मनोरंजन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मनोरंजन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 12 मई 2021

कोरोना संकट के समय आगे आये अभिनेता अनुपम

कविता गर्ग                    
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने चरित्र अभिनेता अनुपम खेर कोरोना महामारी संकट के समय आगे आये हैं और उन्होंने कोरोना के मरीजों की फ्री में सेवा करने का जिम्मा उठाया है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर देशभर में कहर बरपा रही है। बॉलीवुड के कई स्टार्स जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए भी हाथ बढ़ा रहे हैं। अनुपम खेर भी लोगों की मदद के लिये आगे आये हैं। अनुपम ने कोरोना के मरीजों की फ्री में सेवा करने का जिम्मा उठाया है।
अनुपम खेर इलाज से संबंधित सामग्रियों को अस्पतालों तक फ्री में पहुंचवा रहे हैं। इसमें ‘अनुपम खेर फाउंडेशन’ के अलावा दो और फाउंडेशन मदद कर रहे हैं। अनुपम खेर फाउंडेशन ने इस काम को अमेरिका के ‘ग्लोबल कैंसर फाउंडेशन’ और देश में स्थित ‘भारत फोर्ज’ के साथ मिलकर शुरू किया है। वह अस्पतालों और एम्बुलेंस को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स, वेंटिलेटर्स, बैगपैक ऑक्सीजन मशीन, ट्रांसपोर्ट वेंटिलेटर्स और लाइफ सेविंग चीजों को फ्री डिलिवरी कर रहे हैं।

मंगलवार, 11 मई 2021

100 बेड का कोविड अस्पताल बनवाएंगी कुरैशी

कविता गर्ग              

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी कोरोना महामारी संकट के समय लोगों की मदद के लिये आगे आयी हैं और वह दिल्ली में 100 बेड का कोविड अस्पताल बनवाने जा रही हैं। कोरोना महामारी से देश भर में हाहाकार मचा हुआ है। इस कठिन समय में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कलाकार लोगों की मदद के लिये आगे आ रहे हैं। हुमा कुरैशी भी लोगों की मदद के लिए आगे आई हैं। हुमा एक एनजीओ के साथ मिलकर दिल्ली में 100 बेड की कोविड मेडिकल फेसिलिटी बनवाएंगी। हुमा कुरैशी ने ग्लोबल चाइल्ड राइट्स ऑर्गनाइजेशन ‘सेव द चिल्ड्रन’ के साथ हाथ मिलाया है। इस संस्था के साथ हुमा दिल्ली में एक अस्थाई अस्पताल बनाने में जुटी हुई हैं। इस अस्थाई अस्पताल में 100 बेड और एक ऑक्सीजन प्लांट होगा। इस प्रोजेक्ट में घर पर इलाज करा रहे कोविड -19 मरीजों के लिए मेडिकल किट्स भी दी जाएंगी। इसमें डॉक्टर का कंसल्टेशन और सायको सोशल थेरेपिस्ट शामिल है। जिससे रोगी पूरी तरह से ठीक हो सके।

फिल्म फायर में काम करते नजर आ सकते हैं सैफ

कविता गर्ग                          
मुंबई। बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान फिल्म फायर में काम करते नजर आ सकते हैं। सैफ अली खान के हाथ ‘आदिपुरूष’ के बाद एक और बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगा है। एक्सल एंटरटेनमेंट की अपकमिंग फिल्म ‘फायर’ में सैफ मुख्य किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। इस फिल्म में वह मुंबई के एक फायर फाइटर का किरदार निभाते देखे जाएंगे।फायर सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी। इसमें मुंबई के एक शख्स तुकाराम की कहानी दिखाई जाएगी। बताया जा रहा है कि फिल्म फायर का निर्देशन राहुल ढोलकिया कर सकते हैं। यदि सबकुछ ठीकठाक रहा, तो इस प्रोजेक्ट की शूटिंग 2022 में शुरू हो जाएगी।

