गुरुवार, 27 अप्रैल 2023

असंतुष्ट भाजपाई तलाश रहे हैं अन्य विकल्प

असंतुष्ट भाजपाई तलाश रहे हैं अन्य विकल्प 

अश्वनी उपाध्याय 

गाजियाबाद। नगर पालिका परिषद लोनी में भाजपा का टिकट  असंतोष का बड़ा कारण बन गया है। जो भाजपाई प्रमुख और जीत के दावेदार थे। राजनीतिक गलियारें में जिनकी खासी पकड़ थी। जिनका खुद का चेहरा और छवि दोनों का जनता के बीच राजनीतिक वर्चस्व है। मात्र टिकट मिलने पर ऐतिहासिक जीत हासिल करने की कूवत रखते हैं। ऐसे सभी दावेदारों की अनदेखी भाजपा को भारी पड़ने वाली है। 

आपको बता दें कि भाजपा की प्रत्याशी नगरीय क्षेत्र में कोई खास पकड़ नहीं रखती है। नगरीय क्षेत्र में जनता के बीच उनकी कोई पहचान नहीं है। जो भाजपा के आधार स्तंभ और जमीनी नेता है, उनकी अनदेखी भाजपा कार्यकर्ताओं के मन में विक्षोभ उत्पन्न कर चुकी है। नगरीय क्षेत्र से बाहर जाकर प्रत्याशी का चुनाव किसी लालची नेता को मनभावन और लुभावना भले ही लग रहा है। परंतु स्थानीय और कर्मठ भाजपाइयों के मन की शंका का उच्चाटन बढ़ ही रहा है। क्योंकि भाजपा के प्रति निष्ठा और उनका संकल्प दोनों को दरकिनार रख दिया गया है। कार्यकर्ता की उपेक्षा कर, यह निर्णय भाजपा की बड़ी चूक साबित होगा।

किसी की निष्ठा के साथ ऐसा घटिया मजाक किसी को भी अकारण पीड़ा का एहसास जरूर कराता है। "जहां भावना का आदर नहीं, वहां सेवा का औचित्य ही नहीं" रहता है। यही सबसे बड़ा कारण है कि हताश-निराश भाजपा कार्यकर्ता किसी से कह कर अपनी मनोदशा व्यक्त नहीं करना चाहते हैं, और ना कोई विद्रोह का भाव ही प्रकट करने का मन है। किंतु कार्यकर्ताओं के अस्तित्व का परिहास करने वाले नेतृत्व को इस बात का एहसास कराना भी आवश्यक है कि कार्यकर्ता एक स्वतंत्र नागरिक है। वह भावनात्मक रूप से जुड़ाव रखता है। इसके विपरीत वह किसी की बपौती नहीं है।

ऐसा भी नहीं है कि संतोष का गुब्बार दबा ही रहेगा। यह असंतोष भाजपा के कैडर वोट के ध्रुवीकरण का आधार बनेगा। कार्यकर्ता यह भी जानता है कि यह चुनाव सरकार गठन नहीं करता है। निकाय का चुनाव व्यक्तिगत और और क्षेत्रवाद पर आधारित होता है। यही बड़ा कारण है कि भाजपा के विपक्ष में खड़े प्रत्याशियों में बेहतर विकल्प की तलाश शुरू हो चुकी है। कुछ लोग सार्वजनिक रूप से सच कहने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। स्थानीय नागरिक रालोद और बसपा प्रत्याशी में विकल्प तलाश रहे हैं। जिसका ज्यादा लाभ बसपा और रालोद पार्टी के दोनों प्रत्याशियों को मिलने की संभावना से मना नहीं किया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...