शनिवार, 18 सितंबर 2021
एमपी: परिजन ने मिट्टी का तेल डालकर लगाईं आग
शुक्रवार, 17 सितंबर 2021
चिकित्सा अधिकारी को प्रभाव से निलंबित किया
11 आरोपियों के खिलाफ उम्रकैद की सजा सुनाईं
मंगलवार, 14 सितंबर 2021
एमपी: तीन साथियों को 8.22 कैरेट का हीरा मिला
सोमवार, 13 सितंबर 2021
पुलिस सेवा के 6 अधिकारियों के तबादले किएं
शुक्रवार, 10 सितंबर 2021
वीडियो बनाने वाले दो युवकों के विरूद्ध मामला
गुरुवार, 9 सितंबर 2021
हत्या के केस में सजा काट रहे कैदी ने खुदकुशी की
मंगलवार, 7 सितंबर 2021
आरोपी की मृत्यु हो जाने को लेकर थाने पर हमला
मनोज सिंह ठाकुर
खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में डकैती के आरोपी की न्यायिक हिरासत में मृत्यु हो जाने को लेकर आज ग्रामीणों ने बिस्टान थाने पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस पिटायी के चलते व्यक्ति की मृत्यु की घटना हुयी है। पुलिस अधीक्षक खरगोन शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि हाल ही में यहां से 17 किलोमीटर दूर बिस्टान पुलिस ने राहगीरों से लूटपाट करने के आरोप में खैरकुंडी ग्राम निवासी 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें से आठ आरोपियों को 4 सितंबर को तथा शेष चार को 6 सितंबर को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
कल रात्रि जेल में एक आरोपी खैर कुंडी निवासी 35 वर्षीय आदिवासी बिशन को घबराहट हुई और उसे जिला अस्पताल भेजा गया। वहां उसकी मृत्यु हो जाने के बाद परिजनों को सूचित कर जिला अस्पताल बुलवाया गया था। घटना के चलते चलते आज खैरकुंडी ग्राम के लगभग 200 ग्रामीणों ने बिस्टान पुलिस स्टेशन पर पत्थरों हमला बोल दिया। उन्होंने बताया कि बिस्टान थाना प्रभारी राकेश आर्य समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने अपने आपको थाने के अंदर बंद कर लिया। थाना परिसर में उन्होंने जमकर तोड़फोड़ की तथा पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
सोमवार, 6 सितंबर 2021
पुरानी रंजिश के चलते व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
रविवार, 29 अगस्त 2021
एचसी में लंबित मामलों का बोझ 4 लाख से ऊपर
राम कुमार कुशवाहा
भोपाल। मप्र हाईकोर्ट में लम्बित मामलों का बोझ चार लाख से ऊपर पहुंच गया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार जून 2021 की समाप्ति तक हाईकोर्ट के समक्ष 397975 मामले लंबित थे। जुलाई-अगस्त के दौरान दौरान दायर नए मामलों को मिलाकर वर्तमान में लंबित मामलों की संख्या चार लाख पार कर गई है। हाईकोर्ट में कुल स्वीकृत पदों के मुकाबले वर्तमान न्यायाधीशों की संख्या आधी है। इसी वजह से न्याय-दान प्रक्रिया अपेक्षित गति नहीं पकड़ रही है। यही वजह है कि पुराने मामले निराकृत नहीं हो पाते और नए मामले दायर हो जाते हैं।
हाईकोर्ट में इतनी पेंडेंसी की प्रमुख वजह जजों की कमी को माना जा रहा है। बीते महीने ही छह नए जजों की नियुक्तिके बावजूद फिलहाल हाइकोर्ट की तीनों बेंच में स्वीकृत 53 पदों की तुलना में महज 28 जज कार्यरत हैं। दो और जज रिटायर होने हैं। इसके बाद जजों की संख्या महज 26 बचेगी, जो स्वीकृत पदों के आधे से भी कम है।
विधिवेत्ताओं के मुताबिक मार्च, 2020 से कोविड के खतरे के कारण हाईकोर्ट का कामकाज सीमित सुनवाई के जरिए हुआ। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सीमित संख्या में महत्वपूर्ण मामले सुने गए। पुराने मामले बहुत कम सुनवाई में आए। लिहाजा, लम्बित मामलों की संख्या में इजाफा होता चला गया।
