ की फिल्म उंचाई का गाना ‘केटी को’ रिलीज 

अमिताभ की फिल्म उंचाई का गाना ‘केटी को’ रिलीज 

कविता गर्ग 

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म उंचाई का गाना ‘केटी को’ रिलीज हो गया है। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बन रही फिल्म उंचाई में अमिताभ बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई है। ऊंचाई का पहला गाना ‘केटी को’ रिलीज कर दिया गया है। इस गाने की खास बात यह है कि अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी और डैनी डेन्जोंगपा एक ही फ्लोर पर एक्टिंग और डांसिंग करते नजर आएंगे। केटी को गाने को नकाश अजीज ने गाया है।

इस गाने के बोल इरशाद कामिल ने लिखे है, वहीं म्यूजिक अमित त्रिवेदी ने दिया है। गाने में चारो दोस्त अमिताभ, बोमन, डैनी और अनुपम की एनर्जी कमाल की दिख रही है। सिर पर नेपाली टोपी लगाए चार दोस्त एक दूसरे के साथ जिंदगी का आनंद लेते नजर आ रहे है। केटी को चार दोस्तों की उस मस्ती को दिखाता है, जहां वह उम्र के इस पड़ाव में भी अपनी जिंदगी और दोस्ती का हर लम्हे का आनंद ले रहे हैं

अमिताभ बच्चन ने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। गौरतलब है कि ऊंचाई में अमिताभ बच्चन के साथ अनुपम खेर, बमन ईरानी, डैनी डेंग्जोंग्पा, नफीसा अली, सारिका, नीना गुप्ता और परिणीति चोपड़ा की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म 11 नवम्बर को रिलीज हो रही है।

शनिवार, 22 अक्तूबर 2022

एक्ट्रेस फर्नांडीज की अंतरिम जमानत की तारीख बढ़ी 

एक्ट्रेस फर्नांडीज की अंतरिम जमानत की तारीख बढ़ी 

कविता गर्ग 

मुंबई। बॉलीवुड की एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंतरित जमानत की तारीख बढ़ा दी गई है। 10 नवंबर तक तारीख बढ़ाई गई है। यह फैसला पटियाला हाउस कोर्ट ने आज यानी शनिवार 22 नवंबर को जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए सुनाया।

वकील की वेशभूषा में कोर्ट पहुंची जैकलीन
पिछली बार की तरह इस बार भी जैकलीन फर्नांडीज वकील की वेशभूषा में कोर्ट पहुंची थीं। ईडी ने इसी साल 17 अगस्त को चार्जशीट दाखिल कर जैकलीन फार्नांडीज को मनी लॉड्रिंग मामले में आरोपी बनाया था। अदालत ने उन्हें समन भी भेजा था, जिसके बाद वकील ने उनकी जमानत पर याचिका दायर की थी।

ठग सुकेश चंद्रशेखर की सह आरोपी
ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ी 200 करोड़ के लॉन्ड्रिंग मामले में चल रही ईडी जांच में जैकलीन फर्नांडीज सह आरोपी हैं।

शुक्रवार, 21 अक्तूबर 2022

मनोरंजन: फिल्म रामसेतु का गाना 'जय राम' रिलीज 

मनोरंजन: फिल्म रामसेतु का गाना 'जय राम' रिलीज 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'रामसेतु' का गाना 'जय राम' रिलीज कर दिया गया है। फिल्म रामसेतु में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडीस और नुसरत भरुचा की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म एक आर्कियोलॉजिस्ट के बारे में है जिसे यह जांचने की जिम्मेदारी दी गई है कि राम सेतु सच है या सिर्फ एक कल्पना।

रामायण की कहानी के अनुसार रामसेतु का निर्माण प्रभु श्रीराम की सेना ने भारत से श्रीलंका के बीच किया था और यह फिल्म उसी राम सेतु पुल को बचाने के मिशन के बारे में है। रामसेतु का गाना श्री राम रिलीज हो गया है। इस गाने में अक्षय कुमार, नुशरत भरुचा और जैकलिन फर्नांडीस नजर आ रहे है।

