मंगलवार, 25 अक्तूबर 2022

टीचर की करतूत से परेशान होकर स्कूल जाना छोड़ा

टीचर की करतूत से परेशान होकर स्कूल जाना छोड़ा

मनोज सिंह ठाकुर 

ग्वालियर। एमपी के ग्वालियर में 58 वर्षीय टीचर की शर्मनाक करतूत सामने आई है। वह स्कूल में पढ़ने वाली छात्रों के साथ गंदी हरकत करता था। टीचर की करतूत से परेशान होकर चार लड़कियों ने स्कूल जाना छोड़ दिया। इसके बाद उन सभी अपने पैरेंट्स को इसकी जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पैरेंट्स ने हंगामा किया। इसके बाद आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 58 वर्षीय टीचर पर आरोप है कि वह क्लास में पढ़ाते वक्त लड़कियों के कपड़े में हाथ डालता था। विरोध करने पर परीक्षा में फेल करने की धमकी देता था। मामला सामने आने के बाद ग्वालियर कलेक्टर ने टीचर को बर्खास्त कर दिया है।

यह पूरा मामला ग्वालियर के उटीला थाना क्षेत्र स्थित आरौली का है। एक विद्यालय में पदस्थ टीचर मुंशीलाल माहौर ने लड़कियों के साथ गलत हरकत की है। आरोपी शिक्षक की उम्र 58 साल है। बताया जाता है कि इसकी हरकत से परेशान होकर कई लड़कियों ने स्कूल आना छोड़ दिया है। परिवार के लोग जब लड़कियों को स्कूल भेजते तो वह आनाकानी करती थीं। साथ ही रोने लगती। परिजनों ने जब उनसे बातचीत की तो शिक्षक की हरकत के बारे में उसने जानकारी दी।

बच्चियों की बात सुनकर उनके परिजन स्कूल पहुंचे। इसके बाद आरोपी टीचर वहां से फरार हो गया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने टीचर के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद उस इलाके में आक्रोश है। लड़कियों को भय दिखाकर लंबे समय से टीचर गंदी हरकत कर रहा था। लड़कियों ने आरोप लगाया कि क्लास में टीचर पढ़ाने के दौरान पीछे खड़े हो जाते थे। इस दौरान वह कपड़े में हाथ डालने लगते थे। साथ ही शरीर पर भी हाथ फेरते थे। कई बच्चियों ने जब इसका विरोध किया तो वह फेल करने की धमकी देता था। वहीं, कुछ लड़कियां तो इस डर से बोल भी नहीं पा रही हैं। महिला पुलिस अधिकारियों ने उनसे बात करने की कोशिश भी की लेकिन वह बोल नहीं पाईं।

टीचर को किया बर्खास्त

वहीं, घटना के बारे में ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भी जानकारी मिली है। इसके बाद उन्होंने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी टीचर को कलेक्टर ने बर्खास्त कर किया है। इसके साथ ही शिक्षा विभाग को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...