रविवार, 18 दिसंबर 2022

महिला संगठन को मजबूत करने का उद्देश्य, बैठक 

महिला संगठन को मजबूत करने का उद्देश्य, बैठक 

भानु प्रताप उपाध्याय

शामली। उपाध्याय चेतना मंच संगठन शामली की मीटिंग, सेंट एम डी जूनियर हाई स्कूल बनखंडी शामली पर हुई। मीटिंग की अध्यक्षता समाज सेवी ओमपाल उपाध्याय व संचालन सुरेश उपाध्याय ने की। यह मीटिंग मुख्य रूप से  महिला संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बुलाई गई। मीटिंग मे उपाध्याय चेतना मंच संगठन के प्रदेश अध्यक्ष  संजय उपाध्याय ने महिला संगठन शामली का विस्तार करते हुए श्रीमती कविता उपाध्याय को जिलाध्यक्ष व श्रीमती सोनिया उपाध्याय को शामली जिला महासचिव नियुक्त किया व श्रीमती ममतेश उपाध्याय को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती सोनम उपाध्याय, कोमल उपाध्याय, पिंकी उपाध्याय को  जिला उपाध्यक्ष जबकि श्रीमती शशि प्रभा उपाध्याय, अनीता उपाध्याय, संगीता उपाध्याय, विधि उपाध्याय, सुशीला उपाध्याय, उषा उपाध्याय शकुंतला उपाध्याय, मितलेश उपाध्याय, श्रीमती सरोज उपाध्याय को जिला सचिव नामित किया गया, और बिर्जेश उपाध्याय, संतरेश उपाध्याय, माया, मितलेश उपाध्याय, जगवती उपाध्याय, रितिका उपाध्याय, तनु उपाध्याय, चंन्द्रो उपाध्याय, श्रीमती छोटी उपाध्याय, राजबाला उपाध्याय, प्रेमवती उपाध्याय को जिला सदस्य बनाया गया।

प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने सभी महिला संगठन  की पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र दिया एवं सम्मानित किया। इस अवसर पर उपाध्याय चेतना मंच के प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कहा की ज़ब तक महिलाए शिक्षित और संगठित नहीं होंगी तब तक उनकी आर्थिक, सामाजिक और राजनितिक स्थिति मे बदलाव नहीं आएगा। ज़ब महिलाए शिक्षित और संगठित होकर अपनी बात को मजबूती से रखेगी उस दिन उनकी तरक्की को कोई रोक नहीं पायेगा आज भी महिलाओ मे एक बहुत बड़ा हिस्सा ऐसा है। जो शिक्षित नहीं है और समाज की मुख्य धारा से विमुख है। मुख्य धारा से जुड़ने के लिए शिक्षित, संगठित होना होगा तभी घरेलू, हिंसा, दहेज, उत्पीड़न पर रोक लग पायेगी,शामली महिला जिला महा सचिव श्रीमती सोनिया उपाध्याय ने कहा की उपाध्याय चेतना मंच समाज का पहला सामाजिक संगठन है।

जिसने इतने बड़े स्तर पर महिला टीम गठित की हो, हम सभी महिला मिलकर जनपद शामली मे ब्लॉक व गांव स्तर पर महिला संगठन को मजबूत कर टीम बनाएंगे एवं महिलायो को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे एवं सामाजिक कुरुतियों के खिलाफ संघर्ष करेंगी। नवयुक्त जिलाध्यक्ष श्रीमती कविता उपाध्याय ने कहा कि जो जिम्मेदारी संगठन ने दी है। उसको ईमानदारी से निभाया जायेगा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्रीमती ममतेश उपाध्याय ने कहा कि हम सभी को अपने बच्चो को अच्छे संस्कार व अच्छी शिक्षा पर ध्यान देना होगा।

हम इस संगठन के द्वारा समाज हित मे कार्य करेंगे सभी महिला पदाधिकारियों का स्वागत व सम्मान प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानितकिया गया। इस अवसर पर, प्रदेश सचिव जयपाल फौजी  पूर्व वायु सैनिक कृष्णपाल उपाध्याय, सतपाल उपाध्याय, अलका रानी, मदन उपाध्याय डीलर, राजकुमार उपाध्याय, ओकज उपाध्याय,सुनीता, सरोज, बबिता, राखी, मीनाक्षी, पुष्पा, प्रीति, आरती, अरुणा, नीतू उपाध्याय, मोनिका उपाध्याय, प्रिन्स उपाध्याय, लक्की उपाध्याय आदि।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...