गाने में राम सेतु से जुड़ी कहानी भी दिखाई दे रही है। इस गाने में राम सेतु की खोज की जा रही है। इसके लिए विज्ञान का सहारा लिया जा रहा है। जय श्री राम गाने को विक्रम मोंट्रोसे ने गाया है। वहीं गाने को शेखर अस्तित्व ने लिखा है। राम सेतु का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। यह फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

गुरुवार, 20 अक्तूबर 2022

अभिनेत्री भट्ट ने फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल पूरे किए 

अभिनेत्री भट्ट ने फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल पूरे किए 

कविता गर्ग 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने दस साल पूरे कर लिए हैं। आलिया भट्ट ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से की थी। यह फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज हुयी थी। आलिया ने फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर कर खुशी जाहिर की है। आलिया ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा,"आज 10 साल हो गए और मैं हर एक दिन के लिए बहुत आभारी हूं। मैं और बेहतर बनने का वादा करती हूं। 

मुंबई: फिल्म 'फोन भूत' के प्रमोशन में बिजी हैं, कैफ

मुंबई: फिल्म 'फोन भूत' के प्रमोशन में बिजी हैं, कैफ

कविता गर्ग 

मुंबई। कैटरीना कैफ इन दिनों सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'फोन भूत' के प्रमोशन में बिजी हैं। अपनी फिल्म के गाने के लॉन्च इवेंट से लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस तक कैटरीना फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। एक बार फिर कैटरीना कैफ ने अपनी फिल्म के नए सॉन्ग काली तेरी की के लॉन्च इवेंट में शिरकत की। इस इवेंट में कैटरीना ब्लैक कलर की शार्ट ड्रेस में बेहद गॉर्जियस लग रही थीं। सोशल मीडिया पर कैटरीना का ये ग्लैमरस अंदाज तेजी से वायरल हुआ। अपनी फिल्म फोन भूत के प्रमोशन में बिजी कैटरीना कैफ लगातार गॉर्जियस और ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर कैटरीना का लेटेस्ट लुक तेजी से वायरल हो रहा है।

अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर कैटरीना ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्होंने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं। इन तस्वीरों में कैटरीना ने ब्लैक कलर की बहुत ही स्टाइलिश शार्ट लेदर ड्रेस पहनी हुई है। हेयरडू के लिए कैटरीना कैफ ने स्लीक साइड पार्टिंग के साथ हाई पोनीटेल लुक चुना है। फोन भूत की बात करें तो ये हॉरर- कॉमेडी ड्रामा आगामी 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फरहान अख्तर ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें फिल्म की स्टारकास्ट ने अपना एक्सपीरियंस साझा किया था।

बुधवार, 19 अक्तूबर 2022

मनोरंजन: जन्मदिन पर 66 वर्ष के हुए अभिनेता देओल 

मनोरंजन: जन्मदिन पर 66 वर्ष के हुए अभिनेता देओल 

कविता गर्ग 

मुंबई बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता सन्नी देओल बुधवार को 66 वर्ष के हो गए। 1956 को जन्में सन्नी दे कोय की कला में कला। उनके ‌‌‌‌‌‌इसके अपनी कंपनी की स्थापना की अपनी स्थापना की कंपनी से 'बेताब' से। साल 1983 में राहुल गांधी ने हंसते हुए हंसते हुए कहा। फिल्म 'बेताब' की सफलता के बाद सननी को 'सोहनी महिवाल', 'मंजिल', 'सन्नी', 'जबदस्त' पद में कामयाबी का कामयाबी का एयर कंप्लीट: कोई भी फिल्म की टिकिड पर कामयाब नहीं हो सकता है। में सन्नी को एक बार फिर राहुल के खेल में 'अर्जुन' एम.एन. एम. एम. एम. डी. एस. इस तरह के व्यक्ति की पहचान करने वाला व्यक्ति ऐसा व्यक्ति होता है। सफल होने के बाद सफल होने के बाद वे सफल हो गए।

