सोमवार, 16 जनवरी 2023

पारिवारिक कलह के चलते वकील का हंगामा, अरेस्ट 

पारिवारिक कलह के चलते वकील का हंगामा, अरेस्ट 

अश्वनी उपाध्याय 

गाजियाबाद। जनपद गाजियाबाद में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सोमवार को घर की पारिवारिक कलह के चलते एक वकील ने एक घंटे तक अजीब हंगामा किया। गुस्से में उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली और इसके बाद 8 से 9 राउंड फायरिंग भी की। इस दौरान एक गोली उसकी मां को लग गई। जिसके बाद उसने खुद की कनपटी पर भी पिस्टल रखकर खुद को मारने का प्रयास किया। फायरिंग की आवाज पर लोगो ने पुलिस को सूचना दी पुलिस वहा पहुंची। और वकील को अरेस्ट कर लिया। यह घटना कविनगर इलाके की है।

पूरा घटनाक्रम कविनगर थाना क्षेत्र में चिरंजीव विहार का है। अमित डागर पेशे से एक अधिवक्ता है। घर में किसी बात को लेकर पिछले कुछ दिनों से काफ़ी ज्यादा विवाद चल रहा है। रविवार देर शाम अमित डागर ने पहले काफ़ी लड़ाई की। फिर घर में रखे सामान को भी वह इधर-उधर फेंकना शुरू कर दिया। उसकी मां ने इसका विरोध किया तो उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान मां की हथेली में एक गोली लग गई और वो बहुत ज्यादा लहूलुहान हो गईं।

इस वारदात के बाद अधिवक्ता फर्स्ट फ्लोर पर चला गया और खुद को उसने कमरे में बंद कर लिया और अधिवक्ता ने कभी अपनी कनपटी पर लगाकर तो कभी फायरिंग करके खुद को गोली मार लेने की चेतावनी दी। इसे देख परिजनों के हाथ-पांव फूल भी गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी यूपी-112 पर दी। इसके बाद कविनगर एसीपी और थाने की फोर्स वहा मौके पर पहुंची। पुलिस ने जैसे-तैसे अधिवक्ता को उस बंद कमरे से बाहर निकलवाया और फिर उसको अपनी हिरासत में ले लिया।

अधिवक्ता की घायल मां को भी अस्पताल भेजा गया है। आरोपी के पिता ने ही अमित डागर के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा भी दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की रिवॉल्वर के लाइसेंस को निरस्त करने की रिपोर्ट भी भेजी जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...