गुरुवार, 16 फ़रवरी 2023

महीने के आखिर में 'ब्रिटेन' जाएंगे गांधी, व्याख्यान देंगे

महीने के आखिर में 'ब्रिटेन' जाएंगे गांधी, व्याख्यान देंगे

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस महीने के आखिर में ब्रिटेन जाएंगे जहां वह कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के बिजनेस स्कूल में व्याख्यान देंगे। राहुल गांधी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपना संस्थान रहे कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय जाऊंगा और बिजनेस स्कूल में व्याख्यान दूंगा।’’ राहुल गांधी ने कहा, ‘‘मैं भूराजनीति, अंतरराष्ट्रीय संबंध, ‘बिग डाटा’ और लोकतंत्र समेत कई क्षेत्रों के कुछ प्रतिभावान लोगों के साथ संवाद करने को लेकर उत्सुक हूं।’’

कैम्ब्रिज बिजनेस स्कूल ने कहा कि वह राहुल गांधी का फिर से स्वागत करके खुश है। उसने ट्वीट किया, ‘‘ राहुल गांधी केम्ब्रिज बिजनेस स्कूल में व्याख्यान देंगे और बिग डाटा और डेमोक्रेसी तथा भारत-चीन संबंधों पर संवाद करेंगे।’’ ब्रिटेन जाने से पहले राहुल गांधी रायपुर में 24-26 फरवरी को कांग्रेस के 85वें पूर्ण अधिवेशन में भाग लेंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...