सोमवार, 10 मई 2021

अमिताभ ने लोगों से लड़ाई में मदद की अपील की

कविता गर्ग                    
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने लोगों से कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भारत की मदद करने की अपील की है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर से पूरा देश परेशान है। इस कठिन समय में बॉलीवुड के सेलेब्स आगे आकर लोगों की मदद भी कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने वैक्स लाइव ग्लोबल इवेंट में भाग लिया जो कि कोरोना वायरस से जुड़ा हुआ है।अमिताभ ने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा है, ‘इसमें भाग लेकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं और भारत के लिए लड़ाई जारी है।’ वीडियो में अमिताभ बच्चन ने कहा, ‘नमस्कार, मैं अमिताभ बच्चन हूं। मेरा देश भारत कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है। एक वैश्विक नागरिक होने के नाते मैं विश्व के सभी लोगों से निवेदन करता हूं कि वह खड़े हो।अपनी सरकारों और फार्मा कंपनी से बात करें और उन्हें सहयोग देने की अपील करें। हर छोटा प्रयास रंग लाता है। जैसे महात्मा गांधी जी ने कहा था की आप सरलता से पूरी दुनिया को हिला सकते हैं। शुक्रिया।’ अमिताभ ने वैक्सीनेशन के महत्व पर भी जोर दिया गया है। अमिताभ ने लिखा- कोरोना को हराने का एक मात्र रास्ता है वैक्सीनेशन। इसलिए जॉइन करें और सपोर्ट करें ग्लोबल सिटीजन को जिसकी इंडिया को जरूरत है। कॉमेडी सेंट्रल, वायाकॉम 18, वीएच1 और विजक्राफ्ट इंडिया लाए हैं वैक्स लाइव कंसर्ट, जिससे दुनिया कोरोना वायरस से लड़ने के लिए एक हो सके।

रविवार, 9 मई 2021

दिल्ली की मदद के लिए 300 ऑक्सीजन सिलेंडर भेजें

कविता गर्ग             

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने कोरोना महामारी के संकट के समय राजधानी दिल्ली की मदद के लिए 300 ऑक्सीजन सिलेंडर भेजे हैं। रवीना टंडन ने अपने रूद्र फाउंडेशन की ओर से ‘ऑक्सीजन सेवा ऑन द व्हील मुंबई टू दिल्ली’ नाम से एक पहल शुरू की है। जिसके जरिए वह मुंबई से दिल्ली ऑक्सीजन सिलेंडर भेज रही हैं। रवीना ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर के बीच दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी ने उन्हें परेशान कर दिया था। इसलिए उन्होंने खुद वहां सिलेंडर भेजने का फैसला लिया। रवीना टंडन ने कहा, “मैंने दिल्ली के लिए करीब 300 सिलेंडर भेज दिए हैं और बाकी के लिए हम लोगों से फंड जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।

शाहरुख को लेकर फिर फिल्म बना सकते हैं संजय

कविता गर्ग                     
मुबंई। बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली एक बार फिर किंग खान शाहरुख खान को लेकर फिल्म बना सकते हैं। संजय लीला भंसाली ने शाहरुख खान को लेकर सुपरहिट फिल्म ‘देवदास’ बनाई थी। भंसाली एक बार फिर शाहरुख को लेकर फिल्म बना सकते हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि भंसाली ने शाहरुख को अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘इजहार’ के लिए अप्रोच किया है।
बताया जा रहा है कि भंसाली, शाहरुख के साथ यह फिल्म करीब चार साल पहले करने वाले थे। लेकिन तब बात नहीं बनी। फिल्म की कहानी सत्यघटित घटना पर आधारित है, जिसमें एक भारतीय लड़का अपने प्यार की तलाश में साइकिल से नॉर्वे जाता है। यदि सब कुछ सही रहा तो शाहरुख फिर से भंसाली की फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं।

शनिवार, 8 मई 2021

बॉलीवुड वर्कस को 1500 रूपये की आर्थिक सहायता

कविता गर्ग                 

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान कोरोना महामारी संकट के समय 25 हजार बॉलीवुड वर्कस को 1500 रूपये की आर्थिक सहायता करने जा रहे हैं। कोरोना मामलों की बढ़ती संख्या को देखने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में लॉकडाउन लगाया हुआ है।लॉकडाउन लगने की वजह से फिल्मों और टीवी शोज की शूटिंग रोक दी गई है। शूटिंग रुकने की वजह से इंडस्ट्री के वर्कर्स आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। सलमान खान लोगों की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री के वर्कर्स, तकनीशियनों से लेकर स्टंटमैन, स्पॉटबॉय और मेकअप कलाकारों को आर्थिक मदद मुहैया कराएंगे। सलमान 25 हजार वर्कर्स को 1500 रुपये दान करेंगे।