फिल्म की सफलता के बाद देवोल की छवि एंग्री यंग अरुण के रूप में बन सकती है। इस तरह के प्रक्षेपण के बाद की गेंद में सननी देओल की छवि को खराब किया गया। इन में 'सल्तनत', 'कैत', 'यतीम', 'इंतकाम', 'पाप की दुनिया' जैसी फिल्में शामिल हैं। साल 1990 में प्रदर्शित फिल्म 'घयाल' के सिने की खिलाड़ी की खिलाड़ी है। फिल्म में दमदार अभिनेता के लिए सननी को भी गायन के साथ इसे पारित किया गया।

साल 1991 में प्रदर्शित फिल्म 'नरसिम्हा' सन्नी के सिने की सुपरहिट में शुमार की संपत्ति है। एन. चंद्रा के ठीक होने वाली मशीन ने इसे ठीक करने के लिए इसे ठीक किया। ️ इसके️ बावजूद️️ साल 1993 में प्रदर्शित फिल्म 'दामिनी' सन्नी के साइने की एक की एक और मारक मारक मारक। यूं तो पूरी तरह से अभिनेता अभिनेता ऋषी शेषा के इर्द-गिर्द के इंसान हैं, सन्नी ने संवाद अदायगी से को मंत्र मुल्यैद कर दिया। अपने दमदार अभिनय के लिए उन्होंने अभिनय के साथ अभिनय किया।

साल 1993 से 1996 तक सननी देवोल के साल के हिसाब से समय बदली हुया। इस तरह की जाँच की गई है। साल 1997 में प्रदर्शित फिल्म 'बददार' और 'जिद्दी' की सफलता के बाद सन्नी फिल्म में एक बार अपनी पहचान बनाई गई। 'बरोर' में महावीर चक्र विजेता कुलदीप सिंह के घातक थे। साल 1999 में सन्नी ने 'दिल्लगी' के निर्माण और निर्माण के बाद को अपडेट किया। साल 2001 में प्रदर्शित फिल्म 'गदर प्रेम कहानी' सन्नी देओल के इंसान की सुपरहिट इंसानी दिखने वाला इंसान। देश की कीमती वस्तु की तुलना में यह कीमती है। साथ ही सुपर सुपरहिट फिल्म में शुमार हो।

सन्नी ने अपने संचार में अब तक 100 में दर्ज किया है। सनी दे ऑरदासपुर बैट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले लोकसभा सदस्य हैं। सन्नी की घटना में 'गदर 2' प्रमुख है। यह बैली देओल और अमीष पटेल की सुपरहिट 'गदरः एक प्रेम कथा' की सीक्वल।

मंगलवार, 18 अक्तूबर 2022

महानायक बच्चन की फिल्म 'उंचाई' का ट्रेलर रिलीज 

महानायक बच्चन की फिल्म 'उंचाई' का ट्रेलर रिलीज 

कविता गर्ग 

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म 'उंचाई' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बन रही फिल्म उंचाई में अमिताभ बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई है। उंचाई का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दो मिनट 57 सेकंड के इस ट्रेलर में चार दोस्तों की कहानी दिखाई गई है, जो कि सीनीयर सिटीजन्स होते हैं। उनमें से एक दोस्त की मौत हो जाती है, जिसके बाद तीन दोस्त अपने दोस्त का सपना पूरा करने के माउंट एवरेस्ट के ट्रेक पर निकल जाते हैं।

गौरतलब है कि ऊंचाई में अमिताभ बच्चन के साथ अनुपम खेर बमन ईरानी, डैनी डेंग्जोंग्पा, नफीसा अली, सारिका, नीना गुप्ता और परिणीति चोपड़ा की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म 11 नवम्बर को रिलीज हो रही है।

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...