बुधवार, 23 नवंबर 2022

पीएम मोदी ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया 

पीएम मोदी ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया 

इकबाल अंसारी 

गांधीनगर/मेहसाणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि यह चुनाव ना नरेन्द्र लड़ रहा है, ना भूपेन्द्र लड़ रहा है, मंच पर बैठे लोग भी नहीं लड़ रहे। इस बार गुजरात का चुनाव गुजरात की जनता लड़ रही है। गुजरात के युवाओ ने यह विजय ध्वज अपने हाथ में ले लिया है। मोदी ने बुधवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए गुजराती में कहा केम छे आपणुं मेहाणा’, ‘बधा सुख मां ने’, ‘रामे राम’ (अपना मेहासाण कैसा हैसब सुख में होराम राम)। कुछ दिन पहले आप सब के बीच आने का मौका मिला मोढेरा आया था।

देश का पहले सूर्य ग्राम मोढेरा का गौरव मेहसाणा जिले को मिला और मोढेरा सूर्य ग्राम का लोकार्पण होने के साथ ही देश का पहला सूर्य ग्राम मोढ़ेरा दुनिया में चमक गया। इसके साथ ही मेहसाणा जिला भी चमक गया। यह आप सब के आशीर्वाद से ही हुआ है। मैं यह सब कर सकता हूं इसका कारण इस मिट्टी ने मुझे बड़ा कियासंस्कारित किया है। यहां के पानी ने मुझे गढ़ा है। मेहसाण जिला राजकीय तरीके से जागृत जिला है जो भविष्य का फैसला करता है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव ना नरेन्द्र लड़ रहा है ना भूपेन्द्र लड़ रहा है मंच पर बैठे लोग भी नहीं लड़ रहे इस बार गुजरात का चुनाव गुजरात की जनता लड़ रही है। गुजरात के युवाओने यह विजय ध्वज अपने हाथ में ले लिया है। माताएं बहने मैदान में उतरी हैं। इसलिए जहां भी जा रहा हूं एक ही नारा गूंज रहा है फिर एक बार मोदी सरकार।

मोदी ने कहा कि देश की युवा पीढ़ी आज भाजपा की ओर बढ़ी है वह आंखों पर पट्टी बांधी हुयी पीढ़ी नहीं है। यह एक एक कदम का बारीक निरीक्षणमूल्यांकन करती है। फिर वह निर्णय करती है कि किस रास्ते जाना है। उनको लगता है कि देश को आगे ले जाना होगाआने वाले 25 वर्ष में देश को समृद्धवैभवी बनाना होगा तो भारतीय जनता पार्टी की नीतिरीतिरणनीति काम आएगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक ऐसी पार्टी है जिसके लिए व्यक्ति से बढ़कर पार्टी और पार्टी से बड़ा देश है। यह हमारे संस्कार हैं और हम इन संस्कार के साथ ही काम करते हैं।

उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस भाई-भतीजावादपरिवारवादजातिवादसंप्रदायवाद और वोट बैंक की राजनीति का मॉडल है और उसने गुजरात और पूरे देश को बर्बाद कर दिया है।

प्रधानमंत्री ने कहा वीरमगाम से लेकर मेहासाणा तक कारखाने लगे हुए हैं। जिसमें इलेक्ट्रिक व्हीकलबैटरी का निर्माण जो हिन्दुस्तान के जीवन को बदलने का काम यह मेरी मेहसाणा की धरती से होने वाला है। अपना यह क्षेत्र ऑटो हब बन रहा है यहां से गाड़ियां जापान जाती हैं। यहां की बनी गाड़ी जापान में भी बिकती है। यह उत्तर गुजरात की धरती की ताकत है भाईयो। इलेक्ट्रिक वाहन आने पर दुनिया का बाजार कब्जे करने की ताकत इस जिले में आने वाली है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...