मंगलवार, 4 मई 2021

कंगना का ट्विटर अकाउंट स्थायी रूप से निलंबित

कविता गर्ग                     
मंबई। ट्विटर ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट स्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। ट्विटर ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में हिंसा की घटनाओं से संबंधित कंगना के उस विवादित ट्वीट के परिप्रेक्ष्य में यह कार्रवाई की है। जिसे प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए काफी अपमानजनक और राजनीति से प्रेरित माना गया। कंगना ने अपने ट्वीट में कहा कि यह भयानक है। हमें गुंडई को मारने के लिए सुपर गुंडई चाहिए। वह ताड़का की तरह है। मोदी, वर्ष 2000 की शुरुआत वाले अपने विराट रूप को दिखाओ। उन्होंने बंगाल में राष्ट्रपति शासन हैशटैग भी किया। ट्वीटर ने अपने बयान में कहा कि कंगना रनौत लगातार ‘हेटफुल कंडक्ट पॉलिसी’ का उल्लंघन कर रही थीं।इसलिए उनका अकाउंट अब हमेशा के लिए निलंबित कर दिया गया है।

फरहान की फिल्म 'तूफान' 21 मई को होगीं रिलीज

कविता गर्ग                
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने देशभर में कोविड-19 की वजह से बिगड़े हालातों की वजह से अपनी आने वाली फिल्म तूफान की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है। फरहान अख्तर की फिल्म तूफान 21 मई के दिन अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली थी। फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जानकारी दी है कि उन्होंने फिल्मकार राकेश ओमप्रकाश मेहरा के साथ मिलकर फैसला किया है कि वह अपनी तूफान को कोविड-19 मामलों में गिरावट आने के बाद ही रिलीज करेंगे।फरहान अख्तर ने इंस्टाग्राम पर एक आधिकारिक बयान जारी किया है, जिसमें तूफान की रिलीज डेट बदलने की घोषणा की है। फरहान अख्तर के ने लिखा, इस समय देश के हालात बहुत ही खराब हैं। एक्सेल एंटरटेनमेंट और राकेश ओम प्रकाश मेहरा पिक्चर्स की तरफ से हम उन सभी लोगों के लिए प्रार्थना करते हैं, जो इस महामारी की वजह से प्रभावित हुए हैं। देश में जिस तरह की गंभीर परिस्थिति है, उसमें हम अपने यहां काम करने वाले सभी लोगों के परिवारों के साथ खड़े हैं।इसी कारण हम तूफान की रिलीज को आगे बढ़ाने का फैसला कर रहे हैं। हमारी फिल्म तब तक रिलीज नहीं होगी, जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती है। सही समय आने पर हम तूफान की नई रिलीज डेट का ऐलान करेंगे। कृपया अपने अंदर कोविड के लक्षणों का ध्यान रखें और सही समय पर कोविड वैक्सीन जरूर लगवाएं। तूफान की पूरी टीम जनता से प्रार्थना करती है कि सभी घर पर रहें और सेफ रहें।

