सोमवार, 10 अक्तूबर 2022

शरीर और स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है 'पोमेलो' फल 

शरीर और स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है 'पोमेलो' फल 

सरस्वती उपाध्याय 

पोमेलो फल में बहुत सारे गुण पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर और स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। पोमेलो में विटामिन सी पाया जाता है। जिसके कारण यह स्वाद में खट्टा होता है‌। यह हमारे शरीर में बुरे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। यह दिखने में संतरे के जैसा दिखता है। इस फल में बहुत सारे विटामिन और मिनरल होते हैं, इस वजह से इसका प्रयोग प्राचीन रूप से बुखार, पाचन समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जाता था।

यह फल हमारे हार्ट के लिए फायदेमंद है। इसका खटापन हमारी हार्ट की सेल्स को मज़बूत करने का काम करता है। पोमेलो फल में काफ़ी सारे विटामिन और प्रोटीन पाए जाते हैं,जैसे विटामिन सी आदि। जो हमारे हार्ट को स्वस्थ रखने का काम करते हैं। आइए जानते हैं, इसके कुछ स्वास्थ्य लाभों के बारे में...

पोमेलो खाने के स्वास्थ्य लाभ...

स्टाइलक्रेज के मुताबिक पोमेलो के फायदे अनगिनत हैं। ये खट्टे फल विटामिन सी से भरे हुए हैं। वे प्रतिरक्षा को बढ़ा सकते हैं और हड्डियों और बालों के स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं। इसमें विटामिन सी की मात्रा पाई जाती है, जो हमारे शरीर को रोगों से लडने में मदद करती है। इसमें एंटीऑक्सडेंट गुण भी पाया जाता है। जो हमारी मसल्स को मज़बूत बनाने का काम करता है।

इसके छिलके और बीजों का सेवन करके उल्टी और हिचकी बंद हो सकती है। इस फल का उपयोग शराब का नशा उतराने के लिए भी किया जा सकता है। यह हमारे शरीर में ब्लड फ्लो को नियंत्रित करने का काम करता है, जिससे हमारा हार्ट स्वस्थ रहता है। इस फल का मौसम के अनुसार सेवन किया जाता है। इसलिए जब भी इसका मौसम आए हर रोज इस फल का सेवन करना चाहिए। ताकि हम अपना स्वास्थ बढ़ा सके।

इसके छिलके और बीजों का सेवन करके उल्टी और हिचकी बंद हो सकती है। इस फल का उपयोग शराब का नशा उतराने के लिए भी किया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...