शनिवार, 1 अप्रैल 2023

तीन दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली आएंगे 'राजा'

तीन दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली आएंगे 'राजा'

अकांशु उपाध्याय/अखिलेश पांडेय 

नई दिल्ली/थिंपू। भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक सोमवार को तीन दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली आएंगे और इस दौरान वह दोनों देशों के करीबी द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार देने के लिए विभिन्न नेताओं से बातचीत करेंगे। विशेष तौर पर आथिक एवं विकास सहयोग के बारे में। भूटान के राजा भारत यात्रा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करेंगे। विदेश मंत्रालय ने उनकी यात्रा की घोषणा करते हुए कहा कि वांगचुक के साथ भूटान के विदेश व विदेश व्यापार मंत्री टैंडी दोरजी और भूटान की शाही सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री भी आएंगे

विदेश मंत्रालय ने बताया, ‘‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के न्योते पर भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक तीन से पांच अप्रैल तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे।’’ बयान में कहा गया कि राजा की यात्रा दोनों देशों के बीच लंबे समय से उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की पंरपरा के तहत हो रही है। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘ भारत और भूटान करीबी मित्रता और सहयोग को साझा करते हैं, जो समझ और आपसी विश्वास पर आधारित है। ’’

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...