सोमवार, 3 मई 2021

अभिनेत्री ने एक-दूसरे को मदद करने की अपील की

कविता गर्ग                              
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने कोरोना महामारी संकट के समय सुरक्षित रहने और एक-दूसरे को मदद करने की अपील की है। कोरोना महामारी से देश भर में हाहाकार मचा हुआ है।इस कठिन समय में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कलाकार लोगों की मदद के लिये आगे आ रहे हैं। सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखा है। सुष्मिता ने अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “मेरा दिल उन लोगों के लिए बैठ जाता है जो एक-एक सांस के लिए लड़ रहे प्रियजनों के निधन पर शोक जता रहे हैं। जिंदा रहने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। दिहाड़ी मजदूरों की दुर्दशा। सभी कोविड वॉरियर्स, चिकित्सा और स्वयंसेवकों, दोनों लगातार लाचारी से लड़ रहे हैं। फिर भी मानवता हर समय आगे रहती है। यह देखना अच्छा लगता है जब सभी क्षेत्रों, सभी धर्मों और सभी जगहों के लिए लोग इस महामारी में बिना शर्त के मदद के लिए आगे आ रहे हैं। पूरी तरह से मानवता से संचालित।” सुष्मिता ने लिखा, “मैं खुशकिस्मत हूं कि मैं ऐसे फैन्स, परिवारवालों, दोस्तों और स्वास्थ्यकर्मियों से घिरी हुई हूं जो दूसरों की मदद करने में मेरी हेल्प कर रहे हैं।मैं उन सभी लोगों को सलाम करती हूं जो थोड़ा-बहुत भी कर रहे हैं। आप जानते भी नहीं होंगे यह लोगों की जिंदगियों में बहुत मदद करता है।हम सबकी अपनी चुनौतियां हैं। कुछ दूसरों से ज्यादा मुश्किल हैं लेकिन इन सबसे गुजरते हुए हम कर लेंगे, साथ में। कृपया सुरक्षित रहिए, स्वस्थ रहिए, साफ-सुथरे तरीके से रहिए और अपने दिमाग को शांत रखने की कोशिश करिए। मास्क पहनिए और नियमों का सम्मान करिए, जो कि शायद आपको पिजड़े की तरह लगे लेकिन असल में वो हमारी जिंदगियों को सुरक्षित कर रही हैं। आप सभी मेरी प्रार्थनाओं में शामिल हैं।मैं उन सभी लोगों को सलाम करती हूं जो थोड़ा-बहुत भी कर रहे हैं। आप जानते भी नहीं होंगे यह लोगों की जिंदगियों में बहुत मदद करता है।हम सबकी अपनी चुनौतियां हैं। कुछ दूसरों से ज्यादा मुश्किल हैं लेकिन इन सबसे गुजरते हुए हम कर लेंगे, साथ में। कृपया सुरक्षित रहिए, स्वस्थ रहिए, साफ-सुथरे तरीके से रहिए और अपने दिमाग को शांत रखने की कोशिश करिए। मास्क पहनिए और नियमों का सम्मान करिए, जो कि शायद आपको पिजड़े की तरह लगे लेकिन असल में वो हमारी जिंदगियों को सुरक्षित कर रही हैं। आप सभी मेरी प्रार्थनाओं में शामिल हैं।

किसी भी फिल्म के रीमेक में काम नहीं करना चाहते हैं

कविता गर्ग                                
मुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि कपूर की किसी भी फिल्म के रीमेक में काम नहीं करना चाहते हैं। वर्ष 2020 में रणबीर कपूर के पिता और अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया था। अब तक पूरा कपूर परिवार उन्हें हर वक्त याद करता है। रणबीर कपूर का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने पिता की फिल्मों के बारे में बात कर रहे हैं। रणबीर कपूर से पूछा गया। कि क्या वह अपने पिता की किसी फिल्म के रीमेक में काम करेंगे इस सवाल के जवाब में रणबीर कपूर ने कहा, “मेरे पिता ऋषि कपूर मेरे फेवरेट एक्टर्स में से एक थे। वो अपने हर रोल के लिए बहुत मेहनत करते थे, मैं खुद को इस काबिल नहीं समझता, और ना ही मुझे ऐसा लगता है कि मैं उनकी किसी फिल्म के साथ इंसाफ कर पाऊंगा।रणबीर कपूर ने कहा कि मुझे लगता है। कि फिल्म ‘जमाने को दिखाना है। को यदि फिर से बनाया जाए तो वह दर्शकों को काफी पसंद आएगी। क्योंकि इस फिल्म में ऋषि कपूर की कॉमिक टाइमिंग बहुत जबरजस्त थी।

रविवार, 2 मई 2021

लोगों को वैक्सीन के लिए प्रोत्साहित कर रहीं अभिनेत्री

कविता गर्ग                   
मुंबई। बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्री सनी लियोनी कोरोना से बचाव के लिये लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। कोरोना की दूसरी लहर से हर कोई चिंतित नजर आ रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स लोगों से वैक्सीनेशन में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील कर रहे हैं। सनी लियोनी ने सोशल मीडिया एक पोस्ट शेयर किया है।
जिसमें वह अपने फैंस को वैक्सीन लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। सनी लियोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में सनी ने अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “चलिए कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में शामिल हो जाएं। यह वक्त है वैक्सीनेशन का। ” सनी ने पोस्ट में लोगों से आग्रह किया है कि वह खुद भी वैक्सीन लगवाएं और अपने परिवार वालों भी वैक्सीन जरूर लगवाएं। खास तौर पर वह लोग जो फ्रंटलाइन में खड़े होकर कोरोना से जंग लह रहे हैं।

