शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2023

शादी की प्रत्येक वर्षगांठ पर पौधा रोपण, संकल्प 

शादी की प्रत्येक वर्षगांठ पर पौधा रोपण, संकल्प 


दुल्हन बनी रजनी को आँखें के पर्यावरण रक्षकों ने भेंट किया पौधा

गोपीचंद/भानु प्रताप उपाध्याय 

बागपत/छपरौली। क्षेत्र के गाँव नागंल में आयोजित विवाहोत्सव के पवित्र अवसर पर दुल्हन बनी रजनी सुपुत्री स्वर्गीय मास्टर रामपाल सिंह निवासी नागंल (कुर्डी) को सामाजिक संस्था आँखें के पर्यावरण रक्षक समाजसेवी आर.आर.डी. उपाध्याय, विनय कुमार आर्य एवं आबादी उस्मानी, जावेद ने पौधा भेट कर आशीर्वाद देते हुए शादी की प्रत्येक वर्षगांठ पर पौधा रोपण करने का संकल्प दिलाया।

समाजसेवी आर.आर.डी. उपाध्याय ने कहा पेड़ पौधों का अंधाधुंध कटान एक दिन सम्पूर्ण विश्व को संकट में डाल सकता है। कोरोना काल ने पर्यावरण व ऑक्सीजन के महत्व को समझाया है यदि अभी भी नहीं समझे, तो गम्भीर परिणाम भुगतने होंगे। विनय कुमार आर्य ने कहा अब देरी किये बिना हमें पर्यावरण के प्रति जागरूक होकर पेड़ पौधों के रोपण में सक्रिय भूमिका निभाने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर रोहिणी, अंशु, राजेश देवी, कौशल्या देवी, सतेन्द्र सिंह सरपंच,  रोबिन, यशकुमार सिंह तोमर, विनय कुमार आर्य, विवेक चौधरी, मोहित, नरोत्तम, सनी, अर्पित, प्रियांशु, अर्पण, अमन, आदित्य, चिराग, रोनक, विराट, सम्राट आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...