मंगलवार, 29 नवंबर 2022

गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए विजय

गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए विजय

इकबाल अंसारी 

पणजी। गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के अध्यक्ष विजय सरदेसाई मंगलवार को मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए। सरदेसाई के अलावा दुर्गादास कामत, संतोष कुमार सावंत, दीपक कलांगुटकर सहित पार्टी के कई नेताओं ने मंगलवार सुबह राहुल गांधी के साथ इंदौर में पदयात्रा की। इस साल के गोवा विधानसभा चुनाव में जीएफपी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था।

सरदेसाई ने कहा कि उन्हें पदयात्रा में शामिल होने का आमंत्रण मिला था और उन्होंने इसे कांग्रेस के सहयोगी के तौर पर और "उन सभी के सम्मान में जो देश भर में पदयात्रा कर रहे हैं।", स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि यात्रा का मिशन एकता पर जोर देना और देश में फैली नफरत को रोकना है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...