शनिवार, 1 मई 2021

महामारी: एक-दूसरे को मदद करने की अपील की

कविता गर्ग                       
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने कोरोना महामारी संकट के समय में एक-दूसरे को मदद करने की अपील की है। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में बॉलीवुड सेलेब्स लोगों को सुरक्षित रहने की अपील कर रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह फैंस से एक-दूसरे की मदद करने का आग्राह कर रही हैं।वीडियो में सोनाक्षी ने कहा कि हमारे देश को कोरोना की दूसरी लहर ने बुरी तरह से प्रभावित किया है और मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं। जिन्होंने अपने आस-पास या परिजनों को खोया है। हमे हर रोज कुछ ऐसी तस्वीरें देखने को मिलती हैं। जिसमें लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर, मेडिकल सुविधाएं और दवाइयां नहीं मिल पाती हैं। लेकिन मुझे उम्मीद है कि ये बुरा वक्त को भी संभाला जा सकता है। हम सब साथ हैं।उन्होंने वीडियो में आगे कहा कि ‘हम सब मिलकर इस बीमारी से लड़े और एक दिन जीतेंगे। सोनाक्षी ने कोविड मरीज के लिए काम कर रहे एनजीओं को भी आर्थिक मदद करने की मांग की और कहा कि कोई भी राशि छोटी या बड़ी नहीं होती। अपने आस-पास लोगों की मदद करें। सभी सुरक्षित रहें और सभी मास्क पहने।
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने लोगों से वैक्सीनेशन में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की है। वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वैक्सीनेशनल सेंटरों पर पालन किए जाने वाले प्रोटोकॉल्स के बारें में बात की जा रही है और कोरोना से खुद के बचाव के तरीके बताएं जा रहे हैं। वरुण धवन ने इंस्टाग्राम वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में स्टेप्स बाई स्टेप्स बताया जा रहा है कि वैक्सीनेशन सेंटर पर हमको किन-किन प्रोटोकॉल्स का पालन करना है।
वरूण ने कैप्शन में लिखा, ‘वैक्सीनेशन प्राप्त करें और सावधानी बरतें जिससे आपको वायरस से छुडकारा मिले। डबल मास्क या एन95 मास्क पहनें। हैंड ग्लब्स पहनें, अपने पास एक सैनिटाइजर कैरी करें। लोगों से बात करने से बचें और यदि आप वैक्सीनेशन की फोटो क्लिक करना चाहते हैं तो कृपया अपना मास्क ना उतारें। वैक्सीनेशन सेंटर पर टॉयलेट का इस्तेमाल ना करें। कृपया इस मैसेजे को आगे शेयर करें और सभी उचित सावधानियों का ख्याल रखें, मैं भी उचित सावधानी बरत रहा हूं।

मुंबई: 'टीकू वेड्स शेरू’ से डेब्यू करने जा रहीं कंगना

कविता गर्ग                        
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत बतौर फिल्म निर्माता ‘टीकू वेड्स शेरू’ से डिजिटल डेब्यू करने जा रही है। कंगना रनौत जल्द ही निर्माता के रूप में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नजर आने वाली हैं। कंगना ने ट्वीट कर घोषणा कि वह आगामी फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ को अपने प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स के जरिए बनाने वाली हैं। फिल्म की घोषणा के साथ-साथ कंगना ने अपने प्रोडक्शन हाउस का लोगो की रिलीज कियाकंगना ने लोगो को लॉन्च करते हुए ट्वीट किया, “मणिकर्णिका फिल्म्स’ का लोगो लॉन्च कर दिया है। साथ ही यह अनाउंसमेंट कर रही हूं कि लव स्टोरी ‘टीकू वेड्स शेरू’ से हम डिजिटल स्पेस में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। आप सभी का आशीर्वाद चाहिए। 