हाईकोर्ट की तीनों खंडपीठों में 30 जून 2021 तक कुल 3 लाख 97 हजार 975 मामले लम्बित थे। जून 2021 में कुल 10282 मामले तीनों खंडपीठों में दायर किए गए। इसी दौरान हाईकोर्ट ने 9009 मामलों का निराकरण भी किया। इस लिहाज से देखा जाए, तो एक माह में करीब हजार मामले लम्बित रह गए। ये आंकड़े कोरोनाकाल के हैं, जब हाईकोर्ट में दायर व निराकृत होने वाले मामलों की संख्या अपेक्षाकृत बहुत कम थी। सामान्य दिनों में हर माह करीब पांच हजार मामलों का बोझ हाईकोर्ट पर बढ़ जाता है। आंकड़ों के अध्ययन से पता चलता है कि मप्र हाईकोर्ट में हर साल लम्बित आंकड़ों की संख्या 50 हजार से अधिक की दर से बढ़ रही है।
बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात क्षेत्र में तब्दील हुआ
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक रीवा में 17, धार में 10, मंडला, गुना, छिंदवाड़ा में एक, भोपाल (शहर) में 0.4, जबलपुर में 0.2 मिलीमीटर बारिश हुई। राजधानी का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री से. अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 22 डिसे. रिकार्ड किया गया। यह सामान्य रहा। मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि सोमवार को जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर, भोपाल, होशंगाबाद, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है। पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में दक्षिणी ओडिशा और उत्तर आंध्रप्रदेश तट के बीच कम दबाव का क्षेत्र बना है। इस सिस्टम के उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढऩे की संभावना है। मानसून ट्रफ फिरोजपुर, दिल्ली, ग्वालियर, झारसुगड़ा से कम दबाव के क्षेत्र से तब्दील होकर बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। इन दो सिस्टमों के असर से सोमवार से पूरे मप्र में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।
शनिवार, 28 अगस्त 2021
पाकिस्तानी नागरिक की सजा पूरी, उसके देश भेजा
शुक्रवार, 27 अगस्त 2021
कर्मचारियों को धमकाने के मामले पर सियासत शुरू
8वीं तक के छात्रों के स्कूल खोलने का फैसला होगा
पटवारियों की हड़ताल, याचिका पर सुनवाई हुईं
सोमवार, 23 अगस्त 2021
सावन के महीने में एक फीसदी ज्यादा बरसात हुईं
शनिवार, 21 अगस्त 2021
एमपी: फर्राटा भरते हुए दौड़ रहे ट्रक का टायर फटा
शुक्रवार, 20 अगस्त 2021
एमपी: अधिकारियों के तबादले 31 अगस्त तक होगें
मनोज सिंह ठाकुर
भोपाल। मध्यप्रदेश में अब सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले 31 अगस्त तक किये जा सकेंगे।इस संबंध में आज सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए।
तबादलों की अंतिम तिथि 7 अगस्त थी, लेकिन राज्य में बाढ़ और अतिवृष्टि के कारण यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी। इसलिए तबादलों की अंतिम तिथि बढ़ाई गयी है।
मंगलवार, 17 अगस्त 2021
26 अगस्त को फिर लगाएं जाएंगे वैक्सीनेशन शिविर
सोमवार, 16 अगस्त 2021
1,376 किलोग्राम गांजे के साथ 2 को अरेस्ट किया
पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया
पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया अखिलेश पांडेय वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...
-
यूपी में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा: परिषद संदीप मिश्र/बृजेश केसरवानी लखनऊ/प्रयागराज। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओ...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...