सोमवार, 10 अक्तूबर 2022

आज राजनीति के एक युग का अंत हो गया: सोरेन 

आज राजनीति के एक युग का अंत हो गया: सोरेन 

विमलेश यादव 

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि आज राजनीति के एक युग का अंत हो गया। सोरेन ने आज यहां कहा कि सामाजिक न्याय और वंचितों के उत्थान के लिए हमेशा जीने वाले नेताजी सभी को सेवा और समर्पण की ज्योति देकर चले गए।

परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार तथा सपा कार्यकर्ता और प्रशंसकों को दु:ख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। इस बीच झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने भी समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव सत्ता में समाजवादी विचारधारा को मजबूती से स्थापित किए और वे भारतीय राजनीति के मर्मज्ञ थे। उनके देहांत पर आज पूरा देश मर्माहत है। महतो ने शोक संतप्त परिवार जनों एवं उनके सहयोगियों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...