शुक्रवार, 30 अप्रैल 2021

'राधे योर मोस्ट वांटेड भाई’ का दूसरा गाना रिलीज किया

कविता गर्ग              
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वांटेड भाई’ का दूसरा गाना ‘दिल दे दिया’ रिलीज कर दिया गया है। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनीं सलमान ख़ान की फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वांटेड भाई’ का दूसरा गाना ‘दिल दे दिया’ रिलीज़ कर दिया गया है। गाने में सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। जैकलीन फर्नांडीज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पर गाने को शेयर किया है।रेड कलर की ड्रेस में जैकलीन का खूबसूरत अंदाज उनके फैंस को खूब पंसद आ रहा है। गाने को शेयर करते हुए जैकलीन ने कैप्शन में लिखा है ‘दिल दे दिया’ और साथ ही रेड कलर का हार्ट भी बनाया है। जैकलीन ने कहा, “’फिल्म राधे में उनका गाना दिल दे दिया उनका फेवरेट है, क्योंकि इस गाने में उनका अंदाज बेहद ही अलग है। वहीं मशहूर डायरेक्टर और डांसर प्रभु देवा जब कैमरे के पीछे से उन्हें डायरेक्ट जैकलीन ने बताया कि इस गाने की शूटिगं के दौरान उन्होंने खूब मस्ती की। ‘दिल दे दिया’ को मशहूर सिंगर और कंपोजर हिमेश रेशमिया ने शब्बीर अहमद के साथ मिलकर कंपोज किया है। वहीं इस गाने को सिंगर कमाल खान और पायल देव ने अपनी सुरीली आवाज़ से सज़ाया है। गाने को शबीना खान ने कोरियोग्राफ किया है। गौरतलब है कि ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई में सलमान खान के साथ दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म को सलमान खान फिल्म्स ने ज़ी स्टूडियो के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है। फिल्म इस साल ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज होगी। हैं। जो उनके लिए काफी अच्छा अनुभव रहा है।

महामारी: अभिनेता ने 30 हजार लोगों की मदद की

कविता गर्ग                
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने कोरोना महामारी संकट के समय 30 हजार लोगों की मदद की है। देश भर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। इस कठिन समय में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कलाकार लोगों की मदद के लिये आगे आ रहे हैं। अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला कपूर के साथ मिलकर ऑनलाइन सिलेब्रिटी फंडरेजिंग प्लेटफॉर्म ‘फैनकाइंड’ के जरिए कोरोना महामारी के दौर में लोगों की मदद कर रहे हैं। दोनों ने एक करोड़ रुपये इकट्ठा करके 30 हजार लोगों और उनके परिवार की मदद की है। अर्जुन कपूर ने कहा,  महामारी ने हमें दुखों की खाई में धकेल दिया है। इस स्थिति ने हम सभी को आगे बढ़ने और दूसरों की मदद करने के लिए प्रोत्साहित किया है। अंशुला और मैंने फैनकाइंड के जरिए लोगों की मदद करने की कोशिश की है। मुझे खुशी है कि हमने भारत के करीब 30 हजार लोगों की मदद की और संकट के समय में एक करोड़ रुपये एकट्ठा किए हैं।
अर्जुन कपूर ने कहा, महीने भर के राशन और खाने की मील्स के साथ प्रवासी मजदूरों को पैसे दिए गए हैं। कोविड-19 की रोकथाम के लिए हायजीन किट्स दी गई हैं। इसके जरिए हमने कुछ परिवारों की मदद की है और थोड़ी बहुत कोविड-19 की इस स्थिति से लड़ने की कोशिश की है। मैंने अपने जीवन भर की कमाई इस प्लेटफॉर्म को बनाने में लगाई है। मुझे गर्व होता है कि इस प्लेटफॉर्म के जरिए हम इस कठिन समय में कुछ मजबूर और जरूरतमंद लोगों की मदद कर पाए।

