शनिवार, 18 मार्च 2023

20 मार्च को कर्नाटक के बेलगावी का दौरा करेंगे राहुल 

20 मार्च को कर्नाटक के बेलगावी का दौरा करेंगे राहुल 

अकांशु उपाध्याय/इकबाल अंसारी 

नई दिल्ली/बेंगलुरू/हुबली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 20 मार्च को कर्नाटक के बेलगावी का दौरा करेंगे और एक रैली को संबोधित करेंगे। गांधी की रैली में उत्तर कर्नाटक क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं सहित लगभग दो लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। केपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष सलीम अहमद ने शनिवार को यहां पत्रकारों से कहा कि निर्धारित जनसभा के दौरान गांधी कांग्रेस पार्टी के भविष्य के कदमों की घोषणा कर सकते हैं।

राज्य में आगामी चुनावों पर अहमद ने कहा कि पार्टी द्वारा कराए गए सर्वेक्षण के नतीजों और हर जगह जनता से मिल रही प्रतिक्रिया के मुताबिक कांग्रेस 140 से ज्यादा सीटें जीतेगी और सरकार बनाएगी। अहमद ने कहा कि राज्य विधानसभा के आगामी चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची 21 मार्च को घोषित की जाएगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक भाजपा सरकार मकान, रोजगार उपलब्ध कराने और भ्रष्टाचार मिटाने के अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार की जांच के लिए एक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की नियुक्ति की भी मांग की। अहमद ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर काबू नहीं पाने के लिए भाजपा को ‘विजय संकल्प यात्रा’ के बजाय ‘क्षमा यात्रा’ निकालनी चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...