मंगलवार, 30 मई 2023

'कांग्रेस' को मजबूत करने के लिए बैठक आयोजित

'कांग्रेस' को मजबूत करने के लिए बैठक आयोजित


शामली ज़िला कांग्रेस कमेटी ने कांधला में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए वार्ता की: दीपक सैनी

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। ज़िला कांग्रेस कमेटी ने कांधला में जाहिद यामिन वरिष्ठ कांग्रेसी के निवास पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए एक बैठक आयोजित की गई। कांग्रेस की बैठक में दीपक सैनी कांग्रेस जिलाध्यक्ष शामली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भारत देश के लिए जितना काम किया है, उसकी तारीफ़ जितनी करें उतनी कम है।

कभी भारत देश में शुई तक नहीं बनती थी और आज भारत में हर चीज़ की व्यवस्था कायम की है, जो कांग्रेस की देन है। मगर आज भारत देश में भाजपा सरकार में बैठकर  वे लोग संपत्ति बेच रहे हैं। यही लोग जो डोल पीटकर कहते हैं कि कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। प्रधानमंत्री जिस दिन नई सांसद का उदघाटन कर रहे थे। उसी समय भारत देश को गोल्ड मेडल जीता कर भारत देश को सम्मान दिलाने वाली बेटियों पर लाठीचार्ज किया जा रहा था। 28 मई का दिन 'काला दिवस' के रूप में मनाया जाएगा।

यह बेटियों जो सच्चाई की आवाज उठाने के लिए आगे बढ़ रही थी महिला खिलाडियों के साथ खींचातानी करवाई गई है प्रधानमंत्री की पुलिस द्वारा। ब्रजभूषण शरण सिंह भाजपा सांसद का कुछ नहीं कर पा रही है। भारत सरकार, क्योंकि  भारत देश के प्रधानमंत्री से भी बड़ी ताक़त वर है ब्रजभूषण शरण सिंह सांसद।

अगर इस स्थिति में आप आदमी होता तो पुलिस प्रशासन सबसे पहले गिरफ्तार किया जाता जांच पड़ताल बाद में होती रहती। भारत देश से लोकतंत्र ,न्याय पालिका,से बिल्कुल विश्वास उठ गया है जनता का जो सत्ताधारी कहते हैं वो किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने नारीशक्ति के लिए एक बहुत बड़ा नारा दिया था। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मगर यहां नारा सबसे बड़ा झूठ साबित हुआ है।नाराशक्ति पर ही ज्यादा अत्याचार हो रहा है, जिससे सबसे ज्यादा भाजपा के नेता ही कर रहे हैं।

मंहगाई की बात करें, तो आसमान को छू रही है। किसान का गन्ना का भुगतान नहीं किया जा रहा है। व्यापारियों की स्थिति भी बहुत ख़राब हो चुकी है। निशांत तोमर जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस ने कहा कि GST की मार सरकार ने ही दे रखी है। यह बोझ भी जनता पर भी पड़ रहा है।

मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। परिवार का खर्च नहीं उठा पा रहे हैं। सरकार सिर्फ अपनी कुर्सी के डंडे को टूटने को बचाने के चक्कर में पड़ी रहती है और एक सबसे बड़ा सवाल यह भी है। जहां सरकार कांग्रेस की प्रच॔ड जीत पर बनती है। वहां ख़रीद फ्खोर का सडयत्र रचाने का गन्दा काम किया जाता है। भाजपा सिर्फ तानाशाही ही करने में सबसे आगे रहती है।अभी जल्दी ही भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामने वाले हैं, क्योंकि सभी पीड़ित हो चुके हैं।

बैठक में दीपक सैनी कांग्रेस जिलाध्यक्ष शामली, निशांत तोमर जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस, अश्वनी शर्मा प्रदेश महासचिव, जाहिद यामिन वरिष्ठ कांग्रेसी, डॉक्टर नफीस तयब खान वरिष्ठ कांग्रेसी, अब्बासी,राजू सैनी, शाहरुख कांधला, आदेश कश्यप प्रदेश महासचिव, महावीर सैनी वरिष्ठ कांग्रेसी, रिजवान अहमद, अरविंद कश्यप, अमित कटारिया, अरुण बंसल, साजिद खान, खुर्शीद, फिरोज, ऐसान ,आलम कांधला, सादिक, रामशरण सैनी, अनिल चौधरी, सुशील पांचाल, प्रमोद सैनी, मोतीलाल, प्रकाश सैनी आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...