गुरुवार, 29 अप्रैल 2021

सहयोग: लोगों की मदद के लिए आगें आएं शेट्टी

कविता गर्ग                    
मुंबई। बॉलीवुड के माचो मैन सुनील शेट्ठी कोरोना के खिलाफ जंग में लोगों की मदद के लिये आगे आये हैं। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर खतरनाक रूप ले चुकी है। कोरोना के खिलाफ जंग में बॉलीवुड सितारे भी लोगों की मदद के लिए सामने आ रहे हैं। अक्षय कुमार, अजय देवगन , सलमान खान, टिंवकंल खन्ना के बाद अब सुनील शेट्टी भी लोगों की मदद के लिये आगे आये हैं। कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों को मुफ्त में ऑक्‍सीजन कन्‍सन्‍ट्रेटर्स मुहैया करवाने की कैंपेन में सुनील शेट्टी का नाम भी शामिल हो गया है।
इस बात की जानकारी सुनील शेट्टी ने अपने ट्विटर अकाउंट से दी ट्वीट करते हुए दी है। सुनील शेट्टी ने लिखा, “इन दिनों हम विषम परिस्थियों से गुजर रहे हैं। लेकिन हमने लोगों एक दूसरे की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। यह एक आशा की किरण है। मैं सभी दोस्‍तों और फैंस से अपील करता हूं आप लोग भी लोगों की मदद के सामने आएं। यदि किसी को सहायता चाहिए या आप किसी की सहायता करना चाहते हैं तो डायरेक्‍ट मेसेज करें। प्‍लीज इसे ज्‍यादा से ज्‍यादा शेयर कर लोगों तक पहुंचाएं ताकि लोगों को मदद मिल सके। 

संक्रमितों की मदद, 27 ऑक्सीजन कन्‍सन्‍ट्रेटर्स डोनेट

पंकज कपूर            
देहरादून। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने उत्तराखंड में कोरोना पीड़ित मरीजों की सहायता के लिये 27 ऑक्सीजन कन्‍सन्‍ट्रेटर्स डोनेट किया है। उर्वशी रौतेला कोरोना वायरस से जारी जंग में कोविड-19 से पीड़ित मरीजों की सहायता के लिए आगे आई है। उर्वशी ने उत्तराखंड में पीड़ित लोगों के लिए फ्री में ऑक्‍सीजन कन्‍सन्‍ट्रेटर्स मुहैया करवाई है। इस बात की जानकारी उर्वशी ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये की है।उर्वशी रौतेला की पोस्ट में दो फोटो शेयर किया है। जिसमें वह खुद लोगों के बीच जाकर ऑक्‍सीजन कन्‍सन्‍ट्रेटर्स बांटते हुए दिख रही हैं। इस जानकारी को शेयर करते हुए उर्वशी ने कैप्शन में लिखा, “उर्वशी रौतेला फाउंडेशन ने उत्तराखंड में 27 ऑक्सीजन कन्‍सन्‍ट्रेटर्स डोनेट किया है।

संक्रमितों के लिए 20 आईसीयू बेड का इंतजाम किया

कविता गर्ग                  
मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन ने कोरोना मरीजों के लिए 20 आईसीयू बेड का इंतजाम किया है। देश भर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। इस कठिन समय में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कलाकार लोगों की मदद के लिये आगे आ रहे हैं।अजय देवगन भी लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर 20 आईसीयू बेड्स का इंतजाम करवाया है। अजय देवगन ने मुंबई के शिवाजी पार्क में 20 बेड के आईसीयू की व्यवस्था की है जिससे कोरोना मरीजों का इलाज हो सके। अजय देवगन ने इसके लिये बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को करीब एक करोड़ की राशि डोनेट की है।

बुधवार, 28 अप्रैल 2021

कोरोना संक्रमितों की मदद के लिए आगें आईं ट्विकंल

कविता गर्ग                   
मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार और उनकी पत्नी अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना कोरोना मरीजों की मदद के लिए आगे आयी है। देश में कोरोना की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है। इस बीच कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। कोरोना के खिलाफ जंग में अपना योगदान देने के लिए अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना आगे आयी हैं।ट्विंकल खन्ना ने पोस्ट शेयर कर लिखा, “एक बहुत अच्छी खबर है कि लंदन एलीट हेल्थ कि डॉ. द्रश्निका पटेल और डॉ. गोविंद बंकानी देविक फाउंडेशन के माध्यम से 120 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स दान कर रहे हैं। वहीं अक्षय कुमार और मैंने 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की व्यवस्था की है। अब हमारे पास टोटल 220 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स हो गए हैं। लीड्स के लिए शुक्रिया। चलो सब अपना योगदान देते हैं।ट्विंकल खन्ना ने इससे पहले एक पोस्ट शेयर कर लिखा, “प्लीज, मुझे वेरिफाइड, भरोसेमंद और रजिस्टर्ड एनजीओ के बारे में जानकारी दीजिए, जो 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स (प्रति मिनट 4 लीटर ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वाले) बांटने में मदद कर सकें। ये कंसंट्रेटर्स सीधे यूके से उन तक पहुंचाए जाएंगे।

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...